HP Transport Minister Archives - हिमाचल वॉचर

रोहतांग के लिए आज चलेगी इलेक्ट्रिक बस, हिमाचल बनेगा जीरो एमिशन बसें चलने वाला देश का पहला राज्य
इलेक्ट्रिक बसें चलाकर हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है

शिमला- 13050 फुट की ऊंचाई पर स्थित देश व दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे के लिए मंगलवार को इलेक्ट्रिक बस रवाना होगी। बस का ट्रायल सफल होने पर प्रदेश में 25 बसें चलाई जाएंगी।

इलेक्ट्रिक बसें चलाकर हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। यह 24 सीटर बस 5 घंटे चार्ज करने के बाद 200 किमी का सफर तय करेगी। मनाली के बस स्टैंड में खड़ी यह बस लोगों की चर्चा का विषय बनी हुई है। बस के सफल ट्रायल को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। बस की धरातल से ऊंचाई कम होने के चलते रोहतांग जैसे मार्ग पर बस का सफल ट्रायल चुनौती से भरा है। वहीं, दूसरी ओर बस की लेफ्ट ड्राइव होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। रोहतांग दर्रे के लिए इन दिनों मनाली घाटी के लगभग 2500 पर्यटक वाहन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तहसीलदार मनाली हरीश शर्मा ने बताया कि परिवहन मंत्री सुबह इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाएंगे।

टैक्सी यूनियन मनाली के प्रधान राज कुमार डोगरा ने सरकार से आग्रह किया कि सरकार इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ गाड़ियों को सीएनजी भी उपलब्ध करवाए ताकि पर्यावरण भी प्रभावित न हो और 2500 लोगों की रोजी-रोटी भी चलती रहे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार टैक्सी ऑपरेटरों की रोजी-रोटी सुनिश्चित नहीं करती है तो टैक्सी ऑपरेटर सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे

Photo: Auto Blog India

The post रोहतांग के लिए आज चलेगी इलेक्ट्रिक बस, हिमाचल बनेगा जीरो एमिशन बसें चलने वाला देश का पहला राज्य appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी बिलासपुर, मंडी व कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से वसूल रहा अतिरिक्त 7 रुपए
शिमला-  हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से 7 रुपए ज्यादा वसूले जा रहे हैं जबकि पंजाब रोडवेज व हरियाणा रोडवेज द्वारा 7 रुपए कम लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर व मंडी व कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा यह चपत लगाई जा रही है। बिलासपुर से चंडीगढ़ का हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 187 रुपए किराया लिया जा रहा है जबकि हरियाणा व पंजाब रोडवेज द्वारा बिलासपुर से चंडीगढ़ का 180 रुपए किराया लिया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मोहाली बस स्टैंड की दूरी को भी चंडीगढ़ की दूरी में शामिल किया है जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें मोहाली बस स्टैंड नहीं जाती हैं लेकिन यात्रियों से इसका किराया जरूर वसूला जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा रोपड़ से चंडीगढ़ के 56 रुपए लिए जा रहे हैं जबकि पंजाब व हरियाणा रोडवेज द्वारा 49 रुपए लिए जाते हैं। बताया जा रहा है कि किराए के अंतर की बात को कुछ परिचालकों ने अपने उच्चाधिकारियों के ध्यान में भी कई बार लाया लेकिन उच्चाधिकारियों ने इस बारे में कोई भी सकारात्मक कदम उठाने की जहमत नहीं उठाई।

हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य राज्यों की बसों के किराए में चल रहे इस अंतर का जिन यात्रियों को पता है, वे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने से परहेज ही करते हैं जिसका सीधा असर हिमाचल पथ परिवहन निगम के राजस्व पर पड़ रहा है। बावजूद इसके हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने निगम के राजस्व को हो रहे नुक्सान की भरपाई करने के लिए मोहाली बस स्टैंड की दूरी को बाहर करने की जहमत नहीं उठाई।

File Photo: Himachal Watcher/ Representational Image

The post एचआरटीसी बिलासपुर, मंडी व कुल्लू से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से वसूल रहा अतिरिक्त 7 रुपए appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी की 150 से अधिक बसें पिछले 11 महीनों से बेकार खड़ी खा रही है जंग
शिमला- केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने एचआरटीसी को जेएनएनआरयूएम के अंतर्गत 800 से भी ज्यादा जो बसें दी थीं, उनमें से 150 से भी ज्यादा बसें खड़ी हैं। इससे न केवल लंबी दूरी की यात्रा में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं, बल्कि स्थानीय रूट्स पर भी मुश्किलें पेश आ रही हैं। बावजूद इसके एचआरटीसी जो इन बसों के जरिए लोगों को बेहतरीन यात्रा सुविधा जुटाने के ऐलान कर रहा था, वह अब औंधे मुंह गिरते नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक जो बसें खड़ी हुई हैं, उन्हें परिवहन मंत्री जीएस बाली का परिवहन निदेशालय ही रूट परमिट जारी नहीं कर सका है। यहां तक कि हमीरपुर से ऊना या फिर बिलासपुर से मंडी तक के लिए रूट परमिट नहीं मिल पाए हैं, जबकि नालागढ़ से चंडीगढ़, धर्मशाला से शिमला, शिमला से बंजार व ऐसे ही कई अन्य रूट्स पर निगम की ऐसी बसें दौड़ भी रही हैं। एचआरटीसी के करीब सभी अधिकारियों ने इस मामले में मौन साध रखा है, जबकि लोगों को हर जिले में 150 से भी ज्यादा ऐसी बसें खड़ी होने से लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि निगम ने जेएनएनआरयूएम की बसों को चलाने के लिए 13 से भी ज्यादा क्लस्टर निर्धारित किए थे, मगर क्लस्टर से हटकर निगम ने कई मार्गों पर रूट परमिट हासिल किए, जिसे लेकर निजी बस आपरेटरों ने भी ऐतराज जताया। अब क्लस्टर के अंदर की बात तो अलग रही, इससे बाहर भी एचआरटीसी को एक भी बस के लिए नया रूट चलाने का परमिट जारी नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए अब उच्च स्तरीय बैठकें जारी हैं। सूत्रों का दावा है कि कई बसें तो पिछले 11 महीनों से विभिन्न जिलों में जंग खा रही हैं। मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा व चम्बा के साथ-साथ सिरमौर ऐसी दिक्कतों से सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं।

क्लस्टर से बाहर नहीं दौड़ेंगी

बताया जा रहा है कि हमीरपुर का एक निजी बस आपरेटर जेएनएनआरयूएम की इन बसों को लेकर हिमाचल हाई कोर्ट पहुंचा था, जिसके बाद यह आदेश हुआ कि क्लस्टर के बाहर ये बसें नहीं चलाई जा सकतीं। यह मामला वर्ष 2015 का है।

सरकार का भी इनकार

परिवहन निदेशालय ने मामले को सरकार से उठाया था, जिसके बाद कानून विभाग ने इसका अध्ययन किया। सिफारिश दी गई कि न तो इसकी अपील हो सकती है, न ही क्लस्टर के बाहर बसें चल सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने भी यही कहा।

11 महीनों से ऐसा हाल

पिछले 11 महीनों से ऐसी बसें या तो सड़क किनारे खड़ी हैं या बस स्टैंड्स पर। लोगों की सुविधा के लिए निगम इन बसों को क्यों नहीं चला पा रहा, क्यों नहीं अगली रणनीति बनाई जाती, इसे लेकर लोग भी हैरान हैं।

File Photo/Himachal Watcher

The post एचआरटीसी की 150 से अधिक बसें  पिछले 11 महीनों से बेकार खड़ी खा रही है जंग appeared first on हिमाचल वॉचर.

मनमानी करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर की शिकायत करने वाले यात्रियों को मिलेगा पुरस्कार
शिमला-  परिवहन निगम प्रबंधन द्वारा चालकों-परिचालकों के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं। अब निगम में अपनी ड्यूटी के दौरान चालक-परिचालक वर्दी में नहीं पाए जाते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदेश की जनता भी चालक-परिचालक द्वारा वर्दी न पहनने की शिकायत निगम प्रबंधन से कर सकेगी और शिकायत करने वाले यात्री को निगम की ओर से 200 रुपए बतौर पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

बस चलाते समय चालक द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है तो इस सूरत में भी यात्रियों द्वारा पूर्ण साक्ष्य के साथ ऑडियो वीडियो व बस नम्बर की सूचना प्रदान करने पर 1000 रुपए की नकद राशि दी जाएगी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री को परिचालक द्वारा टिकट जारी नहीं किया जाता है तो उसकी शिकायत करने वाले यात्री को एक सप्ताह तक 50 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त यदि निगम का चालक बस चलाते समय नशे की हालत में पाया जाता है या चालक निर्धारित गति से तेज गाड़ी चला रहा है तो यात्री द्वारा इसकी शिकायत करने पर भी 1000 रुपए दिया जाएगा। इतना ही नहीं चालक-परिचालक द्वारा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत करने या बस की हालत खराब होने और बसों की सीटों का टूटी हालत में पाया जाने या फटे होने की शिकायत करने पर भी यात्रियों को 200 रुपए पुरस्कार राशि के रूप में निगम द्वारा दिए जाएंगे।

The post मनमानी करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर की शिकायत करने वाले यात्रियों को मिलेगा पुरस्कार appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी में बाढ़ से शतिग्रस्त हुई पौने दो करोड़ की एचआरटीसी बसें 10 महीनों से बस अड्डे पर खड़ी-खड़ी कबाड़ में तब्दील
शिमला-   पिछले वर्ष धर्मपुर बस अड्डे पर सात अगस्त की रात को आई बाढ़ के जख्म अब तक नहीं भर नहीं सके हैं। बाढ़ में बस अड्डे और लोगों की संपत्ति को करोड़ों का नुकसान पहुंचने के बाद आपदा प्रबंधन के नाम पर सिर्फ राजनीति ही हुई। बाढ़ में सब कुछ गंवाने वाले व्यापारी व लोग जैसे-तैसे दस महीनों में फिर पटरी पर लौट आए, लेकिन सरकारी लापरवाही की सारी हदें धर्मपुर बस अड्डे के नाम पर पार हो चुकी हैं। बड़ा सवाल यही है कि भारी बाढ़ के बाद आपदा के नाम न तो एक करोड़ रुपए मिले और न ही पौने दो करोड़ की पांच बसों को पूरी तरह से कबाड़ बनने से एचआरटीसी प्रबंधन रोक पाया।

बाढ़ में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुईं नौ बसों में अब भी पौने दो करोड़ की पांच बसों की मरम्मत एचआरटीसी प्रबंधन नहीं करवा सका है और ये बसें दस महीनों से धर्मपुर बस अड्डे पर खड़ी हैं। यही नहीं, परिवहन मंत्री ने बस अड्डा धर्मपुर को नुकसान से उबारने और फिर से ऐसी बाढ़ से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। इस राशि से धर्मपुर बस अड्डे के आगे खड्ड में बहुत बड़ी रिटेनिंग दीवार लगनी थी, ताकि बाढ़ का पानी अंदर न आ सके, लेकिन दस महीनों में एक ईंट तक नहीं लग पाई। शायद निगम अब अगली बाढ़ की मार का इंतजार कर रहा है। उधर, निगम के डीएम एन सलारिया का कहना है कि शीघ्र ही बसों की मरम्मत करवाई जाएगी।

बसों के अंदर घास और चूहों का डेरा

दस महीनों में सरकार पौने दो करोड़ की बसों की मरम्मत नहीं करवा सकी है, लेकिन चूहों ने इन बसों को अपना घर बना लिया है। बसों के अंदर अब घास और पौधे तक पनप चुके हैं।

बाढ़ में डूब गया था बस अड्डा

सात अगस्त को आई बाढ़ में धर्मपुर बस अड्डा पूरी तरह से डूब गया था। बसों के अंदर रेत, मलबा, पेड़, पत्थर और पानी भर गया था। अब भी इन बसों की हालत ऐसी ही है।

एक बस की कीमत 35 लाख

धर्मपुर बस अड्डे पर मरम्मत के इंतजार में खड़ी बसों की कीमत 1.75 करोड़ रुपए है। एक-एक बस 35 लाख रुपए में खरीदी गई है। इनमें से चार बसें तो ऐसी हैं, जो एक किलोमीटर भी नहीं चली हैं, जबकि एक बस सिर्फ 10120 किलोमीटर चली हैं।

जांच पूरी, राजनीति हावी

बस अड्डे व बसों की मरम्मत बेशक दस महीनों में नहीं हो सकी है, लेकिन बस अड्डे को खड्ड में बनाने को लेकर जांच हो चुकी है और रिपोर्ट भी सरकार के पास पहुंच चुकी है। इसके साथ ही इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा में राजनीति खूब हो चुकी है।

The post मंडी में बाढ़ से शतिग्रस्त हुई पौने दो करोड़ की एचआरटीसी बसें 10 महीनों से बस अड्डे पर खड़ी-खड़ी  कबाड़ में तब्दील appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी की अनोखी पहल: टांकेबाज कंडक्टरों और बिना टिकट सवारियों को पकड़वाएं और पायें एचआरटीसी बसों में 1 महीने की मुफ्त यात्रा
शिमला-  बिना टिकट सफर करने वाली सवारियों को पकड़वाने के लिए परिवहन निगम शिकायतकर्ता को एक महीने तक निशुल्क यात्रा का तोहफा देगा। प्रतिदिन यह व्यक्ति हिमाचल में 50 किलोमीटर तक का निशुल्क सफर कर सकेगा।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि की है। कुछ दिन पहले कांगड़ा जिले में छापेमारी के दौरान एक बस में 12 सवारियों के पास टिकट नहीं पाई गई थी। इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने परिचालक और सवारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई थी।

इस घटना के सामने आते ही परिवहन निगम को यह फैसला करना पड़ा। अब टांकेबाज सरकारी कंडक्टरों और बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाली सवारियों को पकड़ने के लिए परिवहन निगम ने नई पहल शुरू की है।

यहां दे शिकायत, पाइए सुविधा

लोगों को ऐसी सवारियों की सूचना परिवहन निगम को देनी होगी। सही सूचना देने वाले यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में एक महीने तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यही नहीं शिकायतकर्ता प्रतिदिन 50 किलोमीटर तक एचआरटीसी की बसों में निशुल्क सफर कर सकेगा।

अगर सवारियों को टिकट नहीं दिया जाता है तो वे कंडक्टर से इसकी मांग कर सकते हैं। परिचालक को पावर है कि वह सवारियों को टिकट दिखाने के बारे में पूछ सकता है।

छापामारी के लिए स्पेशल टीम तैयार

एचआरटीसी की हर बस में डिपो के नंबर लिखे हैं। सवारियों को बस के भीतर से ही आरएम या फिर दफ्तर के नंबर पर फोन करना होगा। परिवहन निगम ने बसों में छापामारी के लिए स्पेशल टीम तैयार की है। यह टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर कार्रवाई अमल में लाएगी।

The post एचआरटीसी की अनोखी पहल: टांकेबाज कंडक्टरों और बिना टिकट सवारियों को पकड़वाएं और पायें  एचआरटीसी बसों में 1 महीने की मुफ्त यात्रा appeared first on हिमाचल वॉचर.

चम्बा में चल रही खस्ताहाल,खटारा एचआरटीसी बसें, सवारियों को ही लगाना पड़ता है धक्का
चंबा-  हिमाचल प्रदेश कुदरत के खूबसूरत नजारों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। लेकिन यहां की सड़कें भी उसी हिसाब से बनी हैं। हर साल यहां सैकड़ों हादसे होते हैं। जिसमें कई घरों के चिराग हमेशा-हमेशा के लिए बुझ जाते हैं। लेकिन उन परिवारों का दर्द ना तो सरकार और ना ही आम लोग समझ पाते हैं।

इन हादसों के लिए हर बार चालक की गलती नहीं होती कहीं ना कहीं सरकारी बसें भी इसकी जिम्मेवार हैं। अगर चंबा जिले की बात की जाए तो यहां भी इन दिनों सड़कों पर सरकारी खटारा बसें दौड़ाई जा रही हैं। जो सवारियों को आधे रास्ते में ही छोड़ देती है। क्योंकि ये खटारा बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। चंबा की अधिकतर सड़कों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा ऐसी ही पुरानी बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता हैं। क्योंकि किसी को स्कूल तो किसी को सरकारी कार्यालय जाना होता है। लेकिन गाड़ी खराब होने से वो लोग अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते।

चंबा से सनवाल के लिए जा रही बस रखालू के पास खराब हो गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमे सवार 50 से अधिक यात्रियों को गाड़ी को धक्का लगाकर सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा। कई लोग अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए लेकिन प्रदेश के परिवहन मंत्री जी एस बाली बड़े-बड़े बयान देते हैं और यहां तक कह देते हैं कि हिमाचल प्रदेश की किसी भी कोने में हमारी पुरानी बसे नहीं हैं जिन्हें हम सड़क पर चला रहे हो। लेकिन आज भी चंबा की सडकों पर अधिकतम पुरानी बसे ही दौड़ रहीं हैं जो बीच रास्तों में ही दम तोड़ जाती हैं।

The post चम्बा में चल रही खस्ताहाल,खटारा एचआरटीसी बसें, सवारियों को ही लगाना पड़ता है धक्का appeared first on हिमाचल वॉचर.

लापरवाह चालकों के वीडियो व्हाट्सऐप नंबर पर भेजने वाले को मिलेगा 1000 रुपये इनाम
हिमाचल में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार नई योजना लेकर आई है, यात्री सरकार के व्हाट्सऐप नंबर 94180-00529 पर वीडियो भेज सकते हैं।

शिमला-  हिमाचल में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार नई योजना लेकर आई है। सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ऑफर दिया है कि ड्राइवर की लापरवाही का वीडियो बनाकर भेजने की एवज में हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

यात्री सरकार के व्हाट्सऐप नंबर 94180-00529 पर वीडियो भेज सकते हैं। इनाम की राशि सरकारी खजाने के बजाय लापरवाह ड्राइवरों की तनख्वाह से कटेगी। यह व्यवस्था सरकारी और निजी बसों में लागू होगी।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि परिवहन निगम में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पीस मील आईटीआई होल्डर को सितंबर में अनुबंध पर लाया जा रहा है। बाली ने कहा कि नॉन आईटीआई होल्डर को भी 6 साल पूरा करने के बाद अनुबंध पर लाया जाएगा।

File Photo/Himachal Watcher

The post लापरवाह चालकों के वीडियो व्हाट्सऐप नंबर पर भेजने वाले को मिलेगा 1000 रुपये इनाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

सीमा बनी हिमाचल की पहली महिला बस चालक, सभी ड्राइविंग टेस्ट किये पास, 1 मई से देंगी सेवाएं
शिमला- हिमाचल की जोखिम भरी तंग और सर्पीली सड़कों पर अच्छे से अच्छा ड्राइवर भी एक बार गाड़ी चलाने से पहले जरूर सोचेगा। लेकिन, हिमाचल की एक बेटी जल्द ही इन्हीं खतरनाक सड़कों पर सरकारी बस चलाती नजर आएंगी जिसके लिए उन्होंने सारे ड्राइविंग टेस्ट भी पास कर लिए हैं।

हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लीक से हटकर यह फैसला लिया है और पुरुष वर्चस्व वाले काम में महिलाओं का झंडा गाड़ने में सफलता हासिल की है। सीमा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी महिला चालक होंगी, जो सरकारी बस चलाती नजर आएंगी।

पहली मई से सीमा ठाकुर सरकारी बस का स्टेयरिंग संभालेंगी। सीमा के पास हैवी व्हिकल लाइसेंस है और उसने ड्राइविंग टेस्ट के दौरान 52 सीटर बस को सफलता से चलाकर अपनी काबीलियत साबित की है। इससे पहले 13 मार्च से एक महीने की ट्रेनिंग सफलता से पूरी कर सीमा ने खुद को हर मोर्चे पर अव्वल साबित किया है।

सीमा की लगन और हिम्मत को हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन भी सलाम कर रहा है। ये एक बेटी के हौसले और लगन की जीत कही जाएगी। सीमा के इस प्रेरक उदाहरण से प्रदेश की अन्य बेटियों का भी हौसला खुलेगा और उन्हें अहसास होगा कि पुरुष वर्चस्व वाले कार्यों में भी महिलाएं अपनी दक्षता साबित कर सकती हैं।

पिता का सपना किया पूरा

सीमा ठाकुर के पिता बलीराम ठाकुर भी हिमाचल परिवहन निगम में बस चालक रहे हैं। दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। पिता का सपना था कि सीमा भी कुछ अलग करके दिखाए। सीमा ने फैसला किया कि वो भी सरकारी बस चलाएगी और बेटियों को अपनी राह खुद बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। सोलन जिला के अर्की की रहने वाली सीमा ठाकुर ने आज से छह साल पहले हैवी लाइसेंस धारक होने की पात्रता अर्जित की थी। उसके बाद सीमा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालक बनने के लिए आवेदन किया। मंडी में इसी साल 13 मार्च से एक महीने की ट्रेनिंग ली।

टेस्ट के दौरान सीमा ने 52 सीटर बस को सफलता से चलाकर अधिकारियों द्वारा उस पर जताए गए विश्वास को साबित किया। सीमा ठाकुर के अनुसार उसे आरंभ से ही कुछ हटकर कर दिखाने की ललक थी। यही कारण था कि उसने जिद करके अपने पिता से ड्राइविंग सीखी। सीमा ठाकुर अपने नए सफर के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं, उन्हें बस मौके मुहैया करवाने की जरूरत है।

50 महिला चालकों की भर्ती करेगा एचआरटीसी

हिमाचल पथ परिवहन निगम जल्द ही पचास महिला चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि नारी शक्ति व महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रयास अनुपम होगा। इससे न केवल बेटियों को अलग हटकर कुछ कर दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के गौरव का अहसास भी होगा।

The post सीमा बनी हिमाचल की पहली  महिला बस चालक, सभी ड्राइविंग टेस्ट किये पास, 1 मई से देंगी सेवाएं appeared first on हिमाचल वॉचर.

अब ऊना, बिलासपुर, मंडी, सुंदरनगर, व कुल्लू जिले में भी चलेंगी सीएनजी बसें, सीएनजी स्टेशन भी किए जाएंगे स्थापित
शिमला-  रोहतांग के अलावा अब ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू जिले में सीएनजी बसें चलेंगी। इन जिलों में सीएनजी स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। एनजीटी के आदेशानुसार प्रदेश सरकार की ओर से रोहतांग के लिए सीएनजी बसें चलाने के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह जानकारी शुक्रवार को नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ बैठक में दी। बाली ने कहा कि राज्य सरकार सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग दर्रे के लिए पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सीएनजी बसें चलाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय गैस प्राधिकरण प्राइवेट लिमिटेड (गेल) की ओर से ऊना जिले के टाहलीवाल और मनाली में सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए गेल ने 17.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश सरकार से मांगी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन स्टेशनों को स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध करवा रही है। सीएनजी बसें प्रदेश के विभिन्न भागों ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और कुल्लू से होकर गुजरेंगी। इन सभी स्थानों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे।

गेल के प्रस्ताव में खामियां

परिवहन मंत्री ने कहा कि गेल के प्रस्ताव में कुछ खामियां हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि गेल हिमाचल प्रदेश सरकार की मदद से इस संबंध में पुन: से बिजनेस मॉडल तैयार करेगा। टाहलीवाल और मनाली के साथ साथ ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और कुल्लू में सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के सचिव आरएन बत्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Representational Image

The post अब ऊना, बिलासपुर, मंडी, सुंदरनगर, व कुल्लू जिले में भी चलेंगी सीएनजी बसें, सीएनजी स्टेशन भी किए जाएंगे स्थापित appeared first on हिमाचल वॉचर.