Rohan Chand Thakur Archives - हिमाचल वॉचर

एचआरटीसी चालक ने की आत्महत्या, दम तोड़ने से पहले बनाए विडिओ में रीजनल मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
मंडी: हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मपुर डिपो के एक चालक ने लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम संजय था, जो एचआरटीसी में चालक के पद पर तैनात था। संजय मूल रूप से हिमाचल के कुल्लू जिले का रहने वाला था। चालक के दम तोड़ने से पहले की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें मृतक ने रीजनल मैनेजर धर्मपुर विनोद पर प्रताड़ित करने, वेतन रोकने और उसे नौकरी से निकालने के गंभीर आरोप लगाया हैं।

सूत्रों से प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार आरएम, धर्मपुर, विनोद कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि चालक संजय कुमार को किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया गया और वेतन न मिलने की बात भी गलत है। उन्होंने कहा कि चालक को वेतन मिल रहा था। चालक के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव का केस भी चला हुआ था। उन्होंने कहा की चालक की लापरवाही से बस दुर्घटना हुई थी, जिसके बाद उसे सस्पेंड किया गया था। इसके बाद संजय कुमार को 2024 में धर्मपुर में तैनाती दी गई थी। आरोप सिद्ध होने के बाद चालक पर आरएम, धर्मपुर, ने न्यूनतम जुर्माना लगाया था।

आरएम विनोद कुमार का कहना है कि दिनांक 7 दिसंबर 2024 से लेकर 3 जनवरी 2025 तक संजय छुट्टी पर था। 4 जनवरी को संजय नें ड्यूटी ज्वाइन की थी। इसके बाद 7 जनवरी को संजय ने दोबारा अर्जित अवकाश की एप्लीकेशन दी और बिना स्वीकृत करवाए ही छुट्टी पर चला गया।

वहीं पुलिस के मुताबिक संजय की मृत्यु उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हुई है और उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले पर परिवार की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और अगर परिवार शिकायत दर्ज करवाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही उन्होंने डिवीजनल मैनेजर मंडी को जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, प्रबंध निदेशक का कहना है कि पूरा मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन प्रारंभिक जानकारी मिलते ही उन्होंने जांच के निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले प्रारंभिक जांच का इंतजार किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

The post एचआरटीसी चालक ने की आत्महत्या, दम तोड़ने से पहले बनाए विडिओ में रीजनल मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

गर्भावस्था के 70 दिनों के भीतर आंगनवाड़ी केंद्र में पेंजीकरण करवाना अनिवार्य
शिमला- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बचत भवन में ‘मुस्कान योजना’ के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला के  आयोजन मे शिमला के उपायुक्त  रोहन चंद ठाकुर ने  विभाग के अधिकारियो  व कर्मचारियों से  कहा कि  आंगनवाड़ी स्तर पर प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीकरण 70 दिनों के भीतर करवाना सुनिश्चित करें।

पिछले 05 वर्षो का शिशु लिगांनुपात सर्वेक्षण पंचायत स्तर पर किया जाए व इस सर्वेक्षण के आधार पर लगातार घटती शिशु लिंगानुपात वाली पंचायतों को चिन्हित कर इस योजना के तहत सुधार लाने हेतु अभियान लाया जाएगा ताकि लिंगानुपात में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

उपयुक्त ने बताया कि  मुस्कान योजना के तहत आंगनवाड़ी स्तर  पर भी पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, गर्भवती महिलाओं व उनके परिवार के सदस्यों की जागरूकता के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बालिका के जन्म पर बालिका जन्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्ची का वजन लेने, आधार कार्ड बनाने, मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित बधाई पत्र के साथ उपहार भी प्रदान किए जाएंगें। तथा खंड स्तर पर हर तीसरे महीने बालिका दिवस का आयोजन किया जाएगा।

हर महीने  प्रत्येक बाल विकास परियोजना में शिक्षा, खेल, कला, साहसिक गतिविधि इत्यादि सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि रखने वाली बालिका को ‘महीने की एक मुस्कान’ के रूप में चिन्हित किया जायेगा। बालिकाओं व महिलाओं की उत्कृष्ट भागीदारी के लिए पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।

इन बालिकाओं व महिलाओ के अलावा मुस्कान योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट भागीदारी के लिए सर्वोच्च आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना अधिकारी व पंचायतों को विशेष सरकारी समारोहों में सम्मानित किया जाएगा। जिला में सार्वजनिक स्थलों में महिला शौचालयों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। जिले में महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलम्बी बनाने के लिए उन्हें ड्राईविंग, प्रुनिंग, इलैक्ट्रीशियन, मिस्त्री इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शिमला ने बताया कि जिला शिमला में मुस्कान योजना के तहत कार्यशाला में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। विभिन्न कोर कमेटियों का गठन भी किया गया जो मुस्कान योजना का नियमित तौर पर अनुश्रवन करेगी। कार्यशाला में 11 बाल विकास परियोजना अधिकारियों व 69 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया तथा खंड स्तर पर मुस्कान कार्य योजना को अंतिम रूप दिया।

The post गर्भावस्था के 70 दिनों के भीतर आंगनवाड़ी केंद्र में पेंजीकरण करवाना अनिवार्य appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित, जानिए किन जगहों से कर सकेंगे पटाखों की खरीदारी
हिमाचल वॉचर की लोगों से ये निवेदन है कि हो सके तो इस बार की दिवाली बिना पटाखों के मनाये, क्योँकि पटाखों का जहरीला   धुआं हमारे पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए घातक है। हो सके तो इस बार की दिवाली बिना पटाखों के मनाये

शिमला-  जिला दण्डाधिकारी शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दीवाली के दौरान लोगों तथा संपत्ति की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन शिमला ने नगर निगम क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। इन स्थानों के अलावा अन्य किसी स्थान पर पटाखों की बिक्री, पटाखे रखने व उनके परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि आईस स्केटिंग रिंक शिमला, बालुगंज में गोपाल मंदिर के सामने के मैदान पर, छोटा शिमला में संजौली की ओर जाने वाली सड़क के किनारे, खलीनी बाईपास में त्रिलोक चंद की दुकान के नजदीक खुले स्थान पर, न्यू शिमला के सैक्टर-1 में बस स्टॉप के निकट, सब्जी मंडी ढली, टुटू चौक से 100 मीटर आगे शिमला की ओर जाने वाली सड़क पर पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम शिमला तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा पटाखों की बिक्री के लिए इन स्थानों पर स्टॉल लगाने के लिए मार्क किया जाएगा। यह आदेश 19 अक्तूबर, 2016 से 31 अक्तूबर, 2016 तक लागू होंगे।

हिमाचल वॉचर की लोगों से ये निवेदन है कि हो सके तो इस बार की दिवाली बिना पटाखों के मनाये, क्योँकि पटाखों का जहरीला   धुआं हमारे पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए घातक है। हो सके तो इस बार की दिवाली बिना पटाखों के मनाये। पटाखों के बिना भी हम सब दिवाली के इस पवित्र तोयहर को हंसी खुशी से मना सकते है।

Photo: NewsGram

The post शिमला में  पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित, जानिए किन जगहों से कर सकेंगे पटाखों की खरीदारी appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में सेब ढुलाई दरों में 10 % बढ़ोतरी से बागवानों में निराशा
इस बार ढुलाई की दरों में प्रशासन ने सीधे दस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है,ट्रकों के साथ पिकअप और टेंपो के भाड़े का भी निर्धारण किया गया,सेब सीजन को लेकर बैठक को लेकर ऊपरी क्षेत्रों के कई अफसर नदारद रहे

शिमला- शिमला जिले में सेब ढुलाई के रेट जिला प्रशासन ने बढ़ा दिए हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ढुलाई की दरों में प्रशासन ने सीधे दस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ढुलाई की दरों में इतनी बढ़ोतरी पर बागवान बिफर गए हैं।

बागवानों का कहना है कि इस साल मौसम की मार से फसल पहले ही कम है ऊपर से ढुलाई के रेट दस फीसदी बढ़ाना तर्कसंगत नहीं लग रहा है। सेब सीजन को लेकर उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक के दौरान दरें तय की गईं।

उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने मीटिंग की अध्यक्षता की। बैठक में ट्रकों के साथ पिकअप और टेंपो के भाड़े का भी निर्धारण किया गया। सेब ढुलाई के भाड़े में बढ़ोतरी से बागवानों पर दोहरी मार पड़ी है। जिला प्रशासन ने सेब ढुलाई करने के लिए बीते वर्ष के भाड़े में दस फीसदी की बढ़ोतरी की है।

कई अफसर रहे बैठक से नदारद

सेब सीजन को लेकर बैठक को लेकर ऊपरी क्षेत्रों के कई अफसर नदारद रहे। लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंताओं को लिखित में बैठक की सूचना दी गई। रोहडू, चौपाल के बिजली विभाग और लोनिवि के अफसर बैठक में आए ही नहीं।

एसडीएम साहब आपके दफ्तर में भी तो नहीं होती है बिजली

बैठक के दौरान स्थिति उस समय हास्यास्पद हो गई जब किसानों ने कहा कि रोहडू, जुब्बल और चौपाल में बिजली की समस्या बहुत अधिक है। उसी समय एक किसान ने  कहा कि एसडीएम साहब आपके दफ्तर में भी तो नहीं होती है बिजली। इस पर एसडीएम रोहड़ू ने माना और कहा कि हां जी दिक्कत है।

खुद करेंगे शौचालय का निर्माण

जिला उपायुक्त ने नारकंडा और सैंज में एपीएमसी को शौचालय बनाने के लिए निर्देश दिए थे लेकिन जब उपायुक्त ने बैठक के दौरान एपीएमसी के अधिकारी से पूछा की आपने शौचालय बना दिए हैं तो इस पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर उपायुक्त ने कहा कि हम खुद शौचालय का निर्माण करेंगे और उस पर होने वाला सारा खर्च एपीएमसी को देना होगा।

The post हिमाचल में सेब ढुलाई दरों में 10 % बढ़ोतरी से बागवानों  में निराशा appeared first on हिमाचल वॉचर.

3 को 1 से भाग नहीं कर पाए हिमाचल की प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थी, उपायुक्त हैरान
शिमला- राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारू में चौथी व पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे गणित में एक सवाल भी हल नहीं कर पाए। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर जब बुधवार को स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो गणित में भाग का एक प्रश्न लिखवाया। प्रश्न में तीन अंकों को एक अंक से भाग करना था, लेकिन करीब 15 बच्चों में से एक भी बच्चा प्रश्न का जवाब नहीं दे पाया। यह देखकर उपायुक्त हैरान रह गए। उन्होंने जब बच्चों से पूछा तो कोई भी बच्चा जवाब नहीं दे पाया। फिर उपायुक्त ने शिक्षकों से पूछा, तब शिक्षक भी गर्दन झुकाए खड़े रहे।। उपायुक्त ने शिक्षकों को डांट लगाते हुए शिकायत शिक्षा विभाग से करने की बात कही है।

सीएचसी, आइटीआइ और पुलिस चौकी का भी किया निरीक्षण

उपायुक्त ने जलोग में सीएचसी, आइटीआइ और पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया और विभिन्न विकासात्मक कायरें का जायजा लिया। इसके अलावा उपायुक्त ने स्कूल में छात्रों के साथ विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प होकर पढ़ाई करनी चाहिए तथा विकास के लिए खेल व अन्य गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

भज्जी स्कूल में पाठन कार्य संतोषजनक

उपायुक्त ने मशोबरा विकास खंड के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मूल भज्जी का भी निरीक्षण किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मूल-भज्जी में अध्यापन और पठन-पाठन कार्य बहुत ही संतोषजनक है। यहा पर विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

The post 3 को 1 से भाग नहीं कर पाए  हिमाचल की प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थी, उपायुक्त हैरान appeared first on हिमाचल वॉचर.

डीएसपी (ट्रैफिक) द्वारा टैक्सी चालकों से की गयी मारपीट से गुस्साए लोगों के विरोध करने पे बरसी लाठियां:आरोप
टैक्सी चालकों ने आरोप लगाया कि डीएसपी शराब के नशे में थे।  पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी ट्रैफिक को पद से हटाने के लिए सरकार को पत्र लिखा है।

शिमला-  राजधानी शिमला में बुधवार रात डीएसपी (ट्रैफिक)द्वारा टैक्सी चालकों से की गयी मारपीट के मामले ने तूल पकड़ ली है! पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए गुस्सायी गुस्सायी भीड़, टैक्सी चालकों व आम जनता पर लाठीचार्ज किया जिससे टैक्सी चालक व स्थानीय लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रास मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी ट्रैफिक को पद से हटाने के लिए सरकार को पत्र लिखा है।

डीएसपी (ट्रैफिक) अमित ठाकुर बुधवार रात सवा नौ बजे चेकिंग के दौरान यहां गुरुद्वारे के सामने से गुजर रहे थे। वहां कुछ टैक्सियां सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी की गई थीं।

अमित ठाकुर ने वहां से टैक्सियां हटाने के लिए कहा। टैक्सी (एचपी 01 एम 0865) के चालक अमित ने वहां से वाहन हटाने से मना कर दिया। अमित के साथ टैक्सी चालक पवन भी वहां था। दोनों टैक्सी चालकों की काफी देर तक डीएसपी के साथ कहासुनी होती रही। डीएसपी ने दोनों चालकों को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थानीय सभी टैक्सी चालक एकजुट होकर डीएसपी के साथ हाथापाई की। डीएसपी के ड्राइवर द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मौके पर त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) पहुंच गया।

क्यूआरटी ने स्थानीय लोगों के साथ टैक्सी चालकों पर भी लाठीचार्ज किया। इसके बाद डीएसपी को ट्रैफिक कंट्रोल रूम ले जाया गया!

गुस्सायी भीड़ ने डीएसपी से माफी मांगने की मांग कर बाहर बुलाया। जब डीएसपी बाहर आए तो उन्होंने टैक्सी चालकों से उलझना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक यह विवाद चलता रहा। सदर के एसएचओ चंद्रशेखर सहित अन्य पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद डीएसपी को आइजीएमसी में उपचार के लिए ले गए। घायल टैक्सी चालकों को भी आइजीएमसी ले जाया गया।

डीएसपी पर नशे में होने का आरोप

टैक्सी चालकों ने आरोप लगाया कि डीएसपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल लोगों का मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी शराब के नशे में नहीं पाया गया। अब इस मामले जल्द गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

क्यूआरटी ने स्थानीय लोगों के साथ टैक्सी चालकों पर भी लाठीचार्ज किया। इसके बाद डीएसपी को ट्रैफिक कंट्रोल रूम ले जाया गया। गुस्साए टैक्सी चालकों ने डीएसपी से माफी मांगने की मांग कर बाहर बुलाया। जब डीएसपी बाहर आए तो उन्होंने टैक्सी चालकों से उलझना शुरू कर दिया।

डीसी ने दिए जांच के आदेश

उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम शहरी इस मामले की पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपेगे। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

हो रही है जांच

दोनों ओर से एफआइआर दर्ज कर ली गई है। सरकार को पत्र लिखा गया है कि डीएसपी अमित को पद से हटाया जाए। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

डीडब्लयू नेगी, पुलिस अधीक्षक

बदतमीजी कर फाड़ दी वर्दी

मैं चेकिंग के दौरान था। मैंने टैक्सी चालकों को टैक्सी हटाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद वे मुझसे मारपीट करने लगे। यहां तक कि मेरी वर्दी भी फाड़ दी। मौके पर मैं और मेरा ड्राइवर ही था।

अमित ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक

Photo: Newspaper Cutting/Jagran/TNS

The post डीएसपी (ट्रैफिक) द्वारा टैक्सी चालकों से की गयी मारपीट से गुस्साए लोगों के विरोध करने पे बरसी लाठियां:आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

सांगटी के लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर, शिकायतों के बावजूद डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कोई प्रबंध नहीं
शिमला-  सांगटी वासियों ने गंदगी के संबंध में उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने समस्या को उपायुक्त के सामने रखा। मांग रखी गई कि सांगटी में कूड़े का उचित प्रबंध किया जाए तथा समरहिल से सांगटी तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।

सांगटी में घर से कूड़ा उठाने के लिए प्रबंध नहीं है और न ही गांव वालों के पास कोई भी ऐसी जगह है। जहां कूड़ा इकट्ठा करके नष्ट किया जा सके। ग्राम पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने बताया की इससे पहले भी कूड़े की समस्या के बारे में प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी।

ज्ञापन के माध्यम से यह आग्रह किया गया कि उपायुक्त के माध्यम से नगर निगम को यह प्रस्ताव दिया जाए कि गांव सांगटी में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने के लिए सहयोग दिया जाए। सांगटी में तीन हजार लोग रहते हैं और कूड़ा उठाने का कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में हर जगह कूड़ा फैल रहा है, जिससे की लोगों को समस्याओं का सामना करने पड़ रहा है। उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया है कि समस्याओं को हल किया जाएगा।

Photo: Himachal Watcher/File Photos Sangti

The post सांगटी के लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर, शिकायतों के बावजूद डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कोई प्रबंध नहीं appeared first on हिमाचल वॉचर.