Missing Shimla Kid Archives - हिमाचल वॉचर

18 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे ‘युग’ हत्या के आरोपी, सीआईडी जल्द दाखिल करेगी मुख्य चार्जशीट
शिमला- युग का अपहरण और उसकी हत्या के आरोप में  दोषी  चंद्र शर्मा, तेजेंद्र पाल और विक्रांत बक्शी की न्यायिक हिरासत की अवधि को प्रदेश  सीआईडी की मांग पर जिला अदालत ने अगले 14 दिन तक तक  बढ़ा दिया है।

पढ़ें: युग की हत्या के आरोपियों ने जुर्म कबूला , जानिए अपहरण से लेकर हत्या तक पूरा घटनाक्रम

वहीँ मंगलवार को तीनो आरोपियों को सीआईडी ने कैथू जेल से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से जिला अदालत चक्कर में जज के सामने पेश किया। जिसके बाद  जिला अदालत ने इन आरोपियों की न्यायिक हिरासत  को 18 अक्तूबर तक  बढ़ा दिया है।

पढ़ें: युग हत्याकांड में चौकानें वाले खुलासे, नगर निगम और शिमला पुलिस की भी खुली पोल

युग का अपहरण और उसकी हत्या की साजिश रचने वाले तीनो आरोपियों के खिलाफ सीआईडी मुख्य चार्जशीट दाखिल करने जा रही है, जिसमें आरोपियों द्वारा किए गए कबूलनामे, सीआईडी दवारा घटनास्थलों जैसे कैलस्टन वाटर टैंक, छोटा शिमला स्थित किराए के भवन युग को रखने  व शोघी में युग के फैंके गए कपड़ों वाले स्थान की निशानदेही के अलावा कई प्रकार के साक्ष्य भी शामिल हैं। वहीँ  राज्य फोरैंसिक साइंस लैबोरेटरी जुन्गा के माध्यम से इस मामले से संबंधित फोरैंसिक रिपोर्ट तथा अन्य फोरैंसिक रिपोर्ट को इसी महीने के अंत तक सीआईडी को सौंप दिए जाने की सूचना है।

पढ़ें: युग की हत्या के आरोपी 14 दिन के न्यायिक हिरासत में, एक आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

फिलहाल इस मामले में डीएनए रिपोर्ट पर भी सीआईडी की नजर बनी हुई  है। जैसे ही डीएनए रिपोर्ट आती है तुरंत सीआईडी द्वारा चार्जशीट सौंप दी जाएगी, जिसमें शिमला के कैलस्टन वाटर टैंक में से मिले कंकाल के डीएनए की रिपोर्ट का युग के पिता के डीएनए की रिपोर्ट से मिलान किया गया है।

पढ़ें:पानी के टैंक से बरामद कंकाल युग का ही, डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि

The post 18 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे ‘युग’ हत्या के आरोपी, सीआईडी जल्द दाखिल करेगी मुख्य चार्जशीट appeared first on हिमाचल वॉचर.

पानी के टैंक से बरामद कंकाल युग का ही, डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि
शिमला-  राजधानी शिमला में चार वर्षीय युग की अपहरण के बाद निर्मम हत्या के मामले में सीआइडी द्वारा पानी के टैंक से बरामद कंकाल की डीएनए में पुष्टि हो गई है। फोरेंसिक लैब जुन्गा की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि भराड़ी क्लस्टन के 12 लाख लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक से सीआइडी ने जिस खोपड़ी व हड्डियों को बरामद किया था, वे युग की ही हैं।

पढ़ें: युग की हत्या के आरोपियों ने जुर्म कबूला , जानिए अपहरण से लेकर हत्या तक पूरा घटनाक्रम

डीएनए जांच की लिखित रिपोर्ट मिलते ही सीआइडी इस संबंध में चालान पेश कर देगी। फोरेंसिक लैब जुन्गा ने डीएनए रिपोर्ट को तैयार कर लिया है जिसे सीआइडी को भेजा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सीआइडी डीएनए रिपोर्ट सहित चालान को इसी सप्ताह दाखिल कर देगी। सीआइडी ने अपनी चार्जशीट में युग की हत्या के तीनों आरोपियों चंद्र शर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह व विक्रांत बख्शी को मुख्य आरोपी बनाया है। चार्जशीट के लिए हत्या के तीनों आरोपियों के खिलाफ जुटाए गए सभी सुरागों सहित सारी रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। इसी के आधार पर कड़ी से कड़ी सजा की सीआइडी पैरवी करेगी।

पढ़ें: युग हत्याकांड में चौकानें वाले खुलासे, नगर निगम और शिमला पुलिस की भी खुली पोल

जिला न्यायालय में चार्जशीट फाइल करने के साथ सैशन जज से फास्ट टै्रक कोर्ट में युग मामले की सुनवाई के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। इसके अलावा दिन प्रतिदिन आधार पर मामले की सुनवाई हो, इसके लिए भी मांग की जाएगी। युग के अपहरण व हत्या के तीनों आरोपियों चंद्र शर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह व विक्रांत बख्शी कीे न्यायिक हिरासत अवधि चार अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

पढ़ें: युग की हत्या के आरोपी 14 दिन के न्यायिक हिरासत में, एक आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

सीआइडी ने टैंक के पास बरामद की थी खोपड़ी

जांच में पता चला है कि युग की खोपड़ी क्लेस्टन के पानी के टैंक की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों को मिल गई थी। टैंक साफ करने वाले कर्मियों ने अपनी नौकरी बचाने के लिए यह बात किसी को नहीं बताई कि टैंक से किसी बच्चे की खोपड़ी मिली थी। इस खोपड़ी को सीआइडी ने उसी टैंक के पास 22 अगस्त 2016 को बरामद किया था जहां टैंक साफ करने के बाद मलबा व हड्डियों को फेंका गया था। इसके साथ ही पानी के टैंक से पत्थर के नीचे से बाजू आदि की हड्डियों को बरामद किया गया था।

The post पानी के टैंक से बरामद कंकाल युग का ही, डीएनए रिपोर्ट  में पुष्टि appeared first on हिमाचल वॉचर.

युग की हत्या के आरोपी 14 दिन के न्यायिक हिरासत में, एक आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश
युग हत्या मामले में दो सप्ताह के भीतर चालान पेश किया जाएगा। इस संबंध में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चले, सेशन जज से चालान पेश करने के साथ अपील की जाएगी।

शिमला- युग की हत्या के तीनों आरोपियों चंद्र शर्मा, तेजेद्र और विक्रांत बख्शी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। शनिवार देर शाम उन्हें सीजेएम शिमला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पचास के करीब पुलिस जवानों को जिम्मा सौंपना पड़ा।

मासूम युग अपहरण और हत्या के मामले में सीआईडी 21 दिन के भीतर चालान पेश कर देगी। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं। एफएसएल से कई रिपोर्ट बाद में आएंगी, जिन्हें अनुपूरक चालान के तौर पर बाद में पेश किया जा सकता है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईडी चालान पेश करने के साथ ही अदालत में अर्जी दाखिल करेगी, जिसमें इस केस की सुनवाई हर रोज हो सके।

पढ़ें: लापता युग का कंकाल 2 साल बाद भराड़ी के पास पानी के टैंक से बरामद

उधर सीआईडी की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि चार वर्षीय मासूम को भूखा रखा जाता था। उसे बिना पानी के ही शराब जबरदस्ती पिलाई जाती थी। उसे मदहोश और बेहोशी की हालत में रखने के लिए शराब दी जाती थी।

पढ़ें: युग हत्याकांड में चौकानें वाले खुलासे, नगर निगम और शिमला पुलिस की भी खुली पोल

आरोपी चंद्र शर्मा ने युग की हत्या के बाद उसके ही रिश्तेदारों के यहां पुलिस और सीआइडी से छापे डलवाए। इस दौरान करीब 611 लोगों से पूछताछ की गई। यह सभी युग के रिश्तेदार थे। यह भी खुलासा हुआ है कि ऐसा चंद्र ने इसलिए किया, जिससे विनोद और उसके रिश्तेदार इकट्ठे न हो सके और अपहरण और हत्या का मामला दफन हो जाए।

युग की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

शिमला के बहुचर्चित चार वर्षीय बच्चे युग की निर्दयता से हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से एक तेजेद्र पाल सिंह ने थाने मे आत्महत्या का प्रयास किया। वह थाने की कोठरी में था और उसने कंबल से फंदा लगाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि इसमें वह सफल नहीं हो पाया। सीआइडी ने युग की हत्या के मामले में तीन आरोपियों चंद्र शर्मा, तेजेद्र सिंह और विक्रांत बख्शी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपियो को थाना ढली, थाना सदर और थाना बालूगंज मे रखा गया। शनिवार को न्यायालय मे पेश करने से पूर्व शुक्रवार की रात को तेजेद्र ने सैल मे आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पढ़ें: बिलखते युग का वीडियो और कई फोटो हत्या के आरोपी विक्रांत के मोबाइल फोन से बरामद, हाई प्रोफाइल कनेक्शन होने के कारण पुलिस भी हाथ डालने से बचती रही

थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियो ने उसे ऐसा करते देख लिया और तुरंत उससे कंबल छीन लिया। शनिवार को उन्हे सीजेएम की अदालत ने न्यायिक हिरासत मे भेजा दिया। जिला कोर्ट मे पेश करने से पहले तेजेद्र सहित अन्य आरोपियो को आक्रोशित लोगों ने लात और घूसो से पीट दिया था। वहीं देर शाम जब उन्हें कोर्ट ले जाया गया तो उस गाड़ी पर भी पथराव किया गया।

पढ़ें:शिमला निगम के टैंक में नहीं मिला कोई अवशेष, बीजेपी, कांग्रेस कर रही ओछी राजनीति: मेयर संजय चौहान का आरोप

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा युग की हत्या का मामला

मासूम युग की निर्मम हत्या के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाई जाएगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देशों के तहत सीआइडी शिमला के सेशन जज से अपील करेगी और इसके लिए याचिका दायर की जाएगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई करवाने के लिए युग के परिजन राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से गुहार लगा चुके हैं। इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई का आश्वासन दिया था।

पढ़ें: अगर पिछले 2 साल मे शिमला निगम ने टेंक की सफाई की तब क्यों नहीं मिला युग का शव? : सुंदरियाल

युग हत्याकांड को लेकर अगले दो सप्ताह के भीतर चालान पेश किया जाएगा। सीआईडी ने मामले को जल्द से जल्द अंत तक पहुंचाने के लिए प्रयासों को तेज कर दिया है। इस संबंध में जांच अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि दो सप्ताह के भीतर चालान पेश किया जा सके। सीआइडी बारीकी से साक्ष्यों का आकलन कर रही है।

पढ़ें: सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की विफलता के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शिमला एम सी के विघटन की मांग

अभी इस मामले में केलस्टन के पानी के टैंक और उसके बाहर से बरामद की गई खोपड़ी और हड्डियों की फोरेंसिक रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही अभी डीएनए रिपोर्ट का भी इंतजार है। इस रिपोर्ट के आधार पर युग की हड्डियों के होने का साक्ष्य उपलब्ध होगा।

ऐसे पकड़ में आए थे आरोपी

नार्को टेस्ट के दौरान गुप्ता परिवार का नौकर बार-बार चंद्र शर्मा का नाम ले रहा था। सीआईडी को संदेह हो गया। न्यू शिमला चोरी मामले में जब तीनों आरोपियों का नाम सामने आया तो शक यकीन में बदल गया। तीनों के मोबाइल खंगाले गए। इस बीच विक्रांत बख्शी के मोबाइल से युग की एक क्लिप और फोटो बरामद हुए।

इसके बाद तेजिंद्र और चंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया लेकिन इन्हें जमानत मिल गई। सीआईडी ने विक्रांत पर शिकंजा कसा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद एक बार फिर तेजिंद्र और चंद्र को हिरासत में लिया गया। बाद में सीआईडी ने क्लस्टन टैंक के अंदर और बाहर से युग के अवशेष बरामद कर इस केस को सुलझा दिया।

The post युग की हत्या के आरोपी 14 दिन के न्यायिक हिरासत में,  एक आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश appeared first on हिमाचल वॉचर.

युग की हत्या के आरोपियों ने जुर्म कबूला , जानिए अपहरण से लेकर हत्या तक पूरा घटनाक्रम
राम बाजार में आरोपी तजिंदर, चंद्र पर निकाला भीड़ ने गुस्सा,आरोपियों की कोर्ट में पैरवी करने के लिए शहर का कोई भी नामी क्रिमिनल वकील तैयार नहीं

शिमला- राजधानी शिमला से चार साल के युग की अपहरण के बाद हत्या का जुर्म तीनों आरोपियों चंद्र शर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह व विक्रांत बख्शी ने कबूल कर लिया है। सीआईडी ने वीरवार को आरोपियों को साथ लेकर अपहरण से लेकर हत्या तक का पूरा घटनाक्रम दोहराया और साक्ष्य के तौर पर उसका वीडियो सील कर दिया है। अपहरण और हत्या की लगभग अढ़ाई साल की प्रक्रिया को साढ़े पांच घंटे में दोहराया गया।

ये भी पढ़ें: लापता युग का कंकाल 2 साल बाद भराड़ी के पास पानी के टैंक से बरामद

भारी सुरक्षा बल की तैनाती में सीआइडी ने तीनों आरोपियों को लेकर आठ स्थानों पर घटनाक्रम दोहराया। वीरवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई यह प्रक्रिया दोपहर एक बजे तक चली। सीआइडी ने तुरंत कार्रवाई दल व सीआईडी के 25 जवानों व अधिकारियों की सुरक्षा में पूरे घटनाक्रम को दोहराया। इसके लिए तीन गाड़ियों को लगाया गया था। डीएसपी भूपेंद्र ब्रागटा की अगुवाई में टीम ने हर स्थान की जांच की जिसके लिए विशेष रूप से वीडियोग्राफर को साथ रखा गया था। इसके बाद आरोपियों को भराड़ी थाने ले जाया गया।

सीन नंबर-1

सुबह साढ़े सात बजे रामबाजार, तेजेंद्र का गोदाम

14 जून 2014 को सुबह 11 बजे मौसम खराब था। युग को मैंने तेजेंद्र के गोदाम में बुलाया। उसे कई चॉकलेट खिलाने के साथ अपने मोबाइल फोन पर वीडियो गेम खेलने को दी। वह घर जाने की जिद करता रहा पर उसे जबरदस्ती शाम तक रोके रखा। इसके बाद मैं अपने काम से कहीं चला गया। -चंद्र शर्मा, मुख्य आरोपी

ये भी पढ़ें: युग हत्याकांड में चौकानें वाले खुलासे, नगर निगम और शिमला पुलिस की भी खुली पोल

चंद्र के जाने के बाद मैंने गोदाम से पेटी निकाली, उसमें चारों तरफ से टेप लगाई। इसके बाद युग के मुंह पर टेप लगाई, उसके हाथ बांधे और पेटी में बंद कर दिया। मैं गाड़ी लेने चला गया -तेजेंद्र पाल सिंह

शाम करीब सात बजे मैं तेजेंद्र के गोदाम में आया। तब तेजेंद्र व चंद्र वहीं पर थे। चंद्रके साथ गाड़ी के पास पहुंचा। -विक्रांत बख्शी

रात नौ बजे गोदाम से उस पेटी को जिसमें युग को बंद किया था, अपने कंधे पर रखी और गुरुद्वारे के पास खड़ी गाड़ी में डाला। -चंद्र

सीन नंबर II

कर्नल की कोठी में सुबह करीब साढ़े आठ बजे

गाड़ी से लिफ्ट हाईकोर्ट होते हुए रामचंद्रा चौक में कर्नल की किराये पर ली गई 22 नंबर कोठी में पहुंचे। गाड़ी से युग को पेटी सहित उतारने के बाद उसे वैसे ही बैडबॉक्स में डाल दिया। -चंद्र शर्मा

कारपेट पर युग के सारे कपड़े खोले। मैंने वीडियो व फोटो अपने मोबाइल फोन पर खींचे। इस दौरान युग की पिटाई भी की जिससे फिरौती की रकम ली जा सके। उसे शराब भी पिलाई और बैडबॉक्स में बांधकर रखते थे। -विक्रांत बख्शी

ये भी पढ़ें: बिलखते युग का वीडियो और कई फोटो हत्या के आरोपी विक्रांत के मोबाइल फोन से बरामद, हाई प्रोफाइल कनेक्शन होने के कारण पुलिस भी हाथ डालने से बचती रही

तेजेंद्र व विक्रांत वहीं पर रुक गए। मैं अपने घर चला गया जिससे किसी को शक न हो। वहां पर हर स्थिति पर अपने घर से नजर रखी कि क्या-क्या हो रहा है। चंद्र

सीन नंबर III

चौड़ा मैदान व समरहिल में

मैंने इस डाकघर से फिरौती के लिए एक पत्र व एक पार्सल भेजा जिसमें कपड़े आदि भी थे। समरहिल के इस डाकघर से भी फिरौती के लिए एक पत्र भेजा। 22 जून को जब युग की हत्या की गई तो चौड़ा मैदान में इस जगह से मैंने ही बड़ा पत्थर गाड़ी में डाला था और कर्नल की कोठी में चले गए। -चंद्र

मैं भी चंद्र के साथ गाड़ी में था। -तेजेंद्र

अंबाला में पैसे देने को कहा तो पैसे लेने नहीं गया। पैसे वहां लेने जाता तो पता चल जाता। बाद में पुलिस के साथ सारी छानबीन में मौजूद था तो पता था कि हमें पकड़ने के लिए पुलिस के साथ जाल बिछाया गया है। -चंद्र

सीआइडी ने पत्थर केलेस्टन के पानी के 12 लाख लीटर टैंक से बरामद किया।

सीन नंबर IV

केलेस्टन में हत्या वाले टैंक के पास सुबह करीब 11.30 बजे

22 जून को पहले यहां का निरीक्षण किया। इसके बाद वापसी में चौड़ा मैदान से पत्थर उठाया और नवबहार पहुंच कर युग को पेटी के साथ गाड़ी में डाला। हाईकोर्ट होते हुए केलेस्टन में बेहोशी की हालत में युग को निकाला, उसके साथ बडे पत्थर को बांध दिया और टैंक का ढक्कन खोल कर फेंक दिया। -चंद्र

