एच डब्ल्यू कम्युनिटी
ढाण्ड़ा क्षेत्र के लोगों को सालों बाद मिला एक कूड़ादान
“हिमाचल वॉचर की एक साल की शिकायतों के बाद कूडे़ के ढेर में परिवर्तित हो चुके ढाण्ड़ा क्षेत्र को सालों बाद एक कूड़ादान दिया गया है पर इस समस्या को सुलझाने के लिए ये पहल काफि नहीं है इसके लिए पहले ढाण्ड़ा क्षेत्र में फंैले कचरे को साफ करना बेहद जरुरी है”
हिमाचल वॉचर द्वारा एक नहीं बल्कि अनेकों ही बार ढाण्ड़ा क्षेत्र में खुले में फैले कूडे कचरे जो पूरे क्षेत्र में फैलता जा रहा है कि समस्या को लेकर अनेक बार लिखा गया है और इस समस्या के सही समाधान के लिए हिमाचल वॉचर समय समय पर इस क्षेत्र के पंचायत प्रधान को क्षेत्र की समस्या को लेकर उचित समाधान करवाने के लिए के लिए भी कहता रहा है।
समस्या ये कि ढाण्ड़ा क्षेत्र में पिछले तकरिबन दस सालों से लोग अपने घरों का कचरा सड़क के किनारे की खाली जमीन पर डालने के लिए मजबूर थे क्यांेकि क्षेत्र में पंचायत के अधिकारियों द्वारा कचरा डालने के लिए किसी भी तरह के कूड़ा एकत्र करने वाले डिब्बों की सुविधा क्षेत्र के निवासियों को प्रदान नहीं करवाई गई थी। जिससे कारण क्षेत्र के लोग इधर उधर सड़को पर कूड़ा कचरा डालने के लिए मजबुर थे।
हिमाचल वॉचर ने ढाण्ड़ा क्षेत्र की इस समस्या को लेकर एक नहीं बल्कि अनेकों बार लिखा जिसके चलते अब ढाण्ड़ा क्षेत्र के लोगों को कचरा डालने के लिए एक कूड़ादान की सुविधा दी गई है जिससे क्षेत्र की जनता अपने घरों का कचरा सही जगह पर डाल सके।
लेकिन इस समस्या से समाधान के लिए ये पहल ही काफि नहीं है इसके लिए क्षेत्र में पहले से फैले कचरे को साफ करने की आवश्यकता है जिससे गंदगी को फंैलने से रोका जा सके। इस क्षेत्र में कूड़ा कचरा इतने ज्यादा स्तर पर फैल चुका है कि इस क्षेत्र में एक कूड़ादान लगाने से इस समस्या का सामाधान हो जाए ये संभव नहीं है ।
पहले क्षेत्र में फैले कचरे को सही तरह से साफ करने की जरुरत है जिससे की वहां पर लगाए गए कूड़ादान का सही और उचित उपयोग हो सके और हां क्षेत्र की आबादी को देखते हुए इस क्षेत्र में केवल एक कूड़ादान से काम चलेगा ऐसा लगता तो नहीं है पर न होने से बेहतर तो वो एक कूड़ादान ही है जो यहां की जनता को इतने सालों बाद नसीब हुआ है ।
पर अब ये जिम्मेदारी जनता की भी बनती है कि अगर उन्हें कूड़ा डालने के लिए कूड़ादान की सुविधा दी ही गई है तो वे उसका सही और उचित इस्तेमाल करे और अपने क्षेत्र को और गंदा न होने दे।
हिमाचल वॉचर ने ढाण्ड़ा क्षेत्र की ऐसी एक नहीं अनेक समस्याओं से क्षेत्र के अधिकारियों को अवगत करवाया है जिसमें से एक गंभीर समस्या कचरा फैंकने के उचित प्रावधान के लिए एक कूड़ादान लगवाने की पहल में तो हिमाचल वॉचर सफल रहा है और उम्मीद है कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं जिन के बारे में हिमाचल वॉचर ने पंचायत अधिकारियों का ध्यान केंद्रीत करवाया है उसका भी जल्द ही समाधान किया जाएगा ।
हिमाचल वॉचर का मकसद यही है कि जो समस्याएं आपको अपने क्षेत्र या शहर में या कहीं भी आपके आस पास दिखाई दे रही हो और उन पर किसी तरह की कोई सही कार्यवाही नहीं की जा रही है तो उसके सही और उचित समाधान के लिए हम हर सभंव प्रयास करते है।

एच डब्ल्यू कम्युनिटी
शिमला: चमियाना अस्पताल परिसर में मुंह में इंसानी टांग लेकर घूमते कुत्ते पर अस्पताल ने दी यह सफाई
शिमला: मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक आवारा कुत्ता मुंह में इंसान की कटी हुई टांग दबाकर चमियाना अस्पताल परिसर में घूमता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और जैव-चिकित्सकीय अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि 19 फरवरी 2026 को अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत उनकी टांग काटी गई। ऑपरेशन के बाद कटी हुई टांग को लिफाफे में बंद कर अस्पताल के स्टोर रूम में सुरक्षित रखा गया था।
ईटीवी भारत द्वारा लिखी गई एक खबर के अनुसार , अस्पताल के एमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि एम्प्यूटेड अंग को नियमानुसार बायोमेडिकल वेस्ट बैग में पैक कर AIMSS के बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स में आगे निस्तारण के लिए रख दिया गया था, जिसे बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण एजेंसी (Enviro Engineers) द्वारा उठाया जाना था। 21 फरवरी की रात जब बायोमेडिकल वेस्ट को कॉम्प्लेक्स में लाया जा रहा था, उस दौरान सफाई कर्मियों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स का दरवाजा खुला और असुरक्षित छोड़ दिया गया. आशंका है कि इसी दौरान किसी कुत्ते ने पैक किए गए बैग से एम्प्यूटेड अंग निकाल लिया। अगले दिन कॉम्प्लेक्स के बाहर खाली बैग मिला।
मानव अवशेषों के निस्तारण के लिए एक अधिकृत एजेंसी को सूचना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय पर एजेंसी का कोई कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। 23 फरवरी को स्टोर के पास खाली लिफाफा मिलने के बाद प्रशासन को मानव अवशेष के गायब होने की जानकारी मिली।
अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार जांच में सामने आया कि सफाई कर्मचारियों ने कटे अंग को अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचित नहीं किया। 24 फरवरी को कुत्ते को मुंह में टांग लेकर घूमते हुए देखा गया तो कर्मियों ने उस छीनने का प्रयास किया लेकिन कुत्ता आक्रामक होकर भाग गया। लोगों ने कुत्ते को अस्पताल के मुख्य द्वार की ओर कटी हुई टांग ले जाते हुए देखा और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने इस पूरी घटना के लिए सफाई कर्मी और सफाई पर्यवेक्षक को जिम्मेवार ठहराया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने बताया कि इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
अन्य खबरे
शिमला शहर: खुलेआम कचरा जलाना और जंगलों में कचरा फैलाना बेरोकटोक जारी
एच डब्ल्यू कम्युनिटी
समरहिल के सांगटी जंगल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
शिमला: मंगलवार सुबह समरहिल के सांगटी जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शोभित ठाकुर (29) निवासी सांगटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शोभित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
शुरुआती जांच के अनुसार युवक रविवार सुबह घर से नाश्ता करके निकला था, लेकिन शाम को वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश शुरु की लेकिन युवक का पता न चलने पर उन्होंने समरहिल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।
मंगलवार सुबह लोअर सांगटी के पास सड़क से कुछ दूरी पर युवक का शव पेड़ में कपड़े के बनाए फंदे के सहारे लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी शक्ति सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार दोपहर बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच3 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार


