अन्य खबरे
शराब में इथेनाल की जगह मिथेनाल मिला देने के कारण जहरीली हुई थी शराब, पुलिस ने पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार
अब तक जहरीली शराब पीने से सुंदरनगर क्षेत्र के सात 7 लोगों की मौत हुई है और 20 लोगों का उपचार चल रहा है।
शिमला- प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़-कांगू क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगों की मौत के बाद पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामलें से जुड़े और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 13 आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस मामले में कांग्रेस हमीरपुर महासचिव नीरज ठाकुर का नाम सामने आने से पार्टी ने उन्हें महासचिव पद से हटा दिया है। पुलिस ने नीरज को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार किया है।
वहीं जहरीली शराब के मामलें में प्रदेश कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि इस मामले में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी द्वारा लीपापोती के मकसद से हमीरपुर के कांग्रेस नेता नीरज को हटाया गया है उससे यह स्पष्ठ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी अवैध शराब के कारोबार की संरक्षक है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन, वन और भू माफिया के चौकीदार भी कांग्रेस पार्टी ने नेता है।
डीआईजी मधुसूदन जो एसआईटी प्रमुख भी है उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शराब में इथेनाल की जगह मिथेनाल मिला दिया था जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। इन्होंने वीआरवी फूल्स नाम से नकली शराब बनाकर बेची थी।
मधुसूदन ने बताया कि आरोपियों ने शराब की अवैध फैक्टरी लगाई थी और और शराब का उत्पादन शुरू कर दिया था।
उन्होंने बताया कि इस शराब की खेप मंडी, जिला कांगड़ा और हमीरपुर में भी सप्लाई हुई है। जिसके कारण पुलिस अब जगह-जगह छापा मारकर नकली शराब की खेप को नष्ट करने में जुटी है।
वहीं मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तार किया है और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।
जानिए कैसे अवैध फैक्ट्री में बनी जहरीली शराब
एसआईटी की टीम ने जांच में पाया कि हमीरपुर की अवैध फैक्ट्री के प्लांट में उचित तरीके से मिक्सिंग नही की गई थी जिसके कारण
शराब जहरीली बन गई।
जानकरी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में कांगड़ा के पंचरुखी के गौरव मिन्हास और प्रवीण ठाकुर मिलावटी शराब के कारोबार के मुख्य चेहरे हैं । सुंदरनगर का कालू शराब बांटने का काम देखता था
वहीं हमीरपुर में जिस प्लांट में जहरीली शराब बनी है,वहां का मालिक प्रवीण ठाकुर है। प्लांट में 25 टन की खेप बनाई गई थी और यह फैक्टरी प्रवीण अपने घर की दूसरी मंजिल में चला रहा था। तथा जिन दो कमरों में शराब की पेटियां रखी जाती थी उसे बाहर से ताला लगा दिया जाता था।
गौरव कच्चे माल से लेकर शराब बनने तक सारी प्रक्रिया में समन्वय करता था। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, यूपी और चंडीगढ़ में फैले नेटवर्क से शराब तैयार की जाती थी।
एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव मिन्हास (उर्फ गोरू) जिला कांगड़ा के पंचरुखी का रहने वाला है और आरोपी गौरव के खिलाफ जिला कांगड़ा सहित अन्य जिलों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कई मर्तबा आरोपी की गाड़ियों से शराब को बरामद कर चुकी है।
नालागढ़ में भी पुलिस ने संतरा लेबल के प्रिंट कागज किए बरामद
मंडी पुलिस की सूचना पर नालागढ़ पुलिस ने शनिवार को नालागढ़ के गुज्जरहट्टी गांव के साथ जंगल से अवैध शराब, खाली ड्रम, बोतलें ,संतरा लेबल के प्रिंट कागज और गत्ते की पेटियां बरामद की हैं।
वहीं पुलिस को एक बंद कमरे में जो कि स्व. रामप्रकाश का बताया जा रहा है का ताला तोड़कर 40 खाली ड्रम, एक प्लास्टिक के थैले में खाली बोतलें, खाली गत्ते के डिब्बे, वीआरवी के लेबल, नैना थ्री एक्स रम की 16 शराब की पेटियां, दस बोतलें वीआरवी संतरा की बरामद की जिन्हे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
518 शराब की पेटियां एसआईटी ने की बरामद
एसआईटी के प्रमुख वीरेंद्र कालिया की टीम ने शुक्रवार को हमीरपुर की ग्राम पंचायत देई का नौण के पन्याला गांव में प्रवीण के बहुमंजिला घर के अंदर चल रही शराब की फैक्टरी से मौके पर 518 शराब की पेटियां भी बरामद कीं थी। यह फैक्टरी कांगड़ा के पंचरुखी निवासी गौरव मिन्हास की है, जिसे पुलिस ने पालमपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की जांच टीम ने वहां से स्प्रिट, शराब की बॉटलिंग करने वाली मशीनें, होलोग्राम, कार्टन, शराब में अलकोहल की मात्रा जांचने वाले हाइड्रो मीटर, थर्मामीटर, प्लास्टिक टंकियां, खाली बोतलें इत्यादि अन्य सामान को कब्जे में लिया है।
एसआईटी ने मौके पर पकड़ी गई शराब और शराब तैयार करने में प्रयोग होने वाले उपकरण को अपने साथ मंडी ले गई है। साथ ही भवन के मालिक प्रवीण और शराब बनाने वाले यूपी के रहने वाले दो कारीगर भी गिरफ्तार किए हैं। इनकी पहचान पुष्पेंद्र पुत्र ऋषि पाल और सनी पुत्र अशोक कुमार निवासी, भवानीगढ़ी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि जहां पुलिस ने इस अवैध फैक्ट्री में छापा मारा है वह हमीरपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा के सरकारी आवास से महज 800 मीटर की दूरी पर है।
कांगड़ा में पुलिस ने ठेके से पकड़ी 12 जहरीली शराब की बोतलें
एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना शाहपुर के तहत नेरटी गांव में चल रहे एक ठेके की तलाशी के दौरान संदिग्ध जहरीली शराब मार्का की 12 बोतलें मंडी जिले में मिली वीआरएस संतरा मार्का बरामद की हैं। पुलिस ने शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया है, जबकि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानिए पुलिस ने किन 5 आरोपियों की किया गिरफ्तार
डीआईजी मधुसूदन ने बताया कि शराब की अवैध फैक्टरी चलाने के आरोपी प्रवीण कुमार, दो कारीगर पुष्पेंद्र व सन्नी, फार्मूला देने वाला एके त्रिपाठी,स्प्रिट सप्लायर सागर सैनी को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं 54 वर्षीय अलोक कुमार त्रिपाठी गांधी नगर फ्रंट ऑफ कोतवाली जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सागर सैनी बेहरा एनक्लेव पश्चिम विहार नई दिल्ली का है। प्रवीण कुमार निवासी पनयाला गांव जिला हमीरपुर, पुष्पेंद्र और सन्नी निवासी भवानीगढ़ी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का है।
अन्य खबरे
LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा
शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid Diethylamide) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें एक युवक और युवती शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.57 ग्राम एलएसडी और 562 स्टैंप साइज स्ट्रिप्स बरामद की थी। पुलिस ने अब इस मामले में सप्लायर को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नैवियल हैरिसन (27) ,केरल के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान सामने आया की आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और LSD की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा सिर्फ व्हॉटस्एप कॉल के माध्यम से बातचीत करते थे। आरोपी संदीप नैवियल हैरिसन को बदले में गांजा उपलब्ध करवाता था।
एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
अन्य खबरे
हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग के मुताबिक 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के खराब रहने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अन्य खबरे
शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?
शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid diethylamide) ड्रग्स बरामद की है। बता दें कि भारत में एलएसडी प्रतिबंधित है। एलएसडी रखना, बेचना या तस्करी करना एक गंभीर अपराध है और मात्रा के आधार पर इसकी सजा तय होती है।
मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवक और युवती शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, निवासी सिरमौर, संदीप शर्मा, निवसी पंजाब (मोगा) को रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 11.57 ग्राम एलएसडी ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में एलएसडी की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और न्यू शिमला के हिम निवास में एक कमरे में ठहरे युवक और युवती की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एलएसडी के साथ 562 स्टैंप साइज सिट्रप्स बरामद किए। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि आगामी जांच जारी है।
क्या होता है LSD ?
एलएसडी (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली हैलूसिनोजेनिक (मतिभ्रम पैदा करने वाला) नशीला पदार्थ है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह एक सिंथेटिक रासायनिक ड्रग है, जो मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन रिसेप्टर्स पर असर डालकर व्यक्ति की सोच, भावनाओं और वास्तविकता की अनुभूति को बदल देता है। एलएसडी बहुत कम मात्रा में भी तेज असर दिखाता है। इसे आमतौर पर छोटे कागज़ के टुकड़ों (ब्लॉटिंग पेपर), टैबलेट, जेल टैब या तरल बूंदों के रूप में बेचा जाता है।
यह कैसे बनता है?
LSD एक सिंथेटिक (कृत्रिम) नशा है जिसे ‘लाइसर्जिक एसिड’ से बनाया जाता है। यह एसिड ‘अर्गट’ (Ergot) नामक एक फंगस (कवक) में पाया जाता है, जो राई और अन्य अनाजों पर उगता है। यह नशा इतना शक्तिशाली होता है कि इसकी खुराक माइक्रोग्राम (mcg) जैसे बेहद सूक्ष्म स्तर पर मापी जाती है।
सेवन करने पर क्या होता है?
एलएसडी का सेवन करने के बाद इसका असर आमतौर पर 30 से 60 मिनट में शुरू हो जाता है और 8 से 12 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है। इस दौरान व्यक्ति को एक तरह का “ट्रिप” अनुभव होता है, जिसमें उसकी वास्तविकता को समझने की क्षमता बदल जाती है।
सेवन करने वाले व्यक्ति को निम्न अनुभव हो सकते हैं:
- ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं (हैलूसिनेशन)
- समय और स्थान की समझ में बदलाव
- भावनाओं में अचानक परिवर्तन
- वास्तविकता और कल्पना के बीच फर्क समझने में कठिनाई
- अत्यधिक डर, घबराहट और मानसिक तनाव हो सकता है।
- दिल की धड़कन तेज होना, शरीर का तापमान बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की पुतलियों का फैलना, मतली, भूख न लगना, शुगर बढ़ना, नींद न आना, मुंह सूखना और शरीर में कंपन या दौरे पड़ना।
भारत में एलएसडी के खिलाफ कानून
भारत में एलएसडी पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके खिलाफ कड़े प्रावधान Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act), 1985 के तहत लागू हैं। इस कानून के तहत एलएसडी का उत्पादन, खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण या सेवन करना अपराध है।
सजा का प्रावधान
| मात्रा | सजा |
|---|---|
| छोटी मात्रा | अधिकतम 1 वर्ष की जेल या ₹10,000 तक जुर्माना |
| मध्यम मात्रा | 10 वर्ष तक की जेल और ₹1 लाख तक जुर्माना |
| व्यावसायिक मात्रा | 10 से 20 वर्ष तक कठोर कारावास और ₹1–2 लाख तक जुर्माना |
दोबारा अपराध करने पर सजा और भी कठोर हो सकती है।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच4 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
