Connect with us

एच डब्ल्यू कम्युनिटी

“सेब सीजन शुरू होने से पहले दुरुस्त होंगे सभी सड़क मार्गः मुख्यमंत्री”

Published

on

himachal-apples-chopal

himachal-apples-chopal

“सेब सीजन शुरू होने से पहले ऊपरी शिमला के सभी सड़क मार्गांे की मुरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा। मुरम्मत कार्य कर रही निजी कम्पनी को भी शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, लोक निर्माण विभाग केवल उन्हीं सड़क मार्गांे पर बसें चलाने की अनुमति प्रदान करे जो बसों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित हों”

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सेब सीजन शुरू होने से पहले ऊपरी शिमला के सभी सड़क मार्गांे की मुरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने खड़ापत्थर से हाटकोटी सड़क मार्ग का मुरम्मत कार्य कर रही निजी कम्पनी को भी शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बुधवार को देर सायं रोहड़ू में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्याें की समीक्षा की और विकास कार्यांे को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिए कि खाबल-धनवाड़ी, शील-बराल-करछाड़ी, थली-अमोई-टिपरोली, गोशवाड़ी सहित रोहड़ू उप-मंडल के अंतर्गत सभी सड़क मार्गांे को सेब सीजन शुरू होने से पहले दुरूस्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग केवल उन्हीं सड़क मार्गांे पर बसें चलाने की अनुमति प्रदान करे जो बसों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित हों।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र में पुलों के निर्माण को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए जिसमें बरशील, शिशियारा, बखोली पैदल पुल, घुशाली पैदल पुल, निगालु पैदल पुल, बखीरना पैदल पुल और संधोर पैदल पुल शामिल हैं।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि विधायक की प्राथमिकता वाले सड़क मार्गांे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जाए ताकि सरकार इन्हें मंजूरी प्रदान कर सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोडरा-क्वार में निर्माण कार्यांे में होने वाले विलंब के दृष्टिगत सरकारी भवनों के निर्माण के लिए पूर्वनिर्मित ढांचों की संभावनाओं को तलाशा जाए। उन्होंने डोडरा में विश्राम गृह के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के चयन के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि ऊना जि़ला में स्वां नदी की तर्ज़ पर पब्बर नदी के तटीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि इस योजना को वित्त पोषण के लिए भेजा जा सके। केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान केंद्र, पुणे पब्बर नदी के तटीकरण के लिए अध्ययन कर रहा है और शीघ्र इस केंद्र से विशेषज्ञों का दल पब्बर नदी का दौरा भी करेगा। उन्होंने कहा कि पब्बर नदी तटीकरण परियोजना लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से कार्यान्वित की जाएगी।

उन्होंने ऊर्जा विभाग को क्षेत्र में विभिन्न क्षमता वाले दस ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पथ परिवहन निगम की सेवाओं में सुधार लाया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार और बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने वन विभाग को भी निर्देश दिए कि वन स्वीकृतियों के लंबित मामलों को प्रमुखता से उठाया जाए ताकि क्षेत्र में विकास कार्यांे में अनावश्यक विलंब न हो।

हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, रोहड़ू खंड कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर दास छोहारू, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

एच डब्ल्यू कम्युनिटी

शिमला: चमियाना अस्पताल परिसर में मुंह में इंसानी टांग लेकर घूमते कुत्ते पर अस्पताल ने दी यह सफाई

Published

on

शिमला: मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक आवारा कुत्ता मुंह में इंसान की कटी हुई टांग दबाकर चमियाना अस्पताल परिसर में घूमता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और जैव-चिकित्सकीय अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि  19 फरवरी 2026 को अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत उनकी टांग काटी गई। ऑपरेशन के बाद कटी हुई टांग को लिफाफे में बंद कर अस्पताल के स्टोर रूम में सुरक्षित रखा गया था।

ईटीवी भारत द्वारा लिखी गई एक खबर के अनुसार , अस्पताल के एमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि एम्प्यूटेड अंग को नियमानुसार बायोमेडिकल वेस्ट बैग में पैक कर AIMSS के बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स में आगे निस्तारण के लिए रख दिया गया था, जिसे बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण एजेंसी (Enviro Engineers) द्वारा उठाया जाना था। 21 फरवरी की रात जब बायोमेडिकल वेस्ट को कॉम्प्लेक्स में लाया जा रहा था, उस दौरान सफाई कर्मियों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स का दरवाजा खुला और असुरक्षित छोड़ दिया गया. आशंका है कि इसी दौरान किसी कुत्ते ने पैक किए गए बैग से एम्प्यूटेड अंग निकाल लिया। अगले दिन कॉम्प्लेक्स के बाहर खाली बैग मिला।

मानव अवशेषों के निस्तारण के लिए एक अधिकृत एजेंसी को सूचना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय पर एजेंसी का कोई कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। 23 फरवरी को स्टोर के पास खाली लिफाफा मिलने के बाद प्रशासन को मानव अवशेष के गायब होने की जानकारी मिली।

अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार जांच में सामने आया कि सफाई कर्मचारियों ने कटे अंग को अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचित नहीं किया। 24 फरवरी को कुत्ते को मुंह में टांग लेकर घूमते हुए देखा गया तो कर्मियों ने उस छीनने का प्रयास किया लेकिन कुत्ता आक्रामक होकर भाग गया। लोगों ने  कुत्ते को अस्पताल के मुख्य द्वार की ओर कटी हुई टांग ले जाते हुए देखा और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने इस पूरी घटना के लिए सफाई कर्मी और सफाई पर्यवेक्षक को जिम्मेवार ठहराया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने बताया कि इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Continue Reading

अन्य खबरे

शिमला शहर: खुलेआम कचरा जलाना और जंगलों में कचरा फैलाना बेरोकटोक जारी

Published

on

शिमला: यह तस्वीरें छोटा शिमला (Ward 28) में निदेशालय उद्योग के लगभग 200 मीटर दूर पार्किंग के पास की है। एक जागरुक नागरिक ने हिमाचल वॉचर के साथ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि जहां कचरे का वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निपटान होना चाहिए, वहां खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है, और साथ ही जंगल में भी फैला है जो न सिर्फ पर्यावरण बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
सब जानते है कि शहर में बंदर भोजन की तालाश में डस्टबिन से कचरा बिखेर देते है। इस पिंजरानुमा सट्रक्चक (जिसमें कचरा रखा गया है) को बाहर से बंद किया जा सकता था ताकि बंदर या अन्य कोई जानवर कचरा न फैला सके। लेकिन नगर निगम इस तरह की बुनियादी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान नहीं दे रहा।
अगर आपके आस-पास भी ऐसी ही समस्या है तो हिमाचल वॉचर के साथ जरुर शेयर करें।
Continue Reading

एच डब्ल्यू कम्युनिटी

समरहिल के सांगटी जंगल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Published

on

शिमला: मंगलवार सुबह समरहिल के सांगटी जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शोभित ठाकुर (29) निवासी सांगटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शोभित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

शुरुआती जांच के अनुसार युवक रविवार सुबह घर से नाश्ता करके निकला था, लेकिन शाम को वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश शुरु की लेकिन युवक का पता न चलने पर उन्होंने समरहिल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।

मंगलवार सुबह लोअर सांगटी के पास सड़क से कुछ दूरी पर युवक का शव पेड़ में कपड़े के बनाए फंदे के सहारे लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी शक्ति सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार दोपहर बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे1 hour ago

LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा

शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid...

अन्य खबरे2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च...

अन्य खबरे1 day ago

शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?

शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid...

अन्य खबरे3 days ago

सोलन: तेंदुए से भिड़ा युवक, जबड़ा तोड़ बचाई जान, सामने आई वन विभाग की बड़ी लापरवाही

सोलन: सोमवार को अर्की उपमंडल के सरली गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 18 वर्षीय...

राजनितिक बयानबाजी4 days ago

राजेंद्र राणा के बाद अब जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर राज्यसभा सीट बेचने के लगाए आरोप

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व विधायक...

अन्य खबरे4 days ago

कविंद्र गुप्ता 10 मार्च को संभालेंगे प्रदेश के 30वें राज्यपाल का पदभार, जानिए इनका राजनीतिक कार्यकाल और विवाद

शिमला:  कविंद्र गुप्ता, जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, आज शिमला पहुंचेंगे। वह 10...

अन्य खबरे6 days ago

हिमाचल मंत्रीमंडल निर्णय: विभिन्न विभागों में 90 से अधिक पद भरने को मंजूरी, जानिए कौन महिलाएं होंगी निराश्रित श्रेणी में शामिल

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।...

अन्य खबरे6 days ago

शिमला: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने हिम बस कार्ड के विरोध में किया प्रदर्शन

शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं से जुड़े...

अन्य खबरे6 days ago

बिलासपुर: 15 साल के छात्र पर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर: शुक्रवार को झंडूत्ता के कलोल में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया...

अन्य खबरे7 days ago

शिमला: रामपुर में मिला हरियाणा के व्यक्ति का शव, पुलिस को चिट्टा तस्करी का संदेह, हरियाणा में भी दर्ज थे 5 मामले

शिमला : रामपुर में पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के...

Trending