Vikas Samiti Totu Archives - हिमाचल वॉचर

टुटू की सड़कें खस्ताहाल, न पार्किंग न टैक्सी, न खेल का मैदान न सीवरेज प्लांट, कहाँ गई ग्रांट: विकास समिति टुटू
शिमला-लगभग दो महीने के अंतराल के पश्चात विकास समिति टुटू ने चुप्पी तोड़ी है ! विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने निगम प्रशासन व स्थानीय प्रशासन पर मुख्यमंत्री निर्वाचन क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है ! प्रेस को जारी एक ब्यान में समिति अध्यक्ष गुप्ता ने कहा की पिछले 4 वर्षों से सरकार के गठन के बाद शिमला निर्वाचन क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पास मांगे रखने के बाबजूद भी प्रशासन टुटू वासियों की जायज मांगों को निपटाने में असफल रहा है !

नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की टुटू क्षेत्र की भिन्न -भिन्न सामाजिक संगठनो व सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं के माध्यम से उठाई गई सभी मांगे ठंडे बस्ते में हैं जबकि सरकार को बने हुये चार वर्ष बीत चुके हैं ! उन्होने कहा की जनहित में मुख्यमंत्री ने अगस्त 14 में पी.एच.सी.टुटू के लोकार्पण के समय एक्सरे प्लांट लगाने की घोषणा की थी लेकिन मामला आजतक खटाई में पड़ा हुआ है और मार्च 2015 से एक्सरे मशीन पेटियों में बंद जंग खा रही है और स्थानीय बुजुर्ग व मरीज शिमला के अस्पतालों में या प्राईवेट क्लीनिकों के धक्के खा रहे हैं !

गुप्ता ने कहा की एक विश्वास एजुकेशन मंच के नाम से गठित एक संगठन ने टुटू में बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने की मांग की थी और वन विभाग व जिला प्रशासन को खाली पड़ी भूमि का भी मौका मुआयना करवा दिया था लेकिन वो भी मांग आजतक पूरी नहीं हुई !

मार्केट वेलफ़ेयर कमेटी टुटू के पूर्वाध्यक्ष सहित वर्तमान कमेटी बार-बार टुटू चौक पर बस स्टेंड पर खाली भूमि में बहुमंजिला भवन बना रेनशेलटर इत्यादि की सुविधा की मांग कर रहा है लेकिन प्रशासन से आजतक आशवासनोंके सिवा कुछ नहीं मिला !

उन्होने स्थानीय नेताओं पर भी आरोप लगाते हुये कहा है की सत्ता पक्ष से सीधे जुड़ कुछ नेताओं ने सिर्फ जनता के सामने सरकार को ज्ञापन देकर अपना हित साधने की कोशिश की है जबकि सरकार गठन के प्रथम दौर के दौरान तारघर को टैक्सी चलाने की मांग की गई थी और आजतक शिमला के सभी इलाकों से मालरोड को टैक्सी चलाई गई है लेकिन इस इलाके की अनदेखी की गई -क्या इस क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक /बुजुर्ग व अपंग नहीं रहते –?

मुख्यमंत्री द्धारा पिछले वर्ष जुलाई महीने में सीवरेज प्रणाली का नींव पत्थर रखने के बाबजूद भी आजतक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाये हैं ! समिति अध्यक्ष ने कहा की जब नगर -निगम प्रशासन से इलाके के लिए सीवरेज सुविधा देने की बात की जाती है तो उनकी ओर से एक टूक जवाब दिया जाता है की निगम ने सरकार के संबधित विभाग को सीवरेज के लिए ग्रांट ट्रांसफर कर दी है और प्लांट बनाने का कार्य राज्य सरकार के अधीन जन-स्वास्थ्य विभाग का है !

समिति अध्यक्ष गुप्ता ने कहा की इलाके की सड़कों व सड़क किनारे बनी नालियों की दशा भी बहुत खराब है और विभाग कभी स्टाफ की कमी और कभी बरसाती और सर्दी -गर्मी के मौसम के अनेकों बहाने बना कर सड़कों के सुधार में गंभीर नहीं है ! अभी पिछले वर्ष टुटू -नालागढ़ सड़क किनारे निगम द्धारा नाली के ऊपर सीढ़ियाँ बनाने के कारण नाली ब्लाक हो गई है और अब सड़क किनारे की नाली का पानी बीच सड़क में बह रहा है !

विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की वीरभद्र सिंह से स्थानीय जनता को प्रदेश का मुखिया व स्थानीय विधायक होने के नाते इलाके में विकासात्मक कार्यों की काफी उम्मीदें थी लेकिन प्रदेश के मुखिया के बार-बार आदेश जारी करने पर भी स्थानीय प्रशासन व संबन्धित विभाग कार्यों को पूर्ण करने के लिए गंभीर नहीं है !

टुटू क्षेत्र में शौचालयों के निर्माण के लिए गंभीर नहीं निगम प्रशासन और चौक में स्थित एकमात्र शौचालय भी खस्ता हालत में है !

उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप कर प्रशासन को चुस्त-दरुस्त करने की मांग की है ताकि टुटू क्षेत्र में जनहित में मूलभूत सुविधाएं मिला सके !

The post टुटू की  सड़कें खस्ताहाल, न पार्किंग न टैक्सी, न खेल का  मैदान न सीवरेज प्लांट,  कहाँ गई ग्रांट: विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

2 साल से टुटू सेंटर में एक्सरे मशीन पेटियों में बंद फांक रही धूल, एक कमरे का निर्माण भी न कर पाई सरकार
पीडबल्यूडी भी दोषी और स्थानीय ठेकेदार भी गंभीर नहीं

शिमला- विकास समिति टुटू ने प्राईमरी हेल्थ सेंटर टुटू को दो व्हील -चेयर और दो स्ट्रेचर उपलब्ध करवाने के लिए एसजेवीएन प्रबन्धकों का आभार व्यक्त किया है! समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि एसजेवीएन का सामाजिक कार्यों में समय -समय पर सहयोग देना सराहनीय है और प्रबंधन बधाई का पात्र है!

समिति ने कहा कि जहां एक ओर एसजेवीएन का आभार व्यक्त किया है वहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष व्यक्त किया है! समिति का कहना है कि कहा कि तकरीबन पिछले दो वर्षों से टुटू सेंटर में एक्सरे मशीन पेटियों में बंद पड़ी है लेकिन दोनों ही विभाग अभी तक इसे लगाने के लिए पिछले दो वर्षों से एक कमरे का निर्माण न कर सका है जिस कारण स्थानीय जनता व आसपास की जनता को एक्सरे मशीन की अभाव की वजह से शिमला में दर-दर भटकना पड़ रहा है!

समिति ने ये भी कहा कि स्थानीय ठेकेदार के प्रति भी रख-रखाव के कार्य को जल्द न करने पर असंतोष व्यक्त किया है और कहा कि जब घर के लोग ही छोटे-छोटे कार्यों को जल्द पूरा करने में ढील बरतेंगे तो बाहरी क्षेत्र के लोगों से सहयोग की क्या उम्मीद की जा सकती है !

विकास समिति ने बताया कि टुटू क्षेत्र में विकास कार्यों की लगातार अनदेखी व प्रशासनिक ढील के चलते  पिछले दिनो बिस्कुट फेक्टरी के उदघाटन मौके पर जन स्वास्थ्य मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा है !

ज्ञात रहे कि अगस्त 2014 को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीएचसी के लोकार्पण के दौरान एक्सरे प्लांट  लगाने की घोषणा की थी और मार्च 2015 से एक्सरे मशीन बंद पेटियों में धूल फांक रही है और जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है!

The post 2 साल से टुटू सेंटर में एक्सरे मशीन पेटियों में बंद फांक रही धूल, एक कमरे का निर्माण भी न कर पाई सरकार appeared first on हिमाचल वॉचर.

समरहिल एमआई रूम से सीपीडबल्यूडी कालोनी तक सड़क किनारे लगायी जाये रेलिंग
शिमला-  एक ओर जनहित में नगर निगम शिमला इन दिनो गर्मियों के मौसम में सड़कों को चमकाने का कार्य कर रहा है वहीं दूसरी ओर जनता के जागरूक न रहने पर कार्यों में छोटी-छोटी रुकावटें पैदा होती हैं! यह कहना है विकास समिति टुटू का!

समिति का कहना है कि एमआई रूम समरहिल सड़क पर कई दिनो से टायरिंग का काम चल रहा था लेकिन एक साहबजादे ने अपनी कार इधर-उधर हटाने की जहमत नहीं उठाई जिस कारण सड़क का वह भाग टायरिंग होने से रह गया है!

समिति ने बतया कि कुछ स्थानीय राहगीरों ने कहा की बहुत दुर्भाग्य की बात है की इस इलाके में रहने वाले व्यक्ति जो अपने वाहन इस सड़क किनारे खड़े करते हैं वह निगम के टायरिंग के होने वाले कार्यों से अंजान नहीं थे फिर भी कार को हटाने की जहमत नहीं उठाई !

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि को उन्हे किसी व्यक्ति ने वाट्सएप पर फोटो भेजी तो उन्होने निगम कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुये स्थानीय वासियों से जनहित में ऐसी रुकावटें पैदा न करने की भी अपील की है! वहीं समिति ने नगर निगम प्रशासन से इस मार्ग पर एमआई रूम से सीपीडबल्यूडी कालोनी तक सड़क किनारे रेलिंग लगाने की मांग भी की है!

The post समरहिल एमआई रूम से सीपीडबल्यूडी कालोनी तक सड़क किनारे लगायी जाये रेलिंग appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में आवारा सांड ने तोड़े कारों के शीशे, और वाहनों को भी पहुंचा रहा नुक्सान, जनता आतंकित
सांड के आतंक से टुटू वासी परेशान, शिवनगर इलाके में राहगीरों का चलना मुश्किल,तोड़ दिये सड़क किनारे खड़े सब वाहन

शिमला- इन दिनो उपनगर टुटू में एक आवारा सांड ने स्थानीय जनता को आतंकित किया हुआ है जिस कारण स्थानीय जनता दहशत में जी रही है! विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्थानीय वासी उत्तम सिंह कश्यप ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशों के बाद भी जिला प्रशासन व निगम प्रशासन ने आजतक इस आवारा सांड को काबू करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं !

टुटू समिति ने ये भी कहा कि कुछ दिनो पहले इस आवारा सांड ने टुटू चौक के पास आतंकित किया था और बच्चों व महिलाओं का चलना दुश्वार किया हुआ था यहाँ तक की सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे और गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचाया था और अब शिवनगर इलाके में राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है तथा किनारे खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है!

समिति ने कहा कि लोअर टुटू ,शिवनगर ,मज्याठ, विजयनगर से आजकल गर्मियों के मौसम में सैंकड़ों महिलाएं व छोटे–छोटे बच्चे शिवनगर हैंडपंप से पानी लाने के लिए आते-जाते है जिनका सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है !

विकास समिति ने जिला प्रशासन से आवारा सांड को तुरंत काबू करने की मांग की है ताकि जनहित की जानमाल की रक्षा हो सके!

The post शिमला  में आवारा सांड  ने तोड़े कारों के शीशे, और वाहनों को भी पहुंचा रहा नुक्सान, जनता आतंकित appeared first on हिमाचल वॉचर.

जनता को पुलिसवालों की गुंडागर्दी से बचाने के लिए थाने में लगाए जाएं सीसीटीवी: विकास समिति टुटू
मारपीट ना होती अगर सीसीटीवी कैमरा बाहर कम्पाऊंड में होता तो एसएचओ को पिक्चर कैद होने का डर होता, अगर कैमरा होता तो सीसीटीवी अपने आप में थाने के भीतर का गवाह बनेगा, दोबारा न होगा ऐसा हादसा,वर्तमान-भविष्य सुधरेगा यदि सीसीटीवी लगेगा:विकास समिति टुटू

शिमला-  विकास समिति टुटू ने बालूगंज थाने के कम्पाऊंड में कमरे के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे को शिफ्ट करने की मांग की है! मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र में समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कम्पाऊंड में सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण बालूगंज थाने के इंचार्ज वीरीसिंह के हौसले बुलंद थे जिसने पिछले दिनो उनके भतीजे के साथ थाना कम्पाऊंड में बेवजह मारपीट की है जिस पर विभागीय जांच के बाद प्रथम दृष्टि में बालूगंज थाने के इंचार्ज को दोषी पाये जाने पर पुलिस प्रमुख द्वारा निलंबित कर दिया गया है !

ये भी पढ़ें: शिमला पुलिस पर सूचना देने वाले को बेरहमी से पीटने, धमकाने, व अपराधियों को बचाने का आरोप

गुप्ता ने कहा कि थाना परिसर में जो बेरहमी से मारपीट उनके भतीजे के साथ की हुई है ऐसी वारदात भविष्य में किसी अन्य शिकायतकर्ता या आम आदमी के साथ पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा न दौहराई जाये इसके लिए पुलिस प्रशासन को चाहिए की वह बिना विलंब सीसीटीवी केमरे को कमरे के भीतर से खुले कंपाउंड में शिफ्ट करने के आदेश जारी करें या एक और कैमरा कम्पाऊंड में लगाए!

ये भी पढ़ें: डीएसपी (ट्रैफिक) द्वारा टैक्सी चालकों से की गयी मारपीट से गुस्साए लोगों के विरोध करने पे बरसी लाठियां

समिति अध्यक्ष का कहना है कि नितेश गुप्ता के साथ मारपीट मामले की जांच कर रहे उच्च अधिकारी ने भी जांच के दौरान बालूगंज थाना एंट्री कम्पाऊंड में सीसीटीवी कैमरा न होने को बहुत बड़ी खामी बताया है! समिति ने कहा कि बालूगंज थाने में वर्तमान समय में जो कैमरा लगाया गया है वह सिर्फ एक अधिकारी के कमरे के भीतर की कार्यवाही पर नजर बनाए हुये है जिस कारण शिकायतकर्ता के साथ खुले कम्पाऊंड में मारपीट और सलाखों के पीछे धकेलेने के वीडियो क्लिप कैमरे में कैद न हो सके !

ये भी पढ़ें: बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, टूटू वासियों ने फिर लगायी राज्यपाल व मुख्यमंत्री से गुहार

उन्होने कहा कि थाने के एंट्री कम्पाऊंड में जहां क्लोज सर्किट टीवी कैमरा होना अनिवार्य है उस क्षेत्र की संबन्धित थाना के उच्च अधिकारियों द्वारा अनदेखी की गई है जिससे ऐसा प्रतीत होता है की बेगुनाहों को मारने के मकसद से ही सीसीटीवी को कैमरे को एक छोटे से कमरे के भीतर लगाया गया है ताकि पुलिस का बेवजह चलाया गया डंडा कैमरे में कैद न हो सके !

समिति ने यह भी बतया कि पिछले दिनो एसएचओ वीरी सिंह द्वारा उनके भतीजे के साथ जो मारपीट की या सलाखों के पीछे धकेलने का काम किया यदि सीसीटीवी कैमरा कम्पाऊंड में उचित स्थान पर होता तो शायद बेवजह मारपीट का मामला टल सकता था! उन्होने कहा कि कैमरा उचित स्थान पर होने से जहां एक ओर आम जनता के साथ विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की बेवजह कार्यवाही पर लगाम लगेगी वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी जिसके बढ़े-बढ़े दावे समय-समय पर सरकारें भी करती आई है!

ये भी पढ़ें: बर्बरता का आरोपी बालूगंज थाना एसएचओ वीरीसिंह सस्पेंड, लोगों ने की सरकारी सेवाएं समाप्त करने की मांग

समिति का कहना है कि बालूगंज थाने के बाबाआदम के जमाने के लोहे की चादर के बंद फ्रंट गेट को भी बदला जाना चाहिए और उनकी जगह सुरक्षा की दृष्टि से एंट्री गेट मात्र मोटे सरियों के चेनल का बनाया जाना चाहिए ताकि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता लाई जा सके और जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार में भी बदलाव हो सके !

विकास समिति ने जनहित बालूगंज थाने में कमरे के भीतर लगे सीसीटीवी को बाहर एंट्री गेट के कम्पाऊंड में उचित स्थान में शिफ्ट किए जाने की मांग की है और पूरे हिमाचल के थानों में सीसीटीवी उचित स्थलों पर लगाए जाने का भी सुझाव दिया है ताकि भविष्य में पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके और वीरीसिंह जैसे कानून के रक्षकों को भक्षक बनने का अवसर भी न मिल सके !

पढ़ें क्या है पूरा मामला

ज्ञात रहे की दिनांक 17 मार्च 2016 की शाम 6 बजे के करीब टुटू निवासी नितेश गुप्ता व उसके साथ स्कूटी में सवार मिस्त्री ने टुटू-हीरानगर के बीच (नाल्टू के जंगल ) में सड़क किनारे कुछ लोगों को एक व्यक्ति की बूरी तरह मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन व्यक्तियों को तो वाहन सहित उसी समय सूचना मिलते ही बालूगंज में दबोच लिया था लेकिन घायल व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं चलने पर झूठी शिकायत का ढौंग बताकर अगले दिन सुबह एसएचओ ने शिकायतकर्ता को ब्यान लेने के बहाने थाने में बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर डाली जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता व स्थानीय जनता ने 19 मार्च 2016 को पुलिस प्रमुख व जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार को की है!

Photo: Google

The post जनता को पुलिसवालों की गुंडागर्दी से बचाने के लिए थाने में लगाए जाएं सीसीटीवी: विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला निगम के आधुनिक तरीके से प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के दावे फेल, साफ्टवेयर खराबी के कारण नही मिल रही 10% छूट
टैक्स साफ्टवेयर लोक मित्र केंद्र  में नहीं ले रहा है रिबेट, साफ्टवेयर खराबी के कारण 10% रिबेट की अवधी बढ़ाई जाये जनहित मांग

शिमला-  नगर निगम शिमला के आधुनिक तरीके से प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के बढ़े बढ़े दावे विफल होते नजर आ रहे हैं ये कहना है विकास समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता का!

गुप्ता ने कहा कि निगम ने पिछले दिनो लोक मित्र केंद्र में भवन मालिकों को प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने की सुविधा प्रदान की है लेकिन लोक मित्र केंद्र में जब भवन मालिक टैक्स जमा करवाने गए तो निगम टैक्स साफ्टवेयर 10 प्रतिशत छूट नहीं ले रहा है जिस कारण अधिकतर भवन मालिक पिछले 20-25 दिनो से गृह कर जमा करवाने से वंचित रह रहे हैं और अब नगर निगम की टैक्स शाखा सिर्फ टैक्स बिल जारी होने की तारीख के दिन से 18 दिनो के भीतर 10 प्रतिशत डिस्काऊंट देने की बात कर रहा है तथा पूरी राशि जमा करवाने की हिदायत दे रहा है !

गुप्ता का यह भी कहना है कि इस विषय में तकरीबन पिछले 15 दिनो से मौखिक रूप से महापौर,उपमहापौर व निगम प्रशासन को कई मर्तवा अवगत करवा दिया गया है लेकिन आभी तक निगम का साफ्टवेयर ठीक नहीं हुआ है! वहीं लोक मित्र केंद्र में बार-बार पता करने पर संबन्धित केंद्र के कर्मचारियों ने भी साफ्टवेयर ठीक न होने की बात की है!

गुप्ता ने यह भी बताया की टुटू लोक मित्र कें द्रमालिक ​ललित शर्मा का कहना है की उन्होने भी कई मर्तवा निगम प्रशासन के ध्यान में मामला लाया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है!

समिति ने जनहित में स्फाटवेयर की खराबी होने के कारण 10 प्रतिशत छूट की अवधी बढ़ाने की मांग की है ताकि भवन मालिक को ज्यादा टैक्स भुगतान न करना पड़े! गुप्ता ने कहा कि निगम सुविधाओं के नाम पर टैक्स वसूली तो कर रहा है लेकिन मूलभूत सुविधाए विशेषकर सीवरेज प्रणाली का कार्य खटाई में पड़ा हुआ है जबकि प्रदेश के मुखिया ने पिछले दिनो टुटू क्षेत्र को सीवरेज सुविधा से जोड़ने के लिए नीव पत्थर भी रखा है!

The post शिमला निगम के आधुनिक तरीके से प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के दावे फेल, साफ्टवेयर खराबी के कारण नही मिल रही 10% छूट appeared first on हिमाचल वॉचर.

बर्बरता का आरोपी बालूगंज थाना एसएचओ वीरीसिंह सस्पेंड, लोगों ने की सरकारी सेवाएं समाप्त करने की मांग
सस्पैंशन नहीं टर्मिनेशन, ऐसे अधिकारी प्रशासन से बाहर किए जाएँ, अपराध की जांच अपराध शाखा से की जाये, पुलिस अधिकारी की जांच पर विश्वास लेकिन ​एसएचओ का अपराध ​​निलंबन ​के लायक नहीं सेवा समाप्ति के लायक है:विकास समिति टुटू

शिमला- ​व्यापार मण्डल टुटू, जागरूक नागरिक मंच टुटू ,विकास समिति टुटू व स्थानीय जनता ​ने ​एसएचओ ​वीरी सिंह ​के ​निलंबन ​को जनहित में मात्र अस्थाई हल करार दिया है!

​शिकायतकर्ता नितेश कुमार,​​जागरूक नागरिक मंच टुटू के अध्यक्ष, विकास समिति टुटू अध्यक्ष ​व महासचिव​​,​व्यापार मण्डल टुटू के अध्यक्ष व स्थानीय वासी तथा स्थानीय वासी एडवोकेट ​ने एक सांझे ब्यान में कहा ​कि उन्हे विभागीय जांच निष्पक्ष रूप से होने ​पर कोई शक-शुभा नहीं लेकिन बालूगंज थाना इंचार्जे वीरीसिंह का अपराध मात्र निलंबन के लायक नहीं बल्कि वीरीसिंह की सरकारी सेवाए समाप्त की जानी चाहिए!

ये भी पढ़ें:  शिमला पुलिस पर सूचना देने वाले को बेरहमी से पीटने, धमकाने, व अपराधियों को बचाने का आरोप

समिति ने कहा कि वीरीसिंह ने उच्चपद पर रह कर शक्तियों का दुरुपयोग किया है और शिकायतकर्ता के साथ बेरहरमी से मारकुटाई और सलाखों के पीछे बंद करने का घोर अपराध किया है ​जो की माफी के लायक नहीं है जिस कारण ऐसे अधिकारी को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है!

टुटू विकास समिति अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने फिर दौहराया की बालूगंज थाने मे तैनात एसएचओ वीरी सिंह का शिकायतकर्ता के साथ ही मारकुटाई करने और सलाखों के पीछे बंद करने का अपराध बहुत ही घिनोना है ​तथा ​किसी भी सूरत में ​क्षमा के योग्य नहीं है

गुप्ता का कहना है कहा कि ​बेशक इस मामले की जांच विभाग के ही एक उच्च अधिकारी द्वारा निष्पक्ष रूप से की गई है लेकिन एसएचओ ​का अपराध निलंबन मात्र से खत्म नहीं हो जाता है! उन्होने ने कहा कि एएसएचओ ​के खिलाफ एफआई​आर राज्य अपराध शाखा में दर्ज होनी चाहिए और सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए ताकि दोबारा कानून के रक्षक ऐसा घटिया और घिनौना काम न करें!

ये भी पढ़ें: बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, टूटू वासियों ने फिर लगायी राज्यपाल व मुख्यमंत्री से गुहार

टुटू विकास समिति के अध्यक्ष का यह भी कहना है कि प्रशासन में ऐसे व्यक्तियों को सेवाएँ देने का कोई अधिकार नहीं है!ऐसे व्यक्ति बर्दाश्त के लायक नहीं जो कानून को हाथ में लेते हैं चाहे वह प्रशासन में हो या समाज में! समिति अध्यक्ष  ने कहा कि उन्होने पूरे मामले की आरटीआई मांग रखी है और असली खुलासा तो तब होगा जब जन सूचना अधिकार नियम के तहद तथ्य सामने होंगे की क्या कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी इस मामले में शामिल तो नहीं जिन्होने मामले को दबाने की कोशिश की थी जबकि आरोपी शिकायतकर्ता की शिकायत पर पकड़े जा चुके थे!

उनका यह भी कहना है कि पता चला है विभागीय जांच के दौरान सरकार के मुखिया द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने पर जिला के कुछ आला अधिकारियों ने तथ्यों के विपरीत प्रदेश के मुख्यमंत्री को मामले की ​सूचना प्रस्तुत की है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है ​जिससे ​जिला ​प्रशासन ​की निष्पक्षता पर भी कई सवालिया निशान खड़े हो जाते हैं!

​​वहीं शिकायतकर्ता नितेश गुप्ता का कहना है कि जिस बर्बरता से थाने परिसर में उनकी पिटाई की गई है और उनके घाव निलंबन से नहीं ऐसे दरिंदे की सेवाएँ समाप्त करने पर ही भरेंगे! नितेश ने कहा कि यदि प्रशासन में पारदर्शिता लाने का सरकार का मकसद है तो ऐसे अधिकारी की सेवाएँ तुरंत प्रभाव से समाप्त की जानी चाहिए ताकि किसी निष्ठावान युवक को रोजगार का अवसर मिल सके! शिकायतकर्ता ने ये भी कहा कि की ​उन्हे जिन्दगी भर न भूलने वाले जख्म ​वीरीसिंह ने ​दिये ​गए हैं जिनकी उन्हे उम्मीद न थी!

​विकास समिति अध्यक्ष  ने कहा कि अंग्रेजों के जुल्म से तो हम आजाद हो चुके हैं लेकिन ऐसे पुलिस विभाग में तैनात अँग्रेजी डंडा चलाने वाले अधिकारियों के कारण पूरा विभाग बदनाम हो ​रहा है जिससे कर्मठ कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी सवालिया प्रश्न खड़े ​​हो जाते हैं जिस कारण पुलिस प्रशासन ​का दिन-प्रतिदिन ​समाज में विश्वास कम ​हो ​जाता ​​है!

ज्ञात रहे की दिनांक 17 मार्च 2016 की शाम 6 बजे के करीब टुटू निवासी नितेश गुप्ता व उसके साथ स्कूटी में सवार मिस्त्री ने टुटू-हीरानगर के बीच (नाल्टू के जंगल ) में सड़क किनारे कुछ लोगों को एक व्यक्ति की बूरी तरह मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन व्यक्तियों को तो वाहन सहित उसी समय सूचना मिलते ही बालूगंज में दबोच लिया था लेकिन घायल व्यक्ति का कोई अता पता नहीं चलने पर झूठी शिकायत का ढौंग बताकर अगले दिन सुबह एसएचओ ने शिकायतकर्ता को ब्यान लेने के बहाने थाने में बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर डाली जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने 19 मार्च 16 को पुलिस प्रमुख की थी और उसके पश्चात स्थानीय जनता व सामाजिक संस्थाओं ने भी जिला ​उपायुक्त तथा प्रदेश सरकार ​व राज्यपाल को इस मामले पर ज्ञापन सौंपा था!

Photo: Google

The post बर्बरता का आरोपी बालूगंज थाना एसएचओ वीरीसिंह सस्पेंड, लोगों ने की सरकारी सेवाएं समाप्त करने की  मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

मारपीट के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज को राजनेता व पुलिस उच्च अधिकारियों का सरक्षण, एक माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं: विकास समिति टुटू
वारदात को एक महीना बीत गया पर एसएचओ के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं,  मुख्यमंत्री, प्रतिभा ​सिंह को भी ​देव मेले के दौरान सौंपा गया ​था ​ज्ञापन, विकास समिति टुटू व स्थानीय जनता ने की राज्यपाल व मुख्यमंत्री से ए​​सएचओ बालूगंज​ ​वीरी सिंह के खिलाफ तुरन्त कार्यवाही की मांग

शिमला-  ​​बालूगंज थाना इंचार्ज वीरी सिंह ​के खिलाफ ​एक बार पुन: व्यापार मण्डल टुटू,जागरूक नागरिक मंच टुटू ,विकास समिति टुटू व स्थानीय जनता ​ने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र से कार्यवाही करने की विकास समिति टुटू व स्थानीय जनता ​ने मांग की है!

​जागरूक नागरिक मंच टुटू के अध्यक्ष,विकास समिति टुटू अध्यक्ष ​व महासचिव, ​व्यापार मण्डल टुटू के अध्यक्ष, टुटू के  स्थानीय वासी तथा स्थानीय एडवोकेट ने एक सांझे ब्यान में कहा कि जनहित में ​कई मर्तवा प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन से ​बालूगंज थाना इंचार्ज ​को तुरंत प्रभाव से उक्त थाने से ​हटाये जाने की मांग की गई है लेकिन वारदात को एक महीना बीत गया और स्थिति जस की तस बनी हुई है! 31 अधिकारी बदले गए लेकिन जनता द्वारा लिखित शिकायत पत्र सौंपने पर भी एक अधिकारी नहीं बदला गया जिससे ऐसा प्रतीत होता है की कुछ राजनेता व पुलिस उच्च अधिकारी ​एसएचओ बालूगंज​ ​वीरी सिंह सरक्षण दे रहे हैं!

​समिति ने बताया कि जनहित में स्थानीय वासियों ने ​प्रदेश सरकार के मुखिया को स्वंय भी और राज्यपाल,रेडक्रास की अध्यक्षा व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह,उपायुक्त शिमला के माध्यम से भी ज्ञापन देकर व पुलिस अधीक्षक शिमला व गृह सचिव,मुख्यसचिव तथा अन्य संबन्धित प्रशासनिक अधिकारियों को कई मर्तवा ईमेल से भी पत्र भेजकर एसएचओ बालूगंज ​को हटाने की मांग की गई है लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है की कुछ राजनेता व पुलिस के उच्च अधिकारी एसएचओ बालूगंज को परोक्ष व अपरोक्ष रूप से संरक्षण दे रहे हैं!

वही दूसरी ओर विकास समिति अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने फिर दौहराया की बालूगंज थाने मे तैनात एसएचओ वीरी सिंह का शिकायतकर्ता के साथ ही मारकुटाई करने और सलाखों के पीछे बंद करने का अपराध बहुत ही घिनोना है तथा क्षमा के योग्य नहीं है ​चाहे उन्हे इसके लिए किसी भी संघर्ष से गुजरना पड़े! समिति अध्यक्ष का कहना है कि थाना बालूगंज इंचार्ज को ​तुरंत प्रभाव से हटाना अति आवश्यक है ​अन्यथा शिमला ग्रामीण की व टुटू की स्थानीय जनता आने वाले समय में थाने का घेराव करेगी क्योंकि अधिकतर शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र इस थाने के दायरे में आता है!

समिति अध्यक्ष ने कहा की क्या प्रदेश सरकार के पास पूरे हिमाचल में एक मात्र वीरी सिंह ही निष्ठावान अधिकारी रह गया है जिसने अपराधियों को सरंक्षण और शिकायतकर्ता पर डंडा बरसाया है और उसे सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा हटाने में एक महीने से आनाकानी की जा रही है!

टुटू समिति अध्यक्ष का यह भी कहना है कि पता चला है कि पुलिस के उच्च अधिकारी जो इस मामले की जांच उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं उन्होने भी जांच के दौरान एसएचओवीरी सिंह​ को हटाने की अनुशंसा की है ताकि जांच प्रभावित न हो लेकिन सरकार ने अभी तक भी थाना इंचार्ज को किसी और स्थान पर तबदील नहीं किया है!

टुटू समिति ​प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार को सौंपे ज्ञापन में ​इस मामले की जांच ​किसी निष्पक्ष एजेंसी या पदासीन न्यायाधीश से करवाए जाने की भी मांग की है ताकि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग के ऐसे आपराधिक अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा सके अन्यथा हमारा मानना है की ऐसे कानून के रखवाले जब समाज में शिकायतकर्ता के साथ ऐसा दुर्रव्यवहार करेंगे तो भविष्य में हम-हमारे परिवार-बहू-बेटियाँ भी इस देव भूमि हिमाचल में सुरक्षित न रहेंगे!

Image: Google

The post मारपीट के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज को राजनेता व पुलिस उच्च अधिकारियों का सरक्षण,  एक माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं: विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

संजौली-आईजीएमसी मार्ग के बाद बालूगंज-कनेडी हाऊस प्रतिबंधित मार्ग को भी आम जनता के लिए खोलने की मांग
शिमला- शिमला  पैडेस्ट्रियन यूजर एक्ट -2007 में संशोधन कर संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित मार्ग सड़क को साधारण सड़क बनाने का विकास समिति टुटू ने स्वागत किया! समिति अध्यक्ष,महासचिव,प्रैस सचिव,संगठन सचिव,कोषाध्यक्ष,सदस्य व अन्य पदाधिकारियों ने सरकार के इस फैसले को जनहित में लिया गया सही फैसला बताया है!

समिति अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि जनहित में राज्य हास्पिटल के साथ लगती इस सड़क को आमजन के लिए खोला जाना बहुत ही जरूरी था जिसकी हमारी समिति भी लंबे सामी से मांग कर रही थी और कई मर्तवा प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस बारे व्यक्तिगत रूप से चर्चा के दौरान मांग भी की गई थी!

समिति का ये भी कहना है कि जहां एक ओर आम मरीजों को और उनके सेवकों को जल्दी अस्पताल पहुँचने में इसका लाभ होगा वहीं कार्ट रोड पर शिमला की बढ़ती ट्रैफिक में भी कमी आने से लोगों को निजात मिलेगी!

समिति का कहना है कि उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया से मांग की है की एक छोर का संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित मार्ग तो साधारण श्रेणी में कर दिया गया है वहीं शिमला पैडेस्ट्रियन यूजर एक्ट -2007 संशोधन कर दूसरी छोर बालूगंज-कनेडी हाऊस मार्ग को भी प्रतिबंधित मार्ग की श्रेणी से बाहर किया जाये क्योंकि इस मार्ग पर भी अधिकतर प्रतिष्ठित एवं टूरिष्ट स्थल एडवांस स्टडी,म्यूजियम,विनगेट,हर्षा,सिसिल व पीटरहाफ जैसे होटल कोटशेरा महाविधालय, विश्वविधालय ,बीबीए,बीसीए कालेज व आईटीआई जैसे शिक्षा संस्थान व बहुत पुराना व मशहूर सैनीटोरियम हास्पिटल हैं! इस जगह में शिमला के चारों इलाकों से  पर्यटक,मरीज व शादी ब्याह के लिए रोजाना आमजन,छात्र -छात्राएं आते जाते हैं!

समिति का यह भी  कहना है कि लोगो को वाया समरहिल 10 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है और जिस कारण मुख्य 103 -बालूगंज, समरहिल मार्ग पर भी ट्रैफिक का दवाब दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है! समिति अध्यक्ष का कहना है कि  पूर्व धूमल सरकार में भी बालूगंज-कनेडी हाऊस प्रतिबंधित मार्ग को खोलने के लिए इलाके बालूगंज-टुटू क्षेत्र की जनता ने एक ज्ञापन सौंपा था लेकिन प्रशासन ने उसे कहीं ठंडे बस्ते में डाल दिया!

Image:Google Maps

The post संजौली-आईजीएमसी मार्ग  के बाद  बालूगंज-कनेडी हाऊस  प्रतिबंधित मार्ग को भी  आम जनता के लिए  खोलने की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, टूटू वासियों ने फिर लगायी राज्यपाल व मुख्यमंत्री से गुहार
शिमला- बालूगंज थाना इंचार्ज वीरी सिंह हटाओ मुहिम में आज व्यापार मण्डल टुटू,जागरूक नागरिक मंच टुटू ,विकास समिति टुटू व स्थानीय जनता का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला!

