एच डब्ल्यू कम्युनिटी
हिमाचल प्रदेश विश्वविधालय के एमटीए परिक्षा परिणाम में हुआ गड़बड़ घोटाला बिना परिक्षा दिए छात्र को बना दिया टापर

विवि कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान जारि है राजनितिक छात्र संगठनों के बीच आपसी घमासन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमटीए विभाग के परिक्षा परिणाम में हुए फर्जीवाडे़ का खुलासा होने से विवि की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है एमटीए के परिक्षा परिणाम में उस छात्र को टाॅपर बनाया गया है जिसने परिक्षा में अपनी उपस्थिति ही दर्ज नहीं करवाई है । एमटीए विभाग ने रिजल्ट में ऐसे छात्र को सेंकेड टाॅपर बना दिया है,जिसने पेपर ही नहीं दिया है। इस सारेे मामले का खुलासा एससीए ने किया है ओर उनका आरोप है कि ये छात्र एबीवीपी के है।
मास्टर आफ टूरिज्म एंड एडमिनिस्ट्रेशन की परिक्षा परिणाम में हुई गलती ने हिमाचल विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया हैै। हजारों छात्रों के भविष्य को सही राह देने वाला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इस तरह की गैरजिम्मेदार कार्यप्रणाली से जहां एक ओर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है परिक्षा में उन छात्रों को पास किया जा रहा है, जिन्होंने परिक्षा दी ही नहीं है ओर जो छात्र पुरी मेहनत ओर लग्न से पढ़ाई करके परिक्षा मंे बैठे थे उनकी मेहनत पर किसी की लापरवाही भारि पड़ रही है ।
वहीं दूसरी ओर इस सारे फर्जीवाड़े के पीछे छिपे गैरजिम्मेदार लोगों को सामने लाने ओर पुरे मामले को साफ करने की दिशा में मिल कर प्रयास करने को नजरअदांज कर छात्र संगठन एक दूसरे की छवि को दागदार करने पर अपना पूरा ध्यान लगाए हुए है।
एमटीए के परिक्षा परिणाम में परिक्षा में अनुपस्थित छात्रों को पास करने के मामले मेें विवि ने तुरंत कार्यवाही करते हुए परीक्षा शाखा की पी जी ब्रांच के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है पर प्रशासन के निणर्य को दरकिनार कर एससीए ने विवि प्रशासन ़द्वारा ़़मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की जाचं को अविश्वसनिय करार देते हुए विजिलेंस से पुरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। जिन छात्रों को परिक्षा में उपस्थिति न रहते हुए भी पास कर दिया गया है उनका सबंध एबीवीपी से है पर एबीवीपी ने इस सारे मामले को एससीए की साजिस करार दिया है ओर आर पार की जंग राजनितिक छात्र सगठनों में जारि है कि किस तरह इस सारे मुद्वे को राजनैतिक तुल दिया जा सके।
वहीं अपने साथी कर्मचारियों को बचाने के लिए गैर शिक्षक कर्मी एकजुट हो निलंबित कर्मचारियों का निलंबन वापिस लेने की मांग की है ओर अगर मांग पुरी नहीं हुई तो अगामी बैठक मंे काम बदं करने पर निर्णय होगा
एच डब्ल्यू कम्युनिटी
शिमला: चमियाना अस्पताल परिसर में मुंह में इंसानी टांग लेकर घूमते कुत्ते पर अस्पताल ने दी यह सफाई
शिमला: मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक आवारा कुत्ता मुंह में इंसान की कटी हुई टांग दबाकर चमियाना अस्पताल परिसर में घूमता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और जैव-चिकित्सकीय अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठे। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि 19 फरवरी 2026 को अस्पताल में एक मरीज का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत उनकी टांग काटी गई। ऑपरेशन के बाद कटी हुई टांग को लिफाफे में बंद कर अस्पताल के स्टोर रूम में सुरक्षित रखा गया था।
ईटीवी भारत द्वारा लिखी गई एक खबर के अनुसार , अस्पताल के एमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि एम्प्यूटेड अंग को नियमानुसार बायोमेडिकल वेस्ट बैग में पैक कर AIMSS के बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स में आगे निस्तारण के लिए रख दिया गया था, जिसे बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण एजेंसी (Enviro Engineers) द्वारा उठाया जाना था। 21 फरवरी की रात जब बायोमेडिकल वेस्ट को कॉम्प्लेक्स में लाया जा रहा था, उस दौरान सफाई कर्मियों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स का दरवाजा खुला और असुरक्षित छोड़ दिया गया. आशंका है कि इसी दौरान किसी कुत्ते ने पैक किए गए बैग से एम्प्यूटेड अंग निकाल लिया। अगले दिन कॉम्प्लेक्स के बाहर खाली बैग मिला।
मानव अवशेषों के निस्तारण के लिए एक अधिकृत एजेंसी को सूचना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय पर एजेंसी का कोई कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। 23 फरवरी को स्टोर के पास खाली लिफाफा मिलने के बाद प्रशासन को मानव अवशेष के गायब होने की जानकारी मिली।
अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार जांच में सामने आया कि सफाई कर्मचारियों ने कटे अंग को अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचित नहीं किया। 24 फरवरी को कुत्ते को मुंह में टांग लेकर घूमते हुए देखा गया तो कर्मियों ने उस छीनने का प्रयास किया लेकिन कुत्ता आक्रामक होकर भाग गया। लोगों ने कुत्ते को अस्पताल के मुख्य द्वार की ओर कटी हुई टांग ले जाते हुए देखा और सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने इस पूरी घटना के लिए सफाई कर्मी और सफाई पर्यवेक्षक को जिम्मेवार ठहराया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने बताया कि इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
अन्य खबरे
शिमला शहर: खुलेआम कचरा जलाना और जंगलों में कचरा फैलाना बेरोकटोक जारी
एच डब्ल्यू कम्युनिटी
समरहिल के सांगटी जंगल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, कर रहा था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
शिमला: मंगलवार सुबह समरहिल के सांगटी जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शोभित ठाकुर (29) निवासी सांगटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शोभित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
शुरुआती जांच के अनुसार युवक रविवार सुबह घर से नाश्ता करके निकला था, लेकिन शाम को वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश शुरु की लेकिन युवक का पता न चलने पर उन्होंने समरहिल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।
मंगलवार सुबह लोअर सांगटी के पास सड़क से कुछ दूरी पर युवक का शव पेड़ में कपड़े के बनाए फंदे के सहारे लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी शक्ति सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार दोपहर बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
कैम्पस वॉच3 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
