काँगड़ा
पालमपुर को बनाया जाए अलग जिला: विधायक आशीष बुटेल
शिमला- विधायक प्रथमिकता की बैठक में पालमपुर के कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर को अलग जिला बनाने और पालमपुर को मुख्यालय बनाने की मांग बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखी।
विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि पिछली विधायक प्रथमिकता की बैठक में भी पालमपुर को अलग जिला बनाने की मांग रखी गई थी और इस बार भी बैठक में इस मामले को फिर से उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पालमपुर में खण्ड विकास अधिकारी का कार्यालय खोला जा सकता है। यह मांग चार सालों से की जा रही है पालमपुर के लोग तीन अलग-अलग बीडीओ के दफ्तर में जाते है।
बुटेल ने कहा कि पालमपुर शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए समुचित विकास योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पालमपुर में एक युद्ध स्मारक और एक पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षण स्कूल भी स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस हेडक्वाटर पालमपुर में बनना चाहिए। इसके लिए पालमपुर के भरमात में आठ एकड़ जमीन पुलिस विभाग के नाम है।
विधायक बुटेल ने यह भी कहा कि इसके अलावा नगर निगम में काफी पद सरकार ने स्वीकृति किये है लेकिन अभी पदों पर किसी को तैनाती नही दी गई है जिसकी बजह से विकास कार्यों पर पैसा उसे खर्च नही कर पा रहे हैं और विकास कार्य रुके हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि पालमपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों को पर्याप्त एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।
अन्य खबरे
कांगड़ा: देहरा में श्रद्धालुओं से भरी बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत
कांगड़ा : देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यह हादसा श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस और बाइक के बीच हुआ। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
तेज रफ्तार में आ रही थी बाइक
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन के बाद माँ बगलामुखी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक धर्मशाला-कांगड़ा दिशा से आ रही थी और बस के अगले टायर (ड्राइवर साइड) से टकरा गई। बाइक सवार बाइक नीचे जा गिरा जबकि पीछे बैठी युवती उछलकर नाली में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस चालक भी बस से नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रुप से घायल है।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
बस चालक ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और ओवरटेक के दौरान सीधे बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अन्य खबरे
कांगड़ा : बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से एक महिला और पुरुष गिरफ्तार
कांगड़ा:संसारपुर टैरेस में पुलिस बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफल हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चों को गोद दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।
बच्चा दिलवाने के नाम पर 23,500 रुपए की मांग
जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी दीपक कुमार से हुई, जिसने बच्चा दिलवाने के नाम पर उनसे 23,500 रुपए की मांग की। शुरुआत में राहित ने उसके बैंक खाते में 10,000 रुपए जमा करवा दिए। बाद में जब रोहित को ठगी का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी देहरा मयंक चौधरी को दी गई और बाद में थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार (40) , निवासी – ओल्ड कांगड़ा को जालंधर से गिरफ्तार किया। मामले में जब गहन पूछताछ की गई तो महिला आरोपी रितु (47) , निवासी – बटाला का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार रितु इस नेटवर्क के जरिए बच्चों को आगे बेचने का काम करती थी। मुख्य आरोपी दीपक कुमार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं महिला आरोपी रितु को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ ठगी का मामला नहीं है, बल्कि एक बड़ा तस्करी नेटवर्क है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
अन्य खबरे
कांगड़ा: नड्डी में होगा एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण
कांगड़ा : राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धौलाधार घाटी के नड्डी में जिपलाइन परियोजना के निर्माण का निर्णय लिया है। यह परियोजना एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन के रूप में विकसित की जाएगी, जिसे 36 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सरकार के अनुसार, यह परियोजना एक ऐतिहासिक एडवेंचर टुरिज़म की पहल होगी। करीब 7.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस जिपलाइन में चार स्टेशन और तीन सेक्शन विकसित किए जाएंगे।
इस परियोजना में चार स्टेशन होंगे –
- गल्लू (प्रारंभिक बिंदु),
- बल गांव,
- नड्डी और
- मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)।
यह परियोजना पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देगी। यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
राज्य सरकार के अनुसार, परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना मजबूत होगी, एडवेंचर टुरिज़म को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और समग्र रूप से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्रदान किया है और जिले में पर्यटन अवसंरचना को सशक्त बनाने तथा सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच3 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