ये भी पढ़ें: अगर पिछले 2 साल मे शिमला निगम ने टेंक की सफाई की तब क्यों नहीं मिला युग का शव? : सुंदरियाल

मैं, चंद्र और विक्रांत केलेस्टन पहुंचे। मैंने और चंद्र ने मिलकर युग को टैंक में फेंक दिया। -तेजेंद्र

22 जून को जब युग को टैंक में फेंकने के लिए लाया तो मैं बार-बार कह रहा था रिज पर युग को छोड़ देते हैं मैं छोडूंगा। चंद्र और तेजेंद्र ने कहा कि वह हम दोनों को पहचानता है, हमें फंसा देगा। नहीं, इसे तो मारना ही पड़ेगा। पैसे तो नहीं मिलेंगे। सारे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। विक्रांत

सीन नंबर V

शोघी के पास कपडे़ बरामद करने के लिए

Photo: Amar Ujala

गाड़ी में युग के कपड़े और पेटी लेकर आया। यहां पर उसकी टीशर्ट फेंक दी। कुछ देर बाद कपड़े और पेटी को यहां पर जला दिया। -चंद्र

सीआईडी को युग के कपड़े नहीं मिले।

राम बाजार में आरोपी तजिंदर, चंद्र पर निकाला भीड़ ने गुस्सा

युग हत्याकांड के आरोपियों की वीरवार सुबह आठ बजे राम बाजार पहुंचने की भनक लगते ही चंद मिनटों में भीड़ जुट गई। सीआईडी कड़ी सुरक्षा में दो आरोपियों चंद्र और तजिंदर को हथकडि़यों में जकड़े हुए थी। इन्हें देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें पीटने के लिए लपके।

पुलिस के कमांडो ने उन्हें रोक दिया। भीड़ मांग कर रही थी कि आरोपियों को हमारे हवाले सौंप दो, वह खुद अपने हाथों से सजा देंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ ने तजिंदर और चंद्र को थप्पड़ रसीद कर दिए। हालांकि पुलिस प्रशासन इससे इनकार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की विफलता के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शिमला एम सी के विघटन की मांग

सीआईडी को इस बात की पहले से ही भनक लग थी कि आरोपियों पर मौके पर हमला हो सकता है। सीआईडी के साथ शिमला पुलिस का कमांडो दस्ता भी था। उन्हें पहले ही निर्देश दिए गए थे कि आरोपियों की सुरक्षा का इंतजाम कड़ा होना चाहिए इसलिए छुट्टी वाले दिन सुबह आठ बजे सीआईडी आरोपी को लेकर शहर में पहुंची। इस दौरान युग के परिजनों के साथ भी आरोपियों का आमना-सामना हुआ।

आरोपियों को मुश्किल से ही मिलेगा कोई नामी वकील

युग अपहरण और हत्याकांड मामले के आरोपियों की कोर्ट में पैरवी करने के लिए शहर का कोई भी नामी क्रिमिनल वकील तैयार नहीं है। तर्क दिया जा रहा है कि चार साल के मासूम बच्चे की हत्या करने वालों की पैरवी करना इंसानियत नहीं है। इस मामले में आरोपियों के पक्ष में खड़े होकर नामी क्रिमिनल वकील अपनी सामाजिक छवि भी खराब नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में आरोपियों को मुश्किल से ही कोई नामी वकील मिलेगा।

एमसी के लापरवाह अफसरों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी

क्लस्टन में पानी के टैंक के अंदर और बाहर युग के अवशेष मिलने के मामले में सीआईडी ने प्रदेश पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज कर नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से लिखित में सूचना मिलने पर शिमला पुलिस इस मामले में एमसी के लापरवाह अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लेगी।

सीआईडी ने अपनी जांच में पाया कि आरोपियों ने 22 जून 2014 को इस टैंक में युग को फेंक दिया था। नगर निगम समय रहते टैंक की नियमित सफाई करता तो मामला पहले ही साफ हो जाता। निगम ने शहर में पीलिया फैलने के बाद टैंकों की सफाई प्रदेश न्यायालय के आदेशों के बाद की।

जब सीआईडी ने टैंक को खंगाला तो उसमें से भी युग के कुछ अवशेष मिले जबकि कुछ अवशेष टैंक के आस पास मिले थे जिन्हें निगम के कर्मचारियों ने लंगूर के अवशेष समझ कर एक बोरी में बंद करके फेंक दिया था। हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी सीआईडी ने टैंक से बरामद किया।

टैंक सफाई में लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ जांच

टैंक से पब्लिक को पानी पिलाने के मामले में किरकिरी के बाद नगर निगम की लापरवाही की नींद टूट गई है। भराड़ी टैंक में युग का कंकाल मिलने के मामले में निगम ने टैंक की सफाई में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

Photo: Amar Ujala

कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय है। भराड़ी टैंक की सफाई में लापरवाही करने के मामले को लेकर निगम प्रबंधन ने संबंधित कर्मचारियों से लिखित जवाब तलब किया है। इतना ही नहीं इस टैंक की कब-कब सफाई हुई इसका विस्तृत ब्यौरा तैयार करने के लिए सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में एक टीम भी गठित कर दी गई है। टीम सोमवार तक आयुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

एमसी आयुक्त ने दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

बुधवार शाम निगम आयुक्त ने निगम के नोडल आफिसरों की बैठक ली। बैठक में भराड़ी टैंक के मुद्दे को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने दो टूक कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभी नहीं पहुंची है लिखित में जानकारी- एसपी

एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि अभी तक उनके पास इस बारे में कोई लिखित में जानकारी नहीं आई है। इतना जरूर मालूम पड़ा है कि सीआईडी ने इस बारे में नगर निगम के खिलाफ पत्र दिया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से निर्देश आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

All Photos Amar Ujala

The post युग की हत्या के आरोपियों ने जुर्म कबूला , जानिए अपहरण से लेकर हत्या तक पूरा घटनाक्रम appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलखते युग का वीडियो और कई फोटो हत्या के आरोपी विक्रांत के मोबाइल फोन से बरामद, हाई प्रोफाइल कनेक्शन होने के कारण पुलिस भी हाथ डालने से बचती रही
एक बॉक्स में भर हाथ-पांव बांध दिए और मुंह पर टेप लगा पत्‍थर में जिंदा बांध टैंक में फेंका

शिमला- सीआइडी ने युग के अपहरण का वह वीडियो बरामद कर लिया है जिसमें वह बिना कपड़ों के जोर-जोर से चिल्ला रहा है कि पापा मुझे बचा लो.. ये लोग मुझे मार डालेंगे ! उसके चेहरे पर सूजन वीडियो क्लिप में नजर आ रही है। आरोपियों के मोबाइल से कई फोटो भी बरामद हुए हैं। इसमें उसके हाथ ब्राउन टेप से बांधे हुए हैं और एक फोटो में उसकी गर्दन पर छुरी भी रखी हुई है। ।

यह वीडियो हत्या के आरोपी विक्रांत बख्शी के मोबाइल फोन से बरामद किया गया है जिसे शिमला पुलिस ने चोरी के मामले में अपने मालखाने में सदर थाने में रखा हुआ था।

विक्रांत बख्शी के मोबाइल फोन में जो वीडियो मिला है सीआइडी ने उसे बरामद कर लिया है। यह वही मोबाइल फोन है जिसे शिमला पुलिस ने चोरी के मामले में थाना सदर के मालखाने में रखा हुआ था। सीआइडी ने थाना सदर में रखे गए हत्या के तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन को कब्जे में लेने के बाद उसके डाटा को बरामद कर लिया है और इसमें युग के अपहरण का वीडियो मिला है।

हत्या के आरोपी के मोबाइल फोन से डिलीट किए गए करीब तीन से चार मिनट के वीडियो में युग बिना कपड़े के है और उसकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। वह जोर-जोर से यही चिल्ला रहा है कि पापा ये मुझे मार देंगे..मुझे बचा लो। इस वीडियो को युग के परिजनों से फिरौती मांगने के लिए उन्हें भेजा जाना था, लेकिन वीडियो से अपने पकड़ में आने की बात का अंदेशा जताते हुए उसे मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया। इसके साथ कई फोटो भी युग की मोबाइल फोन में मिली हैं

चॉकलेट, वीडियो गेम देकर, हाथ पांव बांधकर पेटी में डाल किया किडनेप

शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सीआईडी को बताया कि 14 जून 2014 को युग घर से बाहर खेल रहा था। वहीं नजदीक में तेजिंद्र पाल सिंह का गोदाम है। यहां आरोपी चंद्र शर्मा और तेजिंद्र बैठे हुए थे।  चंद्र शर्मा ने युग को आवाज देकर अपने पास बुलाया। युग चंद्र को अच्छे से पहचानता था। वह उसके पास चला आया। युग को गोदाम में ले जाया गया वहां पर उसे चॉकलेट दे दी गई। चॉकलेट के बाद उसे बहलाने के लिए वीडियो गेम दे दी। वीडियो गेम खेलने में युग व्यस्त हो गया।

तेजिंद्र और विक्रांत ने पैकिंग टेप से उसके हाथ-पांव बांध कर पेटी में डाल दिया था। इसके बाद करीब पौने छह बजे तेजिंद्र लोकल बस स्टैंड गुरुद्वारे के पास लग्जरी गाड़ी लेकर आया। चंद्र और विक्रांत पेटी उठाकर वहां पहुंचे। नवबहार के नजदीक किराये पर लिए गए कर्नल के फ्लैट में लाकर उसे बेड बॉक्स में डाल दिया।

युग की हत्या

योजना के मुताबिक चंद्र युग के पिता विनोद गुप्ता के साथ हरदम रहता जिससे उसे पुलिस के हर कदम की जानकारी आसानी से मिलती रही। जब उन्हें लगा कि फिरौती की राशि वह नहीं ले पाएंगे तो विक्रांत ने कहा कि युग को कहीं छोड़ देते हैं। लेकिन इसमें चंद्र ने यह कहकर इनकार कर दिया कि युग उसे पहचानता है। वह सबको बता देगा कि वह ही उसे अपने साथ ले गया था। वह फंस जाएगा। अगर वह फंस गया तो वह सबके नाम उगल देगा। जिसके बाद तीनों ने युग को कत्ल करने के लिए अपनी सहमति दे दी।

पत्‍थर में जिंदा बांध टैंक में फेंका

22 जून 2014 को युग की मौत का दिन आरोपियों ने चुना। उसे एक बॉक्स में भरा। हाथ-पांव बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। रात को उसको गाड़ी में डाला। आरोपियों ने चौड़ा मैदान से एक बड़ा पत्थर उठाया और रस्सी की मदद से युग में बांध दिया।  क्लस्टन टैंक पहुंचे, वहां आराम से गाड़ी को साइड में लगाया। इधर-उधर देखा और बेहोश युग को पानी से भरे टैंक में फेंक कर चलते बने।

नंगा कर खींचे हैं युग के फोटो

युग के फोटो करीब करीब नंगा करके खींचे हैं। केवल एक सफेद रंग का छोटा सा कपड़ा कमर पर बांधा हुआ था। ब्राउन रंग की टैप से उसके हाथ बांधे हुए थे। यह फोटो बेड बॉक्स के अंदर लिए हुए थे। फ्लैट में रखे मैट पर भी कुछ फोटो लिए हुए हैं। इस मैट को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

पत्थर पर मिले खून के धब्बे

दावा किया जा रहा है कि जो पत्थर पानी के टैंक से बरामद किया गया है, उसमें खून के धब्बे मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह ब्लड युग का ही है। हालांकि, फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।घटनास्थल पर जो जबड़ा मिला है, वह भी युग का ही बताया गया है। इसमें तीन-चार दांत थे। इसके अलावा किराये के फ्लैट से युग की चप्पलें भी मिली हैं। सभी बरामद चीजों को फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजा गया है। इन सब की बाकायदा वीडियोग्राफी की गई है।

हाई प्रोफाइल कनेक्शन से धमकाते, पुलिस भी हाथ डालने से बचती रही

मासूम युग का अपहरण और हत्या करने वाले आरोपियों के कई हाई प्रोफाइल लोगों से कनेक्शन थे। इसके चलते ही वे आपराधिक मामलों में फंसने के बाद भी आरोपी आसानी से छूटते रहे। पुलिस भी इन पर हाथ डालने से बचती रही। पुलिस ने इन्हें एक चोरी की घटना में पकड़ा, लेकिन ये जल्द ही छूट गए। छूटने के बाद इन लोगों ने चंडीगढ़ में एक बड़ी पार्टी की।

कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर स्मार्ट पुलिस को संदेह नहीं हुआ। युग के परिजनों के शक जताने पर ही पुलिस की रडार पर आरोपी आए। राजधानी शिमला के राम बाजार के कारोबारियों का कहना है तजेंद्र और चंद्र राजनेताओं और ऊंचे ओहदों पर बैठे प्रशासनिक अफसरों तक उनकी पहुंच होने की बात कहकर अपना दबदबा दिखाते थे।

जमानत पर छूटने पर दिखाई धौंस

युग मामले में एक बार गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर आकर भी उन्होंने अपनी धौंस कई लोगों पर जमाई थी। कहा था कि उन्हें इस मामले में फंसाने वाले एक-एक आदमी को देख लेंगे। फेसबुक पर चंद्र शर्मा ने कई राजनेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर अपलोड की है। इसकी फ्रेंड लिस्ट में कई नेता भी हैं। सोशल मीडिया की इन गतिविधियों को अपने दोस्तों को दिखाकर चंद्र खूब धौंस जमाता था।  चंद्र शर्मा और तजेंद्र पाल सिंह का अकसर चंडीगढ़ आना-जाना होता था। युग मामले में एक बार गिरफ्तार होकर छूटने पर इन्होंने चंडीगढ़ में खूब पार्टियां भी की थी। इन पार्टियाें के बारे में उन्होंने शिमला आकर कई युवकों को कहानियां भी सुनाईं।

The post बिलखते युग का वीडियो और कई फोटो हत्या के आरोपी विक्रांत के मोबाइल फोन से बरामद, हाई प्रोफाइल कनेक्शन होने के कारण पुलिस भी हाथ डालने से बचती रही appeared first on हिमाचल वॉचर.

युग हत्याकांड में चौकानें वाले खुलासे, नगर निगम और शिमला पुलिस की भी खुली पोल
शिमला-  शिमला के चर्चित युग अपहरण व हत्याकांड का सीआईडी ने करीब दो साल की जांच के बाद खुलासा करने का दावा किया है। दरिंदगी की जो कहानी सामने आई है वह दिल दहला देने वाली है। शुरूआती कहानी में शिमला पुलिस की स्मार्टनेस की पोल भी खुल गई है।

जून 2014 मे आरोपियों ने चार साल के मासूम का अपहरण किया और फिर उसके कारोबारी पिता भारी भरकम फिरौती की मांग की। शातिर और कोई नहीं बल्कि पिता के करीबी और जान पहचान वाले थे। अपहरण के बाद मासूम को एक घर में सात दिन तक बंद करके छिपाया गया।

फोटो: अमर उजाला

इस दौरान फिरौती के लिए कई बार पत्र लिखे गए। लेकिन जब जब नहीं बनी तो मासूम की हत्या कर उसे शिमला में ही पानी के एक बड़े टैंक में फेंक दिया। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि मासूम को जिंदा ही टैंक में फेंका गया। इसके बाद भी आरोपी मासूम के पिता से फिरौती की मांग करते रहे।

जानिए कैसे रची गई थी पूरी साजिश

अपहरणकर्ता के साथ ही जांच करती रही शिमला पुलिस

मासूम युग हत्याकांड मामले में शिमला पुलिस कई महीनों तक अपहरणकर्ता को साथ लेकर युग का पता खोजती रही। युग गुप्ता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार चंद्र शर्मा गुप्ता परिवार का पड़ोसी है। वह कानून की पढ़ाई कर रहा था। वह इस केस में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी ले रहा था इसलिए बहुत जल्द युग के परिजनों का विश्वासपात्र बन गया।

पड़ोसी होने के नाते गुप्ता परिवार की हर गतिविधि में भी चंद्र शामिल रहता। पुलिस और परिजन युग को अगवा करने वालों के खिलाफ क्या रणनीति बना रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी मुख्य आरोपी को थी। चंद्र ने युग के रिश्तेदारों के घरों में पुलिस की दबिश दिलाकर जांच को भटकाने की भी बहुत कोशिश की।

गुप्ता परिवार के रिश्तेदारों के बीच दरार डालने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन जब चंद्र शर्मा ने युग के पिता विनोद कुमार की चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाने में अधिक दिलचस्पी दिखाई तो परिजनों को उस पर शक हुआ।

परिजनों के कहने पर ही विनोद गुप्ता ने चंद्र शर्मा पर संदेह हो गया। लेकिन चंद्र शर्मा की असलियत पता लगने में काफी वक्त लग गया। समय पर अगर चंद्र शर्मा का बेरहम चेहरा बेनकाब हो जाता तो शायद आज युग अपने परिवार के साथ होता।

उधर, युग की हत्या का दूसरा आरोपी तजिंद्र पाल सिंह कारोबारी है। इसकी भी रामबाजार में दुकान है। तीसरा आरोपी विक्त्रसंत बख्शी छोटा शिमला का रहने वाला है। विक्त्रसंत इन दिनों चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा था। विक्त्रसंत को पुलिस ने रविवार रात चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया जबकि चंद्र और तजिंद्र को सोमवार दोपहर बाद रामबाजार से गिरफ्तार किया गया।

शुरू से पढ़िए, कैसे हुआ अपहरण

युग का अपहरण 14 जून 2014 शाम समय करीब साढ़े सात बजे अपने रिहायशी सेट द्वारका गढ़ बिल्डिंग की चौथी मंजिल के गेट पर अंतिम बार खड़ा हुआ देखा गया था। युग अक्सर इस भवन के टॉप फ्लोर में अपने हम उम्र दोस्त के पास भी खेलने जाता रहता था।

इसी मंजिल में चंद्र शर्मा रहता था। युग के दोस्त के घर के दरवाजे के साथ आरोपी चंद्र शर्मा के घर का दरवाजा है। युग की दो बहने टीशा व भूमि भी आरोपी चंद्र शर्मा के घर इसकी मां अंजना शर्मा से रोजाना टयूशन पढ़ने जाती थीं। घटना के दिन चंद्र शर्मा घटनास्थल के आसपास मौजूद था।

सीआईडी ने चन्द्र व अन्य आरोपियों की मोबाइल जांच में पाया कि रात के समय करीब नौ से साढ़े नौ बजे चन्द्र की लोकशन उसके दोस्त तेजेंद्र पाल सिंह और विक्त्रसंत बख्शी के साथ घटनास्थल से बाहर संजौली की तरफ नवबहार की ओर पाई गई।

किडनेपिंग के बाद आया वापस, बना हमदर्द

नवबहार में एकांत स्थान फोरेस्ट रोड पर राम चंद्रा चौक के नजदीक एचआई जी फ्लैट नंबर 22 को आरोपी चंद्र शर्मा ने गुप्त रूप से किराये पर लिया हुआ था। सीआईडी को घटना वाले दिन इन तीनों के फोन की लोकेशन नवबिहार के उस गुप्त घर में की मिली।

करीब रात 11 से 11.50 बजे चंद्र शर्मा व तेजिंद्र पाल सिंह वापस घटनास्थल पर आ गए थे। वह यह जानने आए थे बच्चे के गायब होने के बाद घर का क्या माहौल है। इसके बाद से ही वह गुप्ता परिवार के साथ हो गया।

उसने घर वालों को यह भरोसा दिला दिया कि वह युग को खोजने में अपनी जान लगा देगा। वह हर वक्त युग के पिता के साथ रहने लगा। युग के बारे में जानकारी देने में वह पुलिस का सहयोग करता। बहुत जल्द पुलिस भी मानने लगी कि यह गुप्ता परिवार का असली हमदर्द है।

कैसे हुआ आरोपी चन्द्र पर शक

चंद्र शर्मा हर समय युग के पिता विनोद गुप्ता उर्फ बब्लू के साथ साथ रह रहा था। विनोद गुप्ता के पारिवारिक सदस्यों, स्थानीय लोगों तथा पुलिस को अपना परिचय इंटरनेशनल ह्यूमन राइटस कमिशन मेंबर के रूप में देकर युग की तलाश की प्रत्येक गतिविधि में भाग ले रहा था।

विनोद गुप्ता के पारिवारिक सदस्यों से पारिवारिक व्यवसाय और बंटवारे आदि के बारे में भी पूछताछ करता रहा। इस अवधि के दौरान चंद्र शर्मा विनोद गुप्ता के पारिवारिक सदस्यों और स्थानीय लोगों को साथ यह भी बता रहा था कि यह जल्दी ही विदेश जा रहा है। वहां पर इसे बहुत उच्च वेतनमान मिलना तय है।

इसी दौरान चंद्र शर्मा ने विनोद गुप्ता के परिवार के व्यवसाय और बंटवारे से संबंधित जानकारियां और पूछताछ करनी शुरू की दी। इससे पर विनोद गुप्ता के चाचा किशोर गुप्ता ने उसे डांटा और कहा इससे उसे क्या मतलब है? इसके बाद चंद्र शर्मा ने विनोद गुप्ता से न सिर्फ मिलना जुलना बंद किया बल्कि बातचीत बंद कर दी।

चार बार मांगी थी फिरौती, जानिए क्या था वो तरीका

शिमला के रामबाजार से मासूम युग को 14 जून 2014 को अगवा किया गया। हत्यारों ने युग को छुड़वाने के लिए परिजनों से चार बार फिरौती मांगी। घर वाले फिरौती देने को तैयार थे। बड़ी अजीब स्थिति थी। पुलिस भी उनके सम्पर्क में थी और अपहरणकर्ता भी।

घर में क्या-क्या चल रहा है इसकी पल पल की खबर अपहरणकर्ताओं को तत्काल मिल रही थी। असल मुश्किल युग को संभालने और उसे छुपाने की थी। यह काम मुश्किल हो गया तो उसे इन दरिन्दों ने 22 जून को ही मार डाला। लेकिन वे फिरौती मांगने की फिराक में लगे रहे।

पहली फिरौती

अपहरण के 14 दिन बाद पहली बार फिरौती का पत्र युग के जन्मदिन 27 जून 2014 को भेजा गया। सादे कागज पर हाथ से लिखकर पत्र को युग के पिता विनोद की दुकान के शटर के नीचे से डाला गया। इस पत्र में 3.60 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

निशानी के तौर पर युग का लॉकेट भेजा गया। इस पत्र में घर में काम करने वाले नौकर हरी का नाम लिखकर उसके पास ही 3.60 करोड़ रुपये अंबाला भेजने को कहा। बच्चे की याद में बिलख रहे परिजनों ने पत्र मिलते ही नौकर को 27 जून की शाम अंबाला रवाना कर दिया लेकिन अंबाला में कोई नहीं मिला।

बात नहीं बनी तो फिर दूसरी और तीसरी फिरौती

हत्यारों ने दूसरी बार भेजे फिरौती के पत्र में चार करोड़ रुपये की मांग की। मांग स्वीकार होने की स्थिति में परिजनों से घर के बाहर सफेद रंग का कपड़ा लटकाने को कहा। इस पत्र में फिरौती कहां लानी है, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

तीसरी फिरौती

तीसरी बार फिरौती का पत्र रक्षाबंधन से पहले भेजा गया। इस पत्र में फिरौती की राशि को चार करोड़ से बढ़ाकर दस करोड़ कर दिया। लेकिन पैसा कहां लेकर आना है, यह नहीं बताया। मांग मंजूर होने पर फिर घर के बाहर किसी अन्य रंग का कपड़ा लटकाने को कहा। लेकिन कोई फिरौती लेने नहीं आया।

चौथी फिरौती

चौथी बार फिर फिरौती का पत्र भेजा गया। इस बार धनराशि को दस करोड़ से घटाकर चार करोड़ कर दिया। दूसरी, तीसरी और चौथी बार भेजे गए फिरौती के पत्र चौड़ा मैदान पोस्ट ऑफिस की मुहर लगे थे। चार बार फिरौती का पत्र भेजने के बावजूद अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया। चौथी बार फिरौती का पत्र आने के बाद मामला सीआईडी के पास चला गया।

किराये के घर में छिपाया था युग को, सीआईडी के हाथ लगे सबूत

दो साल पहले युग अपहरण कांड की जांच के दौरान आरोपियों की हर दलील वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक आधारित जांच के आगे धरी रह गई। आरोपी अपने गुनाह से लाख इनकार करते रहे लेकिन उनकी हैंड राइटिंग, मोबाइल कॉल डिटेल, लैपटॉप व अन्य उपकरणों ने उनकी करतूत से पर्दा हटा दिया।

फोटो: अमर उजाला

सूत्र बताते हैं कि जांच में जुटे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) को कई ऐसे वैज्ञानिक आधार वाले सबूत हाथ लगे हैं जिनकी वजह से आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इन्हीं साक्ष्यों की वजह से अब आरोपियों का कोर्ट में भी बच पाना मुश्किल है।

दरअसल, आरोपी तेजेंद्र और चंद्र की गिरफ्तारी के बाद से ही सीआईडी इनके लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोशिश कर रहा था। लेकिन दोनों ही बहाने बनाकर टेस्ट से बच रहे थे। इस बीच सीआईडी ने लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने का दबाव तो बनाए रखा लेकिन तय रणनीति के तहत आरोपियों के हैंड राइटिंग सैंपल लेकर जांच के लिए एफएसएल लैब भेज दिए।

मोबाइल रिकॉर्ड भी बने सबूत, यकीन में बदल गया शक

आरोपियों के मोबाइल के ढाई साल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को भी छाना गया। इस बीच आरोपियों से मिले लैपटॉप के डाटा को भी रिकवरी के लिए भेजा गया। एक-एक कर सभी जगह से ऐसी रिपोर्ट आने लगीं, जिससे आरोपियों पर शक यकीन में बदलता चला गया।

रिमांड के दौरान पूछताछ के बीच आखिरकार आरोपी टूट गए और उन्होंने युग के अपहरण और हत्या की बात कबूल ली। आरोपियों के कबूलनामे से वैज्ञानिक आधार पर जुटाए सबूतों को अब सीआईडी मिलाने की कवायद कर रहा है।

पानी के टैंक से मिला कंकाल, निगम ऐसे करता है सफाई

टैंकों की सफाई के लिए नगर निगम की ओर से निर्धारित शेड्यूल के तहत हर छह महीने में टैंक साफ करना अनिवार्य है। शहर में नगर निगम के कुल 42 टैंक हैं, नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता की मौजूदगी में टैंक की सफाई की जाती है।

फोटो: अमर उजाला

सफाई के लिए सबसे पहले एग्जिट प्वाइंट से टैंक खाली करवा दिया जाता है। खाली होने के बाद टैंक में झाड़ूू लगाया जाता है। पानी से सफाई के बाद सिल्ट और कूड़ा कचरा आउट लेट से बाहर निकाल दिया जाता है। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर से टैंक की सफाई होती है।

टैंक से यहां होती है सप्लाई

पुलिस लाइन भराड़ी, भराड़ी बाजार, तारा बाड़ी, लोअर भराड़ी, मिडल कुफ्टाधार, मिनी कुफ्टाधार, कुफ्टाधार आदि क्षेत्र।

युग गुप्ता के हत्यारों को फांसी होनी चाहिए: वीरभद्र

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि युग गुप्ता के हत्यारों को फांसी होनी चाहिए। यह मामला मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या दोनों का है। इसमें फांसी की सजा हो सकती है। मुख्यमंत्री ने यह बात भावुक होकर मंगलवार को युग गुप्ता के पिता विनोद गुप्ता को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में कही।

फोटो: अमर उजाला

ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री भारी मन से बोले – इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हूं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान डीजीपी सहित सीआईडी प्रमुख को मामले की गहनता से जांच के आदेश भी दिए।

हाईकोर्ट पहुंचा पानी के टैंक में युग का कंकाल मिलने का मामला

प्रदेश हाईकोर्ट ने युग गुप्ता का कंकाल नगर निगम के टैंक में पाए जाने की खबरों पर संज्ञान लेते हुए पीलिया मामले के सभी प्रतिवादियों से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने युग मामले की जांच कर रहे सीआईडी के जांच अधिकारी को भी विस्तृत हलफनामा दायर करने आदेश दिए।

शिमला शहरवासियों को सीवरेज युक्त पानी पिलाने के मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर व न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने यह आदेश दिए। हाईकोर्ट ने पीलिया मामले को युग अपहरण की जांच से जुड़े एक अन्य मामले के साथ लगाये जाने के आदेश भी दिए।

फोटो: अमर उजाला

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि नगर निगम बार-बार हलफनामे दायर कर शिमलावासियों को साफ पानी पिलाने की बातें करता रहा। शपथ पत्रों के माध्यम से कोर्ट को बताया गया कि वह नगर निगम अपने टैंकों को साफ करता आ रहा है।

जबकि युग के कंकाल का निगम के टैंक में दो सालों से पाया जाना यह दर्शाता है कि निगम कोर्ट की आंखों में हर बार धूल झोंकता रहा। कोर्ट ने कहा कि इससे जाहिर होता है कि निगम ने अब तक जो भी शपथपत्र दायर किये वो सब झूठे थे। मामले पर अगली सुनवाई 27 सितंबर को निर्धारित की गई है।

मासूम युग को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे कारोबारी

राजधानी शिमला के मासूम युग को इंसाफ दिलाने मंगलवार को शहर के सैकड़ों कारोबारी सड़कों पर उतरे। शिमला कार्ट रोड से लेकर लोअर बाजार तक कारोबारियों ने रैली निकाल कर रोष प्रदर्शन किया।

युग के पिता विनोद गुप्ता और परिजनों की अगुवाई में कारोबारियों ने राज्य विधानसभा में जाकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और हाईकोर्ट में जाकर मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की। कारोबारियों ने मासूम युग के हत्यारों को फांसी देने और उनके परिजनों का सामाजिक बहिष्कार करने की मांग की।

कारोबारियों ने उपायुक्त आफिस शिमला के बाहर भी प्रदर्शन किया। युग गुप्ता की हत्या होने की खबर शहर में फैलते ही सोमवार रात से लोग रामबाजार स्थित द्वारका गढ़ में जुटना शुरू हो गए। मासूम युग के परिजनों को लोग ढांढस बंधाते रहे।

फोटो: अमर उजाला

The post युग हत्याकांड में चौकानें वाले खुलासे, नगर निगम और शिमला पुलिस की भी खुली पोल appeared first on हिमाचल वॉचर.