Connect with us

अन्य खबरे

टूटीकंडी अंतर्राजीय बस स्टेंड पर सुविधाओं का अभाव, जनता परेशान

Published

on

ISBT 24.7 (1)

ISBT 24.7 (3)

माननीय मुख्यमंत्री महोदय ,
हिमाचल प्रदेश सरकार !

विषय : टूटीकंडी अंतर्राजीय बस स्टेंड पर सुविधाओं का अभाव –जनता परेशान
1. दोनों लिफ्टें स्वारियों के लिए बनी जी का जंजाल
एक पर लिखा only for hotel guests–एक पर लिखा luggage is not allowed in the lift ​–कैसे जाएँ भारी भरकम सामान लेकर ऊपरी मंजिल में बस लेने !​

​2॰ ​आधे घंटे की पार्किंग फीस –10 रुपये की जाये — जनहित में मांग
​(​सुविधाएं पहले सवारियों के लिए ​उपलब्ध करवाई जाये ​–फिर होटल वालों के लिए — ​ जनहित में मांग ​​​ ​​

महोदय , टूटी-कंडी बस अड्डे पर जनता को उचित सुविधायें ​नहीं मिल रही हैं जिस कारण यात्री परेशान हैं ! महोदय ,​आई॰एस॰बी॰टी॰ में दूसरी मंजिल में बस स्टाप होने की दिशा में सवारियों को भारी भरकम इटायची व सामान उठाने की समस्या को लेकर और लिफ्ट बंद होने की शिकायत ​ को लेकर जब ​हमने पहले भी प्रदेश सरकार से ​ ​बुजुर्गों /अपंगों और महिलाओं को भारी भरकम सामान बस प्रस्थान स्थल दूसरी मंजिल में होने पर एक्सलेटर लगाने व रैम्प बनाने ​ की मांग की थी तो अड्डा प्रशासन ने ​ जनहित की मांग को यह कह कर ठुकरा दिया था की ​ ​​​वहाँ पर चौबीस घण्टे लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है !

महोदय,​ 19.6.14 ​​की रात जब मैं अपने परिवार सहित अपनी बेटी को 10.15 बजे की वॉल्वो में दिल्ली के लिए बिठाने गए तो दोनों लिफ्टों में लगी स्लिपों ​ को देख कर ​​(1.luggage is not allowed in the lift , 2.only for hotel guests) व लिफ्ट आपरेटर द्वारा सामान न ले जाने पर मना करने के करने पर भारी परेशानी उठानी पड़ी !

महोदय,मैं दिल ​ की बीमारी से भी ग्रस्त हूँ और बेटी उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश से बाहर जा रही थी जिसके पास तकरीबन 60 किलो से ऊपर का भारी भरकम व्हील बैग था परंतु मौके पर रैम्प न होने और लिफ्ट में सामान न ले जाने की इजाजत होने पर तथा रात को किसी ​खान /​​​ ​कुली के न होने पर ​ हमे सामान ​को दूसरी मंजिल बस तक पहुंचाने में बहुत परेशानी की सामना करना पड़ा ​!
​महोदय ,मेरी पत्नी व ​बेटी दोनों मिलकर बैग को सीढ़ियों में खींचने की कोशिश करती रही पर भारी ईटायची होने पर उन्हे वहीं रुकना पड़ा तथा सामान उठाने के लिए अन्य ​ युवा ​​​सवारियों की मदद लेनी पड़ी !
महोदय ,​ऐसे कई यात्री ​ हमारे सामने आए जिन्हे भारी बैग -इटायची उठाने में बहुत परेशानी आ रही थी ! ​ यहाँ तक की कई युवा तो सरकार और प्रशासन की खिल्ली भी उड़ाते नजर आए !

महोदय ,माननीय उच्चतम ​न्यायालय के आदेश भी हैं और केंद्र व राज्य सरकार की पालिसी भी है की सभी नए भवनो में ​दृष्टीहीनों/​​अपंगों /बुजुर्गों के लिए बैरीयर फ्री रास्ते ​(रैम्प /लिफ्ट ​/एक्सलेटर इत्यादि ) सुविधाये दी जाएँ परंतु इस नए भवन में रैम्प न होने के कारण उनके इलावा रोजाना आने -जाने वाली सवारियों को दूसरी मंजिल में बस स्टाप होने पर सामान लाने- ले जाने की बहुत समस्या आती है !
​
महोदय ,ऊपरी मंजिल जहां से बसों का प्रस्थान होता है उस स्थान को जाने के लिए ​ ​​कम से कम 40-50 सीढ़ीयाँ हैं जिस पर बुजुर्गों,​महिलाओं,अपंगों व मेरे जैसे दिल के मरीजों व श्वाश (asthma) जैसे रोगियों ​ को सामान ​ ​​सहित ऊपर -आने जाने में काफी असुविधा होती है ! ऐसे में सामान को ऊपरी मंजिल में पहुंचाने के लिए किस खान को याद करे ​(​खान जो इस बस स्टैंड का मालिक है मै॰खान एंड कंपनी ​जो कभी लिफ्ट बंद ​करवा देते हैं या कभी लिफ्ट के बाहर स्लिप लगा देते हैं ​​) या दूसरे वह कश्मीरी खान जो कुली का कार्य करते हैं ​ ​) ​दोनों ही ​प्रकार के व्यक्ति समस्या का हल निकालने के लिए ​रात के समय मौके पर मौजूद ​ नहीं होते हैं ​ ​​!
​महोदय ,​बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है की हिमाचल की भोली -भाली जनता को उचित सुविधाएं न देकर इस आई एस॰बी॰टी॰पर पार्किंग के नाम पर भी लूटा जा रहा है ! ​
महोदय,अक्सर देखा जाता है की कोई भी परिवार की बेटी या बेटा जब शिमला से बाहर ​प्रस्थान करता है तो उनके माँ-बाप परिजन उसे ​छोड्ने ​ ​(​​c-off ​करने )​ ​बस स्टाप तक आते हैं और मात्र पाँच ​या दस​​मिनट के लिए कार पार्किंग पर उनसे पचास रुपये वसूल कर लिए जाते हैं !​ क्योंकि अंतर्राजीय बस टर्मिनल होने पर किसी भी बस को प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व की काऊंटर पर आने की इजाजत है !​ ​​

महोदय ,उपरोक्त तथ्यों पर जनहित में आपसे निवेदन है की इस बस स्टाप पर तुरंत एक्सलेटर ​ या ऊपरी मंजिल के लिए यात्रियों के लिए ​रैम्प ​बनाने ​के आदेश अड्डा प्रशासन को दिये जाएँ या मुख्य प्रस्थान स्थल ( बस स्टैंड​)​ निछली मंजिल में शिफ्ट ​ किया जाये ताकि किसी जन साधारण को कोई परेशानी न उठानी पड़े !
महोदय ,छोटे वाहनो की पार्किंग फीस प्रथम प्रति घंटा 10.00 रुपये रखने से वाहनो की आवाहजाही भी अधिक होगी ​और निश्चित तौर पर वाहनो की frequency भी बढ़ेगी तथा वाहन बढ्ने से कंपनी /ठेकेदार को भी आय होगी !

कृपया ​ जनहित में राहत प्रदान करें !​​

​
नागेन्द्र गुप्ता

अन्य खबरे

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

Published

on

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid Diethylamide) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें एक युवक और युवती शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.57 ग्राम एलएसडी और 562 स्टैंप साइज स्ट्रिप्स बरामद की थी। पुलिस ने अब इस मामले में सप्लायर को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नैवियल हैरिसन (27) ,केरल के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान सामने आया की आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और LSD की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा सिर्फ व्हॉटस्एप कॉल के माध्यम से बातचीत करते थे। आरोपी संदीप नैवियल हैरिसन को बदले में गांजा उपलब्ध करवाता था।

एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।

Continue Reading

अन्य खबरे

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

Published

on

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग के मुताबिक 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के खराब रहने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Continue Reading

अन्य खबरे

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

Published

on

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid diethylamide) ड्रग्स बरामद की है। बता दें कि भारत में एलएसडी प्रतिबंधित है। एलएसडी रखना, बेचना या तस्करी करना एक गंभीर अपराध है और  मात्रा के आधार पर इसकी सजा तय होती है।

मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवक और युवती शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, निवासी सिरमौर, संदीप शर्मा, निवसी पंजाब (मोगा) को रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 11.57 ग्राम एलएसडी ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में एलएसडी की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और न्यू शिमला के हिम निवास में एक कमरे में ठहरे युवक और युवती की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एलएसडी के साथ 562 स्टैंप साइज सिट्रप्स बरामद किए। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि आगामी जांच जारी है।

क्या होता है LSD ? 

एलएसडी (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली हैलूसिनोजेनिक (मतिभ्रम पैदा करने वाला) नशीला पदार्थ है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह एक सिंथेटिक रासायनिक ड्रग है, जो मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन रिसेप्टर्स पर असर डालकर व्यक्ति की सोच, भावनाओं और वास्तविकता की अनुभूति को बदल देता है। एलएसडी बहुत कम मात्रा में भी तेज असर दिखाता है। इसे आमतौर पर छोटे कागज़ के टुकड़ों (ब्लॉटिंग पेपर), टैबलेट, जेल टैब या तरल बूंदों के रूप में बेचा जाता है।

यह कैसे बनता है?

LSD एक सिंथेटिक (कृत्रिम) नशा है जिसे ‘लाइसर्जिक एसिड’ से बनाया जाता है। यह एसिड ‘अर्गट’ (Ergot) नामक एक फंगस (कवक) में पाया जाता है, जो राई और अन्य अनाजों पर उगता है। यह नशा इतना शक्तिशाली होता है कि इसकी खुराक माइक्रोग्राम (mcg) जैसे बेहद सूक्ष्म स्तर पर मापी जाती है।

सेवन करने पर क्या होता है?

एलएसडी का सेवन करने के बाद इसका असर आमतौर पर 30 से 60 मिनट में शुरू हो जाता है और 8 से 12 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है। इस दौरान व्यक्ति को एक तरह का “ट्रिप” अनुभव होता है, जिसमें उसकी वास्तविकता को समझने की क्षमता बदल जाती है।

सेवन करने वाले व्यक्ति को निम्न अनुभव हो सकते हैं:

  • ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं (हैलूसिनेशन)
  • समय और स्थान की समझ में बदलाव
  • भावनाओं में अचानक परिवर्तन
  • वास्तविकता और कल्पना के बीच फर्क समझने में कठिनाई
  • अत्यधिक डर, घबराहट और मानसिक तनाव हो सकता है।
  • दिल की धड़कन तेज होना, शरीर का तापमान बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की पुतलियों का फैलना, मतली, भूख न लगना, शुगर बढ़ना, नींद न आना, मुंह सूखना और शरीर में कंपन या दौरे पड़ना।

भारत में एलएसडी के खिलाफ कानून

भारत में एलएसडी पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके खिलाफ कड़े प्रावधान Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act), 1985 के तहत लागू हैं। इस कानून के तहत एलएसडी का उत्पादन, खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण या सेवन करना अपराध है।

सजा का प्रावधान

मात्रा सजा
छोटी मात्रा अधिकतम 1 वर्ष की जेल या ₹10,000 तक जुर्माना
मध्यम मात्रा 10 वर्ष तक की जेल और ₹1 लाख तक जुर्माना
व्यावसायिक मात्रा 10 से 20 वर्ष तक कठोर कारावास और ₹1–2 लाख तक जुर्माना

दोबारा अपराध करने पर सजा और भी कठोर हो सकती है।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे2 days ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे2 days ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे3 days ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे5 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी6 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे6 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे1 week ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे1 week ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे1 week ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending