Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी व स्व. राजीव गांधी पर की गयी टिप्पणी पर भड़की युवा कांग्रेस

Published

on

himachal youth congress

शिमला- हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की ओर से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर ऊना युवा कांग्रेस भड़क गई गई हैं।

टिप्पणी को अशोभनीय ओर अमर्यादित बताते हुए युवा कांग्रेस ने आक्रोश मार्च निकालकर असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया ओर उन्हें पद से हटाने की मांग की।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा में भाजपा के चुनाव हारने की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसी मानसिकता के लोगों को खासा पसंद किया जाता है।

una youth congress himachal

भंडारी ने कहा कि यह हिमाचल के लिए भी बड़ी शर्म की बात है क्योंकि जिस संगठन से असम के मुख्यमंत्री आते है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल से हैं।

उन्होंने कहा कि नड्डा केवल नाम के अध्यक्ष है और उनसे इस तरह की बात करने वालों पर कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती, वह भाजपा में रबर स्टांप अध्यक्ष है।

युवा कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री की ओर से राहुल गाँधी व स्व.राजीव गांधी पर टिप्पणी करने को उनकी घटिया मानसिकता बताया।

युवा कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा को हिंदू धर्म की संस्कृति व सभ्यता समझने की जरूरत है और उनको हिंदुत्व का मार्ग छोड़कर हिंदू धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए,आरएसएस (RSS) का हिंदुत्व उन्हें नफरत व असभ्यता सिखाएगी।

भंडारी ने कहा कि भारत का हिंदू धर्म स्नेह,कृतज्ञता,बुद्धिमान व धैर्यवान होना सिखाता है लेकिन असम के मुख्यमंत्री में इसका एक भी गुण नहीं है उन्हें भगवत गीता व राम चरित्र मानस पढ़ने की जरूरत है।

राजनीति

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कसी कमर,21 से 24 मार्च को हर संसदीय क्षेत्र में करेगी मंथन:जम्वाल

Published

on

himachal bhajpa

शिमला- पांच राज्यों के विधानसभ चुनावों में 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।

हिमाचल में भी मिशन रिपीट को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है जिसके तहत चारों संसदीय क्षेत्रों की बैठकें होने जा रही जा रही है।

इन बैठकों ओर तैयारियों की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि इस चुनावी वर्ष 2022 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है और भाजपा सगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

महामंत्री जम्वाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से पार्टी वर्चुअल माध्यम से चल रही थी। उन्होंने बताया कि 21,22,23 और 24 मार्च को सभी संसदीय क्षेत्रों में बैठको का आयोजन होना तय हुआ है और यह बैठक पूरे दिन की होगी ।

संसदीय क्षेत्र,बैठकों की तिथि,समय व स्थान

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक 21 मार्च को सुबह 11 बजे मिलन पैलेस घुमारवीं में होने जा रही है। इसी प्रकार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक 22 मार्च ,को सुबह 11 बजे वूल फैडरेशन भवन,पालमपुर में होगी, मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक 23, मार्च को सुबह 11 बजे देव सदन, मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक 24, मार्च 2022 को सुबह 11 बजे होटल कारा , नालागढ़ में होनी सुनिश्चित है।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित संसदीय क्षेत्र के 2017 चुनाव के सभी प्रत्याशी , संबंधित संसदीय क्षेत्र के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी और संबंधित संसदीय क्षेत्र के मॉडल7 अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इन बैठकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह , प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना , सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading

राजनीति

4 राज्यों में बीजेपी की जीत से हिमाचल में भी बढ़ी भाजपा की उम्मीद,मुख्यमंत्री बोले हिमाचल में भी जीत तय

Published

on

himachal bjp

शिमला- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में 4 राज्यों में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराया है। इस जीत का जश्न शिमल भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में कार्यकर्ताओं ने जोर शोर से मनाया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच राज्य के चुनावों में भाजपा का चार राज्यों में दबदबा रहा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने अच्छी जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा की इस जीत से यह साफ हो गया है कि सरकार के बाद सरकार बनती है और हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है,इस बार चुनावों में कांग्रेस को खाता खोलना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा की इस बार कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को जिस प्रकार से सभी राज्यों में वोट प्रतिशत और जन मत प्राप्त हुआ है इससे पता चलता है की जनता को मोदी सरकार में पूरा विश्वास है।

भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उनकी पार्टी हिमाचल में भी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है आज देश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

Continue Reading

राजनीति

विक्रमादित्य सिंह को याद रहे कि वह खुद दूसरे की खलडी में रहे है:भाजयुमों

Published

on

Himachal youth bjp

शिमला- शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वन मंत्री राकेश पठानिया को अपनी खलड़ी में रहने की नसीहत देने को भाजपा ने निंदनीय बताया है।

भाजयुमों शिमला ज़िला के अध्यक्ष पारुल शर्मा ने कहा कि सामंती विचारधारा से ग्रसित शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह  पिछले कुछ दिनों से सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के बारे में जो अनुचित और अभद्र ब्यानबाजी कर रहे है वह अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि विधायक विक्रमादित्य सिंह को कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं और किसके खिलाफ बोल रहे हैं।

पारुल शर्मा ने कहा कि विक्रमादित्य ने पहले शिमला शहरी के विधायक और हरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की थी और अब पिछले कल सदन में वरिष्ठ मंत्री राकेश पठानिया के विषय में भी उन्होंने जो अभद्र टिप्पणियां की है, यह उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। यह बहुत ही अशोभनीय है और उनकी उम्र और तजुर्बे के हिसाब से भी शोभा नहीं देता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिमला ग्रामीण के विधायक अपने आप को एक तिहाई हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाला बता रहे है। इससे लगता है कि विक्रमादित्य वास्तविकता से कोसों दूर है। 

उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण की जनता भली -भांति जानती है कि विक्रमादित्य रामपुर से आते हैं और शिमला ग्रामीण उनके परिवार की कोई जागीर नहीं है। यहां की जनता 2022 के चुनावों मे उनका वास्तविकता से परिचय करवा देगी। 

भाजपा ने कहा कि विक्रमादित्य को याद रखना चाहिए कि जब वह शिमला ग्रामीण में आए थे तो उनके पास उनके पिताजी के नाम का एक मात्र सहारा था,जिसमें शिमला ग्रामीण की जनता गुमराह हो गई थी, अन्यथा उनकी अपनी कोई उपलब्धि नहीं थी। 

जिलाध्यक्ष  ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा है कि वह सार्वजनिक रूप से मंत्री से अपने दिए गए वक्तव्य के लिए माफी मांगे और भविष्य में अपने कद के हिसाब से ब्यानबाजी करें।

आपको बता दें कि वन मंत्री राकेश पठानिया ने सदन के अंदर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर ईडी और सीबीआई रेड को टिप्पणी की थी,जिसके जवाब में विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वन मंत्री को अपनी खलड़ी में रहने की नसीहत दे डाली।

Continue Reading

Featured

अन्य खबरे1 day ago

मंडी जिला में एक निजी गौशाला में गाय की संदिग्ध मौत, अमानवीय कृत्य का आरोप

मंडी: सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाली भौर पंचायत में 3 फरवरी को  निजी गौशाला में एक गाय की संदिग्ध...

HP Govt Natural Farming Registration Form HP Govt Natural Farming Registration Form
अन्य खबरे2 days ago

अब सरल फार्म भरकर आसानी से प्राकृतिक खेती से जुड़ सकेंगे हिमाचल के किसान

शिमला -हिमाचल सरकार ने विधायक प्राथमिकता बैठक के दौरान राज्य में प्राकृतिक खेती में किसानों के पंजीकरण के लिए सरल...

अन्य खबरे3 days ago

बेटे ने दवा बताकर मां को लगा दी चिट्टे की लत, नशे के लिए बेच दिए गहने, बर्तन और पेड़

मंडी: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का जाल इस हद तक फैल चुका है कि कईं परिवार इसकी चपेट में आकर...

एच डब्ल्यू कम्युनिटी5 days ago

घोटाला: चंबा के पहाड़ों को बंजर कर रही कशमल की अवैध तस्करी, वन विभाग पर लगा भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

चंबा: पहले पेयजल घोटाला, फिर रेत-बजरी ढुलाई का घोटाला और अब चंबा जिला में वन विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप...

अन्य खबरे1 week ago

बिजली बोर्ड में पद समाप्ति के खिलाफ कर्मचारियों की राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

शिमला:  बिजली बोर्ड में चल रही पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर बिजली बोर्ड कर्मचारी व अभियंता जॉइंट फ्रंट...

hp carbon credit committee hp carbon credit committee
अन्य खबरे1 week ago

कार्बन बाजार से अतिरिक्त राजस्व जुटाएगा हिमाचल: मुख्यमंत्री

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार नें बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन की अध्यक्षता में कार्बन...

अन्य खबरे1 week ago

गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड : सूरज हत्या मामले में आईजी जैदी समेत 8 पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद

शिमला : बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हत्या के मामले में...

अन्य खबरे2 weeks ago

हि.प्र. मंत्रिमंडल के निर्णय: भांग की खेती पर पायलट अध्ययन को मंजूरी,सरकार ने बदले दो संस्थानों के नाम

कांगड़ा : धर्मशाला में आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कईं अहम निर्णय...

अन्य खबरे2 weeks ago

मनाली विंटर कार्निवाल में 19 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू: मनाली विंटर कार्निवाल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मनु रंगशाला में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया...

First Dharamshala solar power project First Dharamshala solar power project
अन्य खबरे3 weeks ago

धर्मशाला में पहली 750 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरु, प्रतिदिन तैयार होगी 2,000 यूनिट बिजली

कांगड़ा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 17 जनवरी को धर्मशाला में स्थापित की गई पहली 750 किलोवाट की सौर ऊर्जा...

Trending