वीडियो
वीडियो: शिमला के ढली में एंबुलेंस ने कॉलेज छात्रा को मारी टक्कर,अस्पताल में किया गया उपचार
शिमला- आज राजधानी शिमला के ढली में एंबुलेंस ने कॉलेज की छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा घायल हो गई जिसे अस्पताल में उपचार दिया गया।
इस घटना के बाद पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। अंजली (19) नाम की यह छात्रा है जिसे एंबुलेंस ने टक्कर मारी थी। छात्रा कुल्लू के तहसील आनी की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार अंजलि कॉलेज से पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान ढली बाईपास में सामने की तरफ से आ रही एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर के समय एंबुलेंस के कंडक्टर साइड का शीशा सीधे छात्रा के मुंह से जा टकराया जिसके वजह से वह बर्फ़ीली ज़मीन पर जोर से गिर गई। इस घटना का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
अन्य खबरे
बद्दी शमशान घाट के पास पिछले 4 वर्षों से फैंका जा रहा औधोगिक कचरा, लोग बदबू से परेशान, शिकायतों के वजूद कोई कार्यवाही नहीं
शिमला- हिमपरिवेश पर्यावरण संरक्षण संगठन ने जिलाधीश सोलन को पत्र लिख कर कहा कि बद्दी, श्मशान घाट जो कन्टेनर डिपो को जाने वाली सड़क के किनारे है। वहां गांव थाना स्थित देवयानी फूड प्राइवेट लिमिटेड उद्योग द्वारा सरकारी भूमि में पिछले 4 वर्षों से औधोगिक कचरा फैंका जा रहा है।
संगठन ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने इसके विरुद्ध प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग, एसडीएम नालागढ़ एंव बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ औधोगिक प्राधिकरण को शिकायतें करी थी लेकिन किसी भी विभाग की तरफ से आज दिनांक 16 मार्च 2016 तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।

संगठन ने जिलाधीश को अपने पत्र के माध्यम से बताया कि इस कचरे के ढेर से गन्दी बदबू आ रही है जिससे आस-पास के गांवों के निवासिओं के लिये परेशानी बना हुआ है। वर्तमान में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ औधोगिक क्षेत्र इसी तरह के कचरे के ढेर में बदलता जा रहा है जहां भी उद्दयोगों को कोई भी खाली जगह दिखती है वो अपना खतरनाक औद्दोगिक कचरा फैंक देते हैं। संगठन ने अनुरोध किया कि है इस सर्न्दभ में जल्दी ही कोई कार्यवाही करें।

-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच3 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
