Connect with us

मंडी

मंडी में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 7, चार लोग गिरफ्तार

Published

on

seven-people-died-due-to-drinking-poisonous-liquor-in-mandi

शिमला- मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कुल 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत नाजुक है जिनका उपचार चल रहा है।

अब तक जहरीली शराब पीकर तबीयत बिगड़ने के 14 मामले आ चुके हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार इन सभी लोगों ने ये शराब किसी ठेके से नहीं खरीदी है, बल्कि शराब माफिया द्वारा इसे चंडीगढ़ से लाकर यहां अवैध रूप से बेचा गया था, जिसका सेवन इन लोगों ने घर जाकर किया था। शराब का सेवन करने के बाद इन सभी की तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने इन्हें तुरंत प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया।

शराब की जो खाली पेटियां नालों व झाडिय़ों में पेटियां फेंकी गई हैं, वह असली हैं। यह पेटियां वीआरवी कंपनी संसारपुर टैरेस (जिला कांगड़ा) की हैं, जबकि इसके अंदर की शराब नकली थी।

नकली शराब का पता न चले और पकड़ में न आए इसके लिए शराब माफिया असली लेवल वाली पेटियों का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस इसकी चीज की जांच कर रही है कि यह नकली शराब चंडीगढ़ व पंजाब में कहां बनी है। संसारपुर टैरेस कंपनी की संतरा ब्रांड की बोतल पर वीआरवी फूडस, जबकि नकली शराब की बोतल पर वीआरवी फूलस लिखा हुआ है।

आबकारी विभाग की जांच में खुलासा हजारों लीटर स्प्रिट गायब

आबकारी विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिला मंडी में शराब के एक बाटलिंग प्लांट में हजारों लीटर स्प्रिट रिकॉर्ड से ही गायब है ।

विभाग को सूचना थी कि प्लांट में तय नियमों की अनदेखी करते हुए शराब के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पिरिट का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है 18 जनवरी को कार्रवाई करते हुए बॉटलिंग प्लांट का औचक निरीक्षण विभाग के एक विशेष दस्ते ने किया।

जांचा में पाया कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट रिकॉर्ड से लगभग 11000 लीटर कम है। दूसरी तरफ, शराब के इस्तेमाल में होने वाला ब्लेंड 7000 लीटर अधिक पाया गया है।

आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त निदेशक उज्ज्वल राणा ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

पुलिस ने आबकारी विभाग व फारेंसिक विशेषज्ञों के साथ सलापड़ व कांगू की कई दुकानों से देसी शराब की 52 व अंग्रेजी की चार खाली पेटियां बरामद की और विभिन्न ठेकों से शराब के 56 सैंपल भरे गए हैं।

आबकारी विभाग ने सलापड़ के एक ठेके को बंद कर दिया है। यहां तक की क्षेत्र में अगले आदेशों तक संतरा ब्रांड की शराब बेचने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।

विस्तार से जानिए इस पुरे मामले को:

जानकारी के अनुसार मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के सलापड़ और कांगू क्षेत्र में मंगलवार रात को शराब पीने के बाद बुधवार सुबह नौ लोगों में उल्टी, बेहोशी और जी मचलने के लक्षण आए थे जिन्हे सुंदरनगर अस्पताल लाया गया था। इसके बाद गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उन्हें रेफर किया गया और बुधवार दोपहर को पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था।

शुरुआती जांच के अनुसार इन सभी लोगों ने सलापड़ और आसपास के क्षेत्रों से ठेके, दुकान और घर से कांगड़ा और चंडीगढ़ में बनी शराब खरीदी थी।
शराब पीने के देर रात सभी का स्वास्थ्य बिगडऩा शुरू हो गया था।

बेचैनी,सिरदर्द, उल्टी व आंखों में धुंधला दिखाई देने की शिकायत के बाद दो इन्हे बुधवार तड़के नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखकर नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहाँ पर दो की मौत हो गई।

कुछ देर बाद सात अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी नेरचौक मेडिकल कालेज लाया गया। वहां तीन लोगों की मौत हो गई थी।

यहां तक की जिला प्रशासन ने शराब पीने के बाद बीमार हुए लोगों को ढूंढने के लिए गुरुवार को एक अभियान चलाया जिसके अंतर्गत सुंदरनगर उपमंडल में दस लाउडस्पीकर वाले वाहन चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।

प्रसाशन ने लोगों से आग्रह किया कि अगर उनके घर में शराब पीने से किसी की तबीयत बिगड़ी है तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दे दी जाये। और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएं।

प्रशासन ने इस बात की आशंका जताई है कि क्षेत्र में कई और लोग ऐसे हो सकते हैं, जिन्होंने जहरीली शराब का सेवन किया हो। वे लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं। लाउडस्पीकर वाले वाहन से आग्रह किया जा रहा है कि अगर कहीं अवैध शराब के कारोबार की सूचना है तो उसकी जानकारी भी पुलिस के साथ साझा करें।

वहीं आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं, ताकि बीमार रोगियों की पहचान की जा सके और समय से उनका उपचार किया जा सके।

एसपी मंडी, शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने सलापड़ पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश चंद, वर्तमान पंचायत प्रधान के ससुर अच्छर सिंह पुत्र बहादुर सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मलोह पंचायत के छज्वार गांव से गिरफ्तार तीसरे आरोपी सोहन लाल उर्फ रवि से पुलिस ने संतरा ब्रांड की नकली शराब की 12 बोतल बरामद की हैं।

चौथा आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ दीप सलापड़ पंचायत के सरोह गांव का रहने वाला हैं। चारों करीब एक साल से देसी व अंग्रेजी शराब अवैध रूप से दुकानों और घरों में सप्लाई करते थे। एसपी मंडी, शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने चारों को देर शाम सुंदरनगर की अदालत में पेश किया, अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। 4 लाख प्रदेश सरकार और 4 लाख जिला प्रशासन की ओर से मिलेंगे। विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये की राशि दी है।

अन्य खबरे

मंडी: मुलाकात के बहाने जेल में पति को चिट्टा पहुंचाने का प्रयास करती महिला गिरफ्तार

Published

on

मंडी:  जिला कारागार मंडी में एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान महिला के कब्जे से करीब 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपने आरोपी पति से नियमित मुलाकात के लिए जिला कारागार मंडी पहुंची थी। आरोप है कि महिला ने कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान पदार्थ को बरामद कर लिया।

आरोपी महिला की पहचान सुनीता, पत्नी सूरज कुमार शर्मा, निवासी डाकघर बागाचनोगी, जिला मंडी के रुप में हुई है।  कारागार मंडी के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर यह मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ की जांच में यह चिट्टा प्रतीत हुआ,जिसका वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Continue Reading

अन्य खबरे

मंडी: संदिग्ध हालत में नाले में मिल महिला का शव, हत्या का संदेह

Published

on

मंडी : जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान मणि देवी (40), गांव – भजेरा, डाकघर – द्रुबल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने आया है कि महिला आरठी गांव में रहने के लिए आई थी। देर रात उसका शव नाले में मिला।

पुलिस को संदेह है कि मामला हत्या का हो सकता है। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी ने छत से धक्का दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

अन्य खबरे

मंडी: थुनाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, 3 की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Published

on

मंडी: थुनाग क्षेत्र में एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जीप में चार युवक थे सवार 

जानकारी के अनुसार जीप में चार युवक सवार थे, जो बगस्याड़–रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19) निवासी रहीधार, तहसील थुनाग, सुनील (17) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट और ईशान (18) निवासी थरजूण, तहसील चच्योट के रूप में हुई है।

एक की हालत गंभीर 

वहीं हादसे में घायल कुशाल (18) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। जंजैहली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे5 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे5 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे1 day ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे3 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी4 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे4 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे6 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे6 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे6 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending