मंडी
उपचुनाव: निर्वाचन आयोग को मिली प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें
शिमला-हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों को लेकर चुनाव प्रचार थम गया है ऐसे में कोई जनसभा या प्रचार नही किया जा सकता है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर अचार सहिंता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की है, जिसमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर वीरवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के सिराज विधानसभा क्षेत्र के पंचायत कोयला और बस्सी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के आरोप लगाए है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कुछ फ़ोटो और विडिओ भी भेजी है और कार्यवाही करने की मांग की है।
वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। प्रतिभा सिंह पर आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव पाली का दौरा करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग मे की है तथा प्रमाण के तौर पर दो विडिओ भी शिकायत के साथ संलग्न की है।
कांग्रेस विधि विभाग के सचिव प्रणय प्रताप सिंह की ओर से शिकायत दी गई है। उन्होंने इस शिकायत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आचार सहिंता की धज्जियां उड़ा रहे है और आचार सहिंता लागू होने के बाद भी जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। इसकी बाकायदा फ़ोटो ओर वीडियो भी है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से तुरंत इस पर कार्यवाही करने का आग्रह किया।
अन्य खबरे
मंडी: मुलाकात के बहाने जेल में पति को चिट्टा पहुंचाने का प्रयास करती महिला गिरफ्तार
मंडी: जिला कारागार मंडी में एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुरक्षा जांच के दौरान महिला के कब्जे से करीब 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपने आरोपी पति से नियमित मुलाकात के लिए जिला कारागार मंडी पहुंची थी। आरोप है कि महिला ने कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान पदार्थ को बरामद कर लिया।
आरोपी महिला की पहचान सुनीता, पत्नी सूरज कुमार शर्मा, निवासी डाकघर बागाचनोगी, जिला मंडी के रुप में हुई है। कारागार मंडी के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर यह मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ की जांच में यह चिट्टा प्रतीत हुआ,जिसका वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया है।
वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
अन्य खबरे
मंडी: संदिग्ध हालत में नाले में मिल महिला का शव, हत्या का संदेह
मंडी : जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी मंडी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान मणि देवी (40), गांव – भजेरा, डाकघर – द्रुबल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने आया है कि महिला आरठी गांव में रहने के लिए आई थी। देर रात उसका शव नाले में मिला।
पुलिस को संदेह है कि मामला हत्या का हो सकता है। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी ने छत से धक्का दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरे
मंडी: थुनाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप, 3 की मौत एक गंभीर रूप से घायल
मंडी: थुनाग क्षेत्र में एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जीप में चार युवक थे सवार
जानकारी के अनुसार जीप में चार युवक सवार थे, जो बगस्याड़–रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19) निवासी रहीधार, तहसील थुनाग, सुनील (17) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट और ईशान (18) निवासी थरजूण, तहसील चच्योट के रूप में हुई है।
एक की हालत गंभीर
वहीं हादसे में घायल कुशाल (18) निवासी गांव वह, तहसील चच्योट को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। जंजैहली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच4 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार

