Connect with us

मंडी

जहरीली शराब मामलें में मुख्य सरगना कालू समेत तीन लोग गिरफ्तार, अभी भी पी रहे लोग नकली शराब

Published

on

seven-people-died-due-to-drinking-poisonous-liquor-in-mandi

शिमला– हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पुलिस ने मामले में जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जिनमें पूर्व पंचायत प्रधान भी शामिल था।

:-विस्तार से पढ़िए क्या है मंडी में जहरीली शराब का यह पूरा मामला और मरने वालों का आंकड़ा

वहीँ पुलिस की एसआईटी ने शुक्रवार देर रात जहरीली शराब से जुड़े मुख्य सरगना कालू उर्फ नरेंद्र कुमार समेत बैजनाथ से अजय कुमार व पालमपुर से गौरव इन तीनआरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया है।

शराब पीने हुई 7 लोगों की मौत के बाद कालू उर्फ नरेंद्र कुमार भूमिगत हो गया था। वह सुंदरनगर उपमंडल की भनवाड़ पंचायत के छज्वार गांव का रहने वाला है।

हिमाचल की एक दैनिक अख़बार के मुताबिक इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना कालू (उर्फ नरेंद्र कुमार) है और वह पिछले 12 साल से शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। । वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों को शराब की खेप भी उपलब्ध करवाता था। पुलिस द्वारा पकडे गए अन्य दो और आरोपी अजय कुमार और गौरव इस कारोबार में उसके पार्टनर थे।

अब इस मुख्य आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद यह उम्मीद जगी है कि एसआईटी इन तीनों गहन पूछताछ करके इस कारोबार से जुड़े और अन्य संलिप्त आरोपियों को पकड़ सकती है। एसआईटी को यह भी जानने में मदद मिलेगी कि आरोपी नकली शराब कहां तैयार करवाते थे और कहां से इसकी खेप आती थी।

सुंदरनगर में अब भी पी रहे हैं लोग नकली संतरा ब्रांड की शराब

वहीं इस घटना के बाद भी सुंदरनगर में कुछ लोग नकली संतरा ब्रांड की शराब का सेवन करने गुरेज नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को सुंदरनगर शहर में ही लोक निर्माण विभाग की वर्षाशालिका में कुछ लोगों शराब पी रहे थे जिसकी सुचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी थी।

सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके तुरंत बाद शराब पीने वाले लोग वहां से भाग गए। वर्षाशालिका से पुलिस ने और 4 बोतल नकली संतरा ब्रांड जिसमें बीआरवी फूलस लिखा है उसे बरामद किया।

ज्ञात रहे कि शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने सलापड़ के एक ठेके को बंद कर दिया है। यहां तक की क्षेत्र में अगले आदेश तक संतरा ब्रांड की शराब बेचने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी सख्ती के बाद भी यह नकली संतरा शराब कहां से आई?।

आपको बता दें कि कांगड़ा में बनने वाली शराब पर बीआरवी फूड्स लिखा है, जबकि मिलावट/निकली शराब की बोतल पर बीआरवी फूलस लिखा है ।

एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया नरेश चौक के निकट नकली संतरा ब्रांड शराब की बोतलें मिलने की जानकारी आने पर पुलिस को भेजा गया था। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद बोतलों में जो थोड़ी बहुत शराब पाई गई, उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे माफिया को पकड़ने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।

आबकारी विभाग की जांच में खुलासा हजारों लीटर स्प्रिट गायब

आबकारी विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिला मंडी में शराब के एक बाटलिंग प्लांट में हजारों लीटर स्प्रिट रिकॉर्ड से ही गायब है । विभाग को सूचना थी कि प्लांट में तय नियमों की अनदेखी करते हुए शराब के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पिरिट का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है।

वहीं जांचा में पाया कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट रिकॉर्ड से लगभग 11000 लीटर कम है। दूसरी तरफ, शराब के इस्तेमाल में होने वाला ब्लेंड 7000 लीटर अधिक पाया गया है।

अन्य खबरे

मंडी: मुलाकात के बहाने जेल में पति को चिट्टा पहुंचाने का प्रयास करती महिला गिरफ्तार

Published

on

मंडी:  जिला कारागार मंडी में एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान महिला के कब्जे से करीब 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपने आरोपी पति से नियमित मुलाकात के लिए जिला कारागार मंडी पहुंची थी। आरोप है कि महिला ने कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान पदार्थ को बरामद कर लिया।

आरोपी महिला की पहचान सुनीता, पत्नी सूरज कुमार शर्मा, निवासी डाकघर बागाचनोगी, जिला मंडी के रुप में हुई है।  कारागार मंडी के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर यह मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ की जांच में यह चिट्टा प्रतीत हुआ,जिसका वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Continue Reading

अन्य खबरे

मंडी: संदिग्ध हालत में नाले में मिल महिला का शव, हत्या का संदेह

Published

on

मंडी : जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान मणि देवी (40), गांव – भजेरा, डाकघर – द्रुबल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने आया है कि महिला आरठी गांव में रहने के लिए आई थी। देर रात उसका शव नाले में मिला।

पुलिस को संदेह है कि मामला हत्या का हो सकता है। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी ने छत से धक्का दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

अन्य खबरे

मंडी: थुनाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, 3 की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Published

on

मंडी: थुनाग क्षेत्र में एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जीप में चार युवक थे सवार 

जानकारी के अनुसार जीप में चार युवक सवार थे, जो बगस्याड़–रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19) निवासी रहीधार, तहसील थुनाग, सुनील (17) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट और ईशान (18) निवासी थरजूण, तहसील चच्योट के रूप में हुई है।

एक की हालत गंभीर 

वहीं हादसे में घायल कुशाल (18) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। जंजैहली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे21 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे21 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे2 days ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे4 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी5 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे5 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे7 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे7 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending