Connect with us

मंडी

केन्द्रीय विद्यालय संधोल में प्रवेश के लिये 25 अक्तूबर से 10 नवम्बर तक मिलेंगे रजिस्ट्रेशन फार्म, शिक्षक पदों के लिये साक्षातकार 28 अक्तूबर को

Published

on

central-school- sandhole

हमीरपुर- केन्द्रीय विद्यालय, संधोल (मण्डी) में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिये कक्षा प्रथम, दूसरी, तीसरी, चौथी तथा पांचवी में अपने बच्चों को दाखिल करवाने के लिये पंजीकरण फार्म अभिभावक 25 अक्तूबर से 10 नवम्बर तक केन्द्रीय विद्यालय, संधोल के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते है अथवा स्कूल की वैबसाईट से फॉर्म डाऊनलोडकर सकते हैं यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य ने दी ।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश पाने वाले बच्चे की आयु 31 मार्च, 2016 को कक्षा पहली के लिये 5 वर्ष, दूसरी के लिये 6 वर्ष, तीसरी के लिये 7 वर्ष तथा चौथी के लिये 8 वर्ष और पांचवी के लिये 9 वर्ष होना अनिवार्य है। उपरोक्त कक्षाओं के लिये प्रवेश पंजीकरण 10 नवम्बर, 2016 तक रहेगा। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि अपने बच्चे का पंजीकरण फार्म 10 अक्तूबर (बीरवार) तक विद्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सभी कक्षाओं के लिये प्रवेश हेतू चयनित बच्चों के नाम 15 नवम्बर को घोषित कर दिए जाएंगे।

केन्द्रीय विद्यालय संधोल में साक्षातकार 28 अक्तूबर को

शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिये प्राथमिक शिक्षक, संगणक प्रशिक्षक और संगीत नृत्य,खेल कूद योगा विशेषज्ञ के अस्थाई पदों के लिये साक्षात्कार 28 अक्तूबर (शुक्रवार) को 9 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

प्राथमिक शिक्षक के लिये न्यूनतम योग्यता दस जमा दो (12th) एवं जेबीटी,एनटीटीई, बीए,बीएससी,बीएड न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा संगणक प्रशिक्षक के लिये नयूनतम योग्यता एमसीए,बीसीए,एमएसी पीजीडीसीए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और संगीत नृत्य,खेलकूद योगा विशेषज्ञ के लिये न्यूनतम योग्यता संबन्धित विषय में डिग्री व उत्कृष्ट उपलब्धि एवं अनुभव होना आवश्यक है।

प्राथमिक शिक्षक पद के लिये केविस, सीबीएससी के नियमानुसार सिर्फ सी टेट (पेपर-1) पास अभ्यर्थी ही योग्य होंगे और उन्हें साक्षात्कार के दौरान उक्त संबन्धित सी टैट (पेपर-1) की प्रति जो सीबीएसीस द्वारा जारी किया गया हो साथ लाना होगा।

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने साथ सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र साथ लाएं और पासपोर्ट साईज की दो नवीनतम फोटो साथ में आवेदन पत्र के साथ संलग्र हेतू साथ लाएं। उन्होंने कहा है कि समस्त इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी साक्षात्मकार के लिये विद्यालय परिसर में 8:30 बजे आनी उपस्थिति सुनिश्चित करें,दोपहर 12:30 बजे के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार के लिये आने के लिये विद्यालय द्वारा किसी भी प्रकार क यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

Photo: Sandhol.Com

अन्य खबरे

मंडी: मुलाकात के बहाने जेल में पति को चिट्टा पहुंचाने का प्रयास करती महिला गिरफ्तार

Published

on

मंडी:  जिला कारागार मंडी में एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान महिला के कब्जे से करीब 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपने आरोपी पति से नियमित मुलाकात के लिए जिला कारागार मंडी पहुंची थी। आरोप है कि महिला ने कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान पदार्थ को बरामद कर लिया।

आरोपी महिला की पहचान सुनीता, पत्नी सूरज कुमार शर्मा, निवासी डाकघर बागाचनोगी, जिला मंडी के रुप में हुई है।  कारागार मंडी के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर यह मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ की जांच में यह चिट्टा प्रतीत हुआ,जिसका वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Continue Reading

अन्य खबरे

मंडी: संदिग्ध हालत में नाले में मिल महिला का शव, हत्या का संदेह

Published

on

मंडी : जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान मणि देवी (40), गांव – भजेरा, डाकघर – द्रुबल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने आया है कि महिला आरठी गांव में रहने के लिए आई थी। देर रात उसका शव नाले में मिला।

पुलिस को संदेह है कि मामला हत्या का हो सकता है। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी ने छत से धक्का दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

अन्य खबरे

मंडी: थुनाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, 3 की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Published

on

मंडी: थुनाग क्षेत्र में एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जीप में चार युवक थे सवार 

जानकारी के अनुसार जीप में चार युवक सवार थे, जो बगस्याड़–रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19) निवासी रहीधार, तहसील थुनाग, सुनील (17) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट और ईशान (18) निवासी थरजूण, तहसील चच्योट के रूप में हुई है।

एक की हालत गंभीर 

वहीं हादसे में घायल कुशाल (18) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। जंजैहली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे9 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे1 day ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे4 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी4 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे4 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे6 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे6 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे6 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending