अन्य खबरे
जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्रियों से मिल कर उनके समक्ष रखे राज्य से जुड़े सुझाव: पढ़िए किस मंत्री से किस मुद्दे पर हुई बात
शिमला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने नई दिल्ली के दौरे के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल. मंडाविया, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से भेंट की और प्रदेश में प्रदेश में रेललाइन व बजट, स्वास्थ्य, प्रदेश को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री की केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुई मुलाकात में उन्होंने पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केंद्रीय सहायता देने और अर्थव्यवस्था की स्थिति अनुकूल बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का निवेदन किया।
उन्होंने वित्त मंत्री स मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता की मांग की, जिसपर केंद्रीय वित्त मंत्री ने उन्हें इस विषय में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय विद्युत,नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंट
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंट की और उनसे स्मार्ट मीटर, पंप भंडारण, ऊर्जा नीति, जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल विद्युत उत्पादन वाले राज्यों के साथ विस्तृत संवाद का आग्रह किया। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री को प्रदेश को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई बैठक में उन्होंने प्रदेश में रेल विस्तार और रेल लाईन विस्तार इत्यादि के अहम मुद्दों पर बात की।
उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से पर्यटन की दृष्टि से यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल ऐतिहासिक कालका-शिमला रेलवे मार्ग को स्तरोन्नत करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि इस रेल की गति बहुत धीमी है और रेल में नए कोच जोड़े जाने चाहिए, क्योंकि मौजूदा कोच बहुत पुराने हैं। उन्होंने कालका-शिमला रूट पर स्टेट ऑफ आर्ट रेल शुरू करने का सुझाव दिया।
वहीं केंद्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन को शीघ्र पूरा करने के लिए बजट बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्टेट ऑफ आर्ट ट्रेन को पीपीपी मोड पर शुरू करने का प्रस्ताव भी भेजने को भी कहा।
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि राज्य की मांगों को पूरा करने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय शीघ्र ऊना-हमीरपुर रेललाइन के लिए राज्य को प्रस्ताव भेजेगा।
जयराम ने केंद्रीय रेल मंत्री को भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के कार्य में तेजी लाने का आग्रह करते हुए कहा कि इसका लेह तक विस्तार करना सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने बताय कि इस लाइन का पूर्ण सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और उन्होंने आगामी कार्रवाई का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने बद्दी-चंडीगढ़ रेललाइन पर कार्य शीघ्र शुरू करने की भी मांग की है, उन्होने केंद्र रेल मंत्री को बताया कि इस भूमि का अधिग्रहण कार्य हो चुका है और यह बद्दी-अमृतसर-कोलकाता के गलियारे से जुड़ने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
उन्होंने जगाधरी-पांवटा साहिब रेललाइन के सर्वे का भी आग्रह किया,जो कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र को बद्दी-अमृतसर-कोलकाता गलियारे से जोड़ने में सहायक होगा साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार का भी आग्रह किया।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल.मंडाविया से भेंट
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल. मंडाविया से मुलाकता की और उनसे पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिक्रिया समय कम करने के लिए 50 एम्बुलेंस स्वीकृत करने का आग्रह किया।
उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में आशा कार्यकर्ताओं की कमी के बारे में अवगत करवाया और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत 58 आशा कार्यकताओं तथा राज्य के शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में और गुणवत्ता लाने के लिए गैर एनयूएचएम घटक के तहत 176 आशा कार्यकर्ताओं के पद स्वीकृत करने और साथ ही साथ राज्य को बल्क ड्रग पार्क प्रदान करने जिससे औद्योगिकरण को बढ़ावा मिलेगा का भी आग्रह किया।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी राज्य के विभिन्न मुद्दों पर अपने बहुमूल्य सुझाव केंद्र मंत्रियो के समक्ष रखे।
अन्य खबरे
LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा
शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid Diethylamide) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें एक युवक और युवती शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.57 ग्राम एलएसडी और 562 स्टैंप साइज स्ट्रिप्स बरामद की थी। पुलिस ने अब इस मामले में सप्लायर को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नैवियल हैरिसन (27) ,केरल के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान सामने आया की आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और LSD की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा सिर्फ व्हॉटस्एप कॉल के माध्यम से बातचीत करते थे। आरोपी संदीप नैवियल हैरिसन को बदले में गांजा उपलब्ध करवाता था।
एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
अन्य खबरे
हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग के मुताबिक 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के खराब रहने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अन्य खबरे
शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?
शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid diethylamide) ड्रग्स बरामद की है। बता दें कि भारत में एलएसडी प्रतिबंधित है। एलएसडी रखना, बेचना या तस्करी करना एक गंभीर अपराध है और मात्रा के आधार पर इसकी सजा तय होती है।
मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवक और युवती शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, निवासी सिरमौर, संदीप शर्मा, निवसी पंजाब (मोगा) को रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 11.57 ग्राम एलएसडी ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में एलएसडी की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और न्यू शिमला के हिम निवास में एक कमरे में ठहरे युवक और युवती की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एलएसडी के साथ 562 स्टैंप साइज सिट्रप्स बरामद किए। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि आगामी जांच जारी है।
क्या होता है LSD ?
एलएसडी (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली हैलूसिनोजेनिक (मतिभ्रम पैदा करने वाला) नशीला पदार्थ है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह एक सिंथेटिक रासायनिक ड्रग है, जो मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन रिसेप्टर्स पर असर डालकर व्यक्ति की सोच, भावनाओं और वास्तविकता की अनुभूति को बदल देता है। एलएसडी बहुत कम मात्रा में भी तेज असर दिखाता है। इसे आमतौर पर छोटे कागज़ के टुकड़ों (ब्लॉटिंग पेपर), टैबलेट, जेल टैब या तरल बूंदों के रूप में बेचा जाता है।
यह कैसे बनता है?
LSD एक सिंथेटिक (कृत्रिम) नशा है जिसे ‘लाइसर्जिक एसिड’ से बनाया जाता है। यह एसिड ‘अर्गट’ (Ergot) नामक एक फंगस (कवक) में पाया जाता है, जो राई और अन्य अनाजों पर उगता है। यह नशा इतना शक्तिशाली होता है कि इसकी खुराक माइक्रोग्राम (mcg) जैसे बेहद सूक्ष्म स्तर पर मापी जाती है।
सेवन करने पर क्या होता है?
एलएसडी का सेवन करने के बाद इसका असर आमतौर पर 30 से 60 मिनट में शुरू हो जाता है और 8 से 12 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है। इस दौरान व्यक्ति को एक तरह का “ट्रिप” अनुभव होता है, जिसमें उसकी वास्तविकता को समझने की क्षमता बदल जाती है।
सेवन करने वाले व्यक्ति को निम्न अनुभव हो सकते हैं:
- ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं (हैलूसिनेशन)
- समय और स्थान की समझ में बदलाव
- भावनाओं में अचानक परिवर्तन
- वास्तविकता और कल्पना के बीच फर्क समझने में कठिनाई
- अत्यधिक डर, घबराहट और मानसिक तनाव हो सकता है।
- दिल की धड़कन तेज होना, शरीर का तापमान बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की पुतलियों का फैलना, मतली, भूख न लगना, शुगर बढ़ना, नींद न आना, मुंह सूखना और शरीर में कंपन या दौरे पड़ना।
भारत में एलएसडी के खिलाफ कानून
भारत में एलएसडी पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके खिलाफ कड़े प्रावधान Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act), 1985 के तहत लागू हैं। इस कानून के तहत एलएसडी का उत्पादन, खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण या सेवन करना अपराध है।
सजा का प्रावधान
| मात्रा | सजा |
|---|---|
| छोटी मात्रा | अधिकतम 1 वर्ष की जेल या ₹10,000 तक जुर्माना |
| मध्यम मात्रा | 10 वर्ष तक की जेल और ₹1 लाख तक जुर्माना |
| व्यावसायिक मात्रा | 10 से 20 वर्ष तक कठोर कारावास और ₹1–2 लाख तक जुर्माना |
दोबारा अपराध करने पर सजा और भी कठोर हो सकती है।
-
अन्य खबरे1 month agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे2 months agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे2 months agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
कैम्पस वॉच4 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे1 month agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे1 month agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
