Connect with us

काँगड़ा

कांगड़ा जिला में शाम 7:00 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, रविवार को बाजार रहेगा बंद

Published

on

kangra bazar

शिमला- हिमाचल में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। हिमाचल में हर दिन नए मामलों की दर में वृद्धि दर्ज हो रही है। दूसरी ओर देश में कोरोना के नए वरियनेट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की स्थिति और कोरोना संख्या में हो रही वृद्धि के चलते कुछ प्रतिबंध लगाएं है जिसके तहत पुरे हिमाचल में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगया गया है।

कार्यालयों में भी हफ्ते में अब 5 दिन ही काम होगा और इनडोर क्षमता 50 प्रतिशित होगी। सरकार ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान इस महीने की 26 तारीख तक बंद कर दिया है।

ज़िला काँगड़ा के डीसी डा.निपुण जिंदल ने कोविड से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कांगड़ा जिला में सभी बाजारों को सात बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

डीसी काँगड़ा ने कहा कि इत्यादि रात दस बजे तक खुले रहेंगे,जबकि दवाइयों की दुकानें 24 घंटे खुली रह सकती हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला में रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे ।

डीसी काँगड़ा द्वारा ज़िले में सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, बहुतकनीकी संस्थानों, आईटीआई, कोचिंग संस्थानों, आवासीय विद्यालयों को 26 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं इसमें कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना के साथ नर्सिंग तथा मेडिकल कालेज खुले रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, स्थानीय निकाय व स्वायत्त संस्थाओं में फाइव डे वीक की व्यवस्था भी लागू की गई है इसके अतिरिक्त कार्यालयों में पचास फीसदी कर्मचारी ही क्रमवार आएंगे जब कि आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों में यह बंदिशें लागू नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि लंगर, धाम, और सामूहिक किचन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। खेल शैक्षणिक मनोरंजन तथा सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों के लिए इंडोर में पचास फीसदी क्षमता के साथ अधिकतम सौ लोगों की मौजूदगी तथा आउटडोर में क्षमता के पचास फीसदी या अधिकतम तीन सौ लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति रहेगी।

डा.निपुण ने बताया कि इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, सभी उपमंडलाधिकारियों, कार्यकारी दंडाधिकारी, विकास खंड अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है, यदि कोई इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने आदेश भी दिए गए हैं।

अन्य खबरे

कांगड़ा: देहरा में श्रद्धालुओं से भरी बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

Published

on

कांगड़ा : देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यह हादसा श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस और बाइक के बीच हुआ। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

तेज रफ्तार में आ रही थी बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन के बाद माँ बगलामुखी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक धर्मशाला-कांगड़ा दिशा से आ रही थी और बस के अगले टायर (ड्राइवर साइड) से टकरा गई। बाइक सवार बाइक नीचे जा गिरा जबकि पीछे बैठी युवती उछलकर नाली में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस चालक भी बस से नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रुप से घायल है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

बस चालक ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और ओवरटेक के दौरान सीधे बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

अन्य खबरे

कांगड़ा : बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से एक महिला और पुरुष गिरफ्तार

Published

on

कांगड़ा:संसारपुर टैरेस में पुलिस बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफल हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चों को गोद दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

बच्चा दिलवाने के नाम पर 23,500 रुपए की मांग

जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी दीपक कुमार से हुई, जिसने बच्चा दिलवाने के नाम पर उनसे 23,500 रुपए की मांग की। शुरुआत में राहित ने उसके बैंक खाते में 10,000 रुपए जमा करवा दिए। बाद में जब रोहित को ठगी का शक हुआ तो  उन्होंने तुरंत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी देहरा मयंक चौधरी को दी गई और बाद में थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार (40) , निवासी – ओल्ड कांगड़ा को जालंधर से गिरफ्तार किया। मामले में जब गहन पूछताछ की गई तो महिला आरोपी रितु (47) , निवासी – बटाला का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार रितु इस नेटवर्क के जरिए बच्चों को आगे बेचने का काम करती थी। मुख्य आरोपी दीपक कुमार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं महिला आरोपी रितु को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ ठगी का मामला नहीं है, बल्कि एक बड़ा तस्करी नेटवर्क है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

 

Continue Reading

अन्य खबरे

कांगड़ा: नड्डी में होगा एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण

Published

on

कांगड़ा : राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धौलाधार घाटी के नड्डी में जिपलाइन परियोजना के निर्माण का निर्णय लिया है। यह परियोजना एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन के रूप में विकसित की जाएगी, जिसे 36 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार के अनुसार, यह परियोजना एक ऐतिहासिक एडवेंचर टुरिज़म की पहल होगी। करीब 7.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस जिपलाइन में चार स्टेशन और तीन सेक्शन विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना में चार स्टेशन होंगे –

  • गल्लू (प्रारंभिक बिंदु),
  • बल गांव,
  • नड्डी और
  • मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)।

यह परियोजना पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देगी। यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

राज्य सरकार के अनुसार, परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना मजबूत होगी, एडवेंचर टुरिज़म को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और समग्र रूप से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्रदान किया है और जिले में पर्यटन अवसंरचना को सशक्त बनाने तथा सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे18 hours ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे18 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे2 days ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे4 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी5 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे5 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे7 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे7 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending