Nagendra Gupta Archives - हिमाचल वॉचर

पी.एच.सी.टुटू में डॉक्टर नदारद होने के कारण बिना उपचार लौट रहे मरीज
​मुख्यमंत्री ने पी.एच.सी. के लोकार्पण के दौरान दो डाक्टरों की तैनाती की घोषणा दो वर्ष पूर्व की थी लेकिन आजतक एक ही डाक्टर इस सेंटर मैं कार्य कर रहा है और वह भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हैं कभी तैनात डाक्टर मीटींग में चले जाते हैं तो कभी अवकाश पर जिस कारण मरीजों को इस सेंटर से बिना उपचार के खाली हाथ लौटना पड़ता है !

​शिमला-स्माईल इंडिया स्कीम के तहत पी.एच.सी.टुटू में डेंटल चेयर स्थापित की जाये तथा रेडियोग्राफर व एक अन्य डाक्टर की तैनाती की जाये ! यह मांग विकास समिति टुटू ने मुख्यमंत्री को तथा स्वास्थ्य मंत्री को लिखे एक पत्र के माध्यम से कही! समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की डेंटल चेयर स्थापित करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध है !

उन्होने कहा की शुक्रवार ग्यारह बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान पी.एच.सी.टुटू में स्थापित एक्सरे मशीन का शुभारंभ करेंगे तथा नए हेल्थ सेंटर भवन का शिलान्यास भी! गुप्ता ने कहा की समिति की ओर से भेजे गए पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से टुटू दौरे के दौरान जनहित में डेंटल चेयर लगाने की घोषणा करने की मांग की है! उन्होने कहा की अभी इलाके की जनता को महंगे दाम देकर अपने दाँतो का इलाज करवाने के लिए निजी क्लिनिकों के धक्के खाने पड़ते हैं और गरीब व जरूरतमन्द लोगों को भारी भरकम आर्थिक बोझ से जूझना पड़ता है ! गुप्ता ने कहा की एक्सरे मशीन को सुचारु रूप से चलाने के लिए रेडियोग्राफर की तैनाती भी की जाये !

गुप्ता ने कहा की छ्टी मर्तवा प्रदेश की कमान संभाले वीरभद्र सिंह की दूरदर्शिता के कारण ही टुटू व आसपास की जनता को आज आधुनिक एक्सरे मशीन की सुविधा मिल रही है जिससे स्थानीय व आसपास की जनता को काफी आर्थिक व सुविधा का लाभ होगा ! समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की ​मुख्यमंत्री ने पी.एच.सी. के लोकार्पण के दौरान दो डाक्टरों की तैनाती की घोषणा दो वर्ष पूर्व की थी लेकिन आजतक एक ही डाक्टर इस सेंटर मैं कार्य कर रहा है और वह भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हैं कभी तैनात डाक्टर मीटींग में चले जाते हैं तो कभी अवकाश पर जिस कारण मरीजों को इस सेंटर से बिना उपचार के खाली हाथ लौटना पड़ता है !

ज्ञात रहे की अगस्त,2014 को ​​मुख्यमंत्री ने पी.एच.सी. के लोकार्पण के दौरान एक्सरे मशीन लगाने की घोषणा की थी और मार्च 2015 में मशीन भी सेंटर में पहुँच गई थी लेकिन मशीन रूम बनने में देरी के कारण लगभग डेढ़ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद स्थानीय जनता की जद्दोजहद के पश्चात यह एक्सरे मशीन अब स्थापित की गई है !

The post पी.एच.सी.टुटू में डॉक्टर नदारद होने के कारण बिना उपचार लौट रहे मरीज appeared first on हिमाचल वॉचर.

बीएसएनएल शिकायत पोर्टल की हो जांच, बिना फोन ठीक किए कैसे निरस्त हो जाती है शिकायत: उपभोक्ता
198 शिकायत पोर्टल की भी जांच हो, बिना फोन ठीक किए कैसे निरस्त हो जाती है शिकायत !

शिमला- जतोग निवासी बीएसएनएल उपभोक्ता नागेन्द्र गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एक ओर तो भारत संचार निगम लिमिटिड स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर छ: महीने तक मात्र 49 रुपये किराया बताकर लैंडलाईन फोन लगाने के लुभावने प्लान घोषित कर उपभोग्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है वहीं दूसरी ओर जो लैंडलाईन नंबर पिछले 10-15 वर्षों से शिमला शहर में स्थापित हैं उनकी व्यवस्थाएं बूरी तरह चरमरागई हुई है और विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है!

उपभोक्ता ने कहा की उनका अपना फोन नंबर 2837392 पिछले 20-25 दिनो से खराब हैं! उपभोक्ता ने ये भी कहा कि उन्होने बीएसएनएल के -कंप्युट्राईजड शिकायत पोर्टल नंबर 198 के माध्यम से कई मर्तवा फोन खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन यह शिकायत बिना फोन ठीक किए मात्र 3 दिनों के बाद अपने आप ही निरस्त हो जाती है जिस कारण दोबारा 198 पर शिकायत दर्ज करवानी पड़ती है!

उपभोक्ता का यह भी कहना है कि ने उनके घर पर जो लैंडलाईन लगा हुआ है उसने नेट सुविधा भी ली गई है लेकिन पिछले 20-25 दिनो से विभाग के आला अधिकारी के कान पर भी जूं नहीं रंग रही है जिस कारण उन्हे दूरसंचार व इन्टरनेट जैसी सुविधाएं न होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है जबकि विभाग टेलीफोन बिल भेजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है और खराब फोन होने पर भी बिल थमा देता है!

उपभोक्ता ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को मेसेज से बिल भेजने में तो बहुत सफूर्ती दिखाता है लेकिन फोन ठीक करने में महीनों लगा देता है! गुप्ता का कहना है कि जेटीओ से लेकर महाप्रबंधक दूरसंचार तक भी टेलीफोन खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन कोई भी आला अधिकारी गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है!

दूरसंचार मुख्य महाप्रबंधक से 198 शिकायत पोर्टल में तीन दिनों के बाद बिना फोन ठीक किए दर्ज शिकायत को निरस्त करने की जांच की भी मांग की है! गुप्ता ने बताया कि 198 शिकायत पोर्टल से बिना फोन ठीक किए शिकायत गायब होने की चालाकी से विभाग की बिना सुविधाएं दिये उपभक्ताओं से मुफ्त रैंट वसूली के आरोपों से बचने की गहरी चाल है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए !

The post बीएसएनएल शिकायत पोर्टल की हो जांच, बिना फोन ठीक किए कैसे निरस्त हो जाती है शिकायत: उपभोक्ता appeared first on हिमाचल वॉचर.

समरहिल एमआई रूम से सीपीडबल्यूडी कालोनी तक सड़क किनारे लगायी जाये रेलिंग
शिमला-  एक ओर जनहित में नगर निगम शिमला इन दिनो गर्मियों के मौसम में सड़कों को चमकाने का कार्य कर रहा है वहीं दूसरी ओर जनता के जागरूक न रहने पर कार्यों में छोटी-छोटी रुकावटें पैदा होती हैं! यह कहना है विकास समिति टुटू का!

समिति का कहना है कि एमआई रूम समरहिल सड़क पर कई दिनो से टायरिंग का काम चल रहा था लेकिन एक साहबजादे ने अपनी कार इधर-उधर हटाने की जहमत नहीं उठाई जिस कारण सड़क का वह भाग टायरिंग होने से रह गया है!

समिति ने बतया कि कुछ स्थानीय राहगीरों ने कहा की बहुत दुर्भाग्य की बात है की इस इलाके में रहने वाले व्यक्ति जो अपने वाहन इस सड़क किनारे खड़े करते हैं वह निगम के टायरिंग के होने वाले कार्यों से अंजान नहीं थे फिर भी कार को हटाने की जहमत नहीं उठाई !

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि को उन्हे किसी व्यक्ति ने वाट्सएप पर फोटो भेजी तो उन्होने निगम कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुये स्थानीय वासियों से जनहित में ऐसी रुकावटें पैदा न करने की भी अपील की है! वहीं समिति ने नगर निगम प्रशासन से इस मार्ग पर एमआई रूम से सीपीडबल्यूडी कालोनी तक सड़क किनारे रेलिंग लगाने की मांग भी की है!

The post समरहिल एमआई रूम से सीपीडबल्यूडी कालोनी तक सड़क किनारे लगायी जाये रेलिंग appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में आवारा सांड ने तोड़े कारों के शीशे, और वाहनों को भी पहुंचा रहा नुक्सान, जनता आतंकित
सांड के आतंक से टुटू वासी परेशान, शिवनगर इलाके में राहगीरों का चलना मुश्किल,तोड़ दिये सड़क किनारे खड़े सब वाहन

शिमला- इन दिनो उपनगर टुटू में एक आवारा सांड ने स्थानीय जनता को आतंकित किया हुआ है जिस कारण स्थानीय जनता दहशत में जी रही है! विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्थानीय वासी उत्तम सिंह कश्यप ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशों के बाद भी जिला प्रशासन व निगम प्रशासन ने आजतक इस आवारा सांड को काबू करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए हैं !

टुटू समिति ने ये भी कहा कि कुछ दिनो पहले इस आवारा सांड ने टुटू चौक के पास आतंकित किया था और बच्चों व महिलाओं का चलना दुश्वार किया हुआ था यहाँ तक की सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे और गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचाया था और अब शिवनगर इलाके में राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है तथा किनारे खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है!

समिति ने कहा कि लोअर टुटू ,शिवनगर ,मज्याठ, विजयनगर से आजकल गर्मियों के मौसम में सैंकड़ों महिलाएं व छोटे–छोटे बच्चे शिवनगर हैंडपंप से पानी लाने के लिए आते-जाते है जिनका सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है !

विकास समिति ने जिला प्रशासन से आवारा सांड को तुरंत काबू करने की मांग की है ताकि जनहित की जानमाल की रक्षा हो सके!

The post शिमला  में आवारा सांड  ने तोड़े कारों के शीशे, और वाहनों को भी पहुंचा रहा नुक्सान, जनता आतंकित appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला निगम के आधुनिक तरीके से प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के दावे फेल, साफ्टवेयर खराबी के कारण नही मिल रही 10% छूट
टैक्स साफ्टवेयर लोक मित्र केंद्र  में नहीं ले रहा है रिबेट, साफ्टवेयर खराबी के कारण 10% रिबेट की अवधी बढ़ाई जाये जनहित मांग

शिमला-  नगर निगम शिमला के आधुनिक तरीके से प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के बढ़े बढ़े दावे विफल होते नजर आ रहे हैं ये कहना है विकास समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता का!

गुप्ता ने कहा कि निगम ने पिछले दिनो लोक मित्र केंद्र में भवन मालिकों को प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने की सुविधा प्रदान की है लेकिन लोक मित्र केंद्र में जब भवन मालिक टैक्स जमा करवाने गए तो निगम टैक्स साफ्टवेयर 10 प्रतिशत छूट नहीं ले रहा है जिस कारण अधिकतर भवन मालिक पिछले 20-25 दिनो से गृह कर जमा करवाने से वंचित रह रहे हैं और अब नगर निगम की टैक्स शाखा सिर्फ टैक्स बिल जारी होने की तारीख के दिन से 18 दिनो के भीतर 10 प्रतिशत डिस्काऊंट देने की बात कर रहा है तथा पूरी राशि जमा करवाने की हिदायत दे रहा है !

गुप्ता का यह भी कहना है कि इस विषय में तकरीबन पिछले 15 दिनो से मौखिक रूप से महापौर,उपमहापौर व निगम प्रशासन को कई मर्तवा अवगत करवा दिया गया है लेकिन आभी तक निगम का साफ्टवेयर ठीक नहीं हुआ है! वहीं लोक मित्र केंद्र में बार-बार पता करने पर संबन्धित केंद्र के कर्मचारियों ने भी साफ्टवेयर ठीक न होने की बात की है!

गुप्ता ने यह भी बताया की टुटू लोक मित्र कें द्रमालिक ​ललित शर्मा का कहना है की उन्होने भी कई मर्तवा निगम प्रशासन के ध्यान में मामला लाया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है!

समिति ने जनहित में स्फाटवेयर की खराबी होने के कारण 10 प्रतिशत छूट की अवधी बढ़ाने की मांग की है ताकि भवन मालिक को ज्यादा टैक्स भुगतान न करना पड़े! गुप्ता ने कहा कि निगम सुविधाओं के नाम पर टैक्स वसूली तो कर रहा है लेकिन मूलभूत सुविधाए विशेषकर सीवरेज प्रणाली का कार्य खटाई में पड़ा हुआ है जबकि प्रदेश के मुखिया ने पिछले दिनो टुटू क्षेत्र को सीवरेज सुविधा से जोड़ने के लिए नीव पत्थर भी रखा है!

The post शिमला निगम के आधुनिक तरीके से प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने के दावे फेल, साफ्टवेयर खराबी के कारण नही मिल रही 10% छूट appeared first on हिमाचल वॉचर.

संजौली-आईजीएमसी मार्ग के बाद बालूगंज-कनेडी हाऊस प्रतिबंधित मार्ग को भी आम जनता के लिए खोलने की मांग
शिमला- शिमला  पैडेस्ट्रियन यूजर एक्ट -2007 में संशोधन कर संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित मार्ग सड़क को साधारण सड़क बनाने का विकास समिति टुटू ने स्वागत किया! समिति अध्यक्ष,महासचिव,प्रैस सचिव,संगठन सचिव,कोषाध्यक्ष,सदस्य व अन्य पदाधिकारियों ने सरकार के इस फैसले को जनहित में लिया गया सही फैसला बताया है!

समिति अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि जनहित में राज्य हास्पिटल के साथ लगती इस सड़क को आमजन के लिए खोला जाना बहुत ही जरूरी था जिसकी हमारी समिति भी लंबे सामी से मांग कर रही थी और कई मर्तवा प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस बारे व्यक्तिगत रूप से चर्चा के दौरान मांग भी की गई थी!

समिति का ये भी कहना है कि जहां एक ओर आम मरीजों को और उनके सेवकों को जल्दी अस्पताल पहुँचने में इसका लाभ होगा वहीं कार्ट रोड पर शिमला की बढ़ती ट्रैफिक में भी कमी आने से लोगों को निजात मिलेगी!

समिति का कहना है कि उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया से मांग की है की एक छोर का संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित मार्ग तो साधारण श्रेणी में कर दिया गया है वहीं शिमला पैडेस्ट्रियन यूजर एक्ट -2007 संशोधन कर दूसरी छोर बालूगंज-कनेडी हाऊस मार्ग को भी प्रतिबंधित मार्ग की श्रेणी से बाहर किया जाये क्योंकि इस मार्ग पर भी अधिकतर प्रतिष्ठित एवं टूरिष्ट स्थल एडवांस स्टडी,म्यूजियम,विनगेट,हर्षा,सिसिल व पीटरहाफ जैसे होटल कोटशेरा महाविधालय, विश्वविधालय ,बीबीए,बीसीए कालेज व आईटीआई जैसे शिक्षा संस्थान व बहुत पुराना व मशहूर सैनीटोरियम हास्पिटल हैं! इस जगह में शिमला के चारों इलाकों से  पर्यटक,मरीज व शादी ब्याह के लिए रोजाना आमजन,छात्र -छात्राएं आते जाते हैं!

समिति का यह भी  कहना है कि लोगो को वाया समरहिल 10 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है और जिस कारण मुख्य 103 -बालूगंज, समरहिल मार्ग पर भी ट्रैफिक का दवाब दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है! समिति अध्यक्ष का कहना है कि  पूर्व धूमल सरकार में भी बालूगंज-कनेडी हाऊस प्रतिबंधित मार्ग को खोलने के लिए इलाके बालूगंज-टुटू क्षेत्र की जनता ने एक ज्ञापन सौंपा था लेकिन प्रशासन ने उसे कहीं ठंडे बस्ते में डाल दिया!

Image:Google Maps

The post संजौली-आईजीएमसी मार्ग  के बाद  बालूगंज-कनेडी हाऊस  प्रतिबंधित मार्ग को भी  आम जनता के लिए  खोलने की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

टुटू वासियो को 7-8 दिनो के बाद मिल रहा है सिर्फ एक बाल्टी पानी, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम
शिमला-  पीने के पानी की किल्लत को लेकर लोअर टुटू व आसपास की जनता ने बीच सड़क में चक्का जाम कर निगम व आईपीएच के खिलाफ विरोध प्रकट कर किया यह कहना है विकास समिति टुटू का!

स्थानीय जनता का कहना है कि शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र टुटू की जनता कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग कई दिनो से पीने के पानी की आपूर्ति ठीक तरीके से नहीं कर रहा है और सात-आठ दिनो के बाद एक बाल्टी पानी की जनता को मिलो रही है! स्थानीय जनता का कहना है कि नगर निगम शिमला भी बेहतर सुविधाएं देने के लिए बड़े बड़े दावे करता है लेकिन सब दावे खोखले नजर आ रहे हैं!

वहीं विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने कहा की पिछले एक महीने से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को कई मर्तवा पानी की सप्लाई नियमित करने की गुहार की जा चुकी है और जनता के विरोध से भी कई मर्तवा अवगत करवा दिया गया है लेकिन संबन्धित विभाग के आला अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती!

गुप्ता का कहना है कि पता चला है की आंदरी पानी की स्कीम में पिछले दिनो दो खड्डों में से एक खड्ड का पानी दूषित होने पर उसे बंद कर दिया गया है जिस कारण पानी की किल्लत आम जनता को सहनी पड़ रही है !

समिति  अध्यक्ष ने कहा कि किसी समय टुटू क्षेत्र में राशन कार्ड पर प्रति व्यक्ति आधा तीन पानी मिला करता था और कब होगा सुधार विभाग का ढीलमुल रवैया यह दर्शाता है की कब सुधार होगा! कहीं राशन कार्ड पर पानी बांटने की नौबत दोबारा तो नहीं आ जाएगी!

The post टुटू वासियो को 7-8 दिनो के बाद मिल रहा है सिर्फ एक बाल्टी पानी, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

अधिक टैक्स लगा कर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है नगर निगम, करेंगे निगम चुनाव का बहिष्कार: विकास समिति टुटू
निगम चुनावों के विरोध के मुख्य कारण

पिछले दस वर्षों से मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी के कनेकश्न घरेलू बिलों का भुगतान कमर्शीयल,टैक्स वसूली के लिए भवन नियमित,बिजली -पानी देने के लिए अनियमित,सीवरेज,स्ट्रीट लाईटों, पार्किंग,बिना रेलिंग की गलियां,सार्वजनिक शौचालय,सीढ़ियां जैसे झूठे वादे नगर निगम ने किये और इन मूलभूत सुविधाएं देने में नाकामयाब रहा है!

शिमला- विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि टुटू नगर निगम वार्ड नंबर 6 के बुद्धिजीवी राजनीति से ऊपर उठ कर निगम चुनावो का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं! समिति अध्यक्ष ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कहा कि नगर-निगम वार्ड बड़े लंबे समय से शिमला व पूर्व और वर्तमान प्रदेश सरकार के झूठे वादो के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जिस कारण उपनगर में रह रहे भवन मालिक और किरायदार व दूकानदार आगामी वर्ष होने वाले नगर-निगम चुनावों का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं और निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध करने के लिए आगामी रणनीती बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं!

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता का कहना है कि नगर-निगम शिमला वर्तमान समय में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कोई ठोस नीती नहीं बना रहा है जबकि प्रापर्टी टैक्स,पानी के बढ़ते बिल और अन्य करो को बिना सीवरेज सुविधा के सीवरेज सेस जैसे कर लगाकर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है!

समिति ने कहा कि नगर निगम शिमला ने तकरीबन दो दशक पूर्व पानी की तंगी के चलते टुटू क्षेत्र को घरेलू इस्तेमाल के लिए पानी मुहैया करवाया था जबकि निगम क्षेत्र के दायरे में आने के बावजूद भी आजतक कमर्शीयल दरों के बिल थमा रहा है! वहीं भाजपा विचारधारा रखने वाले वरिष्ठ वकील टुटू निवासी विवेक शर्मा ने कहा कि नगर-निगम शिमला नए शामिल क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है और दोहरी नीती अपना रहा है टुटू निवासी का ये भी कहना है कि एक ओर तो निगम टैक्स वसूली करने के लिए बहुमंजिला भवनो को नियमित समझता है जबकि दूसरी ओर अवैध करार कर नक्शे स्वीकृत करने के लिए नियमों में प्रावधान न होने के कारण जनता को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में आनाकानी कर रहा है!

वहीं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव सूद का कहना है कि निगम व्यापारियों पर बेफिजूल के प्रापर्टी टैक्स व लाईसेंस फीस लगाकर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है जबकि भवन मालिकों द्वारा प्रापर्टी टैक्स की अदायगी अपरोक्ष रूप से व्यापारी वर्ग को ही चुकानी पड़ती है! राजीव सूद ने कहा कि पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक सड़क पहुँचने के कारण गाँव-गाँव में कारोबार बढ़ रहा है और शहर में कारोबार कम हो रहा है जबकि निगम नए से नए कर लगाकर व्यापारी वर्ग पर आर्थिक बोझ डाल रहा है!

स्वाभिमान पार्टी के जिला प्रवक्ता और कारोबारी सुरेन्द्र बाटला ने कहा कि नगर निगम व सरकार के झूठे वादों से तंग आकर स्थानीय जनता में विरोध के स्वर उठ रहे हैं और लबे समय से सीवरेज सुविधाएं देने और भवन नियमित न करने के लिए निगम नाकामायब साबित हुआ है इसलिए स्थानीय जनता आगामी वर्ष में होने वाले निगम चुनावो का बहिष्कार करने के लिए विकास मंच के झंडे तले खड़े होने को मजबूर हैं!

पार्टी के जिला प्रवक्ता ने बताया कि भंवनों को एकमुश्त बिना शर्त नियमित करने की आड़ में भाजपा और कांग्रेस यहाँ तक की सीपीआईएम(एम) ने आजतक सिर्फ राजनैतिक रोटियाँ सेकने का ही कार्य किया है जबकि जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए आजतक कोई ठोस नीति न तो प्रदेश सरकार बना पाई है और न ही नगर निगम!

समिति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से सीधे तौर पर संबंध रखने वाले टुटू वासी कमलेश वर्मा,दिवाकर शर्मा,खेम राज,तरुण भारद्धाज,दिनेश कपूर का कहना है कि पिछले दिनो उन्होने युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे व प्रदेश के मुख्यमंत्री से भवनो को नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग और सीवरेज सुविधा की मांग को प्रमुखता से उठाया है!

पार्टी ने कहा की उन्हे उम्मीद है की जल्द ही प्रदेश सरकार कोई ठोस नीति बना कर नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों के भवन मालिकों को भवन नियमित करने के मामले में राहत प्रदान करेगी ताकि मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को उचित सुविधाएं मिल सके! पार्टी का यह भी कहना है कि वर्तमान सरकार के मुखिया शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के विधायक भी हैं और वह जनता का दुख-दर्द भली भांति जानते हैं!

टुटू विकास समिति अध्यक्ष व् महासचिव व् अन्य पदाधिकारियों ने एक संयुक्त ब्यान में कहा कि वीरभद्र सरकार के गठन के तुरंत बाद उन्होंने भवन नियमतीकरण हेतु कुछ सुझाव शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को भी दिए थे लेकिन अभी तक कोई अमल नजर नहीं आ रहा है!

समिति ने कहा कि टुटू की जनता जागरूक है और बार-बार भवन नियमतिकरण के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है जबकि पिछले 20-25 वर्षों से आश्वासनों पर आश्वासन ही मिल रहे हैं और अब उनका सब्र का बांध टूट रहा है और यदि सरकार और निगम आगामी दिनो में भवन नियमतिकरण के लिए मिलकर कोई ठोस नीति सामने नहीं लाती है तो सभी राजनैतिक पार्टियों को उसका अंजाम आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा और निगम चुनावों में सहना पड़ेगा!

The post अधिक टैक्स लगा कर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है नगर निगम, करेंगे निगम चुनाव का बहिष्कार: विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला निगम सुवधायें देने में नाकाम फिर भी प्रापर्टी टैक्स दोगुना कर तिरिक्त बोझ क्यों : विकास समिति टुटू
विकास समिति का यह भी कहना है कि ना सीवरेज व्यवस्था,पीने के पानी की उचित व्यवस्था,उचित पार्किंग,उचित सड़कें,ना स्ट्रीट लाईट और फिर टैक्स दोगुना कर क्या दर्शाना चाहता है नगर-निगम शिमला!

शिमला-  विकास समिति टुटू ने वित सविंदा योजना समिति की सिफ़ारिशों पर शिमला निगम क्षेत्र में सेल्फ एकूपेन्सी के इलावा अन्य वर्गों में प्रापर्टी टैक्स को बढ़ाने का विरोध किया है! समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि लेटआऊट रेजीडेंशीयल प्रापर्टी और नान रेजीडेंशीयल प्रापर्टी पर टैक्स लगाने से किरायेदारों और व्यवसायियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाली प्रापर्टी पर टैक्स पहले से दोगुना हो जाएगा जो कि तर्कसंगत नहीं है!

समिति  ने कहा कि नगर-निगम शिमला ने भवन मालिकों को खासकर नए शामिल क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं देने की आड़ लेकर पिछले दिनों पहले ही सुविधाओं से ज्यादा टैक्स लगा दिया है और अब दोगुना कर अतिरिक्त बोझ में डालने की कवायद कर रहा है!

विकास समिति का यह भी कहना है कि ना सीवरेज व्यवस्था,पीने के पानी की उचित व्यवस्था,उचित पार्किंग,उचित सड़कें,ना स्ट्रीट लाईट और फिर टैक्स दोगुना कर क्या दर्शाना चाहता है नगर-निगम शिमला!

ये भी बताया कि नगर-निगम कों चाहिए की वे अपनी फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाए न की आम जनता पर बोझ डाले! समिति अध्यक्ष ने कहा कि जोन ए शिमला शहर में जहां नए निगम क्षेत्र से ज्यादा सुविधाएं हैं वहाँ पर 50% और जोन  बी जहां शिमला शहर के मुक़ाबले उचित सीवरेज,पानी,स्ट्रीट लाईटें व पक्के रास्ते व खेल के मैदान व पार्किंग न होने पर भी इन क्षेत्रों में 100% बढ़ौतरी करना जायज नहीं है!

समिती ने कहा कि 100 वर्ग मीटर सेल्फ ओकुपाईड प्रापर्टी पर बढ़ौतरी न करना सिर्फ जनता कों गुमराह करना है जबकि लेटआऊट रेजीडेंशीयल प्रापर्टी और नान रेजीडेंशीयल प्रापर्टी पर बढ़ौतरी करना सीधे-सीधे किरायदारों और व्यापारी वर्ग या कमर्शीयल कार्य कर रहे अन्य वर्गों पर कुठाराघात है! समिति ने जनहित में नगर-निगम शिमला और निगम पार्षदों से इस प्रस्ताव कों निरस्त करने की मांग की है!

Photo: Amit Kanwar/TNS

The post शिमला निगम सुवधायें देने में नाकाम फिर भी  प्रापर्टी टैक्स दोगुना कर तिरिक्त बोझ क्यों : विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

6 दिन मे सिर्फ एक दिन 20 मिनट पानी की सप्लाई, पीने के पानी के लिए भी तरस रही टुटू की जनता : विकास समिति टुटू
शिमला-  इन दिनों टुटू शहर को आईपीएच विभाग छठे दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है जिस कारण स्थानीय जनता पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर परेशानी में हैं ये कहना है विकास समिति टुटू का! समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने इस विषय को लेकर विभाग के संबधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है!

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि उन्हें इलाके के भिन्न भिन्न क्षेत्रों टुटू चौक,लोअर टुटू,गोविन्द मोहल्ला,पुराने बाज़ार इत्यादि से शिकायतें मिल रही हैं की कुछ इलाकों को पानी की पर्याप्त वितरण उचित नहीं की जा रहा है और मात्र आधा घंटा पानी और कुछ इलाकों को दिन-रात पानी की सप्लाई जारी है!

समिति का ये भी कहना है कि कहा कि इस संदर्भ में जनता की शिकायत को संबंधित सहायक अभियंता घणाहट्टी उपमंडल व् अधिशासी अभियंता कसुम्पटी के ध्यान में लाया गया है! समिति अध्यक्ष ने कहा कि मात्र आधा घंटा पानी की सप्लाई छोड़ने से दस मिनट तो लाईनो में हवा ही आती है जिस कारण केवल 20 मिनट में प्रति व्यक्ति के हिस्से में छै दिनों के बाद सिर्फ 20 लीटर पानी ही मिल पाता है!

समिति ने यह भी कहा कि  बीस लीटर पानी से या तो सब्जी-भाजी ही बना लो या फिर अन्य कार्यों के लिए ही उसे इस्तेमाल कर लो! उन्होंने कहा कि पानी की पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण ही हैपेटाईटस/पीलिया जैसी बीमारियां शिमला शहर में दस्तक दे रही हैं!

समिति ने कहा कि टुटू इलाके को उचित पानी सप्लाई करने के लिए न तो नगर निगम शिमला गंभीर है और न ही आईपीएच विभाग! समिति अध्यक्ष ने कहा कि दोनों विभाग दो-दो प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा कर मात्र अपना टाइम पास कर रहे हैं और पिछले 10-15 सालों से टुटू क्षेत्र को पानी की उचित व्यवस्था करने में नाकामयाब रहे हैं!

Image: Representational

The post 6 दिन मे सिर्फ एक दिन 20 मिनट पानी की सप्लाई, पीने के पानी के लिए भी तरस रही टुटू की जनता : विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.