Connect with us

सिरमौर

ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलवाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा मामला:जयराम ठाकुर

Published

on

chief-minister-jai-ram-thakur-admitted-to-aiims-delhi

शिमला- सिरमौर जिला के ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र और हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने की मांग लंबे समय से की जा रही हैं। अब इस मामले को हिमाचल सरकार केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगी जिससे कि इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मांग पूरी हो सके और उन्हें लाभ मिल सके। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिला के ट्रांस-गिरी क्षेत्र के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ लगते जौनसार क्षेत्र को पहले ही जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वे सिरमौर जिला के ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा प्रदान करने का मामला एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि इससे न केवल इस क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त एवं विशेष बजट का प्रावधान सुनिश्चित होगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों की चिरलंबित मांग भी पूरी होगी।

अन्य खबरे

सिरमौर: मेडिकल लीव के बहाने राजस्थान घूमने चला गया तहसील का पूरा स्टाफ, पीछे आम जनता को हुई परेशानी

Published

on

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। पांवटा साहिब की माजरा तहसील के नायब तहसीलदार समेत पूरा स्टॉफ मेडिकल लीव का बहाना बनाकर राजस्थान सैर-सपाटा करने चला गया, जिससे तहसील कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों को बिना काम कराए ही निराश होकर लौटना पड़ा।

अधिकारियों की लापरवाही , लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

जानकारी के अनुसार , नायब तहसीलदार इंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने एक साथ मेडिकल लीव ली और जैसलमेर छुट्टियां मनाने चले गए। इस दौरान कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर अधिकारियों और कर्मचारियों की मौज- मस्ती करते हुए फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया।

कारण बताओ नोटिस जारी

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार इंद्र कुमार और अन्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही , एक साथ इतनी छुट्टियां मंजूर करने वाले पांवटा साहिब के नए तहसीलदार रविंद्र सिसोदिया को भी नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की लोकेशन मांगी गई थी लेकिन अभी तक अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

अन्य खबरे

सिरमौर : उत्तराखंड की 3 महिलाएं 835 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, बड़े नामों का हो सकता है खुलासा

Published

on

सिरमौर: पुलिस थाना पुरुवाला के अधीन पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का कुल वजन 835 ग्राम बताया जा रहा है।

आरोपी महिलाओं की पहचान शानु राय ,पत्नी हरी दास, निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला, डाकघर हर्बटपुर, तहसील विकासनगर, बबीता पत्नी मनोज निवासी भीमावाला, डाकघर विकासनगर और आशिया परबीन ,पत्नी तासीन अली ,निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर के रूप में हुई है।

पुलिस को देख घबरा गई थी महिलाएं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान टीम ने खोदरी–माजरी मार्ग पर गांव गोजर की ओर पैदल जा रही तीन महिलाओं को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखते ही वे घबरा गईं। शक होने पर पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो महिलाओं के पास से 835 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस,बड़े नाम सामने आने की उम्मीद

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी तथा इसकी सप्लाई हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के किन क्षेत्रों में की जानी थी। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े बड़े नाम सामने आ सकते हैं। सिरमौर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशे से जुड़ा कारोबार दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Continue Reading

अन्य खबरे

जिंदान हत्या केस: दो दोषियों को उम्र कैद, तीसरे को कठोर कारावास

Published

on

RTI-Activist-Kedar-Singh-Jindal-Murdered case

सिरमौर– हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता रहे आरटीआई एक्टिविस्ट एवं दलित नेता केदार सिंह जिंदान की हत्या के दो दोषियों को विशेष न्यायाधीश सिरमौर आरके चौधरी की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तथा तीसरे दोषी को तीन साल का कठोर कारावास मिला है। जिला न्यायवादी बीएन शांडिल ने मामले की पैरवी करते हुए बताया कि केदार सिंह जिंदान की मौत के दोषी जयप्रकाश को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और एससी एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास एवं एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है और यदि जुर्माना अदा नहीं किया गया तो एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। धारा 201 के तहत पांच वर्ष का कारावास और 25000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

हत्या के दूसरे दोषी गोपाल सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और एससी एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है तथा धारा 201 के तहत पांच वर्ष की जेल और 25000 रुपये जुर्माना अदा करना होगा ।

हत्या के तीसरे दोषी कर्म सिंह को धारा 323 के तहत एक वर्ष का कठोर कारावास और एक हजार रुपये का जुर्माना तथा धारा 325 के तहत तीन वर्ष कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

7 सितंबर, 2018 का है मामला

बता दें कि 7 सितंबर, 2018 को सिरमौर जिले के शिलाई में केदार सिंह जिंदान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिला न्यायवादी ने बताया कि केदार सिंह जिंदान, रघुवीर सिंह एवं जगदीश चंद्र बीआरसीसी कार्यालय शिलाई से बाहर निकले तो आरोपी जयप्रकाश, कर्म सिंह एवं गोपाल सड़क के नीचे खड़े थे। जयप्रकाश ने केदार सिंह जिंदान को आवाज लगाई। केदार सिंह जिंदान गाड़ी के पास पहुंचा तो आरोपी के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी।

तीनों आरोपियों ने स्कॉर्पियो से डंडे निकालकर केदार सिंह के साथ मारपीट की थी जिसके बाद केदार सिंह सड़क पर गिर गया था। जब केदार ने उठने की कोशिश की तो जयप्रकाश ने लोहे की रॉड से सिर पर चार-पांच बार हमला किया था। फिर जयप्रकाश ने गाड़ी स्टार्ट की, जबकि गोपाल ने केदार सिंह को गाड़ी के सामने सड़क पर रखा और जयप्रकाश ने केदार सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी थी।

 

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे19 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे20 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे2 days ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे4 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी5 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे5 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे7 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे7 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending