Connect with us

Featured

युग की हत्या के आरोपी 14 दिन के न्यायिक हिरासत में, एक आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

Published

on

yug-murder-case

युग हत्या मामले में दो सप्ताह के भीतर चालान पेश किया जाएगा। इस संबंध में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चले, सेशन जज से चालान पेश करने के साथ अपील की जाएगी।

शिमला- युग की हत्या के तीनों आरोपियों चंद्र शर्मा, तेजेद्र और विक्रांत बख्शी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। शनिवार देर शाम उन्हें सीजेएम शिमला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पचास के करीब पुलिस जवानों को जिम्मा सौंपना पड़ा।

मासूम युग अपहरण और हत्या के मामले में सीआईडी 21 दिन के भीतर चालान पेश कर देगी। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं। एफएसएल से कई रिपोर्ट बाद में आएंगी, जिन्हें अनुपूरक चालान के तौर पर बाद में पेश किया जा सकता है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईडी चालान पेश करने के साथ ही अदालत में अर्जी दाखिल करेगी, जिसमें इस केस की सुनवाई हर रोज हो सके।

पढ़ें: लापता युग का कंकाल 2 साल बाद भराड़ी के पास पानी के टैंक से बरामद

उधर सीआईडी की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चार वर्षीय मासूम को भूखा रखा जाता था। उसे बिना पानी के ही शराब जबरदस्ती पिलाई जाती थी। उसे मदहोश और बेहोशी की हालत में रखने के लिए शराब दी जाती थी।

पढ़ें: युग हत्याकांड में चौकानें वाले खुलासे, नगर निगम और शिमला पुलिस की भी खुली पोल

आरोपी चंद्र शर्मा ने युग की हत्या के बाद उसके ही रिश्तेदारों के यहां पुलिस और सीआइडी से छापे डलवाए। इस दौरान करीब 611 लोगों से पूछताछ की गई। यह सभी युग के रिश्तेदार थे। यह भी खुलासा हुआ है कि ऐसा चंद्र ने इसलिए किया, जिससे विनोद और उसके रिश्तेदार इकट्ठे न हो सके और अपहरण और हत्या का मामला दफन हो जाए।

युग की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

शिमला के बहुचर्चित चार वर्षीय बच्चे युग की निर्दयता से हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से एक तेजेद्र पाल सिंह ने थाने मे आत्महत्या का प्रयास किया। वह थाने की कोठरी में था और उसने कंबल से फंदा लगाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि इसमें वह सफल नहीं हो पाया। सीआइडी ने युग की हत्या के मामले में तीन आरोपियों चंद्र शर्मा, तेजेद्र सिंह और विक्रांत बख्शी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपियो को थाना ढली, थाना सदर और थाना बालूगंज मे रखा गया। शनिवार को न्यायालय मे पेश करने से पूर्व शुक्रवार की रात को तेजेद्र ने सैल मे आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पढ़ें: बिलखते युग का वीडियो और कई फोटो हत्या के आरोपी विक्रांत के मोबाइल फोन से बरामद, हाई प्रोफाइल कनेक्शन होने के कारण पुलिस भी हाथ डालने से बचती रही

थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियो ने उसे ऐसा करते देख लिया और तुरंत उससे कंबल छीन लिया। शनिवार को उन्हे सीजेएम की अदालत ने न्यायिक हिरासत मे भेजा दिया। जिला कोर्ट मे पेश करने से पहले तेजेद्र सहित अन्य आरोपियो को आक्रोशित लोगों ने लात और घूसो से पीट दिया था। वहीं देर शाम जब उन्हें कोर्ट ले जाया गया तो उस गाड़ी पर भी पथराव किया गया।

पढ़ें:शिमला निगम के टैंक में नहीं मिला कोई अवशेष, बीजेपी, कांग्रेस कर रही ओछी राजनीति: मेयर संजय चौहान का आरोप

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा युग की हत्या का मामला

मासूम युग की निर्मम हत्या के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाई जाएगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देशों के तहत सीआइडी शिमला के सेशन जज से अपील करेगी और इसके लिए याचिका दायर की जाएगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई करवाने के लिए युग के परिजन राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से गुहार लगा चुके हैं। इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई का आश्वासन दिया था।

पढ़ें: अगर पिछले 2 साल मे शिमला निगम ने टेंक की सफाई की तब क्यों नहीं मिला युग का शव? : सुंदरियाल

युग हत्याकांड को लेकर अगले दो सप्ताह के भीतर चालान पेश किया जाएगा। सीआईडी ने मामले को जल्द से जल्द अंत तक पहुंचाने के लिए प्रयासों को तेज कर दिया है। इस संबंध में जांच अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि दो सप्ताह के भीतर चालान पेश किया जा सके। सीआइडी बारीकी से साक्ष्यों का आकलन कर रही है।

पढ़ें: सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की विफलता के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शिमला एम सी के विघटन की मांग

अभी इस मामले में केलस्टन के पानी के टैंक और उसके बाहर से बरामद की गई खोपड़ी और हड्डियों की फोरेंसिक रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही अभी डीएनए रिपोर्ट का भी इंतजार है। इस रिपोर्ट के आधार पर युग की हड्डियों के होने का साक्ष्य उपलब्ध होगा।

ऐसे पकड़ में आए थे आरोपी 

नार्को टेस्ट के दौरान गुप्ता परिवार का नौकर बार-बार चंद्र शर्मा का नाम ले रहा था। सीआईडी को संदेह हो गया। न्यू शिमला चोरी मामले में जब तीनों आरोपियों का नाम सामने आया तो शक यकीन में बदल गया। तीनों के मोबाइल खंगाले गए। इस बीच विक्रांत बख्शी के मोबाइल से युग की एक क्लिप और फोटो बरामद हुए।

इसके बाद तेजिंद्र और चंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया लेकिन इन्हें जमानत मिल गई। सीआईडी ने विक्रांत पर शिकंजा कसा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद एक बार फिर तेजिंद्र और चंद्र को हिरासत में लिया गया। बाद में सीआईडी ने क्लस्टन टैंक के अंदर और बाहर से युग के अवशेष बरामद कर इस केस को सुलझा दिया।

Featured

हिमाचल की तीन ग्राम पंचायतों में 435 एकड़ भूमि पर लगे 76,000 से अधिक सेब के पौधे

Published

on

nauni university himachal pradesh

शिमला- डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के विस्तार शिक्षा निदेशालय में पहाड़ी कृषि एवं ग्रामीण विकास एजेंसी(हार्प), शिमला द्वारा एक अनुभव-साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिला किन्नौर के निचार विकास खंड के रूपी, छोटा कम्बा और नाथपा ग्राम पंचायतों के 34 किसानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जीएम नाबार्ड डॉ. सुधांशु मिश्रा मुख्य अतिथि रहे जबकि नौणी विवि के अनुसंधान निदेशक डॉ रविंदर शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. आर एस रतन ने कहा कि यह कार्यक्रम एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के तहत रूपी, छोटा कम्बा और नाथपा ग्राम पंचायतों में वर्ष 2014 से आयोजित किया जा रहा है। परियोजना को नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित किया गया है और इसे हार्प द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने यह बताया कि यह एक बागवानी आधारित आजीविका कार्यक्रम है जिसे किसानों की भागीदारी से लागू किया गया है। इन तीन ग्राम पंचायतों में 435 एकड़ भूमि पर 76,000 से अधिक सेब के पौधे लगाए गए हैं और 607 परिवार लाभान्वित हुए हैं।

डॉ. सुधांशु मिश्रा ने यह भी कहा कि नाबार्ड हमेशा सामाजिक-आर्थिक उत्थान कार्यक्रमों के संचालन में आगे रहा है। उन्होंने इस कार्यशाला में भाग लेने वाले किसानों से अपने सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया।

अनुसंधान निदेशक डॉ. रविंदर शर्मा और विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. दिवेंद्र गुप्ता ने नाबार्ड और हार्प के प्रयासों की सराहना की और किसानों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय किसानों को तकनीकी रूप से समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है।

डॉ. नरेद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि हार्प ने कृषक समुदाय के समन्वय से दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में काम किया है। इस अवसर पर एक किसान-वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें भाग लेने वाले किसानों के तकनीकी प्रश्नों को संबोधित किया गया।

Continue Reading

Featured

हिमाचल सरकार पुलिसकर्मियों का कर रही है शोषण

Published

on

hp police

पुलिसकर्मियों की डयूटी बेहद सख्त है,कई-कई बार तो चौबीसों घण्टे वर्दी व जूता उनके शरीर में बंधा रहता है।थानों में खाने की व्यवस्था तीन के बजाए दो टाइम ही है,राजधानी शिमला के कुछ थानों के पास अपनी खुद की गाड़ी तक नहीं है,हैड कॉन्स्टेबल से एएसआई बनने के लिए सत्रह से बीस वर्ष भी लग जाते हैं।

शिमला सीटू राज्य कमेटी ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। कमेटी ने यह कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश के पुलिसकर्मियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। आरोप लगाते हुए सीटू ने कहा है कि प्रदेश सरकार पुलिसकर्मियों का शोषण कर रही है।

राज्य कमेटी ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि वर्ष 2013 के बाद नियुक्त पुलिसकर्मियों को पहले की भांति 5910 रुपये के बजाए 10300 रुपये संशोधित वेतन लागू किया जाए व उनकी अन्य सभी मांगों को बिना किसी विलंब के पूरा किया जाए।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेसीसी बैठक में भी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को अनदेखा किया गया है। उन्होंने कहा कि जेसीसी बैठक में पुलिसकर्मियों की मांगों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है।

सीटू कमेटी ने कहा कि सबसे मुश्किल डयूटी करने वाले व चौबीस घण्टे डयूटी में कार्यरत पुलिसकर्मियों को इस बैठक से मायूसी ही हाथ लगी है। इसी से आक्रोशित होकर पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। उनके द्वारा पिछले कुछ दिनों से मैस के खाने के बॉयकॉट से उनकी पीड़ा का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ ही सभी सरकारी कर्मचारी नवउदारवादी नीतियों की मार से अछूते नहीं है। कमेटी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की डयूटी बेहद सख्त है। कई-कई बार तो चौबीसों घण्टे वर्दी व जूता उनके शरीर में बंधा रहता है।

कमेटी ने यह भी कहा है कि थानों में स्टेशनरी के लिए बेहद कम पैसा है व आईओ को केस की पूरी फ़ाइल का सैंकड़ों रुपये का खर्चा अपनी ही जेब से करना पड़ता है। थानों में खाने की व्यवस्था तीन के बजाए दो टाइम ही है। मैस मनी केवल दो सौ दस रुपये महीना है जबकि मैस में पूरा महीना खाना खाने का खर्चा दो हज़ार रुपये से ज़्यादा आता है। यह प्रति डाइट केवल साढ़े तीन रुपये बनता है, जोकि पुलिस जवानों के साथ घोर मज़ाक है। यह स्थिति मिड डे मील के लिए आबंटित राशि से भी कम है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के बने बहुत सारे थानों की स्थिति खंडहर की तरह प्रतीत होती है जहां पर कार्यालयों को टाइलें लगाकर तो चमका दिया गया है परन्तु कस्टडी कक्षों,बाथरूमों,बैरकों,स्टोरों,मेस की स्थिति बहुत बुरी है। इन वजहों से भी पुलिस जवान भारी मानसिक तनाव में रहते हैं।

सीटू ने कहा कि पुलिस में स्टाफ कि बहुत कमी है या यूं कह लें कि बेहद कम है व कुल अनुमानित नियुक्तियों की तुलना में आधे जवान ही भर्ती किये गए हैं जबकि प्रदेश की जनसंख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ चुकी है यहाँ तक पुलिस के पास रिलीवर भी नहीं है।

आरोप लगाते हुए कमेटी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला के कुछ थानों के पास अपनी खुद की गाड़ी तक नहीं है। वहीं पुलिस कर्मी निरन्तर ओवरटाइम डयूटी करते हैं। इसकी एवज में उन्हें केवल एक महीना ज़्यादा वेतन दिया जाता है। इस से प्रत्येक पुलिसकर्मी को वर्तमान वेतन की तुलना में दस से बारह हज़ार रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। उन्हें लगभग नब्बे साप्ताहिक अवकाश,सेकंड सैटरडे,राष्ट्रीय व त्योहार व अन्य छुट्टियों के मुकाबले में केवल पन्द्रह स्पेशल लीव दी जाती है।

सीटू कमेटी ने यह भी कहा कि वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश में बने पुलिस एक्ट के पन्द्रह साल बीतने पर भी नियम नहीं बन पाए हैं। इस एक्ट के अनुसार पुलिसकर्मियों को सुविधा तो दी नहीं जाती है परन्तु कर्मियों को दंडित करने के लिए इसके प्रावधान बगैर नियमों के भी लागू किये जा रहे हैं जिसमें एक दिन डयूटी से अनुपस्थित रहने पर तीन दिन का वेतन काटना भी शामिल है। पुलिसकर्मियों की प्रोमोशन में भी कई विसंगतियां हैं व इसका टाइम पीरियड भी बहुत लंबा है। हैड कॉन्स्टेबल से एएसआई बनने के लिए सत्रह से बीस वर्ष भी लग जाते हैं।

Continue Reading

Featured

किन्नौर में लापता पर्यटकों में से 2 और के शव बरामद, 2 की तालाश जारी,आभी तक कुल 7 शव बरामद

Published

on

kinnaur trekker deaths

शिमला रिकोंगपिओ में 14 अक्तुबर को उत्तरकाशी के हर्षिल से छितकुल की ट्रैकिंग पर निकले 11 पर्यटकों में से लापता चार पर्वतारोहीयों में से दो  पर्वतारोहियों के शवो को आई.टी.बी.पी व पुलिस दल द्वारा पिछले कल सांगला लाया गया था जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगला में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने बताया कि इन दोनों की पहचान कर ली गई है जिनमे मे एक उतरकाशी व दूसरा पश्चिम बंगाल से सम्बंधित था।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा आज एक शव वाहन द्वारा उतरकाशी को भेज दिया गया है जहाँ शव को जिला प्रशासन उतरकाशी को सौंपा जाएगा। जब कि दूसरा शव वाहन द्वारा शिमला भेजा गया है जिसे शिमला में मृतक के परिजनों को सौंपा जायेगा।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि अभी भी लापता दो  पर्यटकों की तलाश आई.टी.बी.पी के जवानों द्वारा जारी है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों उतरकाशी से छितकुल के लिये 11 पर्वतारोही ट्रेकिंग पर निकले थे जो बर्फबारी के कारण लमखंगा दर्रे में फंस गये थे जिसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सेना के हेलीकॉप्टर व आई.टी.बी.पी के जवानों की सहायता से राहत व बचाव कार्य आरम्भ किया था। सेना व आई.टी.बी.पी के जवानों ने 21 अक्टूबर को दो पर्यटकों को सुरक्षित ढूंढ निकाला था। इसी दौरान उन्हें अलग अलग स्थानों पर पाँच ट्रेकरों के शव ढूंढ निकलने में सफलता मिली थी। जबकि 4 पर्यटक लापता थे जिसमे से राहत व बचाव दल को 22 अक्तुबर को 2 शव ढूढ़ निकालने में सफलता मिली थी। अभी भी दो पर्यटक लापता हैं जिनकी राहत व बचाव दल द्वारा तलाश जारी है।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे2 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे1 day ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे3 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी4 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे4 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे6 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे6 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे6 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending