HRTC Staff Archives - हिमाचल वॉचर

दिवाली के दिन शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेगी एचआरटीसी की बसें
शिमला-  दिवाली के दिन यानी 30 अक्तूबर को प्रदेश में लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद निगम की बसें नहीं चलेंगी। चालक और परिचालक इस दौरान निर्धारित समय में बसें खड़ी कर देंगे। प्रदेश के सभी लोकल यूनिटों में शाम 4 बजे के बाद पूरी व्यवस्था ठप्प हो जाएगी।

लौंग रूट सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पैशल बसों का स्टाफ भी यात्रियों को डेस्टीनेशन पर पहुंचाने के बाद दिवाली मनाने चला जाएगा। एचआरटीसी प्रबंधन ने दिवाली से 3 दिन पहले बाहरी राज्यों सहित प्रदेश में 347 स्पैशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान कर्मचारियों के लिए प्रबंधन द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग घरों को आते हैं। इसमें लोगों की भीड़ को देखते हुए पहले ही सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं। इसके साथ ही सभी यूनिटों के आरएम को व्यवस्था देखने का जिम्मा सौंपा गया है।

दिवाली के 3 दिन पहले से चलनी शुरू हो जाएगी निगम की स्पेशल बसें

दिवाली के अवसर पर एचआरटीसी हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए 347 स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें 27 अक्तूबर से चलनी शुरू हो जाएगी। निगम ने चंडीगढ़ के लिए 137 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसमें 27 अक्तूबर को 15 बसें, 28 अक्तूबर को 54 और 29 अक्तूबर को 68 बसें हिमाचल के विभिन्न क्षेत्र से चलेंगी। इसी तरह से दिल्ली के लिए 80 बसें चलाई गई है। इसमें 28 अक्तूबर को 35 और 29 अक्तूबर को 45 स्पेशल बसें चलेगी। शिमला से प्रदेश के अन्य जिलों के लिए कुल 101 स्पेशल बसें अपनी सेवाएं देंगी। इसमें 27 अक्तूबर को 18, 28 अक्तूबर को 37 और 29 अक्तूबर को 46 बसें चलाई जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी लोगों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने 29 अक्तूबर को 29 अतिरिक्त बसें चलाए जाने का फैसला लिया है।

The post दिवाली के दिन शाम 4 बजे  के बाद नहीं चलेगी एचआरटीसी की बसें appeared first on हिमाचल वॉचर.

मनमानी करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर की शिकायत करने वाले यात्रियों को मिलेगा पुरस्कार
शिमला-  परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा चालकों-परिचालकों के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं। अब निगम में अपनी ड्यूटी के दौरान चालक-परिचालक वर्दी में नहीं पाए जाते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदेश की जनता भी चालक-परिचालक द्वारा वर्दी न पहनने की शिकायत निगम प्रबंधन से कर सकेगी और शिकायत करने वाले यात्री को निगम की ओर से 200 रुपए बतौर पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

बस चलाते समय चालक द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है तो इस सूरत में भी यात्रियों द्वारा पूर्ण साक्ष्य के साथ ऑडियो वीडियो व बस नम्बर की सूचना प्रदान करने पर 1000 रुपए की नकद राशि दी जाएगी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री को परिचालक द्वारा टिकट जारी नहीं किया जाता है तो उसकी शिकायत करने वाले यात्री को एक सप्ताह तक 50 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त यदि निगम का चालक बस चलाते समय नशे की हालत में पाया जाता है या चालक निर्धारित गति से तेज गाड़ी चला रहा है तो यात्री द्वारा इसकी शिकायत करने पर भी 1000 रुपए दिया जाएगा। इतना ही नहीं चालक-परिचालक द्वारा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत करने या बस की हालत खराब होने और बसों की सीटों का टूटी हालत में पाया जाने या फटे होने की शिकायत करने पर भी यात्रियों को 200 रुपए पुरस्कार राशि के रूप में निगम द्वारा दिए जाएंगे।

The post मनमानी करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर की शिकायत करने वाले यात्रियों को मिलेगा पुरस्कार appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी के 30 हड़ताल करने वाले कर्मचारी बर्खास्त, टर्मिनेशन लैटर जारी करने के आदेश
एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के 30 पदाधिकारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है,बाली ने वीरवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर कहा कि हाईकोर्ट ने 13 जून को एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल पर रोक लगा दी थी

शिमला-  हिमाचल हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हड़ताल के लिए जिम्मेदार एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के 30 पदाधिकारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से चर्चा करने के बाद फैसला लिया है।

हिमाचल में पहली बार इतने बडे़ पैमाने पर कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। परिवहन निगम के एमडी को कर्मचारियों को टर्मिनेशन लैटर जारी करने के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार तक सभी कर्मचारियों को लेटर मिल जाएंगे।

इसके साथ ही सरकार ने परिवहन सेवाओं पर असेंशियल सर्विसेस मेंटीनेंस एक्ट (एस्मा) लागू कर दिया है। अब एचआरटीसी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर एक्ट में तीन साल की सजा का प्रावधान है।

बैठक का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए थे कर्मचारी

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वीरवार को शिमला में प्रेसवार्ता कर कहा कि हाईकोर्ट ने 13 जून को एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल की। 14 जून को प्रधान सचिव परिवहन और निगम प्रबंधन ने इन कर्मचारियों के साथ बैठक की।

इसमें इन्हें हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिस की कॉपियां दीं। इन कर्मचारियों ने नोटिस लेने से मना कर दिया, जो हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। यह कर्मचारी बैठक का बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। परिवहन मंत्री ने कहा कि बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी हैं।

एचआरटीसी कर्मियों की 90 फीसदी मांगें पूरी

बाली ने कहा कि एचआरटीसी कर्मियों की 90 फीसदी मांगें पूरी कर दी हैं। जहां तक निगम को रोडवेज बनाने की बात है, ऐसा संभव नहीं है। यह कर्मचारी निगम में सेवाएं दे रहे हैं न की रोडवेज में। ऐसे में कर्मचारियों की यह मांग जायज नहीं है।

जेसीसी के यह पदाधिकारी हुए बर्खास्त

एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी सरकार की ओर से बर्खास्त होने के आदेश नहीं मिले हैं।

विद्या सागर, खेमेंद्र गुप्ता, नानक शांडिल, कुलदीप ठाकुर, दलीप कुमार, कुशाल, जसमेर राणा, सुरेश कुमार, गुलाब सिंह, सुभाष वर्मा, सत्य प्रकाश, शंकर सिंह, रोशन चौहान, राजेंद्र सिंघा, रूप चंद, देसराज, देवेंद्र कुमार, जीत राम, दलीप कुमार, हेमंत कुमार, राजेंद्र ठाकुर, देवराज, हरदयाल सिंह, लक्ष्मी दत्त, बृजलाल, पृथ्वी राज, यशपाल, पवन कुमार गुलेरिया, नील कमल और जसपाल सुलतान।

हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे- राजेंद्र

एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी सरकार की ओर से बर्खास्त होने के आदेश नहीं मिले हैं। अगर बर्खास्त किया जाता है तो कर्मचारी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। कर्मचारियों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी सचिवालय में बाली से मिले और फैसला वापस लेने की मांग की।

The post एचआरटीसी के 30 हड़ताल करने वाले कर्मचारी बर्खास्त, टर्मिनेशन लैटर जारी करने के आदेश appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से निगम को एक ही दिन में 2 करोड़ का नुकसान, हाईकोर्ट ने तलब की हड़ताली कर्मचारियों की सूची
शिमला-  हिमाचल परिवहन कर्मियों की हड़ताल से एक ही दिन में परिवहन निगम को दो करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हाईकोर्ट के हड़ताल पर रोक के बावजूद परिवहन कर्मी नहीं माने। यही नहीं, बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले सैलानियों की तरफ से करवाई गई वोल्वो बसों की बुकिंग भी कैंसिल करनी पड़ी हैं।

बीते 27 मई से सरकार के पास वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लंबा वक्त था लेकिन इंतजाम शून्य रहे। सोमवार रात 12:00 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी। मुसाफिरों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। राजधानी शिमला में संयुक्त समन्वय समिति के बनैर तले कर्मचारियों ने एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

सुबह 11:00 बजे ओल्ड बस अड्डे पर भी एकत्र होकर शाम पांच बजे तक प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। सभी जिला मुख्यालयों भी ड्राइवर-कंडक्टरों के अलावा दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी भी सड़क पर उतर आए। बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को परवाणू में रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ये बसें प्रदेश भर में करीब 500 रूटों पर दौड़ती रहीं।

