अन्य खबरे
शिमला पुलिस फायरिंग में युवक की मौत पर मिल रहें है अलग-अलग मत

“बीते दिन शिमला में तारादेवी बाईपास रोड़ पर पुलिस की गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी जबकि एक युवक घायल है। वहीं इस घटना का शिमला की जनता ने विरोध किया था और कई संगठन सड़को पर उतर आए थे। हर कोई पुलिस से उनकी इस तरह की कार्यवाही पर जवाब मांग रहा था , पुलिस भी गुस्साए लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही थी और इसके लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का सहारा भी लिया गया था”
“क्या था पुरा मामला”
मना जा रहा है कि पुलिस के अनुसार यह घटना पुलिस महकमें के जंक यार्ड में हुई जहां जब्त की गई गाडि़यों को रखा जाता है और बुधवार रात कांस्टेबल रणबीर और राहुल वहां डयूटी पर तैनात थे। तभी रात के करिब साढे़ दस बजे उदयवीर सिंह पवंर , हर्ष शर्मा और नितिन नाम के युवक एक कार में वहां पहुचे जहां जंक यार्ड में हर्ष शर्मा की एस्टीम कार भी करीब एक साल से जब्त कर यहां रखी गई थी , और वहां आकर हर्ष की जब्त कार के पास खड़े हो गए। पुलिस के अनुसार युवक चोरी की नियत से वहां आए थे , और जब पुलिस द्वारा युवकों को रोकने की कोशिश की गई तो वो पुलिस से मारपीट करने लगे । इस पर कांस्टेबल ने पहले हवाई फायर किया । जब युवक नहीं माने तो कांस्टेबल ने गोली मारी जो युवक के पेट के आसपास लगकर दूसरी तरफ निकल गई और एक अन्य युवक को भी गोली लगी पुलिस घायलों को लेकर आईजीएमसी पंहुची, जहां उदयवीर नामक युवक की मौत हो गई।
“इस पुरे घटनाकम्र के बारे में अलग -अलग है अखबारों के मत”
”अमर उजाला“ में इस पुरी घटना के बारे में जो बतया गया है उसके अनुसार पुलिस की दी जानकारि में हर्ष शर्मा की एस्टीम कार करीब एक साल से जब्त करके जंक यार्ड में रखी हुई थी और बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे के हर्ष शर्मा, उदयवीर और नितिन नामक युवक जंक यार्ड के पास पंहुचे और हर्ष की जब्त की गई गाड़ी के पास खड़े हो गए , उस समय वंहा कांस्टेबल रणवीर और राहुल डयूटी पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार वो युवक चोरी के इरादे से वहां आए थे और जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश कि तो युवक मारपीट पर उतारु हो गए। जिसे रोकने के लिए कांस्टेबल ने पहले हवा में फायर किया और जब यूवक नहीं माने तो कांस्टेबल ने पैर में गोली मारने के इरादे से गोली चलाई, जो अधंेरे के कारण युवक के पेट के आसपास लगकर दूसरी तरफ निकल गई।
वहीं दूसरी और ”दिव्य हिमाचल“ की जानकारी के अनुसार पुलिस से मिली जानकारि के अनुसार रात के साढ़े 11 बजे उदयवीर (प्रिंस) अपने दो दोस्तांे हर्ष और नितिन के साथ तारादेवी बाईपास पार्किंग पर पहुंचा था। इन्होंने यहां खड़े वाहनों से स्पेयर पार्टस चोरी करने की कोशिश की । जब डयूटी पर तैनात कांस्टेबल रणवीर और राहुल ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की कोशिश की तो इनमें से नितिन तो हत्थे चढ़ गया लेकिन अन्य दो दोस्त हर्ष और उदयवीर (प्रिंस) भाग निकले । पुलिस के मुताबिक कुछ देर बाद प्रिंस और हर्ष सेंटरों कार नंबर (एचपी-52ए-1545) में सवार होकर आए और इन दोनों ने पुुलिस पर हमला करके नितिन को छुडाने का प्रयास किया और इसी बीच पुलिस को आत्मरक्षा के लिए गोली चलानी पड़ी , जो अंधेंरे के कारण हर्ष और उदयवीर (प्रिंस) को लग गई।
वहीं एक अन्य अखबार “दैनिक भास्कर” ने इस पुरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है कि चक्कर में रहने वाले उदय सिंह पंवर अपने दो दोस्तों हर्ष शर्मा और नितिन के साथ बुधवार रात करीब 11 बजे शोघी से शिमला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हर्ष शर्मा ने बताया कि उसकी एक सेंट्रों कार पिछले साल पुलिस ने इंपाउंड कर ली थी और इसे तारादेवी के साथ लगते कैंची मोड़ में पुलिस हिरासत में रखा गया था। तो हर्ष ने कहा कि चलकर गाड़ी देखते हैं। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इन्हें पकड़ लिया और इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और एक कांस्टेबल ने इन युवकों पर फायर कर दिया। इसमें उदय और हर्ष जख्मी हो गए । जहां उदय ने अस्पताल में दम तोड़ दिया ।
अब इन सब अखबारों में घटना के बारे में अलग -अलग जानकारी दी गई जिससे ये पूरा मामला है क्या और इसकी पुरी सच्चाई क्या है , इसका पता लगाना मुश्किल हो गया है। जिलाधीश ने इस पुरी घटना के लिए मेजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैै और पुलिस ने दो कांस्टेबलों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं युवकों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा किया गया है जिसमें कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 307 ,353 ,332,379,311 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
“इस घटना में पुलिस अफसरों का क्या कहना है”
एसपी चंद्र शेखर पंडि़त: कांस्टेबल की गोली से ही युवक की मौत हुई है। दोनों पक्षों की और से क्रास एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जाचं की जा रही है।
“मृतक के परिजनों के पुलिस के खिलाफ क्या है आरोप”
हमारे बेटे ने ऐसा क्या अपराध किया कि पुलिस को गोली चलानी पड़ी?
समय से अस्पताल क्यों नहीं लाया गया ?
पुलिस ने मामले को सुबह तक क्यों छुपाया और परिजनों को समय रहते क्यों सुचित नहीं किया गया?
वहीं इस पुरी घटना की जांच का जिम्मा जिला दड़ाधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने सीआरपीसी धारा 174 के तहत जारी के आधार पर अतिरिक्त जिला दड़ाधिकारी डा.नरेश कुमार लट्ठ को घटना की जांच के आदेश दि
ए है और इस घटना पर वो पंद्रह दिन के भीतर रिपोर्ट देगें।
अन्य खबरे
LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा
शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid Diethylamide) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें एक युवक और युवती शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.57 ग्राम एलएसडी और 562 स्टैंप साइज स्ट्रिप्स बरामद की थी। पुलिस ने अब इस मामले में सप्लायर को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नैवियल हैरिसन (27) ,केरल के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान सामने आया की आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और LSD की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा सिर्फ व्हॉटस्एप कॉल के माध्यम से बातचीत करते थे। आरोपी संदीप नैवियल हैरिसन को बदले में गांजा उपलब्ध करवाता था।
एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
अन्य खबरे
हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग के मुताबिक 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के खराब रहने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अन्य खबरे
शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?
शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid diethylamide) ड्रग्स बरामद की है। बता दें कि भारत में एलएसडी प्रतिबंधित है। एलएसडी रखना, बेचना या तस्करी करना एक गंभीर अपराध है और मात्रा के आधार पर इसकी सजा तय होती है।
मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवक और युवती शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, निवासी सिरमौर, संदीप शर्मा, निवसी पंजाब (मोगा) को रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 11.57 ग्राम एलएसडी ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में एलएसडी की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और न्यू शिमला के हिम निवास में एक कमरे में ठहरे युवक और युवती की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एलएसडी के साथ 562 स्टैंप साइज सिट्रप्स बरामद किए। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि आगामी जांच जारी है।
क्या होता है LSD ?
एलएसडी (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली हैलूसिनोजेनिक (मतिभ्रम पैदा करने वाला) नशीला पदार्थ है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह एक सिंथेटिक रासायनिक ड्रग है, जो मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन रिसेप्टर्स पर असर डालकर व्यक्ति की सोच, भावनाओं और वास्तविकता की अनुभूति को बदल देता है। एलएसडी बहुत कम मात्रा में भी तेज असर दिखाता है। इसे आमतौर पर छोटे कागज़ के टुकड़ों (ब्लॉटिंग पेपर), टैबलेट, जेल टैब या तरल बूंदों के रूप में बेचा जाता है।
यह कैसे बनता है?
LSD एक सिंथेटिक (कृत्रिम) नशा है जिसे ‘लाइसर्जिक एसिड’ से बनाया जाता है। यह एसिड ‘अर्गट’ (Ergot) नामक एक फंगस (कवक) में पाया जाता है, जो राई और अन्य अनाजों पर उगता है। यह नशा इतना शक्तिशाली होता है कि इसकी खुराक माइक्रोग्राम (mcg) जैसे बेहद सूक्ष्म स्तर पर मापी जाती है।
सेवन करने पर क्या होता है?
एलएसडी का सेवन करने के बाद इसका असर आमतौर पर 30 से 60 मिनट में शुरू हो जाता है और 8 से 12 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है। इस दौरान व्यक्ति को एक तरह का “ट्रिप” अनुभव होता है, जिसमें उसकी वास्तविकता को समझने की क्षमता बदल जाती है।
सेवन करने वाले व्यक्ति को निम्न अनुभव हो सकते हैं:
- ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं (हैलूसिनेशन)
- समय और स्थान की समझ में बदलाव
- भावनाओं में अचानक परिवर्तन
- वास्तविकता और कल्पना के बीच फर्क समझने में कठिनाई
- अत्यधिक डर, घबराहट और मानसिक तनाव हो सकता है।
- दिल की धड़कन तेज होना, शरीर का तापमान बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की पुतलियों का फैलना, मतली, भूख न लगना, शुगर बढ़ना, नींद न आना, मुंह सूखना और शरीर में कंपन या दौरे पड़ना।
भारत में एलएसडी के खिलाफ कानून
भारत में एलएसडी पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके खिलाफ कड़े प्रावधान Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act), 1985 के तहत लागू हैं। इस कानून के तहत एलएसडी का उत्पादन, खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण या सेवन करना अपराध है।
सजा का प्रावधान
| मात्रा | सजा |
|---|---|
| छोटी मात्रा | अधिकतम 1 वर्ष की जेल या ₹10,000 तक जुर्माना |
| मध्यम मात्रा | 10 वर्ष तक की जेल और ₹1 लाख तक जुर्माना |
| व्यावसायिक मात्रा | 10 से 20 वर्ष तक कठोर कारावास और ₹1–2 लाख तक जुर्माना |
दोबारा अपराध करने पर सजा और भी कठोर हो सकती है।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच3 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
