Connect with us

हमीरपुर

जहरीली शराब मामले में कांग्रेस ने हमीरपुर महासचिव को पद से हटाया, पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

Published

on

mandi hooch case

शिमला- हिमाचल के मंडी में जहरीली शराब से जुड़े मामले में हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर का भी नाम सामने आया है, जसिके चलते उन्हें जिला महासचिव के पद से हटा दिया गया है।

हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने बताया कि जहरीली शराब मामले में नीरज ठाकुर का नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें महासचिव के पद से हटा दिया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस ने व्यावसायिक कांप्लेक्स में दबिश देकर शराब की नौ पेटियां बरामद की थी जिसके बाद पुलिस ने नीरज को शनिवार शाम को चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि नीरज भागने की फिराक में था।

नीरज कांग्रेस पार्टी के एक्टिव कार्यकर्त्ता रहे हैं पार्टी के कार्यक्रमों में भाग भी लेते रहे हैं यहां तक की नीरज 2011 से 2016 पंचायत उपप्रधान भी रहे हैं। नीरज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा भी करते रहे हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि एसआईटी नीरज को मुख्य सरगना बना सकती है।

अन्य खबरे

जयराम सरकार को 54,296 करोड़ रुपये RDG मिला, फिर भी न कर्मचारियों के बकाया भुगतान किए, न ही महंगाई भत्ता (डीए) जारी किया: मुख्यमंत्री

Published

on

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने राज्य के खजाने को विकास कार्यों और आवश्यक अधोसंरचना पर खर्च करने के बजाय फिजूलखर्ची और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच वर्ष के कार्यकाल में 54,296 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) मिला था। यह राशि राज्य की कुल आय का 25 से 30 प्रतिशत थी। इसके अलावा पूर्व भाजपा सरकार को 16,000 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति भी मिली थी जिसका उपयोग राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय मुफ्त योजनाओं और केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए अनावश्यक कार्यक्रमों और संस्थानों को खोलने पर खर्च किया गया।

भाजपा और कांग्रेस को दी गई वित्तीय सहायता में अंतर

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को पिछले तीन वर्षों में केवल 17,563 करोड़ रुपये आरडीजी मिली है, जो भाजपा को मिली राशि से लगभग आधी है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत भाजपा सरकार को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के रूप में वर्ष 2018-19 में 8,449 करोड़ रुपये, 2019-20 में 8,271 करोड़ रुपये और 2020-21 में 8,062 करोड़ रुपये मिले।

इसके अलावा अंतरिम अनुदान के रूप में 11,431 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। 15वें वित्त आयोग के तहत 2021-22 में 7834 करोड़ रुपये और 2022-23 में 10,249 करोड़ रुपये मिले। इस प्रकार भाजपा सरकार को कुल 54,296 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के बकाया भुगतान नहीं किए और न ही महंगाई भत्ता (डीए) जारी किया। जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार को 15वें वित्त आयोग के तहत 2023-24 में 8,058 करोड़ रुपये, 2024-25 में 6,258 करोड़ रुपये और 2025-26 में 3,257 करोड़ रुपये मिले। इस तरह कांग्रेस सरकार को कुल 17,563 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए, जो भाजपा सरकार को मिले अनुदान की तुलना में लगभग आधे से भी कम हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश नहीं किया। वर्तमान सरकार अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसके साथ ही जायका फेज-2 के तहत 1,300 करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर व्यय किए जा रहे हैं।

आर्थिक संकट और बढ़ता कर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वर्तमान सरकार ने दिसंबर, 2022 में कार्यभार संभाला, तब राज्य भारी आर्थिक संकट में था। भाजपा शासन के अंत तक राज्य पर कुल कर्ज बढ़कर लगभग 76,185 करोड़ रुपये हो गया था, जिसमें पांच वर्षों में लगभग 28,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा पूर्व सरकार ने बिना बजट प्रावधान के 10,000 करोड़ रुपये के वेतन संशोधन और डीए बकाया की घोषणा कर दी जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इसके अलावा भाजपा ने अपने अंतिम छह महीनों में 900 से अधिक संस्थान खोल दिए, जिससे हर साल लगभग 5,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा। आर्थिक संकट से बचने के लिए वर्तमान सरकार को इनमें से कई संस्थानों को बंद करना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर भाजपा का आज शोर मचाना मात्र दिखावा है, क्योंकि उन्होंने ही राज्य के खजाने को लुटाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आईजीएमसी शिमला, टांडा और चमियाना में रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं आरम्भ की है और शीघ्र ही राज्य के लोगों को प्रदेश में ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर जान-बूझकर वित्त विभाग की बैठक में शामिल न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं को व्यक्तिगत रूप से लिखित निमंत्रण भेजे गए थे।

Continue Reading

स्वास्थ्य

हमीरपुर : डॉ. राधाकृष्णन सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में बनेगा 11 विशेष विभागों वाला अत्याधुनिक कैंसर देखभाल केंद्र

Published

on

राज्य सरकार हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (डॉ. आरकेजीएमसी) में अत्याधुनिक कैंसर देखभाल केंद्र (सीसीसी) स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 11 विशेष विभाग बनाए जाएंगे।

इन विभागों में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, दर्द निवारण, न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थिसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर, ऑन्को पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी इमेजिंग, गायनेकोलॉजी ऑन्कोलॉजी, स्टेम सेल एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित राज्य कैंसर संस्थान बहुमंजिला भवन होगा, जिसमें कैंसर रोगियों के लिए 264 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भूतल पर नैदानिक प्रयोगशालाएं, ओपीडी, फार्मेसी, आपातकालीन वार्ड, न्यूक्लियर मेडिसिन ओपीडी और पंजीकरण सेवाएं संचालित होंगी।

केंद्र के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त चिकित्सा, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी मशीनों और उपकरणों को दिल्ली AIIMS के समकक्ष विश्व स्तरीय सुविधाओं से बदला जा रहा है।

Continue Reading

शिक्षा

बीटेक की खाली सीटों पर 27 से 29 अक्तूबर तक होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

Published

on

Himachal Pradesh Technical University Hamirpur

शिमला-हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो.राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की खाली सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग करने का फैसला लिया है। यह ऑनलाइन काउंसलिंग 27 से 29 अक्तूबर तक होगी। विवि की वेबसाइट पर बीटेक की खाली सीटों का ब्योरा 26 अक्तूबर को अपडेट किया जाएगा। प्रो.राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि कई शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की सीटें खाली रह गई हैं।

उन्होंने बताया कि 27 से 29 अक्तूबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं। 30 अक्तूबर को चौथे चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया जाएगा। एक से तीन नवंबर तक विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे17 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे17 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे2 days ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे4 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी5 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे5 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे7 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे7 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending