पर्यटन
वीडियो: नशे में धुत पर्यटक ने शिमला पुलिस के एएसआई को मारा थप्पड़, किया हंगामा
शिमला- आज कल सैलानी बर्फबरी और ठन्डे मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पहाड़ों की रानी शिमला का रुख कर रहे हैं। लेकिन कुछ सैलानी अपने मनोरंजन के साथ-साथ पुलिस के लिए सरदर्द का सबक भी बन जाते हैं।
शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे के आसपास शिमला के ढली टनल पर पुलिस से बहस करते हुए एक सैलानी ने पुलिस के एएसआई(ASI) को थपड़ मार दिया।
वीडियो:
A drunk tourist on Friday night created a ruckus at the Dhali Tunnel, #Shimla, blocking the traffic for nearly 30 minutes. When the police tried to intervene, the tourist brawled with the policemen and even slapped an ASI. #HimachalPradesh #ShimlaPolice pic.twitter.com/hBN7UJZxLJ
— Himachal Watcher (@HimachalW) January 22, 2022
इस घटना पर ढली थाना प्रभारी एसएस गुलेरिया ने बताया कि टनल के पास पहले दो गाड़ियों में टक्कर हो गई थी जिसके बाद टनल के समीप तैनात पुलिस जवान ने मौके पर ढली पुलिस थाना को मामले की सूचना दे दी थी और सुचना मिलते ही तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो गुटों में समझौता करवाने की कोशिश कर रही थी।
थाना प्रभारी गुलेरिया ने बताय कि उतने में ही दिल्ली नंबर की गाड़ी के पर्यटक जिसने शराब भी पी हुई थी उसने पुलिस से बदतमीजी की और टनल के बाहर सड़क पर लेट कर काफी ड्रामा भी किया, जिसकी वजह से पुलिस को इस सैलानी को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि करीब 30 मिनट तक टनल के बाहर दोनो तरफ से जाम लग गया। वहीं पुलिस ने जब पर्यटक को समझाने की कोशिश की तो ऐसे में वह पुलिस के साथ गाली गलोच करने लगा और देखते ही देखते पर्यटक ने एएसआई को थपड मार दिया।
मौके पर पहुंची ढली पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सैलानी को थाने ले जा कर पूछताछ भी की गयी।
ढली थाना प्रभारी एसएस गुलेरिया का कहना है की शराब के नशे में धुत दिल्ली का सैलानी शिमला अपनी बेटी के साथ आया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक का मेडिकल करवाने के बाद उस सैलानी पर जो भी उचित कार्यवाही होगी वह की जाएगी ।
अन्य खबरे
हिमाचल में सोलो फीमेल टूरिज्म को बढ़ावा, ‘SHE पॉलिसी’ लाएगा पर्यटन विभाग
शिमला: सोलो फीमेल पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल पर्यटन विभाग महिला पर्यटकों के लिए ‘SHE पॉलिसी’ लाने जा रहा है। इस नीति के तहत अब सोलो महिला पर्यटक अपनी पसंद के होटल और होम-स्टे में स्वतंत्र रूप से ठहर सकेंगी।
जमीनी सुधारों की आवश्यकता
विभाग का कहना है कि नीति को प्रभावी बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर सुधार जरूरी हैं। खासतौर पर शिमला में पर्यटकों की गाड़ियों के पीछे दौड़ने वाले गाइड, टाउट्स और पोर्टर्स की अव्यवस्थित प्रणाली से पर्यटकों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है और यातायात भी बाधित होता है। कई बार यह पर्यटकों को मिस गाइड करके जबरदस्ती अपनी मर्जी के ठहरने वाले स्थानों में ठहराते है। पर्यटकों को ठहरने तथा ट्रैवल करने की फ्री चॉइस से वंचित करना पर्यटन एक्ट के अंतर्गत कदाचार की परिभाषा में आता है तथा एक दंडनीय अपराध है।
होटल एसोसिएशन हस्ताक्षर अभियान करेगी शुरु
पर्यटन विभाग के अनुसार, इस तरह की समस्या (मिस्लीडिंग )से पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ती है और इससे शहर की छवि भी धूमिल होती है। इसे ध्यान में रखते हुए शिलमा होटल एसोसिएशन एक हस्ताक्षर कैंपेन करने जा रही है,जिसमें सरकार से सड़कों पर गाइडों,टाउट्स तथा पोर्ट्स को पर्यटकों की गाड़ियों के पीछे दौड़ने तथा सड़कों पर गाइडिंग करने के सिस्टम को पूरी तरह बंद करने का आग्रह किया जाएगा। इसका उद्देश्य एक अच्छे पर्यटन माहौल को विकसित करना है।
टूरिस्ट गाइडों के लिए डिजिटल पोर्टल
विभाग ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट गाइडों के लिए एक डिजिटल पोर्टल विकसित किया है, जिसके माध्यम से पर्यटक आवश्यकता अनुसार गाइड सेवाएं ले सकते हैं। इसी तरह, हिमाचल पर्यटन विभाग द्वारा पंजीकृत गाइडों के लिए भी ऐसा ही पोर्टल विकसित करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, पंजीकृत गाइडों को सरकारी टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन ऑफिसों के माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था करने का प्रस्ताव है, ताकि पर्यटक आधिकारिक माध्यम से ही गाइड हायर कर सकें।
इस व्यवस्था से जहां सोलो फीमेल ट्रैवलर्स को सुरक्षित महसूस होगा, वहीं आम पर्यटक भी अपनी पसंद के होटल, होम-स्टे और पर्यटन स्थलों का चयन पूरी स्वतंत्रता के साथ कर सकेंगे।
अन्य खबरे
शिमला: ऐतिहासिक आइस-स्केटिंग रिंक का होगा नवीनीकरण, 20.22 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
शिमला : राज्य सरकार लक्कड़ बाजार स्थित ऐतिहासिक आइस-स्केटिंग रिंक का नवीनीकरण करेगी। वर्ष 1920 में ब्रिटिश काल में बने इस रिंक को अब आधुनिक सुविधाओं से तैयार किया जाएगा, जिस पर राज्य सरकार करीब 20.22 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
शीतकालीन खेलों को मिलेगा बढ़ावा
राज्य सरकार के अनुसार, इससे क्षेत्र में शीतकालीन खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित योजना के तहत कुछ पुरानी और बेकार संरचनाओं को हटाकर नए निर्माण कार्य किए जाएंगे। राज्य सरकार का कहना है कि शहर के बीच स्थित इस आइस-स्केटिंग रिंक के विकास से पर्यटन गतिविधियों, आइस हॉकी तथा फिगर स्केटिंग जैसे खेलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही उभरते स्केटर्स, पेशेवर खिलाड़ियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगीं।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का केंद्र बनेगा रिंक
राज्य सरकार ने कहा कि आने वाले समय में यह रिंक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी के एक मंच के रूप में भी उभरेगा, जिससे शिमला की पहचान खेल पर्यटन के रुप में और मजबूत होगी। इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत 2.81 करोड़ रुपये की लागत से नए क्लब हाउस बिल्डिंग का निर्माण, 16.09 करोड़ रुपये से आइस-स्केटिंग रिंक के बुनियादी ढांचे का निर्माण और 1.21 करोड़ रुपये स्टोर, सूवनिर शॉप तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे।
अन्य खबरे
हिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
शिमला : अब हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के वाहनों को पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बैरियर नीति अधिसूचित कर दी है। राज्य सरकार के अनुसार, राज्य में आर्थिक संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नईं दरें प्रदेश में एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। नईं दरों के अनुसार यह रहेगा एंट्री शुल्क :
| वाहन श्रेणी | पुराना शुल्क (₹) | नया शुल्क (₹) | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| बाहरी राज्यों से आने वाले निजी वाहन | 70 | 170 | +100 |
| 12+1 सवारी क्षमता वाले वाहन | 110 | 170 | +60 |
| भारी वाहन | 720 | 900 | +180 |
| निर्माण मशीनरी (जेसीबी आदि) | 570 | 800 | +230 |
| ट्रैक्टर | 70 | 100 | +30 |
| डबल एक्सल बस व ट्रक | 570 | 570 | कोई बदलाव नहीं |
नोट: नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।
बैरियर पर लगेंगे फास्ट टैग
जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने बद्दी, परवाणू और बिलासपुर जिला के गरामोड़ा, नूरपुर के कंडवाल, ऊना के मैहतपुर, सिरमौर जिला के गोविंदघाट बैरियर पर फास्ट टैग लगाने के निर्देश दिए है। इन बैरियर्स की ऑनलाइन नीलामी होगी, जिसके लिए डीसी की अध्यक्षता में समिती गठित की गई है। इस समिती में आबकारी और एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच3 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
