मौसम
प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
हिमाचल मौसम अपडेट : प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
वहीं 31 जनवरी को ऊंचाई और मध्यम पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं, जबकि निचले व मैदानी क्षेत्रों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होगा, जिसके चलते प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह दौर 3 फरवरी तक जारी रहेगा।
मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट आ सकती है। हालांकि 4 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।
अन्य खबरे
हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग के मुताबिक 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के खराब रहने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
कैम्पस वॉच4 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
-
अन्य खबरे1 month agoहिमाचल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, नियम तोड़ने पर NOC होगी रद्द