Connect with us

काँगड़ा

टांडा अस्पताल को मिली सिटी स्कैन की सुविधा,जल्द ही मिलेगी डिजिटल एक्सरे और मैमोग्राफी की भी सुविधा:जयराम

Published

on

tanda govt hospital ct scan machine

शिमला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा (आरपीजीएमसी) में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि यह 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन राज्य के मरीजों को नवीनतम निदान सुविधा प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा राज्य के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों में से एक है और प्रदेश के लगभग छः जिलों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय को शीघ्र ही डिजिटल एक्सरे और डिजिटल मैमोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ मेंटल हेल्थ, सराय भवन, ट्रामा सेन्टर, नर्सिंग भवन, छात्राओं के लिए छात्रावास, एमसीएच भवन और फैकल्टी ब्लॉक के कार्य में तेजी लाकर इन्हे शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने पैदल पुल और स्थानीय मार्ग के लिए 20-20 लाख रुपये की घोषणा की।

अन्य खबरे

कांगड़ा: देहरा में श्रद्धालुओं से भरी बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

Published

on

कांगड़ा : देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यह हादसा श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस और बाइक के बीच हुआ। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

तेज रफ्तार में आ रही थी बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन के बाद माँ बगलामुखी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक धर्मशाला-कांगड़ा दिशा से आ रही थी और बस के अगले टायर (ड्राइवर साइड) से टकरा गई। बाइक सवार बाइक नीचे जा गिरा जबकि पीछे बैठी युवती उछलकर नाली में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस चालक भी बस से नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रुप से घायल है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

बस चालक ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और ओवरटेक के दौरान सीधे बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

अन्य खबरे

कांगड़ा : बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से एक महिला और पुरुष गिरफ्तार

Published

on

कांगड़ा:संसारपुर टैरेस में पुलिस बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफल हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चों को गोद दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

बच्चा दिलवाने के नाम पर 23,500 रुपए की मांग

जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी दीपक कुमार से हुई, जिसने बच्चा दिलवाने के नाम पर उनसे 23,500 रुपए की मांग की। शुरुआत में राहित ने उसके बैंक खाते में 10,000 रुपए जमा करवा दिए। बाद में जब रोहित को ठगी का शक हुआ तो  उन्होंने तुरंत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी देहरा मयंक चौधरी को दी गई और बाद में थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार (40) , निवासी – ओल्ड कांगड़ा को जालंधर से गिरफ्तार किया। मामले में जब गहन पूछताछ की गई तो महिला आरोपी रितु (47) , निवासी – बटाला का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार रितु इस नेटवर्क के जरिए बच्चों को आगे बेचने का काम करती थी। मुख्य आरोपी दीपक कुमार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं महिला आरोपी रितु को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ ठगी का मामला नहीं है, बल्कि एक बड़ा तस्करी नेटवर्क है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

 

Continue Reading

अन्य खबरे

कांगड़ा: नड्डी में होगा एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण

Published

on

कांगड़ा : राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धौलाधार घाटी के नड्डी में जिपलाइन परियोजना के निर्माण का निर्णय लिया है। यह परियोजना एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन के रूप में विकसित की जाएगी, जिसे 36 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार के अनुसार, यह परियोजना एक ऐतिहासिक एडवेंचर टुरिज़म की पहल होगी। करीब 7.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस जिपलाइन में चार स्टेशन और तीन सेक्शन विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना में चार स्टेशन होंगे –

  • गल्लू (प्रारंभिक बिंदु),
  • बल गांव,
  • नड्डी और
  • मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)।

यह परियोजना पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देगी। यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

राज्य सरकार के अनुसार, परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना मजबूत होगी, एडवेंचर टुरिज़म को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और समग्र रूप से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्रदान किया है और जिले में पर्यटन अवसंरचना को सशक्त बनाने तथा सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे7 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे7 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे1 day ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे3 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी4 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे4 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे6 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे6 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे6 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending