Manohar singh smriti Archives - हिमाचल वॉचर

तृतीय मनोहर सिंह स्मृति समारोह की सातवीं संध्या पर ‘‘मेरा वो मतलब नहीं था’’ नाटक का मंचन
शिमला-  सात दिवसीय नाट्य समारोह की सातवीं संध्या पर एक्टर प्रिपेयर प्रोडक्शन, मुम्बई की प्रस्तुति ‘‘मेरा वो मतलब नहीं था’’ नाटक का मंचन किया गया। जिसके निर्देशक राकेश बेदी और मुख्य भूमिका में प्रख्यात सिने अभिनेता अनुपम खेर, नीना गुप्ता और स्वयं राकेश बेदी थे।

नाटक में प्रीतम कुमार चोपड़ा और हेमा राय जो दिल्ली के चांदनी चौक में पले और बड़े हुए। साथ पढ़ते समय से ही वे एक-दूसरे को चाहने लगे। परिस्थितियों के अनुसार वे एक दूसरे से अलग हो गये। और उन्हें लगा कि दूसरों द्वारा उन्हें नीचा दिखाया जा रहा हैं। अन्तराल के बाद वे दिल्ली के लोधी गार्डन में पुनः मिलते है और अन्तरमन की बाते करते हैं और उन्हें मालूम होता है कि वे एक दूसरे के बारे में गल्तफहमियों का शिकार होते हैं। इसी विषय पर नाटक की कहानी घूमती है।

नाट्य समारोह की सातवीं व अंतिम संध्या पर मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत परिवार सहित विराजमान हुए और साथ ही उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राम नाईक  भी परिवार सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। श्रीमती अनुराधा ठाकुर सचिव भाषा एवं संस्कृति ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पारम्परिक ढ़ग से स्वागत एवं सम्मान किया। तथा सभागार में उपस्थित शिमला शहर के गणमान्य व्यक्तियों और बहुत संख्या में नाटक प्रेमी दर्शकों का स्वागत किया।

नाटक की समाप्ति पर सभी कलाकारों का परिचय करवाया गया और मुख्य अतिथि द्वारा  हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। शशि ठाकुर निदेशक भाषा विभाग ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों का कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद किया तथा विभाग द्वारा आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी।

The post तृतीय मनोहर सिंह स्मृति  समारोह की सातवीं संध्या पर ‘‘मेरा वो मतलब नहीं था’’ नाटक का मंचन appeared first on हिमाचल वॉचर.

दि बिगनर थियेटर ग्रुप शिमला द्वारा ‘‘डेथ ऑफ ए सेल्ज़मैन’’ नाटक का मंचन
दिनांक 16 मई, 2016 को शाम 6:00 बजे सुरनई थियेटर एण्ड फोक आर्टस फाऊण्डेशन, मुम्बई की प्रस्तुति ‘‘नमस्ते’’ का मंचन किया जायेगा। जिसमें निर्देशन के0के0 रैना और मुख्य अभिनय में इला अरूण होंगी।

शिमला-  सात दिवसीय नाट्य समारोह के पांचवे दिन दि बिगनर थियेटर ग्रुप, शिमला द्वारा ‘‘डेथ ऑफ ए सेल्ज़मैन’’ नाटक का मंचन किया गया। जिसके निर्देशक धीरेन्द्र सिंह रावत और मुख्य भूमिका में अभिनेता उमा उदय दत्त भारती और तनुप्रिया थे।

ये भी पढ़ें: 7 दिवसीय नाटय समारोह के पहले दिन सात लघु कथाओं पर आधारित नाटक का मंचन

आर्थर मिलर द्वारा लिखित सुप्रसिद्ध नाटक ‘‘डैथ ऑफ ए सेल्समैन’’ पर आधारित हिन्दी में रूपान्तरण किया गया है। यह नाटक 20वीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ अमेरीकी नाटकों की श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़ें: मनोहर सिंह स्मृति समारोह के दूसरे दिन गेयटी थियेटर में ‘पियानों’ नाटक का मंचन

नाटक में यथार्थ और कल्पना (स्वप्न) के बीच झूलता मुख्य पात्र विल्ली लोमैन भारतीय परिवेश में शिमला में रहने वाला कृष्ण लाल वर्मा बन जाता है। उसी तरह नाटक के बाकी पात्रों के नाम और व्यावहारिक तौर तरीके भी बदल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: जगमीरा क्रियेटिव आर्ट्स, मुम्बई द्वारा रविन्द्रनाथ टेगोर की कहानी पर आधारित ‘‘स्त्रीर पत्र’’ नाटक का मंचन

हिन्दी रूपान्तरण करते वक्त नाटक के मूल भाव और सन्देश को यथावत रखा गया है। यह नाटक एक परिवार के मार्मिक द्वन्द्व को दर्शाता है। नाटक में राष्ट्र के आधारभूत मूल्यों और महत्वपूर्ण विषयों को भी उजागर किया गया है।

ये भी पढ़ें: एले हॉऊस, मुम्बई द्वारा गेयटी में मशहूर उपन्यास ‘दि प्रोफिट’ पर आधारित ‘‘पैगम्बर’’ नाटक का मंचन

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी प्रेक्षागृह में नाट्य समारोह की पांचवीं संध्या पर शिमला शहर के गणमान्य व्यक्ति और बहुत संख्या में नाटक प्रेमी दर्शक उपस्थित हुए। शशि ठाकुर निदेशक भाषा विभाग ने नाटक के अंत में सभी कलाकारों को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

Photo: Representational Image

The post दि बिगनर थियेटर ग्रुप शिमला द्वारा ‘‘डेथ ऑफ ए सेल्ज़मैन’’ नाटक का मंचन appeared first on हिमाचल वॉचर.

एले हॉऊस, मुम्बई द्वारा गेयटी में मशहूर उपन्यास ‘दि प्रोफिट’ पर आधारित ‘‘पैगम्बर’’ नाटक का मंचन
दिनांक 15 मई, 2016 को शाम:6:00 बजे दि बिगनर थियेटर ग्रुप की प्रस्तुति ‘‘डैथ ऑफ ए सेल्जमैन’’ का मंचन किया जायेगा। जिसमें निर्देशन धीरेन्द्र सिंह रावत और मुख्य अभिनय में उमा उदय दत्त भारती और तनुप्रिया होंगे।

शिमला- सात दिवसीय नाट्य समारोह के चौथे दिन एले हॉऊस, मुम्बई द्वारा ‘‘पैगम्बर’’ नाटक का मंचन किया गया। जिसके निर्देशक विकास द्विवेदी और मुख्य भूमिका में मशहूर सिने अभिनेता टॉम एल्टर थे।

पैगम्बर नाटक की रचना खलील जिब्रान के मशहूर उपन्यास दि प्रोफिट पर आधारित है। नाटक में मानव जीवन के अन्तर्चैतन्य की अवस्थाओं और पंच महाभूतों- पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश की महत्ता भी दर्शायी गई है कि किसी व्यक्ति के जीवन में खलल डालना कितना आसान है।

नाटक की शुरूआत पंचमहाभूतों से रहित अनन्त के जन्म से होती है। जो प्यार, भावना, ज्ञान, धर्म, ईर्ष्या, घृणा, सुख दुख, मैत्री और सुन्दरता आदि भावों से परे है। नाटक में इसके जीवन के अनेक क्षणों को अभिव्यक्त किया गया है कि वह पैगम्बर से प्रत्येक बार कैसे मिलता है और वह बच्चा कैसे पैगम्बर से मार्गदर्शन प्राप्त कर अच्छा है। सहसा पता चलता है कि यह तीव्रबुद्धि और विलक्षण बच्चा कोई और नही स्वयं खलील जिब्रान है। जीवन के विभिन्न पड़ावों पर मिलने वाला पैगम्बर कोई और नही बल्कि उसका अपना अवचेतन मन है। नाटक में छत्तीसगढ़ और हरियाणा का समृद्ध लोक संगीत शामिल किया गया है छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्ध लोक नृत्य कर्मा नाटक का मुख्य आकर्षण है।

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी प्रेक्षागृह में नाट्य समारोह की चौथी संध्या पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री एसएस परमार पूर्व मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार का शशि ठाकुर निदेशक भाषा विभाग ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर गेयटी थियेटर में शिमला शहर के गणमान्य व्यक्ति और बहुत संख्या में नाटक प्रेमी दर्शक उपस्थित हुए। श्री एसएस परमार ने नाटक के अंत में सभी कलाकारों का हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया।

The post एले हॉऊस, मुम्बई द्वारा गेयटी  में मशहूर उपन्यास ‘दि प्रोफिट’ पर आधारित  ‘‘पैगम्बर’’ नाटक का मंचन appeared first on हिमाचल वॉचर.

मनोहर सिंह स्मृति समारोह के दूसरे दिन गेयटी थियेटर में ‘पियानों’ नाटक का मंचन
इसी क्रम में दिनांक 13 मार्च, 2016 को शाम 6:00 बजे जगमीरा क्रियेटिव आर्ट्स मुम्बई की प्रस्तुति स्त्रीर पत्र का मंचन किया जायेगा। जिसमें निर्देशन और मुख्य अभिनय सुश्री सीमा विश्वास का है।

शिमला- सात दिवसीय इस नाट्य समारोह के दूसरे दिन रायर रेपरटॉयर, मुम्बई द्वारा पियानों नाटक का मंचन किया गया। जिसके निर्देशक रघुवीर यादव है। नाटक में रघुवीर यादव, अबीर यादव तथा रोशनी अचरेजा का अभिनय था। नाटक की कथावस्तु फेरेंक कैरेन्थी के फ्रैंच नाटक पर आधारित है। जो सत्तर के दशक के दौर की कहानी है उस समय वर्तमान समय की तरह सूचनाओं के लिए डायल करने वाले टेलिफोन का प्रचलन था।

आज जैसे मोबाईल, इंटरनेट आदि सूचनाआें के साधन उपलब्ध नही थे। नाटक मुम्बई में फ्लैट्स में रहने वाले दो व्यक्तियों की कहानी है। एक व्यक्ति अखबार में ‘पियानों फॉर सेल’ विज्ञापन पढ़ता है। वह पियानों बेचने वाली महिला से टेलिफोन पर कभी लखनऊ की नानी/एक बच्चे/सुलझे हुए पियानों डीलर की तरह विभिन्न आवाजों में बात करता है। पियानों बेचने वाली औरत को इस बात का ज़रा भी आभास नहीं होता। नाटक में दो एकाकी ज़िन्दगियों की झलक दिखाना ही ध्येय है।

नाट्य समारोह की दूसरी संध्या पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं  अनुराधा ठाकुर सचिव, भाषा एवं संस्कृति विभाग का स्वागत विभाग की निदेशक  शशि ठाकुर ने पुष्पगुच्छ देकर किया। शशि ठाकुर ने विभाग द्वारा सम्पन्न की जाने वाली सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग संस्कृति और साहित्य की सेवा में समर्पित कलाकारों एवं विद्वानों को समय-समय पर मंच उपलब्ध करवाता है और उनके अन्दर छुपी प्रतिभा को दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाता है।

The post मनोहर सिंह स्मृति समारोह  के दूसरे दिन गेयटी थियेटर में ‘पियानों’ नाटक का मंचन appeared first on हिमाचल वॉचर.