Connect with us

लाहौल और स्पीति

काजा में स्नो फेस्टिवल का आयोजन,काॅमिक गोंपा, स्नो लेपर्ड और आईबैक्स रहे आकर्षण का केंद्र

Published

on

snow-festival-celebrated-in-kaza

शिमला- काजा गोंपा में आयोजित स्नो फेस्टिवल में बर्फ से बनी कई तरह की कलाकृतियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। यही वजह भी है कि सेंट्रल जोन के तहत काजा गोंपा में आयोजित स्नो फेस्टिवल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्नो फेस्टिवल की शुरुआत लामागणों की ओर से की गई विशेष पूजा अर्चना से की गई।

इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनजातीय विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव सीपी वर्मा ने उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की ओर से लगाई दशक पुराने वस्त्रों, बर्तन, और व्यजंनों की प्रदर्शनी पर कहा कि आज भी स्पिति के ग्रामीणों ने चीज़ों को सहेज कर रखा है।

वहीं डेमूल पंचायत के लिदांग गांव की नन्हीं बच्चियों ने डेनबू खेल का प्रदर्शन किया। यह खेल कई वर्षों पुरानी है। आज भी बच्च्यिां इस खेल को खेलती है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा की छात्राओं ने लदाखी नृत्य की प्रस्तुति दी। स्पिति में शादी में दूल्हा दूल्हन किस तरह के वेशभूषा में होते है। इसका भी प्रदर्शन आयोजन में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि सीपी वर्मा ने स्नो फेस्टिवल के आयेाजन बताते हुए कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरी स्पिति की झलक देखने का मिली है। इस तरह के आयोजन से पर्यटको को आकर्षित करने में काफी मदद मिल रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीम गुजींत सिंह चीमा ने कहा कि स्पिति में म्यूजिम बनाने का कदम उठाया जाएगा। इसी में स्पीति के व्यजनों के लिए कैफे भी खोला जाएगा।

स्पिति का नए आयामों तक ले जाने के लिए स्पीति के लोगों को सहयोग हमेशा मिलता रहना चाहिए।

बर्फ से बनाई कलाकृतियां

स्नो फेस्टिवल के तहत काजा गोन्पा में बर्फ से कलाकृतियां स्थानीय लोगों ने बनाई थी। इसमें आईबेक्स, स्नो लेपर्ड और काॅमिक गांव का ऐतिहासिक गोंपा बनाया गया था। इसके साथ ही प्रदर्शनी के लिए बर्फ से टेवल बनाएं गए थे। ये सभी पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को आकर्षण का केंद्र रही।

Featured

लाहौल स्पीति में लिंक रोड़ समेत सारे अवरूध मार्ग बहाल, पर्यटकों को छोटी गाड़ियों में न आने की सलाह

Published

on

By

Lahaul-Spiti Roads open
  •  बड़ी गाड़ियों के माध्यम से काजा पहुंच सकते है पर्यटक

  •  फसलों के नुक्सान का आंकलन करने के लिए कमेटी का गठन

  •  एडीएम जीवन सिंह नेगी जी करेंगे कमेटी की अध्यक्षता

  •  50 घंटे निरंतर चला अवरूध हुए मार्गो को खुलवाने का कार्य

लाहौल स्पीति-भारी बारिश और बर्फबारी के कारण बंद हुए जिला लाहौल स्पीति के काजा से सभी मार्ग मंगलवार देर रात तक बहाल कर दिए गए है। कृषि जनजातीय एंव सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री डा राम लाल मारकण्डा ने बताया कि काजा से मनाली और काजा से रिकांगपिओ मार्ग पूरी तरह खोल दिया है।

बीती देर रात को छतडू से ग्राम्फू मार्ग खोला जा चुका है। इस वजह से मनाली जाने वाले सारे वाहन निकलना शुरू हो गए। वहीं जो पर्यटक मार्गो में फंसे हुए थे। उन्हें भी निकाल दिया गया है। भारी बारिश के कारण काजा से रिकांगपिओ मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका था। लेकिन एडीएम जीवन सिंह नेगी के नेतृत्व में 18 अगस्त सुबह से मार्ग खुलवाने में लगे हुए थे। ऐसे में देर शाम तक काजा से शेगों तक बहाल कर दिया गया था।

निरंतर 50 घंटे तक मार्गो को खुलवाने का कार्य चला हुआ था। इसके चलते काजा से रिकांगपिओ मार्ग पर पागल नाला, लिदांग, अंतरगू, लिंगति, श्चिलिंग, माने डांग निपटी नाला, समदो तक पूरी तरह अब खुल चुका है। शिमला जाने वाले सभी पर्यटक मंगलवार सुबह छह बजे से जाना शुरू हो गए थे। वहीं जो वाहन सड़कों में फंसे हुए थे उन्हें भी निकाल दिया गया है।

मारकण्डा जी ने बताया कि काजा से मनाली मार्ग मंगलवार देर रात को बहाल कर दिया गया है। छतड़ू से ग्राम्फू मार्ग में काफी मलबे गिरे हुए थे। इस कारण सड़क पूरी तरह टूट गई थी और कई पर्यटक फंसे हुए थे। इन पर्यटकों को कुछ ही घंटों में रेस्क्यू कर लिया गया था। वहीं जब मंगलवार रात को मार्ग खुला तो तुरंत मनाली के लिए पर्यटकों को भेजना शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह तक अधिकांश पर्यटक मनाली के लिए निकल गए।

वहीं काजा से मनाली के लिए पर्यटकों टैक्सियों में जाना शुरू हो गए है। मारकण्डा ने कहा कि भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जो नुक्सान फसल का हुआ है। उसका आंकलन करने के लिए निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता एडीएम जीवन सिंह नेगी करेंगे, जिन पंचायतों में फसल का नुक्सान हुआ है। उन गांवों में जाकर फसल के नुक्सान का आंकलन किया जाएगा। फिर इसकी रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंपी जाएगी।

मारकण्डा जी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन पल पल की रिपोर्ट भेज रहा है। अब काजा से रिकांगपिओ और काजा से मनाली पूरी तरह खुल चुका है। सामान्य जन जीवन अब बहाल हो गया है। मारकण्डा ने कहा कि मेरी लाहुल स्पीति आने वाले पर्यटकों से अपील है कि छोटी गाड़ियों के माध्यम से न आए। बल्कि बड़ी गाड़ियों के माध्यम से यहां आए। ताकि यहां पहुंचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए।

वहीं उन्होंने बताया कि पिन वैली फंसी मटर की खेप अब मंडी पहुंचना शुरू हो गई है। वहीं स्पीति के सभी लिंक रोड़ बहाल हो चुके है।

Continue Reading

Featured

हिमाचल में सेना के अधिकारीयों से रिश्वत की मांग करने पर 18 पुलिस कर्मी निलंबित

Published

on

ips-gaurav-singh-himachal

ऑनलाइन शिकायत में कहा गया है कि सैन्य काफिले में शामिल वाहनों को जल्दी आगे भेजने के लिए इन पुलिस कर्मियों ने रिश्वत मांगी

शिमला- लाहौल-स्पीति के एसपी गौरव सिंह ने 18 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पुलिस कर्मियों को सेना की कानवाई का काफिला लेकर लेह से वापस आ रहे कैप्टन स्तर के एक सैन्य अधिकारी की ऑनलाइन शिकायत पर निलंबित किया गया है। ये सभी पुलिस कर्मी कोकसर, दारचा और सरचू में बैरियरों पर तैनात थे।

यह घटना 26 जुलाई की है,जब उक्त सैन्य अधिकारी लेह से सरचू पहुंचे तो यहां पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अधिकारी से 200 रुपए रिश्वत के तौर पर लिए। इस दौरान जब उक्त अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो पुलिस कर्मियों ने उनसे लिए 200 रुपए वापस कर दिए।

दारचा में भी पुलिस कर्मियों ने मांगी रिश्वत

इसके बाद उक्त सैन्य अधिकारी जब दारचा पहुंचे तो वहां पर भी पुलिस कर्मियों ने उनसे 200 रुपए लिए और ऐसे ही कोकसर में भी पुलिस कर्मियों ने सैन्य अधिकारी से 200 रुपए वसूल किए। ऑनलाइन शिकायत में कहा गया है कि सैन्य काफिले में शामिल वाहनों को जल्दी आगे भेजने के लिए इन पुलिस कर्मियों ने रिश्वत मांगी।

इस प्रकरण से जहां खाकी पर बट्टा लगा है, वहीं पुलिस के कारनामे का भी बड़ा खुलासा हुआ है। माना जा रहा है वाहनों को जल्दी आगे भेजने की एवज में पैसे लेने का यह क्रम लम्बे समय से चल रहा था। पर्यटक वाहनों से भी इसी तर्ज पर वसूली होती होगी।

ये पुलिस कर्मी हुए निलंबित

निलंबित पुलिस कर्मियों में कोकसर में तैनात 1 एएसआई,1 हैड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल शामिल हैं जबकि सरचू में तैनात 1 हैड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल तथा दारचा में तैनात 1 हैड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल शामिल हैं। ऑनलाइन शिकायत मिलते ही लाहौल-स्पीति के नए एसपी ने निलंबन आदेश जारी करने जैसी बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।

गलत करने वालों के लिए महकमे में नहीं कोई जगह

लाहौल-स्पीति के एसपी ने कहा कि 18 पुलिस कर्मियों को सस्पैंड कर दिया है। इस तरह की गड़बड़ी करने और विभाग को बदनाम करने वाले अन्य लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में शिकायतकर्ता की भी जांच की जाएगी। कोकसर, दारचा और सरचू में अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की पुलिस ईमानदारी के लिए जानी जाती है ऐसे में गलत करने वालों के लिए महकमे में कोई जगह नहीं है।

Continue Reading

Featured

एचआरटीसी का नाम सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Published

on

hrtc-limca-book record

एचआरटीसी ने सबसे लंबे रूट और दुर्गम इलाकों में बस सेवा का सफल संचालन कर इस राज्य ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है, बेहतर सेवाओं के लिए एचआरटीसी सम्मानित

शिमला- एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर (लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश)और बर्फ से ढके रहने वाले 1245 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मनाली-लेह रूट पर बस सुविधा देने वाले एक मात्र निगम एचआरटीसी के नाम नेशनल रिकॉर्ड भी है।

लाहौल-स्पीति का किब्बर गांव समुद्र की सतह से 14200 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। काजा से किब्बर गांव की दूरी 25 किलोमीटर है। इस संकरे और दुर्गम मार्ग से एचआरटीसी की बस 90 मिनट में यात्रियों को एशिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर तक पहुंचाती है। मार्ग इतना दुर्गम है कि लोग छोटा वाहन चलाने से भी डरते हैं।

दिल्ली से वाया मनाली लेह का सफर बेहद रोमांचक और खतरों से भरा है। दिल्ली से चलने वाली एचआरटीसी की बस दूसरे दिन करीब 30 घंटे सफर के बाद लेह पहुंचती है। यात्रियों के रात्रि पड़ाव की व्यवस्था जिला मुख्यालय केलांग में होती है।

इस रूट पर 13051 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा, 16400 फीट ऊंचा बारालाचा दर्रा और 17582 फीट ऊंचा तंगलंगला दर्रा पड़ता है। इन दर्रों को पार कर एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेह तक पहुंचाती है। दिल्ली से लेह का किराया मात्र 1380 रुपये है। एचआरटीसी के महाप्रबंधक ऑपरेशन एचके गुप्ता ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से पत्र मिलने की पुष्टि की है।

हिमाचल और जेएंडके के बर्फ से लकदक पहाड़ों से गुजरने वाला मनाली-लेह मार्ग साल में मात्र चार माह के लिए खुलता है। इन महीनों में एचआरटीसी दिल्ली से लेह के लिए वाया मनाली बस सेवा शुरू करता है। पर्यटक ही नहीं सेना के जवान भी इस सेवा का लाभ उठाते हैं।

हाल ही में रोहतांग दर्रा बहाल किया गया है। बीआरओ ने हिमाचल के सीमांत क्षेत्र सरचू तक सड़क बहाली का लक्ष्य 25 मई तक रखा है। लेह की तरफ से भी मार्ग बहाल किया जा रहा है। हर साल जून माह से इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाती है।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे23 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे24 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे2 days ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे4 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी5 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे5 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे7 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे1 week ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending