Connect with us

स्वास्थ्य

हिमाचल में आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ सकता है कोरोना: मुख्यमंत्री

Published

on

covid-cases-to-rise-in-himachal-pradesh

शिमला- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को कोविड-19 जांच बढ़ाने, समूहों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने और महामारी की तीसरी लहर के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है, इसलिए राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि लोग कोविड अनुरूप व्यवहार बनाएं रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिस्तर, ऑक्सीजन,पीपीई किट और दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की जाए और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों और हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हो सकती है, इसलिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा होम आइसोलेशन के सम्बन्ध में संशोधित दिशा-निर्देशों को लागू किया जाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की नियमित रूप से निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मरीजों को लाने-ले जाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न कर ना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में किसी भी तरह की दहशत से बचा जा सके।

उन्होंने 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का तेजी से टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को ऐहतियाती खुराक लगाने की आवश्यकता की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन नहीं करने वाले पर्यटकों पर नजर रखने और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों से राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने का भी आग्रह किया।

अन्य खबरे

हिमाचल में 5 साल में सामने आए सर्विकल कैंसर के 3,800 मामले, 29 मार्च से किशोरियों को लगेगी फ्री HPV वैक्सीन

Published

on

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरु हो चुका है। 29 मार्च से 14 से 15 साल की किशोरियों का टीकाकरण शुरू होगा। सर्विकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो गर्भाशय के निचले हिस्से (गर्भाशय ग्रीवा) में विकसित होता है। इसे बच्चेदानी के मुंह का कैंसर कहते है। यह स्तन कैंसर बाद महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है।

यह मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण के कारण होता है। यह एक गंभीर प्रकार का कैंसर है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यदि समय पर इसकी स्क्रीनिंग करवाई जाए और सही उम्र में टीकाकरण कराया जाए, तो इस बीमारी को रोका जा सकता है।

हिमाचल में पिछले 5 सालों में 3,800 मामले 

हिमाचल वॉचर से बातचीत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के मिशन डायरेक्टर आईएएस प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि “अभियान के बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किशोरियों का टीकाकरण चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका सिर्फ एक डोज में लगाया जाएगा और पूरी तरह सुरक्षित है।”

वहीं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविंदर कुमार ने बातचीत में बताया कि “हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में सर्विकल कैंसर के करीब 3,800 मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में रोकथाम और जागरूकता के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रदेश के 378 सरकारी अस्पतालों में तीन महीने तक चलेगा। किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की डोज सात रविवार को लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए U-WIN पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा।”

टीकाकरण की तिथियां:

  • 29 मार्च
  • 5 अप्रैल
  • 12 अप्रैल
  • 19 अप्रैल
  • 10 मई
  • 24 मई
  • 21 जून

सर्विकल कैंसर के कारण

  • HPV वायरस का लंबे समय तक संक्रमण
  • कम उम्र में यौन संबंध
  • कई यौन साथी
  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली
  • धूम्रपान

सर्विकल कैंसर के लक्षण

इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती चरण में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते है। अगर आपको अपने शरीर में ये बदलाव दिखते है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ:

  • शारीरिक संबंध के बाद खून आना
  • कमर में दर्द
  • मासिक धर्म के बीच असामान्य रक्तस्राव
  • रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के बाद रक्तस्राव
  • शरीरिक संबंध के दौरान दर्द
  • बदबूदार या असमान्य वजाइनल डिस्चार्ज
  • पेशाब और मोशन लीक करना

सर्विकल कैंसर से बचाव :

  • HPV वैक्सीन लगवाना सर्विकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
  • 21 से 65 साल की हर महिला को सर्विकल कैंसर सक्रीनिंग करवानी चाहिए।
  • हर तीन साल में एक बार पैप स्मीयर टेस्ट करवाएं।
  • हर महिला को पांच साल में HPV टेस्टिंग करवानी चाहिए।
  • सुरक्षित यौन संबंध बनाएं, एक ही पार्टनर के साथ।
  • किसी भी असामान्य लक्षण जैसे अनियमित रक्तस्राव या दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
Continue Reading

अन्य खबरे

हिमाचल में मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान शुरू, 65 हजार लड़कियों को लगेगा टीका

Published

on

शिमला:  प्रदेश में अगले 90 दिनों में 14 वर्ष की आयु की 65 हजार लड़कियों को निशुल्क एचपीवी टीके लगेंगे। शनिवार से राज्य सरकार ने आईजीएमसी से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है।

राज्य सरकार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है इस बीमारी से लड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकार ने कहा कि अगले लगभग आठ महीनों में आईजीएमसी समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में विश्व स्तरीय तकनीक से लैस उपकरण और मशीनें स्थापित की जाएंगी।

राज्य सरकार के अनुसार, आने वाले तीन वर्षों में प्रदेश के सभी जोनल अस्पतालों, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों, पीएचसी, सीएचसी में भी एम्स की तर्ज पर आधुनिक तकनीक उपलब्ध होगी। राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में हेल्थ टूरिज्म को विकसित करने का लक्ष्य रखा है।

राज्य सरकार ने बताया कि हाई-एंड मशीनें और उपकरण लगाने के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार 300 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर में स्टेट ऑफ दी आर्ट कैंसर अस्पताल बनाने जा रही है ताकि रोगियों को प्रदेश में ही सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध हो सके।

राज्य सरकार ने कहा कि पांचों मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत होने जा रही है। चमियाणा अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरूआत करने के बाद 10 मार्च को आईजीएमसी में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

Continue Reading

अन्य खबरे

IGMC शिमला में नई MRI मशीन का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक टेस्ट की सुविधा

Published

on

शिमला: शुक्रवार को राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया। राज्य सरकार ने बताया कि आईजीएमसी में 20 साल पहले स्थापित पुरानी एमआरआई मशीन को अत्याधुनिक एमआरआई मशीन से बदला गया है। राज्य सरकार ने कहा कि 3 टेस्ला एमआरआई मशीन के स्थापित होने से लोगों को अब उन्नत जांच के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

AIIMS दिल्ली में भी किया जा रहा मशीन का उपयोग

राज्य सरकार के अनुसार, इसी तरह की हाई-एंड एमआरआई मशीन का उपयोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान दिल्ली में भी किया जा रहा है। राज्य सरकार का कहना है कि चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, शिमला, हमीरपुर, नेरचौक और चमियाणा अस्पताल में एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर हाई एंड टैक्नोलॉजी चिकित्सा तकनीक उपलब्ध करवाई जा रही है।

ऑर्थोपैडिक विभाग होगा अपग्रेड 

साथ ही राज्य सरकार ने यह भी कहा कि आईजीएमसी में ऑर्थोपैडिक विभाग को विश्व स्तरीय मानकों पर अपग्रेड किया जाएगा। यहां शीघ्र ही रोबोटिक ऑर्थोपैडिक व स्पाईन सर्जरी आरम्भ करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार ने कहा कि आईजीएमसी में मेडिसिन, पेडियाट्रिक व श्वसन से सम्बन्धित अत्याधुनिक आईसीयू भी स्थापित किए जाएंगे।राज्य सरकार ने सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के विशेषज्ञों के लिए देश व विदेश के अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थानों में एक्सपोजर टुअर आयोजित करने के भी निर्देश दिए है।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे16 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे2 days ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे4 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी5 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे5 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे7 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे7 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending