अन्य खबरे
नए राशन कार्ड बनाने के लिए 01 अप्रैल से 31 मर्इ 2013 तक का समय निर्धारित
वर्तमान में नगर निगम शिमला की परिधि एवं जतोग कैंट क्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा प्रयोग किए जा रहे राशन कार्डों की अवधि 31 मर्इ 2013 तक मान्य रहेगी। 1 जून 2013 से उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड पर ही खाधान्न उपलब्ध होंगे अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता किसी भी कार्य दिवस पर जिला खाध अपूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में दूरभाष संख्या 2657022 तथा निदेशक खाध, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में दूरभाष संख्या 2623749 पर संपर्क कर सकते हैं
प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार नगर निगम शिमला के सभी 25 वार्डों और जतोग कैंट क्षेत्र के एपीएल राशन कार्ड धारकों को नए राशन कार्ड जारी करने का कार्य अब नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा किया जएगा। नये राशन कार्ड प्रथम अप्रैल, 2013 से 31 मर्इ, 2013 तक बनाये जायेंगे।
खाध एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक बी.सी. बडालिया ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम शिमला की परिधि एवं जतोग कैंट क्षेत्र में उपभोक्ताओं द्वारा प्रयोग किए जा रहे राशन कार्डों की अवधि 31 मर्इ 2013 तक मान्य रहेगी और 1 जून, 2013 से उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड पर ही खाधान्न उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर बनाए जा रहे कार्डों का कार्य जारी रहेगा।
बडालिया ने कहा कि नए राशन कार्ड बनाने के लिए प्रपत्र एवं अन्य अनुदेश उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध रहेंगे। आवेदक को यह पत्र उसी उचित मूल्य की दुकान से मिलेगा जहां वह पंजीकृत है।
उपभोक्ताओं को पुराने राशन कार्ड की मूल प्रति के साथ अपना आवेदन इसी दुकान पर जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को 15 दिन के उपरांत इसी दुकान से 5 रुपये के शुल्क पर नया राशन कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
निदेशक ने कहा कि नए राशन कार्ड के लिए उपभोक्ताओं को आवेदन प्रपत्र के साथ आधार नम्बर की छायाप्रति संलग्न करनी अनिवार्य होगी। उन्हें अपने परिवार के अन्य सदस्यों के आधार नम्बर भी लिखने होंगे। उन्होंने कहा कि जिन व्यकितयों को अभी तक आधार नम्बर प्राप्त नहीं हुए हैं उनको आधार नम्बर की पंजीकरण की रसीद की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में कार्यरत उपभोक्ताओं को आवेदन अपने विभागाध्यक्ष से सत्यापित करवाने होंगे जबकि अन्य उपभोक्ताओं को आवेदन संबंधित पार्षद से सत्यापित करवाने होंगे। आवेदन पत्र में एलपीजी गैस कुनैक्शन की उपभोक्ता संख्या भी दर्शानी होगी।
बडालिया ने कहा कि शिमला शहर में एपीएल श्रेणी के 35463 एपीएल राशन कार्डों का नवीकरण किया जाना है। नगर निगम क्षेत्र में चयनित बीपीएल, बीपीएल ;टीपीडीएस तथा अन्त्योदय अन्न योजना के उपभोक्ताओं के चयन के लिए सर्वेक्षण अप्रैल,2014 तक पूरा होगा। इन श्रेणियों के राशन कार्ड का नवीकरण अप्रैल,2014 के बाद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनाने के लिए विभाग ने नगर निगम के सभी वार्डों में निरीक्षकों की तैनाती कर दी है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता किसी भी कार्य दिवस पर जिला खाध अपूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में दूरभाष संख्या 2657022 तथा निदेशक खाध , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में दूरभाष संख्या 2623749 पर संपर्क कर सकते हैं।
अन्य खबरे
LSD तस्करी मामले में अब हरियाणा से सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी संदीप सप्लायर को बदले में देता था गांजा
शिमला: बीते दिनों न्यू शिमला क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपये की LSD (Lysergic Acid Diethylamide) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें एक युवक और युवती शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11.57 ग्राम एलएसडी और 562 स्टैंप साइज स्ट्रिप्स बरामद की थी। पुलिस ने अब इस मामले में सप्लायर को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नैवियल हैरिसन (27) ,केरल के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के दौरान सामने आया की आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे और LSD की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी नैवियल हैरिसन और आरोपी संदीप शर्मा सिर्फ व्हॉटस्एप कॉल के माध्यम से बातचीत करते थे। आरोपी संदीप नैवियल हैरिसन को बदले में गांजा उपलब्ध करवाता था।
एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
अन्य खबरे
हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 मार्च को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मार्च के बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग के मुताबिक 15 से 18 मार्च के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के खराब रहने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में तापमान गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अन्य खबरे
शिमला में 1 करोड़ रुपये का LSD बरामद, जानिए भारत में क्यों प्रतिबंधित है यह नशा और क्या है सजा ?
शिमला: बुधवार को पुलिस ने न्यू शिमला क्षेत्र में एक भवन से करीब एक करोड़ रुपये की LSD (lysergic acid diethylamide) ड्रग्स बरामद की है। बता दें कि भारत में एलएसडी प्रतिबंधित है। एलएसडी रखना, बेचना या तस्करी करना एक गंभीर अपराध है और मात्रा के आधार पर इसकी सजा तय होती है।
मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवक और युवती शामिल है। आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, निवासी सिरमौर, संदीप शर्मा, निवसी पंजाब (मोगा) को रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 11.57 ग्राम एलएसडी ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में एलएसडी की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और न्यू शिमला के हिम निवास में एक कमरे में ठहरे युवक और युवती की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एलएसडी के साथ 562 स्टैंप साइज सिट्रप्स बरामद किए। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि आगामी जांच जारी है।
क्या होता है LSD ?
एलएसडी (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली हैलूसिनोजेनिक (मतिभ्रम पैदा करने वाला) नशीला पदार्थ है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह एक सिंथेटिक रासायनिक ड्रग है, जो मस्तिष्क में मौजूद सेरोटोनिन रिसेप्टर्स पर असर डालकर व्यक्ति की सोच, भावनाओं और वास्तविकता की अनुभूति को बदल देता है। एलएसडी बहुत कम मात्रा में भी तेज असर दिखाता है। इसे आमतौर पर छोटे कागज़ के टुकड़ों (ब्लॉटिंग पेपर), टैबलेट, जेल टैब या तरल बूंदों के रूप में बेचा जाता है।
यह कैसे बनता है?
LSD एक सिंथेटिक (कृत्रिम) नशा है जिसे ‘लाइसर्जिक एसिड’ से बनाया जाता है। यह एसिड ‘अर्गट’ (Ergot) नामक एक फंगस (कवक) में पाया जाता है, जो राई और अन्य अनाजों पर उगता है। यह नशा इतना शक्तिशाली होता है कि इसकी खुराक माइक्रोग्राम (mcg) जैसे बेहद सूक्ष्म स्तर पर मापी जाती है।
सेवन करने पर क्या होता है?
एलएसडी का सेवन करने के बाद इसका असर आमतौर पर 30 से 60 मिनट में शुरू हो जाता है और 8 से 12 घंटे या उससे अधिक समय तक रह सकता है। इस दौरान व्यक्ति को एक तरह का “ट्रिप” अनुभव होता है, जिसमें उसकी वास्तविकता को समझने की क्षमता बदल जाती है।
सेवन करने वाले व्यक्ति को निम्न अनुभव हो सकते हैं:
- ऐसी चीजें देखना या सुनना जो वास्तव में मौजूद नहीं होतीं (हैलूसिनेशन)
- समय और स्थान की समझ में बदलाव
- भावनाओं में अचानक परिवर्तन
- वास्तविकता और कल्पना के बीच फर्क समझने में कठिनाई
- अत्यधिक डर, घबराहट और मानसिक तनाव हो सकता है।
- दिल की धड़कन तेज होना, शरीर का तापमान बढ़ना, हाई ब्लड प्रेशर, आंखों की पुतलियों का फैलना, मतली, भूख न लगना, शुगर बढ़ना, नींद न आना, मुंह सूखना और शरीर में कंपन या दौरे पड़ना।
भारत में एलएसडी के खिलाफ कानून
भारत में एलएसडी पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके खिलाफ कड़े प्रावधान Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act), 1985 के तहत लागू हैं। इस कानून के तहत एलएसडी का उत्पादन, खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण या सेवन करना अपराध है।
सजा का प्रावधान
| मात्रा | सजा |
|---|---|
| छोटी मात्रा | अधिकतम 1 वर्ष की जेल या ₹10,000 तक जुर्माना |
| मध्यम मात्रा | 10 वर्ष तक की जेल और ₹1 लाख तक जुर्माना |
| व्यावसायिक मात्रा | 10 से 20 वर्ष तक कठोर कारावास और ₹1–2 लाख तक जुर्माना |
दोबारा अपराध करने पर सजा और भी कठोर हो सकती है।
-
अन्य खबरे4 weeks agoहिमाचल कैबिनेट के निर्णय : 1000 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी ,पढें सभी महत्तवपूर्ण निर्णय
-
अन्य खबरे1 month agoबेसहारा पशुओं की सड़कों पर बढ़ती संख्या पर चला कोर्ट का डंडा , शिमला प्रशासन आया हरकत में
-
अन्य खबरे1 month agoराज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव
-
अन्य खबरे3 weeks agoहिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क लगेगा
-
कैम्पस वॉच3 weeks agoHP University: 8 से सिर्फ 3 रह गई बसें, छात्रावासों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी
-
मौसम1 month agoप्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
-
अन्य खबरे4 weeks agoशिमला: रोहड़ू में किसानों-बागवानों का प्रदर्शन, हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने MSP लागू करने, विदेशी सेब पर शुल्क और लेबर कोड रद्द करने की उठाई मांग
-
अन्य खबरे4 weeks agoकांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