व्यापार मण्डल टुटू अध्यक्ष,जागरूक नागरिक मंच टुटू अध्यक्ष,विकास समिति टुटू अध्यक्ष, टुटू के स्थानीय वासी व स्थानीय एडवोकेट ने एक सांझे ब्यान में  राज्यपाल आचार्य देवव्रत से जनहित में मांग करते हुए कहा कि थाना बालूगंज के एसएचओ वीरीसिंह को तुरंत प्रभाव से उक्त थाने से हटाया जाये ताकि पुलिस उच्च अधिकारियों द्वारा की जाने वाली जांच प्रभावित न हो!

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि एसएचओ बालूगंज का अपराध बहुत ही घिनोना है तथा क्षमा के योग्य नहीं है और वह अपने पद पर रह कर जांच में शामिल गवाहों को व थाने में तैनात अधीनरत कर्मचारियों को झूठे ब्यान देने के लिए दवाब बना सकते हैं जिससे निष्पक्ष जांच न होने का अंदेशा बना हुआ है इसलिए तुरंत प्रभाव से एसएचओ को हटाना अति आवश्यक है!

यह भी पढ़ें: शिमला पुलिस पर सूचना देने वाले को बेरहमी से पीटने, धमकाने, व अपराधियों को बचाने का आरोप

टुटू प्रतिनिधिमंडल  ने अपने एक जारी ब्यान में कहा कि नितेश गुप्ता के साथ एसएचओ ने बेवजह थाने में ब्यान लेने के बहाने बुलाकर मारकुटाई की है और बिना अपराध के सलाखों के पीछे धकेल दिया वह एक सभ्य परिवार का सदस्य है जिसके परिवार का पीढ़ी दर पीढ़ी कोई अपराधिक पुलिस रिकार्ड भी नहीं है!

प्रतिनिधिमंडल का यह भी कहना है कि  जब कानून के रखवाले ही ऐसी बर्बरतापूर्ण कार्यवाही करेंगे तो आम आदमी कहाँ सुरक्षित है और यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच न होगी तो शायद ही कोई व्यक्ति भविष्य में अन्याय के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की मदद करेगा चाहे सड़क किनारे कोई बेगुनाह लहू-लूहान ही क्यों न पड़ा हो !

प्रतिनिधिमंडल ने ने बताया कि उनके द्वारा राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में  मांग की है कि किसी निष्पक्ष जांच संस्था या पदासीन न्यायाधीश से जांच करवाई जाये ताकि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग के ऐसे आपराधिक अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा सके अन्यथा हमारा मानना है की ऐसे कानून के रखवाले जब समाज में शिकायतकर्ता के साथ ऐसा दुर्रव्यवहार करेंगे तो भविष्य में हम-हमारे परिवार, बहू-बेटियाँ भी इस देव भूमि हिमाचल में सुरक्षित न रहेंगे!

शिकायतकर्ता नितेश गुप्ता का कहना है कि उन्होने तो यह सोचा था की पुलिस प्रशासन लड़ाई-झगड़े की सूचना देने पर उन्हे प्रशंसा पत्र देने के लिए बुला रही है लेकिन पुलिस अधिकारी ने दादागिरी की ऐसी मिसाल कायम की है की उल्टा उन्हे जिन्दगी भर न भूलने वाले जख्म दे दिये यहाँ तक की बिना अपराध के सलाखों के पीछे धकेल दिया!

विकास समिति अध्यक्ष  का कहना है कि अंग्रेजों के जुल्म से तो हम आजाद हो चुके हैं लेकिन ऐसे पुलिस विभाग में तैनात अँग्रेजी डंडा चलाने वाले अधिकारियों के कारण पूरा विभाग बदनाम हो जाता है जिससे कर्मठ कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी सवालिया प्रश्न खड़े हो जाते हैं जिस कारण पुलिस प्रशासन जनता का विश्वास भी गंवा देती है!

ज्ञात रहे की दिनांक 17 मार्च, 2016 की शाम 6 बजे के करीब टुटू निवासी नितेश गुप्ता व उसके साथ स्कूटी में सवार मिस्त्री ने टुटू-हीरानगर के बीच (नाल्टू के जंगल ) में सड़क किनारे कुछ लोगों को एक व्यक्ति की बूरी तरह मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन व्यक्तियों को तो वाहन सहित उसी समय सूचना मिलते ही बालूगंज में दबोच लिया था लेकिन घायल व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं चलने पर झूठी शिकायत का ढौंग बताकर अगले दिन सुबह एस.एच.ओ. ने शिकायतकर्ता को ब्यान लेने के बहाने थाने में बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर डाली जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता व स्थानीय जनता ने 19.3.16 को पुलिस प्रमुख व जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार को की है !

The post बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज के खिलाफ नहीं हुई  कोई कार्रवाई, टूटू वासियों ने फिर लगायी राज्यपाल व मुख्यमंत्री से गुहार appeared first on हिमाचल वॉचर.