एच डब्ल्यू कम्युनिटी
मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए 40 करोड़ स्वीकृत, अगले सत्र से शरू होंगी मेडिकल कक्षाएं
चंबा स्थित क्षय रोग वार्ड और सरोल स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज के साथ संबद्ध किया जाएगा ।इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले 3 सरकारी अस्पतालों को भी मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़कर 30-30 बेडो की क्षमता वाला बनाया जाएगा ।
चंबा- जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में अगले सत्र से मेडिकल कक्षाएं शुरू करने को लेकर काम शुरु हो गया है। कॉलेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल प्रोफेसर अनिल ओहरी ने जानकारी देते हुए बताया की चंबा कॉलेज के पुराने भवन में मेडिकल कक्षाएं अगले सत्र से शुरू करने के अलावा अन्य आधारभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृत 40 करोड़ की राशि इस कार्य के लिए प्राप्त हो चुकी है ।उन्होंने बताया कि इस दिशा में प्रभावी कदम उठाकर अगले सत्र से यहां एम बी बी एस के पहले वर्ष की कक्षाओं को शुरू करना पूरी तरह से सुनिश्चित बनाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक फेकल्टी के अलावा अन्य स्टाफ की भी नियुक्ति होने वाली है ।उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल स्टाफ के 4 पदों के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चंबा स्थित क्षय रोग वार्ड और सरोल स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज के साथ संबद्ध किया जाएगा ।इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले 3 सरकारी अस्पतालों को भी मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़कर 30-30 बेडो की क्षमता वाला बनाया जाएगा ।
इनमें पुखरी , चनेड और चूड़ी स्थित अस्पताल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक 4 ऑपरेशन थिएटरों में से दो ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं जबकि अस्पताल के नए ब्लॉक में दो और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जाएंगे ।प्रोफेसर ओहरी ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम दिसंबर माह में चंबा का दौरा करेगी ।टीम के दौरे से पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानको के अनुसार प्रबंध को अंतिम रुप दिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने पर चंबा में चौबीसों घंटे बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रोफेसर कोहली ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने पर चंबा का मौजूदा क्षेत्रीय अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल हो जाएगा और उसमें मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
एच डब्ल्यू कम्युनिटी
शिमला: चमियाना अस्पताल परिसर में मुंह में इंसानी टांग लेकर घूमते कुत्ते पर अस्पताल ने दी यह सफाई
शिमला: मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक आवारा कुत्ता मुंह में इंसान की कटी हुई टांग दबाकर चमियाना अस्पताल परिसर में घूमता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और जैव-चिकित्सकीय अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि 19 फरवरी 2026 को अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत उनकी टांग काटी गई। ऑपरेशन के बाद कटी हुई टांग को लिफाफे में बंद कर अस्पताल के स्टोर रूम में सुरक्षित रखा गया था।
ईटीवी भारत द्वारा लिखी गई एक खबर के अनुसार , अस्पताल के एमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि एम्प्यूटेड अंग को नियमानुसार बायोमेडिकल वेस्ट बैग में पैक कर AIMSS के बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स में आगे निस्तारण के लिए रख दिया गया था, जिसे बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण एजेंसी (Enviro Engineers) द्वारा उठाया जाना था। 21 फरवरी की रात जब बायोमेडिकल वेस्ट को कॉम्प्लेक्स में लाया जा रहा था, उस दौरान सफाई कर्मियों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स का दरवाजा खुला और असुरक्षित छोड़ दिया गया. आशंका है कि इसी दौरान किसी कुत्ते ने पैक किए गए बैग से एम्प्यूटेड अंग निकाल लिया। अगले दिन कॉम्प्लेक्स के बाहर खाली बैग मिला।
मानव अवशेषों के निस्तारण के लिए एक अधिकृत एजेंसी को सूचना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय पर एजेंसी का कोई कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। 23 फरवरी को स्टोर के पास खाली लिफाफा मिलने के बाद प्रशासन को मानव अवशेष के गायब होने की जानकारी मिली।
अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार जांच में सामने आया कि सफाई कर्मचारियों ने कटे अंग को अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचित नहीं किया। 24 फरवरी को कुत्ते को मुंह में टांग लेकर घूमते हुए देखा गया तो कर्मियों ने उस छीनने का प्रयास किया लेकिन कुत्ता आक्रामक होकर भाग गया। लोगों ने कुत्ते को अस्पताल के मुख्य द्वार की ओर कटी हुई टांग ले जाते हुए देखा और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने इस पूरी घटना के लिए सफाई कर्मी और सफाई पर्यवेक्षक को जिम्मेवार ठहराया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने बताया कि इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
अन्य खबरे
शिमला शहर: खुलेआम कचरा जलाना और जंगलों में कचरा फैलाना बेरोकटोक जारी
एच डब्ल्यू कम्युनिटी
समरहिल के सांगटी जंगल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
शिमला: मंगलवार सुबह समरहिल के सांगटी जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शोभित ठाकुर (29) निवासी सांगटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शोभित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
शुरुआती जांच के अनुसार युवक रविवार सुबह घर से नाश्ता करके निकला था, लेकिन शाम को वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश शुरु की लेकिन युवक का पता न चलने पर उन्होंने समरहिल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।
मंगलवार सुबह लोअर सांगटी के पास सड़क से कुछ दूरी पर युवक का शव पेड़ में कपड़े के बनाए फंदे के सहारे लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी शक्ति सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार दोपहर बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
-
अन्य खबरे1 month agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच4 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे1 month agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
