Shimla BJP Archives - हिमाचल वॉचर

अपने ही नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे वीरभद्र सिंह खो बैठे हैं अपना मानसिक संतुलन: भाजपा
शिमला- भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की कार्यसमिति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में वर्तमान कांग्रेस सरकार का यह कार्यकाल काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा क्योंकि इस दौरान न तो प्रदेश में कोई विकास कार्य हुए और न ही जनता की समस्याओं का समाधान हुआ! उल्टा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक सम्पति और भ्रष्टाचार के मामले में सी0बी0आई0 (CBI) ई0डी0 (ED) व अदालतों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों से प्रदेश शर्मसार हुआ। पिछले कुछ महीनो से तो मुख्यमंत्री व उनके परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई है जिससे प्रदेश में असमंजस का माहौल है।

भाजपा का आरोप है आय से अधिक सम्पति व भ्रष्टाचार के प्रमाण सहित आरोपों से घिरे और रजवाड़ाशाही मानसिकता से ग्रस्त मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भाजपा नेताओं पर तथ्यहीन आरोप लगाते हुए अशोभनीय टिप्पणियां तो कर ही रहे थे परन्तु अब उनके द्वारा कांग्रेसी नेताओं के बारे में भी की जा रही बयानबाजी से लगता है कि वे अब अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं।

भाजपा का आरोप है कि ऐसा लगता है प्रदेश में किसी चुनी हुई सरकार का राज नहीं बल्कि माफिया का राज चल रहा है। सरकार के मंत्रियों के संरक्षण में ट्रांसफर माफियरए भू-माफियाए वन माफियाए खनन माफिया व ड्रग माफिया तो पहले से ही सक्रिय थे! अब सरकार की देख रेख में शराब माफिया ने भी प्रदेश में पैर पसार लिए है। नतीजन आये दिन किसी न किसी युवा का शव पाया जाना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

केन्द्र से अब तक की सबसे उदार वित्तीय सहायता मिलने के बावजूद जनता के पैसे को वार्डों में हारे व जनता द्वारा नकारे नेताओं के उपर खर्च का आरोप लगते हुए भाजपा ने कहा कि चापलूस व स्वार्थी अफसरशाही सरकार चला रही है और ईमानदार व कर्मठ अधिकारी डेपुटेशन पर प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। ईमानार अधिकारियों के उपर सरकार का भरोसा नहीं है। सरकार बदला.बदली की भावना से कार्य कर रही है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके रिश्तेदारों को चुन-2 कर परेशान कर रही है और उन पर झूठे केस बना रही है।

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है और प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से चरमरा गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में घटा ष्युग.हत्याकांडष् इसका मुंह बोलता उदाहरण है। 4 साल के बच्चे को अगवा कर एक सप्ताह रख कर फिरौती मांगते रहना और फिर मारकर पीने के पानी के टैंक में डाल देना एक हृदय विदारक घटना है। भाजपा का ये भी आरोप है कि  इससे भी बड़े दुख की बात यह है कि साम्यवादियों द्वारा नियंत्रित नगर निगम शिमला द्वारा फाइलों में उस टैंक की तीन बार सफाई दशाई गई। अब दो सालों बाद बच्चे का शव उस टैंक में मिला जिसका पानी शिमला के सभी वी0आई0पी0 (VIP)व अन्य लोग पीते रहे। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है जिसमें लोअर बाजार के व्यापारी का लड़का ध्रुव लखनपाल एक साल से लापता हैए परन्तु पुलिस अभी तक उसको ढूंढने में नाकाम रही है जोकि पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है।

भाजपा का आरोप है कि शिमला शहर में सीवरेज की सही व्यवस्था न होने के कारण शहर में भयंकर पीलिया रोग फैला जिससे 3700 लोग प्रभावित हुए और 32 लोगों की मौत हुई। भाजपा का नगर निगम शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लीपापोती कर जनता को गुमराह का आरोप है! भाजपा का कहना है कि  नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर ने वायदा किया था कि शिमला की जनता को प्रतिदिन पानी उपलब्ध करवाया जाएगाए बावजूद इसके शिमला शहर में पिछले 6 महीने से पानी की राशनिंग चल रही है जिसमें लोगों सप्ताह में एक ही बार पानी मिल रहा है और नगर निगम ने पानी के बिलों में 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर शिमला की जनता को त्योहारों का तोहफा दिया है!

साथ ही नगर निगम 6 महीने का बिल इकट्ठा दे रहा है जिसके कारण जनता को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है! भाजपा जिला शिमला कार्यसमिति इसकी कड़ी निंदा करती है।

भाजपा का मानना है कि भाजपा पार्षदों के विरोध के बावजूद नगर निगम शिमला की जनता पर बेवजह तरह-2 के टैक्स लगा रही है और जनता को कोई सुविधा प्राप्त नहीं करवा रही है। हाल ही में निगम ने ग्रीन टैक्स लगाने की कोशिश की है परन्तु वो भूल गए हैं कि उनके संविधान में ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है कि वो ग्रीन टैक्स लगा सके। भाजपा का मानना है ग्रीन टैक्स से शिमला शहर में आने वाले सैलानी कम हो जाएंगे जिससे शहर के व्यापार में भारी कमी आएगी जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। टैक्स तभी लगता है जब कोई सुविधा जनता को प्राप्त हो और निगम किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दे पा रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नगर निगम व मेयर व डिप्टी मेयर अपनी ऐशपरस्ती एवं सैर सपाटे के लिए निगम की आय में बढ़ोतरी करने के लिए जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ टैक्स के रूप में डाल रही है।

भाजपा का कहना है कि शिमला शहर में पार्किंग की बड़ी कमी चल रही है और खासकर आई0जी0एम0सी0 (IGMC)और कमला नेहरू जैसे हाॅस्पिटल (KNH)जहां पर मरीज बड़ी संख्या में ईलाज करवाने आते हैं उनको घंटो तक पार्किंग नहीं मिलती और अस्पताल से तकरीबन 3-4 कि0मी0 दूर गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है। भाजपा जिला शिमला कार्यसमिति मांग करती है कि जल्द से जल्द नगर निगम को पार्किंग की समस्या का हल ढूंढ लेना चाहिए। मेयर और डिप्टी मेयर का चार साल का कार्यकाल पूर्ण हो गया है लेकिन अभी तक उन्होनें अपने घोषणा पत्र का एक भी वायदा पूरा नहीं किया है।

भाजपा का कहना है कि कसुम्पटी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के 5 वार्डों में सीवरेज की कोई सुविधा नहीं हैए जिसके कारण सीवरेज खुले में बह रहा है और पीने के पानी में मिल रहा है जिससे गत वर्ष पीलिया के सबसे अधिक मामले कसुम्पटी विधान सभा क्षेत्र में सामने आये थे तथा कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। चमयाणा, ढली, मल्याणा क्षेत्र में बिजली के अनावश्यक कट के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा का मानना है कि इस क्षेत्र की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ चुकी जिस कारण युवाओं की कम उम्र में ही मौत हो रही है। इसलिए इस क्षेत्र में नशा मुक्ति केन्द्र स्थापित होना चाहिए। प्रदेश सरकार शिक्षा सम्बन्धी घोषणाएं तो कर रही है परन्तु धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। नगर निगम शिमला सभी वार्डों में सार्वजनिक शौचालय होने का दावा कर रहा है परन्तु अभी भी शहर के कई वार्डों में सार्वजनिक शौचालय नहीं है।

कसुम्पटी विधान सभा क्षेत्र के तहत केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित फोरलेन के बनने से जहां यहां की स्थानीय जनता को फायदा हो रहा हैं वहीं इसका केन्द्र सरकार द्वारा तय चार गुना मुआवजा प्रदेश की कांग्रेस सरकार नहीं दे रही है और न ही अभी तक जमीन की दरें तय की गई है!

भाजपा का आरोप है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपने विधान सभा शिमला ग्रामीण में सुविधाओं के नाम पर केवल पट्टिकाओं की सजावट की है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न सड़कों को बनाने की घोषणा तो कर दी है परन्तु प्रदेश सरकार को चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर भी अभी तक उनका काम शुरू ही नहीं हुआ है और जो सड़कें बनी है वो भी अभी कच्ची ही हैं जिस कारण लोगों के घरों व दुकानो में मिट्टी व धूल के कारण लोगों का काम करन मुश्किल हो गया है।

आरोप लगाया कि शिमला ग्रामीण कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की विशेष कृपा से न केवल लोक निर्माण विभाग में अपने व अपने पुत्र के नाम से लाखों के कार्य आबंटित करवाए बल्कि नया डिग्री काॅलेजए धामी भी अपने निजी भवन में खुलवा कर इसका अनुचित लाभ उठाया है!

The post अपने ही नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे वीरभद्र सिंह खो बैठे हैं अपना मानसिक संतुलन: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल के इतिहास में वर्तमान वीरभद्र सरकार सबसे निकम्मी एवं अकर्मण्य, विभागों में दलालों का राज: गणेश दत
डाॅक्टरों की संख्या घटकर 50 प्रतिशत रह गयी है, जो बजट सबसेडाईज्ड राशन के लिए रखा गया है वह राशन जनता को मिल नहीं रहा, जो मिल रहा है वह खाने योग्य नहीं, अन्य विभागों में भी दलालों का राज

शिमला – हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष गणेश दत ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में वर्तमान वीरभद्र सरकार सबसे निकम्मी एवं अकर्मण्य सरकार है। यहां पता ही नहीं चल रहा है कि आखिर सरकार चला कौन रहा है। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि अधिकतर अधिकारियों की ट्रांसफर कौन कर रहा है यह मुख्यमंत्री को तब पता चलता है जब तबादला आदेश जारी हो जाते हैं।

इसी तरह अन्य विभागों में भी दलालों का राज चल रहा है लेकिन सरकार इन सभी मामलों पर मूक दर्शक बनकर तमाशबीन बनी हुई है।

पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी डिपुओं पर राशन नहीं है। खाद्य मंत्री जी0एस0 बाली पिछले डेढ़ साल से कह रहे हैं कि अगले महीने से सरसों का तेल मिलेगा लेकिन अगला महिना नहीं आ रहा है। भाजपा ने सरकार से पूछा है कि जो बजट सबसेडाईज्ड राशन के लिए रखा गया है वह राशन जनता को मिल नहीं रहा, जो मिल रहा है वह खाने योग्य नहीं है। तो तीन प्रकार की दालें, 2 प्रकार के तेल व नमक कहां जा रहा है ?

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में स्टाफ नहीं है। विशेषज्ञ डाॅक्टरों की संख्या घटकर 50 प्रतिशत रह गयी है। पैरामैडिकल स्टाफ नहीं है और अस्पतालों में बच्चे बदले जा रहे हैं और सरकार तमाशा देख रही है। पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि महंगे उपकरण, मशीनरी खरीद कर अस्पतालों में लाई जाती है और तकनीकि स्टाफ न होने के कारण मशीनो को जंग खा रहा है! सारे के सारे टैस्ट प्राइवेट कम्पनियों के माध्यम से हो रहे हैं। आखिर सरकार ने यह क्या तमाशा बना रखा है।

पार्टी उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला, क्षेत्रीय एवं प्रदेश स्तरीय अस्पतालों में भी मरीजों की देखभाल व उनके चिकित्सा की सुविधा न होने के कारण उन्हें रैफर कर दिया जाता है। भाजपा उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार के विभागों में छोटी-2 विकास योजनाओं के लिये धनराशि नहीं है लेकिन सरकार के पास आलीशान लग्जरी गाड़ियां खरीदने के लिए पर्याप्त धनराशि है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता अनावश्यक खर्च कर सरकारी पैसे की बर्बादी करना है तथा जनकल्याण के लिये न सरकार के पास पैसा है और न समय है।

भाजपा ने सरकार से मांग की है कि जो उसने लगभग चार वर्ष पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाया था उसकी ओर मुड़ के देखा भी नहीं और सरकारी दस्तावेज सरकारी डस्टबिन की शोभा बढ़ा रहा है। इसलिए सरकार को अपनी की गई घोषणाओं को जनता को बताना चाहिए कि उसने गत 49 महिनो में क्या-2 कार्य किये हैं तथा सरकार ने पार्टी के घोषणा पत्र में से कौन-2 सी घोषणायें पूरी की है।

The post हिमाचल के इतिहास में वर्तमान वीरभद्र सरकार सबसे निकम्मी एवं अकर्मण्य, विभागों में दलालों का राज: गणेश दत appeared first on हिमाचल वॉचर.

राज्य सरकार की स्वीकृति बिना शिमला नगर निगम के पास ग्रीन टैक्स लागू करने का कोई अधिकार नहीं: भाजपा
एक बार फिर नगर निगम की खामियाँ और असफलता सामने आई है कि उन्हें खुद के अधिनियमों का पूर्ण ज्ञान नहीं है !

शिमला-भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा की मीडिया के माध्यम से यह प्रकाशित हुआ है की नगर निगम शिमला के पास कोई भी ऐसा अधिकार नहीं है जिससे वो ग्रीन टैक्स लागू कर सकती है! एक बार फिर नगर निगम की खामियाँ और असफलता सामने आई है कि उन्हें खुद के अधिनियमों का पूर्ण ज्ञान नहीं है !

अधिनियम की धारा 84 में यह साफ़ लिखा है की नगर निगम कोई भी ऐसा टैक्स नहीं वसूल सकती जिसकी राज्य सरकार स्वीकृति ना दे और साथ ही धारा 86 में यह स्पष्ट है की निगम टैक्स किसी सुविधा के बदले में ही टैक्स लगा सकती है, जैसे मनाली में अगर टैक्स लग रहा ही तो वे जनता को पार्किंग और अन्य सविधा भी दे रहे है परन्तु शिमला में कोई भी सुविधा इस टैक्स को लेकर नहीं दी जा रही है ! ग्रीन फीस है तो फीस सर्विस के लिए चुकाई जाती है !

नगर निगम ने अपनी ही अधिसूचना को गोल मोल रखा है कभी ग्रीन फीस कभी ग्रीन टैक्स जैसे शब्दों का प्रयोग किया है जिससे यह सपष्ट होता है की निगम को खुद ही नहीं पता की वह किस टैक्स की वसूली करना चाहते है I बार-बार निगम ग्रीन टैक्स की तिथियों में बदलाव कर रहा है और साथ जी जो एप कल मुख्यमंत्री ने प्रमोचन करी है वो ग्रीन टैक्स के लिए बनाई गयी थी परंतु ग्रीन टैक्स की स्वीकृति ना मिलने पर उन्होंने इससे सिर्फ एक पब्लिसिटी प्रचार-साधन बना दिया !

भाजपा नेताओ ने कहा की भाजपा  लंबे समय से इस टैक्स का निरंतर विरोध करती आई है और इस टैक्स को लेकर भाजपा ने नगर निगम का घेराव भी किया है! भाजपा यह पहले से मानती है की ग्रीन टैक्स तभी लागू होना चाहिए अगर उसके एवाज़ में जनता को कोई सुविधा प्राप्त हो ! नगर निगम शिमला ने जनता को सिर्फ डराने का काम किया है! जैसे उन्होंने कहा की जो ग्रीन टैक्स का भुक्तान नहीं करेगा उन्हें पांच हज़ार का जुरमाना भरना पड़ेगा! भाजपा जिला शिमला ने इसका भी निरंतर विरोध किया है!

भापजा जिला शिमला नगर निगम महापौर और उपमहापौर से नैतिकता के आधार पर जनता को ग्रीन टैक्स और पानी के वितरण पर गुमराह करने पर इस्तीफे की मांग और प्रदेश सरकार से  नगर निगम को भंग कर चुनाव करवाने मांग की!

The post राज्य सरकार की स्वीकृति बिना शिमला नगर निगम के पास ग्रीन टैक्स लागू  करने का कोई अधिकार नहीं: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.

अधिक टैक्स लगा कर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है नगर निगम, करेंगे निगम चुनाव का बहिष्कार: विकास समिति टुटू
निगम चुनावों के विरोध के मुख्य कारण

पिछले दस वर्षों से मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी के कनेकश्न घरेलू बिलों का भुगतान कमर्शीयल,टैक्स वसूली के लिए भवन नियमित,बिजली -पानी देने के लिए अनियमित,सीवरेज,स्ट्रीट लाईटों, पार्किंग,बिना रेलिंग की गलियां,सार्वजनिक शौचालय,सीढ़ियां जैसे झूठे वादे नगर निगम ने किये और इन मूलभूत सुविधाएं देने में नाकामयाब रहा है!

शिमला- विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि टुटू नगर निगम वार्ड नंबर 6 के बुद्धिजीवी राजनीति से ऊपर उठ कर निगम चुनावो का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं! समिति अध्यक्ष ने प्रैस को जारी एक ब्यान में कहा कि नगर-निगम वार्ड बड़े लंबे समय से शिमला व पूर्व और वर्तमान प्रदेश सरकार के झूठे वादो के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जिस कारण उपनगर में रह रहे भवन मालिक और किरायदार व दूकानदार आगामी वर्ष होने वाले नगर-निगम चुनावों का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं और निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध करने के लिए आगामी रणनीती बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं!

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता का कहना है कि नगर-निगम शिमला वर्तमान समय में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कोई ठोस नीती नहीं बना रहा है जबकि प्रापर्टी टैक्स,पानी के बढ़ते बिल और अन्य करो को बिना सीवरेज सुविधा के सीवरेज सेस जैसे कर लगाकर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है!

समिति ने कहा कि नगर निगम शिमला ने तकरीबन दो दशक पूर्व पानी की तंगी के चलते टुटू क्षेत्र को घरेलू इस्तेमाल के लिए पानी मुहैया करवाया था जबकि निगम क्षेत्र के दायरे में आने के बावजूद भी आजतक कमर्शीयल दरों के बिल थमा रहा है! वहीं भाजपा विचारधारा रखने वाले वरिष्ठ वकील टुटू निवासी विवेक शर्मा ने कहा कि नगर-निगम शिमला नए शामिल क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है और दोहरी नीती अपना रहा है टुटू निवासी का ये भी कहना है कि एक ओर तो निगम टैक्स वसूली करने के लिए बहुमंजिला भवनो को नियमित समझता है जबकि दूसरी ओर अवैध करार कर नक्शे स्वीकृत करने के लिए नियमों में प्रावधान न होने के कारण जनता को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने में आनाकानी कर रहा है!

वहीं व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव सूद का कहना है कि निगम व्यापारियों पर बेफिजूल के प्रापर्टी टैक्स व लाईसेंस फीस लगाकर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है जबकि भवन मालिकों द्वारा प्रापर्टी टैक्स की अदायगी अपरोक्ष रूप से व्यापारी वर्ग को ही चुकानी पड़ती है! राजीव सूद ने कहा कि पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक सड़क पहुँचने के कारण गाँव-गाँव में कारोबार बढ़ रहा है और शहर में कारोबार कम हो रहा है जबकि निगम नए से नए कर लगाकर व्यापारी वर्ग पर आर्थिक बोझ डाल रहा है!

स्वाभिमान पार्टी के जिला प्रवक्ता और कारोबारी सुरेन्द्र बाटला ने कहा कि नगर निगम व सरकार के झूठे वादों से तंग आकर स्थानीय जनता में विरोध के स्वर उठ रहे हैं और लबे समय से सीवरेज सुविधाएं देने और भवन नियमित न करने के लिए निगम नाकामायब साबित हुआ है इसलिए स्थानीय जनता आगामी वर्ष में होने वाले निगम चुनावो का बहिष्कार करने के लिए विकास मंच के झंडे तले खड़े होने को मजबूर हैं!

पार्टी के जिला प्रवक्ता ने बताया कि भंवनों को एकमुश्त बिना शर्त नियमित करने की आड़ में भाजपा और कांग्रेस यहाँ तक की सीपीआईएम(एम) ने आजतक सिर्फ राजनैतिक रोटियाँ सेकने का ही कार्य किया है जबकि जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के लिए आजतक कोई ठोस नीति न तो प्रदेश सरकार बना पाई है और न ही नगर निगम!

समिति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से सीधे तौर पर संबंध रखने वाले टुटू वासी कमलेश वर्मा,दिवाकर शर्मा,खेम राज,तरुण भारद्धाज,दिनेश कपूर का कहना है कि पिछले दिनो उन्होने युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे व प्रदेश के मुख्यमंत्री से भवनो को नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग और सीवरेज सुविधा की मांग को प्रमुखता से उठाया है!

पार्टी ने कहा की उन्हे उम्मीद है की जल्द ही प्रदेश सरकार कोई ठोस नीति बना कर नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों के भवन मालिकों को भवन नियमित करने के मामले में राहत प्रदान करेगी ताकि मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को उचित सुविधाएं मिल सके! पार्टी का यह भी कहना है कि वर्तमान सरकार के मुखिया शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के विधायक भी हैं और वह जनता का दुख-दर्द भली भांति जानते हैं!

टुटू विकास समिति अध्यक्ष व् महासचिव व् अन्य पदाधिकारियों ने एक संयुक्त ब्यान में कहा कि वीरभद्र सरकार के गठन के तुरंत बाद उन्होंने भवन नियमतीकरण हेतु कुछ सुझाव शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को भी दिए थे लेकिन अभी तक कोई अमल नजर नहीं आ रहा है!

समिति ने कहा कि टुटू की जनता जागरूक है और बार-बार भवन नियमतिकरण के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है जबकि पिछले 20-25 वर्षों से आश्वासनों पर आश्वासन ही मिल रहे हैं और अब उनका सब्र का बांध टूट रहा है और यदि सरकार और निगम आगामी दिनो में भवन नियमतिकरण के लिए मिलकर कोई ठोस नीति सामने नहीं लाती है तो सभी राजनैतिक पार्टियों को उसका अंजाम आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा और निगम चुनावों में सहना पड़ेगा!

The post अधिक टैक्स लगा कर जनता का खून चूसने का कार्य कर रहा है नगर निगम, करेंगे निगम चुनाव का बहिष्कार: विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला शहर में जल संकट गहराया, फिर भी नगर निगम कर रहा पर्याप्त मात्रा में पानी होने का दावा
शिमला- हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र वीरवार को शुरू हो गया, लेकिन वहीं शहर की जनता पानी के लिए तरसना शुरू हो गई है। नगर निगम ने विधानसभा में पानी आपूर्ति करने की आड़ में लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं की। अन्नाडेल क्षेत्र में आपूर्ति नहीं हो पाई। जब निगम प्रशासन से संपर्क किया तो बार-बार आश्वासन दिया जाता रहा, मगर शाम तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।

शहर में पहले ही जल संकट गहराया हुआ है। अब विधानसभा के चलने के कारण लोगों को प्यासा रहना पड़ रहा है। एक माह तक विधानसभा शिमला में चलेगी। ऐसे में लोगों को सुचारू पानी की आपूर्ति कम हो पाएगी। अश्वनी खड्ड से आपूर्ति बंद होने के कारण शहर भर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई हो रही है। नगर निगम का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में पानी है जबकि हकीकत में इसके विपरीत है।

पेयजल के लिए तरस रहे लोग

राजधानी शिमला के उपनगरों में आजकल लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों को चौथे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। उपनगर संजौली, ढली, भट्टा कुफर व कई क्षेत्रों के लोगों को पानी के लिए बावड़ियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, या फिर वाहनों के माध्यम से टैंकों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि पीने के पानी की अभी यह समस्या आ रही है तो सर्दियों में और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मुझे इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। नगर निगम के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण है।

टिकेंद्र पंवर, उपमहापौर, नगर निगम

रात तक नहीं हुई पानी की आपूर्ति

पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई, जब नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो बार-बार आश्वासन दे रहे थे कि कुछ ही मिनटों में पानी आ जाएगा। लेकिन रात तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।

`प्रदीप कश्यप, मंडलाध्यक्ष, भाजपा।

The post शिमला शहर में जल  संकट गहराया, फिर भी नगर निगम  कर रहा पर्याप्त मात्रा में पानी होने का दावा appeared first on हिमाचल वॉचर.

वार्ड नंबर 2 के कॉंग्रेस कार्यकर्ता को भ्रमित करके भाजपा ने धोखे से रचा था सदस्यता स्वांग: सुंदरियाल
शिमला- जिला कॉंग्रेस कमेटी शिमला शहरी के प्रवक्ता दीपक सुंदरियाल ने वार्ड नंबर 2 के कार्यकर्ता श्री अनिल चौहान के भाजपा मण्डल की सदस्यता ग्रहण करने की खबरों का खंडन किया है ।

सुंदरियाल ने कहा की अनिल चौहान ने जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप भुजा को पत्र लिख कर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है ।

भाजपा मण्डल द्वारा प्रचारित खबर बेबुनियाद है अनिल चौहान कॉंग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है व भाजपा की मण्डल कार्यकरणी ने उन्हे भ्रमित करके धोखे से सदस्यता का स्वांग रचा ,जो निंदनीय है ।

जिला अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र मे उन्होने साफ किया है किस तरह धोखे से भाजपा मण्डल के कुछ कार्यकर्ताओ ने उन्हे जबरन भाजपा का बेच पहनाकर उनकी फोटो समाचारपत्रो मे दी तथा यह प्रचारित करने का प्रयास किया की कॉंग्रेस के कार्यकर्ता संगठन छोड़ रहे है , ये बेहद ही शर्मनाक है जिला कॉंग्रेस कमेटी इस प्रकरण की कड़ी आलोचना करती है ।

सुंदरियाल ने कहा की भाजपा की यही नीति है “फूट डालो और शासन करो” इसी नीति के तहत कॉंग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओ को चिन्हित कर उन्हे बर्गलाने का प्रयास किया जाता रहा है जब कोई कार्यकर्ता इनके हथकंडो मे नहीं फसता तो इस प्रकार झूठे दावे कर कॉंग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है ।

सुंदरियाल ने कहा की भाजपा अपने कार्यकर्ताओ को संभाले व इस तरह का दुष्प्रचार करना बंद करे केवल मीडिया मे बने रहने के लिए इस प्रकार की ओछी राजनीति करना ठीक नहीं ।

The post वार्ड नंबर 2 के कॉंग्रेस कार्यकर्ता को भ्रमित करके भाजपा ने  धोखे से रचा था सदस्यता स्वांग: सुंदरियाल appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल पंचायत चुनाव में कोंग्रेस और भाजपा ने किया जीत का दावा
शिमला-  हिमाचल प्रदेश में दुसरे दौर के  पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद  कोंग्रेस और भाजपा ने अपनी अपनी जीत का  दावा करना शुरू कर दिया है ! दोनों दल अपनी  पार्टियों के उम्मीदवारों के जीतने की बात  कर रहे है ! इसको लेकर बाकायदा कोंग्रेस ने शुक्रवार को कोंग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पंचायत चुनाव में कोंग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत की बात कही!

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चैयरमैन नरेश चैहान ने  कहा कि प्रदेश में दूसरे चरण के पंचायती राज चुनावो के नतीजो में पंचायत समिति और जिला परिषद के कांग्रेस समर्थित व विचारधारा के उम्मीदवारों को प्रदेश की जनता ने अपना बहुमत  दिया दिया!

उन्होंनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों में अपने उम्मीदवारों का पूरा पैनल घोषित किया था और इन चुनावो में सभी जगह अपना एक-एक प्रत्याशी खडा कर पंचायती चुनावों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की थी, इसके बावजूद प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा जनता पार्टी के उम्मीदवारों को नकारते हुए कांग्रेस विचाराधारा के उम्मीदवरों को जीताया है!उन्होंनें कहा कि कांग्रेस का इन चुनावों में प्रर्दशन पूरे प्रदेश में बहुत अच्छा रहा है वहीं भाजपा के पैनल की करारी हार हुई है!

हमीरपुर जिला जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का गृह जिला और भाजपा का गढ माना जाता है वहां पर पिछली बार से कांग्रेस का ग्राफ काफी उपर गया है, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अपने पारिवारिक सदस्यों को भी इन चुनावों में जीता नही पाये हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चचेरे भाइ पृथ्वी राज धूमल, महेन्द्र सिंह की बेटी और दमाद, गुलाब सिंह ठाकुर का बेटा भी पंचायत चुनाव हार गये हैं।

उधर भाजपा ने इन पंचायत चुनावो में भाजपा समर्थित  70 फीसदी उम्मीदवारों के जितने दावा किया  है! भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा की इन पंचायत चुनावो ने हिमाचल की जनता ने अपना फैसला सुनाया है! प्रदेश में भाजपा समर्थित 70 फीसदी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है!

उनोहने कहा की प्रदेश में कोंग्रेस सरकार की नीतियों को जनता ने नाकारा है! उनोहने कहा की कोंग्रेस के नेता और मंत्रियों ने इन चुनावो में जीत के लिए काफी जौर लगाया था लेकिन प्रदेश की जनता ने अपना जन्नादेश देते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताया है! उनोहने कोंग्रेस पर उम्मीदवारों को हाईजेक करने का भी आरोप लगाया है!

The post हिमाचल पंचायत चुनाव में कोंग्रेस और भाजपा ने  किया जीत का दावा appeared first on हिमाचल वॉचर.