दो दिन यानी 14 व 15 जून के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बसों की 70 लाख रुपए की बुकिंग भी निगम प्रबंधन को कैंसिल करनी पड़ी है। हालांकि कई सैलानियों ने हड़ताल की सूचना मिलने के बाद खुद ही बुकिंग कैंसिल करवा दी थी। काउंटर बुकिंग व ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को निगम प्रबंधन जल्द ही सारे पैसे लौटाएगा। निगम प्रबंधन के मुताबिक जिन लोगों ने काउंटरों पर एडवांस बुकिंग करवाई है, ऐसे यात्रियों को संबंधित काउंटर पर ही टिकट दिखाने पर पैसे लौटाए जाएंगे, जबकि ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों के खाते में 7 से 10 दिनों में पैसा आ जाएगा।

बाहरी राज्यों के 700 रूट प्रभावित

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों में चलती हैं। कुल 2600 रूट्स में से सात सौ रूट्स बाहरी राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान के हैं। परिवहन कर्मियों ने हड़ताल का समय भी वो चुना, जब प्रदेश में तीन दिन का अवकाश खत्म हो रहा था। सेकेंड सेटरडे, संडे व मंडे को लोकल होलीडे होने के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी व अन्य लोग घरों को गए थे।

मंगलवार को हड़ताल के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदेश व प्रदेश के बाहर सरकारी बसों में रोजाना 4 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। पर्यटन कारोबार को अलग से नुकसान हुआ है। हिमाचल आने वाले सैलानियों की रोजाना की संख्या बीस हजार से अधिक होती है। अकेले वोल्वो बसों की बुकिंग रद्द होने से हिमाचल में एक ही दिन में 2500 सैलानी नहीं आ पाए। हिमाचल के विभिन्न हिस्सों सहित बाहरी राज्य के लिए रोजाना 52 वोल्वो बसें आती-जाती हैं, लेकिन हड़ताल के कारण वोल्वो बसें भी खड़ी रही।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी के अनुसार हड़ताल के कारण निगम को एक ही दिन में 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी शंकर सिंह के अनुसार प्रबंधन उनकी जायज मांगों को मानने में टालमटोल करता रहा है।

कर्मचारियों को समय पर ओवरटाइम, रात्रि भत्ता, छुट्टियां नहीं मिलती हैं। चालकों-परिचालकों की कमी दूर नहीं हो रही। इसके अलावा परिवहन निगम को रोडवेज का दर्जा दिया जाना चाहिए। रिटायर कर्मियों को पेंशन व अन्य वित्तीय लाभ भी समय पर नहीं मिलते।

हाईकोर्ट ने तलब की हड़ताली कर्मचारियों की सूची

हिमाचल हाईकोर्ट ने आदेशों की धज्जियां उड़ाने पर एचआरटीसी के उन तमाम कर्मचारियों की सूची तलब की है, जो हड़ताल में शामिल थे। कोर्ट ने एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वयन समिति के अध्यक्ष पवन गुलेरिया, उपाध्यक्ष यशपाल सुल्तानपुरी, सचिव नील कमल गुप्ता, प्रवक्ता पृथ्वीराज कैथ, कोषाध्यक्ष ब्रिज लाल शर्मा और कार्यकारी सदस्य हरदयाल सिंह को प्रथम दृष्टया कोर्ट के आदेशों की अवमानना का दोषी पाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हाईकोर्ट ने यह आदेश कम्युनिटी इनिशिएटिव ट्रस्ट की तरफ से दाखिल अवमानना याचिका की सुनवाई पर दिए। न्यायमूर्ति तरलोक चौहान व न्यायमूर्ति संदीप शर्मा की खंडपीठ ने हड़ताल पर गये एचआरटीसी कर्मचारियों को मंगलवार शाम तक अपनी हड़ताल वापिस लेने के आदेश देते हुए उन्हें चेतावनी दी है कि यदि वे फिर भी कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद अपनी हड़ताल जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ पहले ही की गयी कोर्ट की अवमाना को और अधिक सख्त बनाने पर आपराधिक मामले चलाये जाएंगे।

20 जून को होगी सुनवाई

अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रथम दृष्टया कोर्ट के आदेशों की अवमानना की है इसलिए पहले इन्हें हड़ताल को तुरंत वापस लेकर खुद को कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही से बाहर निकालना होगा। अवमानना याचिका की सुनवाई पर अगली सुनवाई मुख्य मामले की सुनवाई के साथ 20 जून को निर्धारित की गई है।

हड़ताल पर रोक लगाते हुए ये कहा था हाईकोर्ट ने

कोई भी कानून कर्मचारियों को मांगें मनवाने के लिए हड़ताल पर जाने की इजाजत नहीं देता

सरकार और एचआरटीसी प्रशासन कर्मचारियों से बात कर तर्कसंगत मांगों को सुलझाए

With Inputs from Amar Ujala

The post एचआरटीसी कर्मियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से निगम को एक ही दिन में 2 करोड़ का नुकसान, हाईकोर्ट ने तलब की हड़ताली कर्मचारियों की सूची appeared first on हिमाचल वॉचर.

परिवहन कर्मियों की हड़ताल को गैर कानूनी करार दे हिमाचल हाईकोर्ट ने लगायी रोक, निगम को कर्मियों की समस्याओं को समय पर सुलझाने के आदेश
शिमला – प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मियों की सोमवार रात से प्रस्तावित हड़ताल पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने इस संदर्भ में दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हड़ताल को गैर कानूनी करार दिया है। अदालत के इस आदेश के बाद भी यदि आंदोलनरत कर्मी हड़ताल पर जाते हैं तो यह कोर्ट के आदेश की अवमानना होगी और ऐसे में परिवहन कर्मी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि अपनी मांगों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मियों की संयुक्त समन्वय समिति ने सोमवार रात से दो दिन की हड़ताल की चेतावनी जारी की थी। कर्मियों ने इस दौरान प्रदेश भर में एक भी सरकारी बस न चलाने का ऐलान किया था।

यहां बता दें कि हिमाचल जैसा पहाड़ी राज्य सार्वजनिक परिवहन के लिए पूरी तरह से सरकारी बसों पर निर्भर है। हाईकोर्ट का आदेश आते ही परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सभी अधिकारियों को यह आदेश जारी किए हैं कि वे बसों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करें।

2300 सरकारी बसें विभिन्न रूटों पर

वहीं हिमाचल प्रदेश में 2300 सरकारी बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। रोजाना डेढ़ लाख यात्री सरकारी बसों में सफर करते हैं। परिवहन निगम की बसें हिमाचल के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, पंजाब व हरियाणा के शहरों में भी चलती हैं। इसके अलावा वॉल्वो बसें दिल्ली, गुडग़ांव, चंडीगढ़ आदि से हिमाचल के विभिन्न शहरों के लिए आवागमन करती हैं।

3247 चालक व 2947 परिचालक है कार्यरत

वहीं परिवहन निगम में इस समय 3247 चालक व 2947 परिचालक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिवहन निगम के कर्मचारी अपनी ओवरटाइम की पेमेंट व अन्यों मांगों को लेकर हड़ातल पर जाने के लिए उतारू थे।

हालांकि निगम प्रबंधन ने कर्मियों की कई मांगों को स्वीकार भी कर लिया है। लेकिन कर्मचारी हड़ताल टालने पर अड़े रहे। अब हाईकोर्ट के फैसले से जनता को राहत मिली है। साथ ही हाईकोर्ट ने परिवहन निगम को भी आदेश दिए हैं, कि वो कर्मियों की समस्याओं को समय पर सुलझाएं।

Photo: The Tribune

The post परिवहन कर्मियों की हड़ताल को गैर कानूनी करार दे हिमाचल हाईकोर्ट ने लगायी रोक, निगम को कर्मियों की समस्याओं को समय पर सुलझाने के आदेश appeared first on हिमाचल वॉचर.

अब एचआरटीसी चालक बस चलाते समय नहीं सुन सकेंगे मोबाइल फोन, परिचालक के पास जमा करवाना पड़ेगा फोन
शिमला-  पथ परिवहन निगम के चालक अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन नहीं सुन सकेंगे क्योंकि निगम प्रबंधन ने बस चलाते समय चालकों के फोन सुनने पर रोक लगा दी है। प्रबंधन द्वारा जारी आदेशों में चालक को बस में चढ़ने से पहले अपना मोबाइल फोन परिचालक को थमाना होगा। ऐसे में यदि इस दौरान चालक को कोई कॉल आती है तो उसे परिचालक सुनेगा और चालक तक इस बारे में संदेश पहुंचाएगा।

ये भी पढ़ें: जीएस बाली इस लापरवाह एचआरटीसी चालक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

चालकों द्वारा मोबाइल फोन सुनते समय हो रहे बस हादसों को रोकने व इस संबंध में निगम को मिल रही शिकायतों के चलते निगम प्रबंधन ने उक्त फैसला लिया है। इस बाबत प्रबंधन ने सभी डिपुओं को आदेश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: भीड़ से भरी बस में एचआरटीसी चालक फोन का उपयोग करते हुए

निगम ने इन आदेशों में स्पष्ट किया है कि जो भी इसमें कोताही बरतेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बसों में निगम के आदेशों की अनुपालना की जा रही है या नहीं इसकी निगरानी बसों में चैकिंग करने वाले इंस्पैक्टर भी कर सकें गे।

वीडियो देखें: निजी बस चालक फोन पर बात करते हुए

टिकट चैकिंग के साथ वे इसकी भी निगरानी रखेंगे। इससे पहले चालक को अपना फोन परिचालक को देना होगा। ऐसे में यदि चालक इसमें आनाकानी करता है तो परिचालक उससे फोन मांग सकता है। इसके बाद भी यदि वह अपना फोन परिचालक के पास जमा नहीं करवाता है तो परिचालक इसकी शिकायत प्रबंधन से कर सकता है। प्रबंधन के मुताबिक पूरे प्रदेश से एक महीने में ऐसी दर्जनों शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।

Photo: Himachal Watcher/Representational Image

The post अब  एचआरटीसी  चालक बस चलाते समय नहीं सुन सकेंगे मोबाइल फोन, परिचालक के पास जमा करवाना पड़ेगा फोन appeared first on हिमाचल वॉचर.

सीमा बनी हिमाचल की पहली महिला बस चालक, सभी ड्राइविंग टेस्ट किये पास, 1 मई से देंगी सेवाएं
शिमला- हिमाचल की जोखिम भरी तंग और सर्पीली सड़कों पर अच्छे से अच्छा ड्राइवर भी एक बार गाड़ी चलाने से पहले जरूर सोचेगा। लेकिन, हिमाचल की एक बेटी जल्द ही इन्हीं खतरनाक सड़कों पर सरकारी बस चलाती नजर आएंगी जिसके लिए उन्होंने सारे ड्राइविंग टेस्ट भी पास कर लिए हैं।

हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लीक से हटकर यह फैसला लिया है और पुरुष वर्चस्व वाले काम में महिलाओं का झंडा गाड़ने में सफलता हासिल की है। सीमा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी महिला चालक होंगी, जो सरकारी बस चलाती नजर आएंगी।

पहली मई से सीमा ठाकुर सरकारी बस का स्टेयरिंग संभालेंगी। सीमा के पास हैवी व्हिकल लाइसेंस है और उसने ड्राइविंग टेस्ट के दौरान 52 सीटर बस को सफलता से चलाकर अपनी काबीलियत साबित की है। इससे पहले 13 मार्च से एक महीने की ट्रेनिंग सफलता से पूरी कर सीमा ने खुद को हर मोर्चे पर अव्वल साबित किया है।

सीमा की लगन और हिम्मत को हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन भी सलाम कर रहा है। ये एक बेटी के हौसले और लगन की जीत कही जाएगी। सीमा के इस प्रेरक उदाहरण से प्रदेश की अन्य बेटियों का भी हौसला खुलेगा और उन्हें अहसास होगा कि पुरुष वर्चस्व वाले कार्यों में भी महिलाएं अपनी दक्षता साबित कर सकती हैं।

पिता का सपना किया पूरा

सीमा ठाकुर के पिता बलीराम ठाकुर भी हिमाचल परिवहन निगम में बस चालक रहे हैं। दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। पिता का सपना था कि सीमा भी कुछ अलग करके दिखाए। सीमा ने फैसला किया कि वो भी सरकारी बस चलाएगी और बेटियों को अपनी राह खुद बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। सोलन जिला के अर्की की रहने वाली सीमा ठाकुर ने आज से छह साल पहले हैवी लाइसेंस धारक होने की पात्रता अर्जित की थी। उसके बाद सीमा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालक बनने के लिए आवेदन किया। मंडी में इसी साल 13 मार्च से एक महीने की ट्रेनिंग ली।

टेस्ट के दौरान सीमा ने 52 सीटर बस को सफलता से चलाकर अधिकारियों द्वारा उस पर जताए गए विश्वास को साबित किया। सीमा ठाकुर के अनुसार उसे आरंभ से ही कुछ हटकर कर दिखाने की ललक थी। यही कारण था कि उसने जिद करके अपने पिता से ड्राइविंग सीखी। सीमा ठाकुर अपने नए सफर के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं, उन्हें बस मौके मुहैया करवाने की जरूरत है।

50 महिला चालकों की भर्ती करेगा एचआरटीसी

हिमाचल पथ परिवहन निगम जल्द ही पचास महिला चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि नारी शक्ति व महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास अनुपम होगा। इससे न केवल बेटियों को अलग हटकर कुछ कर दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के गौरव का अहसास भी होगा।

The post सीमा बनी हिमाचल की पहली  महिला बस चालक, सभी ड्राइविंग टेस्ट किये पास, 1 मई से देंगी सेवाएं appeared first on हिमाचल वॉचर.