बिलासपुर Archives - हिमाचल वॉचर

एम्स बिलासपुर में ओपीडी शुरू, प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा
शिमला-हिमाचल प्रदेश में 53,86,393 पात्र व्यस्कों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगा दी गई है। इसके अन्तर्गत जिला बिलासपुर में 318150, चम्बा में 352605, हमीरपुर में 361954, कांगडा में 1140439, किन्नौर में 68460, कुल्लू में 322643, लाहौल-स्पीति में 25494, मण्डी में 738818, शिमला में 634019, सिरमौर में 410187, सोलन में 584326 व ऊना में 429298 टीके लगाए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने दी है।

उन्होंने बताया है कि प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का तय लक्ष्य अगस्त महीने के अन्त तक ही पूरा कर लिया था। उन्होंने कहा कि पहली डोज के लक्ष्य को हासिल करने में प्रदेश में विशेष अभियान जैसे ‘‘आजादी के रंग – टीकाकरण के संग‘‘ चलाए गए। स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों को वैक्सीन लगाकर उनके संदेशों का प्रचार प्रसार किया गया। ज़मीनी स्तर पर विभिन्न विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि आगामी छः महीनों के भीतर एम्स बिलासपुर को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। यह उन्होंने बिलासपुर में राज्य की लक्षित पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के ऐतिहासिक अवसर पर कोविड टीकाकरण के अन्तर्गत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा है।

एम्स बिलासपुर की ओपीडी शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को जिला बिलासपुर के एम्स कोठीपुरा में ओपीडी का शुभारंभ किया।

The post एम्स बिलासपुर में ओपीडी शुरू, प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर के बरमाणा में पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
बिलासपुर-बिलासपुर जिले के बरमाणा क्षेत्र में सोमवार देर रात को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने पटवारी को बरमाणा क्षेत्र के लगट गांव से 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पटवारी दीपचंद एक स्थान पर जमीन के इंतकाल के लिए व्यक्ति से 6000 की मांग कर रहा था। ऐसे में किसी व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस में दी थी। मौका देखते ही विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

विजिलेंस डीएसपी संजय ठाकुर ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पटवारी को 6000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

The post बिलासपुर के बरमाणा में पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर: झाड़ियों में फेंका मिला नवजात बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम
बिलासपुर– जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के घंडीर में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नवजात बच्चा झाड़ियों के बीच में मिला। नवजात बच्चे को जन्म के एक घंटे के बाद ही झाड़ियों में फैंक दिया गया था। स्थानीय लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने बच्चे के पास जाकर उसे वहां से उठाया और एंबुलेंस को बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं पहुंचाया। बच्चे को वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह घंडीर गांव में झाडियों के बीच नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासी लेखराम सुबह अपने खेतों में गोबर फैंकने गया तो उसे कुछ ही दूरी पर झाडियों में से रोने की आवाज सुनाई दी। वह आवाज को सुनकर घबरा गया, लेकिन हिम्मत करके वहां जाकर देखा तो वहां एक नीले कपडे मे खून से लिपटा नवजात शीशु पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान नीलम कुमारी को दी। पंचायत प्रधान ने वहां पहुँच कर एंबुलेंस को बुलाकर नवजात शिशु को मौके पर उपचार के बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठी भेजा।

पंचायत प्रधान ने इसके संदर्भ में पुलिस थाना तलाई को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं खंड स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद टंडन ने बताया कि शिशु का वजन मात्र 13 सौ ग्राम था।

The post बिलासपुर: झाड़ियों में फेंका मिला नवजात बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर के हरिमन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड: बने दिल्ली के नवप्रवर्तन उत्सव में लगातार चौथे वर्ष भाग लेने वाले देश के पहले बागवान
बिलासपुर- गर्म जलवायु में सेब की प्रजाति विकसित करके देश भर में धाक जमा चुके बिलासपुर के प्रगतिशील हिमाचली बागवान हरिमन शर्मा के नाम के आगे एक और रिकार्ड जुड़ गया। प्रगतिशील बागवान राष्ट्रपति भवन में 2014 से लेकर लगातार 2017 तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने वाले देश के पहले बागबान बन गए हैं।

चार से 11 मार्च तक राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नवप्रवर्तन उत्सव में भाग लेने वाले किसानों व बागबानों की सूची में लगातार चौथे साल हरिमन शर्मा का नाम भी है। इससे हरिमन शर्मा का नाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने वाले किसानों व बागवानों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के प्रगतिशील हिमाचली बागवान हरिमन शर्मा नवप्रवर्तन उत्सव में आने वाले लोगों व पर्यटकों के लिए गर्म जलवायु में उगने वाले सेब के 100 पौधों को प्रदर्शित करेंगे। नवप्रवर्तन उत्सव के लिए प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा को निमंत्रण मिल गया है।

हरिमन शर्मा के मुताबिक 4 मार्च को नवप्रवर्तन उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इस दिन हरिमन शर्मा राष्ट्रपति के साथ सुफियाना कव्वालियों का आनंद तथा 6 मार्च को राष्ट्रपति के साथ रात के भोजन का लुत्फ उठाएंगे। वहीं नवप्रवर्तन उत्सव के दौरान ही प्रगतिशील बागबान हरिमन शर्मा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे।

हर साल चुने जाते हैं पांच बागबान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों व उत्सवों में भाग लेने के लिए हर साल देश भर से पांच किसानों व बागवानों का चयन किया जाता है। इसमें किसानों व बागबानों को एक बार ही उत्सव में भाग लेने का मौका मिलता है, जबकि हरिमन शर्मा को चौथी बार न्योता मिला है।

फाइल चित्र: Agricultureinformation/ ट्रिब्यून

The post बिलासपुर के हरिमन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड: बने दिल्ली के नवप्रवर्तन उत्सव में लगातार चौथे वर्ष भाग लेने वाले देश के पहले बागवान appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर में हुई गुंडागर्दी के खिलाफ 21 फरवरी को भाजपा करेगी माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ रैली
भारतीय जनता पार्टी 21 फरवरी को बिलासपुर में माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ के नारे के साथ बड़ी रैली करेगी

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बिलासपुर के विधायक बंबर ठाकुर और उनके पारिवारिक एवं निकटस्थ लोगों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी और उसके बाद अनाप शनाप ब्यान बाजी को लेकर कहा कि इस तरह की बयानबाजी हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में नफरत का जहर फैलाने का काम कर रही है! भाजपा ने कहा कि बिलासपुर गुंडागर्दी के जख्मों से पीड़ित है! बिलासपुर की छवि को बिगाड़ने का काम विधायक अपनी बेलगाम जुबान से कर रहे हैं !

भाजपा नेताओं ने कहा कि बिलासपुर की यह पहचान है की यहाँ के लोग झूठ नहीं बोलते और चरित्र हनन तो करते ही नहीं हैं, लेकिन बंबर ठाकुर अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ सफ़ेद झूठ बोलते हुए गलत शब्द एवं कोरी अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं जो हिमाचल और विशेष कर बिलासपुर की जनता को बिलकुल भी पसंद नहीं हैं!

पढ़ें: कांग्रेस नेता ने लांघी गुण्डागर्दी की तमाम सीमाएं, पुलिस प्रशासन बना मूक दर्शक:भाजपा

भाजपा ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री को भी चाहिए की वो प्रदेश की फिजाओं में जहर घोलने वाले विधायक और अन्य कांग्रेस नेताओं पर लगाम कसे! देवभूमि को गुंडा गर्दी से अपमानित कभी होने नहीं दिया जाएगा और पार्टी ने कहा कि उनका यह मानना है की अहंकार और सत्ता के नशे में चूर हो कर विधायक जो कारनामे और अफवाहे फैला रहे हैं उसे हिमाचल की जनता सबक सिखाएगी

बम्बर ठाकुर जहां राजनीती का स्तर गिरा रहे हैं वहीँ अपनी करतूत से खुद को और बिलासपुर को भी शर्मिंदा कर रहे हैं! भाजपा ने कहा कि वे 21 फरवरी को बिलासपुर में माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ के नारे के साथ बड़ी रैली करेगी और पुरे प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं की गुंडागर्दी, बदजुबानी के खिलाफ जनमत तैयार करेगी !

The post बिलासपुर में हुई गुंडागर्दी के खिलाफ 21 फरवरी को भाजपा करेगी माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ रैली appeared first on हिमाचल वॉचर.

स्थानीय निवासी ने उठाई चमाकड़ी पुल रेनशेल्टर में मिले मनरोगी के इलाज व पुनर्वास की मांग
शिमला- पुलिस और प्रशासन मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के अंतर्गत बेसहारा मनोरोगियों के प्रति अपना कानूनी दायित्व निभाते नहीं दीखते। ऐसा प्रतीत होता है कि बेसहारा, बेघर मानसिक रोगियों  के प्रति यह सब अपनी मानवता भूल गए हैं! लेकिन कुछ आम लोग ऐसे भी है जो इंसानियत के नाते इन बेसहारा लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अपना फर्ज निभाते हैं।

शिमला से करीब 60 किलोमीटर दूर बिलासपुर मार्ग  पर सोलन जिले में चमाकड़ी पुल के पास एक रेन शेल्टर में रह रहे गुमनाम मनोरोगी की सेवा का जिम्मा स्थानीय निवासी संजय ठाकुर उठा रहे हैं। वे बस अड्डे के निकट ढाबा चलाते हैं। अब उमंग फाउंडेशन ने सोलन के उपायुक्त राकेश कंवर को पत्र लिखकर यह मांग की है कि उसे मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के अंतर्गत पुलिस संरक्षण में लेकर जुडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाए ताकि अदालत के आदेश पर उसका इलाज एवं पुनर्वास किया जा सके।

बेसहारा मनोरोगी की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले स्थानीय निवासी  संजय ठाकुर

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी सुरेंद्र कुमार को इस बेसहारा मनोरोगी का पता सोशल मीडिया के जरिये चला जिसके बाद फाउंडेशन के ट्रस्टी उसके पास गए जहाँ उन्होंने देखा कि संजय ठाकुर नामक स्थानीय निवासी  बेसहारा मनोरोगी की सेवा कर रहा है। संजय ना केवल उस व्यक्ति के लिए खाने पीने का इंतजाम किया है बल्कि ठण्ड से राहत देने के लिए उसे रजाई और कपड़े भी उपलब्ध करवाया हैं।

संजय का कहना है कि यह मासूम मनोरोगी न तो अपना नाम बताता है और न ही किसी चीज की मांग करता है। बस चुपचाप बैठा रहता है। उन्होंने कहा कि अक्सर आसपास के लोग उन्हें मनोरोगी के साथ देखते हैं और थोड़ी बहुत पूछताछ के बाद आगे बढ़ जाते हैं । उन्होंने कहा कि वे इंसानियत के नाते उसके साथ जुड़े हैं और यदि प्रशासन उसके इलाज तथा पुनर्वास का दायित्व निभाए तो उन्हें खुशी होगी।

The post स्थानीय निवासी ने उठाई चमाकड़ी पुल रेनशेल्टर  में मिले मनरोगी के इलाज व पुनर्वास की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस नेता ने लांघी गुण्डागर्दी की तमाम सीमाएं, पुलिस प्रशासन बना मूक दर्शक: भाजपा
शिमला-  हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पूर्व मंत्री रिखी राम कौण्डल तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र धर्माणी ने बिलासपुर विधयाक बम्बर ठाकुर के बड़े पुत्र द्वारा अपने साथियों सहित मिलकर तीन युवकों पर जानलेवा हमला करने की बात पर कहा कि प्रदेश सरकार आतंक के सहारे शासन कर रही है। कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश में गुण्डागर्दी की तमाम सीमाएं लांघ दी है। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है और अपराधियों के खिलाफ कोई कार्यवाही करने के वजाए उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहा है। जिससे आम आदमी भयभीत और आतंकित है और असुरक्षा के साथ जी रहा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आए दिन हो रही अपराधिक घटनाओं में सत्ताधारियों की संलिप्तता स्पष्ट नजर आती है वावजूद उन पर कोई कार्यवाही किए जाने के वजाए निर्दाेशों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिलासपुर में घटित अपराधिक वारदात में विधायक पुत्र की संलिप्तता के बारे में सब जानते हैं परन्तु कोई कानूनी कार्यवाही के वजाए विधायक पुत्र को बचाने की पुरजोर कोशिशें हो रही है इससे पूर्व भी विधायक द्वारा सरकारी कर्मचारियों को डराने धमकाने के प्रर्याप्त सबूत हैं फिर भी उन पर कोई कार्यवाही न होना इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है कि अब प्रदेश में कानून नहीं बल्कि जंगल राज चल रहा है।

पढ़िए क्या है ये है मामला

बिलासपुर शहर के डियारा सैक्टर में वीरवार देर रात को सब्जी का काम करने वाले 3 युवक एक कार में बैठकर जा रहे थे कि हनुमान मंदिर के पास पहुंचने पर विधायक बंबर ठाकुर के बड़े बेटे ने अपने साथियों सहित कार को रोककर इन पर तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही सिटी चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे तथा मामले को संभालने की कोशिश की। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि भीड़ व अंधेरे का लाभ उठाते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान बंबर ठाकुर भी मौके पर पहुंचे तथा अपने बेटे को गाड़ी में बैठाकर ले गए। नेता की इस हरकत पर स्थानीय जनता भड़क गई तथा रात को 2 बजे तक लोग सिटी चौकी के पास डटे रहे। मामले के तूल पकडऩे पर हरकत में आई पुलिस ने 6 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों को मिली जमानत, बिना सुचना पुलिस ने गुस्साई भीड़ पर बरसाए डंडे

3 सब्जी विक्रेताओं पर किए गए हमले के आरोपियों को जमानत मिल जाने के बाद डियारा सैक्टर में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आरोपी अनिल उर्फ पिंटू के डियारा सैक्टर स्थित उसके क्वार्टर में पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उसके क्वार्टर के बाहर सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए तथा उसे बाहर निकाल कर किसी दूसरे स्थान पर भेजने की मांग करने लगे। देर रात हुई घटना में गुस्साई भीड़ और पुलिस में गहमागहमी हो गई, जिसके चलते पत्थरबाजी भी हुई।

मारपीट के आरोपियों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा था तथा मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने बिना किसी सूचना के डंडे बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा की गई इस डंडेबाजी का शिकार हुई पीड़ित ने बताया कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। डियारा सैक्टर पूरी तरह पुलिस छावनी में तबदील हो गया था तथा जिला प्रशासन ने साथ लगते पुलिस थाना बरमाणा से भी पुलिस बल मौके पर बुला लिया था।

पढ़ें- अवैध सड़क निर्माण के खिलाफ अपने आवाज उठाने वाले डीएफओ पर हिमाचल के कांग्रेस विधायक ने  गुंडों  द्वारा करवाया हमला, न ही कोई एफ आई और न ही कोई शिकायत दर्ज

भााजपा का यह कहा कि पिछले 3  वर्षों में हिमाचल प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में तीन गुणा ज्यादा बृद्धि हुई है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधिक घटनाओं में वेतहाशा बृद्धि के साथ अब प्रदेश आंतकियों की शरण स्थली भी बनता जा रहा है। कुल्लू में आईएसआईएस का संदिग्ध उग्रवादी व जतोग कैंट में देश विरोधी नारों ने सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की स्थिति सुधार पाने में नाकाम साबित हुई है।

विदेशी पर्यकटों के साथ बलात्कार व प्रदेश भर में महिलाओं द्वारा आत्महत्या की घटनाओं में बृद्धि प्रदेश के बिगड़ते हालात के बारे में बता रहे हैं। सरकार की इस नाकामी से हिमाचल प्रदेश की छवि पर गहरा आघात पहुॅचा है। देवभूमि की छवि अपराध भूमि की वन रही है। यह कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

भाजपा ने कहा कि बिलासपुर के सैक्टर 11 में हुए घटनाको करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए और मुख्यमंत्री को तुरन्त प्रभाव से विधायक से त्यागपत्र लेना चाहिए ताकि लोगों को अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को उनकी सुरक्षा करने के वजाए उन्हें आतंकित करने का दण्ड मिल सके। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक द्वारा इससे पहले भी डीएफओ और एक डाक्टर के साथ दुरव्याहार किया जा चुका है पर सरकार विधायक पर कार्यवाई करने के वजाए सरकार मूकदर्शक बने बैठी है।

The post कांग्रेस नेता ने लांघी गुण्डागर्दी की तमाम सीमाएं, पुलिस प्रशासन बना मूक दर्शक: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर की घटना में बिना किसी जाॅच पडताल किए मुख्यमंत्री ने सुना दिया फैसला:बिन्दल
सोलन-  हिमाचल प्रदेश में चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे विरोध के प्रती अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा0 राजीव बिन्दल ने कहा कि यह बहुत ही दुःखदायी प्रकरण है कि चिकित्सकों को चिकित्सा सेवा बन्द करनी पड़ी है।

बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का जनमानस सरकारी चिकित्सालों पर निर्भर है, प्रदेश के 90 प्रतिशत लोक प्राईमरी हैल्थ सैन्टरों व अन्य सरकारी अस्पतालों से इलाज करवाते है।  ऐसे में डाकटरों के द्वारा किया जा रहा प्रोटैस्ट प्रत्योक व्यक्ति को बुरी तरह प्रभावित करता है।

भाजपा नेता बिन्दल ने यह भी कहा कि चिकित्सक लगातार एक के बाद एक हो रही घटनाओं को लेकर अपना दुःख सरकार के पास रखते आए है परन्तु प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सही तरीके से डाक्टरों के पक्ष को तवज्जों नहीं दी। यहाॅ तक की बिलासपुर की घटना में बिना किसी जाॅच पडताल किए ही मुख्यमंत्री द्वारा फैसला सुना दिया गया ।

सुनिये बिलासपुर के विधयाक आरोपन बम्बर ठाकुर डॉक्टर को धमकाते हुए

बिन्दल ने कहा कि डाक्टरों को कार्य करने के लिए एक स्वस्थ वातावरण की जरूरत होती है और ऐसा वातावरण देना सरकार का दायित्व है और इस दायित्व को निभाने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल हुई है ।

डा0 बिन्दल ने कहा कि यदि माहौल जल्दी अनुकूल नहीं हुआ तो डाक्टरों का मनोबल टूटेगा और हिमाचल से डाक्टरों का पलायन बढ़ेगा, जिससे हमारी चिकित्सा व्यवस्था क-प्रभावित होगी।

The post बिलासपुर की घटना में बिना किसी जाॅच पडताल किए मुख्यमंत्री ने सुना दिया फैसला:बिन्दल appeared first on हिमाचल वॉचर.

विडियो: सड़क के बीचो बीच खड़ा कर दिया मुख्यमंत्री का काफिला, करीब 3 घंटे तक रुका रहा सारा ट्रैफिक
बिलासपुर- हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री वीरभद्र सिंह पिछले कल बिलासपुर जिला के कुठेड़ा में कई घोषणाओं के बाद वहां मौजूद  लोगों की समस्याएं सुनने में व्यस्त हो गए। लेकिन इस दौरान प्रशासन ने बीच सड़क पर मुख्यमंत्री के काफिले की सारी गाडिय़ां बीच सड़क में खड़ी कर दीं। शाम करीब सवा 3 बजे पूरा ट्रैफिक रोक दिया गया क्योंकि काफिले की गाडिय़ां बीच सड़क में पार्क थीं।

वैसे तो आम जनता कई सालो कई इस वीआईपी कलचर से ग्रस्त है लेकिन इस बार स्कूल से छुट्टी कर स्कूल बस में सवार भूख से बिलखते बच्चे इस वीआईपी ड्रामे से ग्रस्त हुए। जनता की परेशानी को सुनने वाले मुख्यमंत्री आम जनता की ही परेशानी बन गए।

विडियो

जानिए कैसे लगा मुख्यमंत्री के काफिले की वजह से जाम

लाल बत्ती वाली गाड़ियां सायरन बजाते हुए आईं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नीचे उतरे और बिलासपुर जिला के कुठेड़ा में लोगों की समस्याएं सुनने में व्यस्त हो गए। उधर, प्रशासन ने मुख्यमंत्री के काफिले की सारी गाडिय़ां बीच सड़क में खड़ी कर दीं। शाम करीब सवा 3 बजे पूरा ट्रैफिक रोक दिया गया क्योंकि काफिले की गाडिय़ां बीच सड़क में पार्क थीं।

करीब 3 घंटे तक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे भूख से बस में ही बिलखते रहे और प्रशासन असंवेदनशील बना रहा। कोई गाड़ी गुजर नहीं सकी क्योंकि सड़क ही सरकारी पार्किंग बन गई। इधर स्कूल से छुट्टी कर घर जाने का इंतजार कर रहे बच्चे परेशान रहे तो उधर, उनके मां-बाप। मगर कर भी क्या सकते हैं अब सबको इस बात का इंतजार था कि कब सरकारी कार्यक्रम खत्म हो और ट्रैफिक को रास्ता मिले।

करीब 3 घंटे के बाद जब कार्यक्रम खत्म हुआ और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का काफिला वहां से निकला, उसके बाद ही स्कूल बसें वहां से निकल पाईं। अब इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है। लोग प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों को कहना है कि क्या सीएम के कार्यक्रम के लिए लोगों की सहूलियत का ध्यान नहीं रखा जाना चाहिए।

The post विडियो: सड़क के बीचो बीच खड़ा कर दिया मुख्यमंत्री का काफिला, करीब 3 घंटे तक रुका रहा सारा  ट्रैफिक appeared first on हिमाचल वॉचर.

बिलासपुर में अचानक घर पहुंची पुलिस को देख बैंक मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस की खराब छवि पे सवालिया निशान
बिलासपुर-   छुट्टी के दिन अचानक घर पर पहुंची पुलिस को देखकर बैंक मैनेजर बुरी तरह से घबरा गए। हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। यह दर्दनाक मामला हिमाचल के बिलासपुर का है।

यहां डियारा सेक्टर के एक घर में रविवार सुबह करीब छह बजे अचानक पहुंची पुलिस देखकर बैंक मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हादसे से परिजन सकते में हैं। बताया जा रहा है कि परिवार का एक युवक शादियों में डीजे लगाने का काम करता है।

पिछली रात शादी समारोह खत्म होने के बाद युवक डीजे का सामान अपनी गाड़ी में भरकर घर लौट रहा था। संयोग से उस इलाके में चोरी हो गई और रात को युवक की गाड़ी का नंबर पुलिस ने नोट कर लिया।

घर पर पुलिस देख घबरा गए मैनेजर

गाड़ी की लोकेशन के हिसाब से रविवार सुबह छह बजे पुलिस घर पहुंच गई और छानबीन करने लगी। इससे मनसा राम (56) बुरी तरह घबरा गए और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

मनसा राम पंजाब नेशनल बैंक की मलोखर शाखा में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए पुलिस को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

परिजनों का कहना है कि अगर ऐसा कुछ था भी तो कोई एक कर्मी घर में आकर बातचीत कर सकता था। लेकिन पुलिस का रवैया देख तो लग रहा था कि घर में कोई कुख्यात अपराधी छिपा हो। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन करवाई जा रही है।

The post बिलासपुर में अचानक घर पहुंची पुलिस को देख बैंक मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस की खराब छवि पे सवालिया निशान appeared first on हिमाचल वॉचर.