अन्य खबरे
लोअर बाजार अग्निकांड: शिमला पुलिस के संदेह की सुई दुकान मालिक की ओर,10 जनवरी तक दुकान खाली करने था आदेश
शिमला- राजधानी शिमला के लोअर बाजार में हुए अग्निकांड में तीन दुकाने पूरी तरह जल कर राख हो चुकी है। लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि ये अग्निकांड है या फिर आगजनी। करोड़ों रुपये के नुकसान होने बाद भी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज है। दुकानदारों ने दो व्यक्तियों के ऊपर इस मामले में संलिप्त होने के आरोप लगाए। पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार शॉर्ट सर्किट का मामला नहीं लग रहा है। असल में घटना स्थल पर पेट्रोल की गंध तब आ रही थी जब तड़के ही आग बुझाने काम शुरू हुआ। ऐसे में पुलिस को संदेह आगजनी की ओर काफी बढ़ रहा है।
VIDEO
मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने एक दुकानदार को दुकान खाली करने का आदेश दिया था। दुकान के मालिक ने हाइकोर्ट में याचिका की हुई थी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 10 जनवरी तक दुकान खाली करने के आदेश पारित किए हैं। पिछले दो दिनों से दुकानदार 90 फीसदी सामान दुकान से उठा चुका था। वीरवार रात नौ बजे के करीब दुकान को ताला लगाने के बाद घर चला गया। सुबह तड़के तीन बजे आग फैलने का मामला सामने आया। दुकानों के नीचे घरों में रहने वाले लोगों ने एक दूसरे को सूचना दी। इस दुकान को खाली करवाया जाना था। उसका दुकान मालिक नौ बजे पहुंचा। जबकि अन्य सभी दुकान चार बजे के आसपास ही पहुंचे। जबकि मालिक कालीबाड़ी के नजदीक रहता था। पुलिस के संदेह की सुई अब मालिक की और भी घूम रही है।

क्या हो सकता है कारण
इस मामले में दुकानदारों ने आरोप दो व्यक्तियों पर लगाए है। सूत्रों के मुताबिक भवन कई वर्षो पुराना है। ऐसे दोबारा निर्माण करवाने के लिए नक्शा पास होना अनिवार्य है। निगम में नक्शे आसानी से पास नहीं हो रहे है। लेकिन अब जब भवन आग की चपेट में आया गया। तो नक्शा पास होने की संभावना काफी बढ़ गई है। वहीं दुकान का मालिक घटना स्थल पर देरी पहुंचा, जबकि भवन पूरी तरह जल कर राख हो गया। इतनी देरी से पहुंचना किसी को गले नहीं उतर रहा है।
फोरसिंक रिपोर्ट से खुलेंगे राज
फोरेसिंक टीम ने मौके का निरीक्षण करते हुए सैंपल ले लिए है। ऐसे में रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आग लगाई गई थी या फिर नहीं। रिपोर्ट आने में करीब एक महीने का समय लगेगा। वहीं पुलिस को काल के डंप डाटा से भी पता लगाएगी कि दो बजे से लेकर तीन बजे के भीतर घटना स्थल में कौन कौन से मोबाइल नंबर इस्तेमाल हुए है।
Previous Story: शिमला के लोअर बाज़ार में लगी आग, 7 दुकानें जलकर खाक, 1 गंभीर रूप से घायल
प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता
देर रात शिमला सब्जी मंडी में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने तुरंत सहायता के रूप में दो लाख 45 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। यह जानकारी उप मंडलाधिकारी शिमला हिमस नेगी ने यहा दी ।

उन्होंने बताया कि 38 प्रभावित परिवारों को यह सहायता प्रदान की गई है। अजय कुठियाल को 15 हजार की राशि, नौ परिवारों को 10 हजार रुपये की राशि, इसमें रविंद्र, मोहित, राजकुमार, परसराम, राधाश्याम, मदनलाल शर्मा, निर्मला सूद, सुशील सूद व नरेश गंधारी शामिल हैं, उनको कुल 90 हजार रुपये की राशि दी गई है। 28 अन्य प्रभावित परिवारों को पाच हजार रुपये प्रति परिवार की दर से एक लाख 40 हजार रूपए की राशि दी गई है। इसमें सुरेश, हेमराज, बलबीर कुमार, नरेश धमीजा, अश्वनी कुमार, नारायण दास यशपाल, द्वारिकादास सूद, देवेंद्र पाल, विपिन कुमार, श्याम खन्ना, विजय राणा, कुलभूषण, सुरेशचंद, अश्वनी राणा, नरेश, हरीदास, नागेश, ज्ञानचंद, अशोक कुमार, अशोक गर्ग, राकेश कुमार, पुनीत गोयल, अमित अग्रवाल, राजकुमार,भूपेन्द्र गोस्वामी, योगेश गुप्ता, गोवर्धन व अनिल शामिल है। उन्होंने बताया कि कानूनगो जयपाल चौहान व पटवारी प्रताप ठाकुर द्वारा यह राशि प्रभावितों को मौके पर दी गई।
रिज टैंक में नहीं था पानी
अगर रिज मैदान के पानी के टैंक में पानी होता तो शायद लाखों रुपये नुकसान न होता। जब अग्निशमन दल टैंक से पानी लेने के लिए पहुंचा तो पानी का स्तर काफी कम था। यहीं नहीं आइपीएच कार्यालय में आधे घंटे तक फोन करते रहे। लेकिन किसी भी फोन उठाया ही नहीं। इसके बाद संजौली से पानी लाया गया। इस वजह से राहत कार्य देरी से शुरू किया गया।

हैरानी तो इस बात की है कि बाजार होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र के लिए पानी स्टोर ही नहीं किया जाता है। दमकल विभाग के 50 कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काम किया। इनमें मालरोड़, छोटा शिमला, बालुगंज अग्निशमन ऑफिस के कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं लोअर बाजार में एक हाइड्रेंट चला ही नहीं। इस वजह से दल को काफी दिक्कतें पेश आई। स्थानीय लोगों ने अतिरिक्त फायर डाइड्रेंट लगाने की मांग की।
घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री
लोअर बाजार में लगी आग के दौरान हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 10 मिनट तक आग का जायजा लेते वक्त बताया कि यह एक बहुत बड़ी घटना है। इस तरह की घटना बाजार के अंदर होना एक बहुत बड़ी बात है। इससे अन्य दुकानों को भी खतरा हो सकता था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इसका जल्द से पता लगाया जाए की आग किस कारण लगी है। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज भी कुछ समय बाद मौके पर पहुचे। इसके अलावा नगर निगम महापौर संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर आदि भी मौजूद रहे।
इससे पहले यहा पर लगी थी आग
शिमला इससे पहले कई जगह पर आग लगी है। इसमें की कई लोगों की मौत भी हुई है। बीते महीने न्यू शिमला में आग सरोज विशिष्ट के घर में आग लगी थी। इसमें की सरोज विशिष्ट की मौत हो गई थी। वहीं पिछले साल मारोड़ के समीप एजी ऑफिस में आग लगी थी इसमें भी काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा संजौली, मशोबरा भी आग लगने का मामला सामने आया था।
जल्द ही लगाया जाएगा आग लगने का पता
शिमला एसपी डीडब्ल्यू नेगी का कहना है कि लोअर बाजार में दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। इसमें तीन दुकाने जलकर राख हुई है। लेकिन आग लगने का कारण नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आग लगने का पता लगाया जाएंगा।

अन्य खबरे
LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा
शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid Diethylamide) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें एक युवक और युवती शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.57 ग्राम एलएसडी और 562 स्टैंप साइज स्ट्रिप्स बरामद की थी। पुलिस ने अब इस मामले में सप्लायर को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नैवियल हैरिसन (27) ,केरल के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान सामने आया की आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और LSD की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा सिर्फ व्हॉटस्एप कॉल के माध्यम से बातचीत करते थे। आरोपी संदीप नैवियल हैरिसन को बदले में गांजा उपलब्ध करवाता था।
एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
अन्य खबरे
हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग के मुताबिक 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के खराब रहने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अन्य खबरे
शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?
शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid diethylamide) ड्रग्स बरामद की है। बता दें कि भारत में एलएसडी प्रतिबंधित है। एलएसडी रखना, बेचना या तस्करी करना एक गंभीर अपराध है और मात्रा के आधार पर इसकी सजा तय होती है।
मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवक और युवती शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, निवासी सिरमौर, संदीप शर्मा, निवसी पंजाब (मोगा) को रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 11.57 ग्राम एलएसडी ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में एलएसडी की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और न्यू शिमला के हिम निवास में एक कमरे में ठहरे युवक और युवती की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एलएसडी के साथ 562 स्टैंप साइज सिट्रप्स बरामद किए। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि आगामी जांच जारी है।
क्या होता है LSD ?
एलएसडी (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली हैलूसिनोजेनिक (मतिभ्रम पैदा करने वाला) नशीला पदार्थ है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह एक सिंथेटिक रासायनिक ड्रग है, जो मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन रिसेप्टर्स पर असर डालकर व्यक्ति की सोच, भावनाओं और वास्तविकता की अनुभूति को बदल देता है। एलएसडी बहुत कम मात्रा में भी तेज असर दिखाता है। इसे आमतौर पर छोटे कागज़ के टुकड़ों (ब्लॉटिंग पेपर), टैबलेट, जेल टैब या तरल बूंदों के रूप में बेचा जाता है।
यह कैसे बनता है?
LSD एक सिंथेटिक (कृत्रिम) नशा है जिसे ‘लाइसर्जिक एसिड’ से बनाया जाता है। यह एसिड ‘अर्गट’ (Ergot) नामक एक फंगस (कवक) में पाया जाता है, जो राई और अन्य अनाजों पर उगता है। यह नशा इतना शक्तिशाली होता है कि इसकी खुराक माइक्रोग्राम (mcg) जैसे बेहद सूक्ष्म स्तर पर मापी जाती है।
सेवन करने पर क्या होता है?
एलएसडी का सेवन करने के बाद इसका असर आमतौर पर 30 से 60 मिनट में शुरू हो जाता है और 8 से 12 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है। इस दौरान व्यक्ति को एक तरह का “ट्रिप” अनुभव होता है, जिसमें उसकी वास्तविकता को समझने की क्षमता बदल जाती है।
सेवन करने वाले व्यक्ति को निम्न अनुभव हो सकते हैं:
- ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं (हैलूसिनेशन)
- समय और स्थान की समझ में बदलाव
- भावनाओं में अचानक परिवर्तन
- वास्तविकता और कल्पना के बीच फर्क समझने में कठिनाई
- अत्यधिक डर, घबराहट और मानसिक तनाव हो सकता है।
- दिल की धड़कन तेज होना, शरीर का तापमान बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की पुतलियों का फैलना, मतली, भूख न लगना, शुगर बढ़ना, नींद न आना, मुंह सूखना और शरीर में कंपन या दौरे पड़ना।
भारत में एलएसडी के खिलाफ कानून
भारत में एलएसडी पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके खिलाफ कड़े प्रावधान Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act), 1985 के तहत लागू हैं। इस कानून के तहत एलएसडी का उत्पादन, खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण या सेवन करना अपराध है।
सजा का प्रावधान
| मात्रा | सजा |
|---|---|
| छोटी मात्रा | अधिकतम 1 वर्ष की जेल या ₹10,000 तक जुर्माना |
| मध्यम मात्रा | 10 वर्ष तक की जेल और ₹1 लाख तक जुर्माना |
| व्यावसायिक मात्रा | 10 से 20 वर्ष तक कठोर कारावास और ₹1–2 लाख तक जुर्माना |
दोबारा अपराध करने पर सजा और भी कठोर हो सकती है।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच3 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
