himachal Archives - हिमाचल वॉचर

ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, लारजी और पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी
मंडी : पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में इजाफा हो गया है। नदी पर बने दो प्रमुख बांधों के जलस्तर में भी इजाफा होने के कारण यहां से पानी छोड़ दिया गया है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे लारजी और पंडोह डैम से ब्यास में पानी छोड़ा गया। बीबीएमबी प्रबंधन ने कुछ समय पहले ही इसकी चेतावनी जारी कर दी थी। इसी के तहत सुबह जब डैम में जलस्तर अधिक पाया गया तो डैम के गेट खोलकर नदी में पानी छोड़ दिया गया।

इस बावत जिला प्रशासन और नदी के किनारे आने वाली पंचायतों को भी सूचित कर दिया गया। वहीं प्रबंधन की सायरन वैन नदी के किनारे दौड़ाई जा रही हैं और लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वे इसके किनारे न जाएं। बीबीएमवी के कार्यकारी अधिशाषी अभियंता राजेश हांडा ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण पानी छोड़ा गया है। लारजी डैम से पानी छोड़ने के कारण डैम का जलस्तर बढ़ गया था जिस कारण पानी छोड़ना पड़ा है। उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि वे नदी के किनारे न जाएं। जब तक वॉटर लेबल सामान्य नहीं होगा यह पानी छोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

The post ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, लारजी और पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में खुली सिगरेट बेचने पर 10 हजार और बिना पंजीकरण तंबाकू उत्पाद बेचने पर 1 लाख जुर्माना और जेल
शिमला-  जहाँ एक ओर प्रदेश में खुली सिगरेट की बिक्री करने पर जुर्माने  और जेल जाने जैसे  दण्ड  का प्रावधान तो प्रदेश सरकार  ने रखा है पर असल में देखा जाये तो बहुत ही कम ऐसी दुकाने हैं जहाँ पर 18 को लागु किया गया था जिसका असर शुरू के दिनों में ही देखने को मिला बाद में हर दुकान से खुली सिगरेट खरीदना आम सी बात है! बात आम आदमी की करें तो बहुत कम ऐसे लोग है जो पूरा  सिगरेट  का पैक्ट खरीदते हैं!

हलाकि प्रदेश की राजधानी में खुली सिगरेट का मिलना एक आम बात है बस फ़र्क़ इतना ही है कि खुली मिलने वाली सिगरेट का रेट थोड़ा जायद होता है! इसी वर्ष  विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान यह विधेयक सदन द्वारा पारित किया गया था जिसमे खुली सिगरेट की बिक्री करने पर 10 से 15 हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान की बात कही गयी यही नहीं, बिना पंजीकरण के यदि तंबाकू उत्पादों का खुदरा व्यापार किया तो एक लाख रुपए के जुर्माने से लेकर एक वर्ष तक का कारावास हो सकता है इस तरह के नियम बनाये गए हैं! राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस आश्य की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसे अब अधिसूचित किया गया है।

प्रदेश के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की रोकथाम के लिए यह कारगर कदम राज्य सरकार द्वारा उठाया गया है। प्रदेश के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की रोकथाम के लिए यह कदम राज्य सरकार द्वारा उठाया गया है तथा इसका इसका मकसद है की  शिक्षण संस्थानों के आसपास खुली सिगरेट की बिक्री बंद करना साथ ही साथ  गुटखा, खैनी व अन्य कैंसर कारक तंबाकूयुक्त पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से न हो सके इसकी रोकथाम करना, इसके लिए पुलिस के एएसआई स्तर के अधिकारियों को अधिकृत किया गया है कि वे शक की बिनाह पर किसी भी ऐसे कारोबार से संबंधित परिसर जहां ऐसे उत्पादों को स्टोर किया गया हो, किसी भी समय प्रवेश कर तलाशी ले सकेंगे।

अगर जमीनी हकीकत को देखें तो प्रदेश विश्वविद्यालय के  तम्बाकू प्रदार्थ  आसानी से  बिकते है तथा कई स्कूलो के बाहर दुकानों में  सिगेरट आसानी से उपलब्ध होती है! सबसे खास बात ततो है  कि पहली बार यदि कोई कारोबारी बिना पंजीकरण के खुली सिगरेट बेचने का दोषी पाया जाता है तो उसे 10 हजार रुपए और दूसरा अपराध करने पर 15 हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति यदि सिगरेट का रिटेल कारोबार करना चाहता है या कर रहा हो तो उसे अब अधिकृत अधिकारी के पास पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

पंजीकरण की अवधि तीन वर्ष की होगी, जिसके बाद उसका नवीनीकरण होगा। कोई भी व्यक्ति यदि बिना पंजीकरण के तंबाकू उत्पादों का व्यापार करता है तो आरोप साबित होने पर 50 हजार रुपए जुर्माना और तीन माह के कारावास का प्रावधान होगा। यदि पहले अपराध के बाद वह फिर से अवैध कारोबार करता है, तो उसे एक वर्ष के कारावास के साथ एक लाख रुपए के जुर्माने तक का प्रावधान होगा।

पुलिस की सख्ती पर रहेगी नजर

सार्वजनिक स्थलों पर भी छोटे खोखों व चाय के टी-स्टॉल पर नशे का मंजर देखने को मिल रहा है। अब इस नए एक्ट के लागू होने से प्रदेश में अवैध कारोबार पर कितना अंकुश लगेगा, यह इस बात पर निर्भर होगा कि पुलिस कितनी सख्ती बरतती है।

Photo: AFP Photo/Prakash Singh

The post हिमाचल में खुली सिगरेट बेचने पर 10 हजार और बिना पंजीकरण तंबाकू उत्पाद बेचने पर 1 लाख जुर्माना और जेल appeared first on हिमाचल वॉचर.

टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बिना बताए निकाल दी किडनी, डेढ़ साल बाद खुली पोल
शिमला-हिमाचल के दूसरे सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में रेशे की बीमारी का इलाज कराने गए एक मरीज की डॉक्टरों ने बिना बताए किडनी ही निकाल दी।

ऑपरेशन के बावजूद बीमारी ठीक न होने पर पीडि़त ने जब करीब डेढ़ साल बाद एक प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया तो उसे एक किडनी न होने का पता चला। मरीज अब पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है।

दावा है कि पीजीआई के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी से जुड़ी कोई बीमारी न होने की बात कही है। मरीज का आरोप है कि टांडा में ऑपरेशन के दौरान किडनी निकालने के बारे में मरीज से कन्सेंट नहीं ली गई।

पीडि़त की लिखित शिकायत पर टांडा मेडिकल कॉलेज ने अब पूरे मामले की जांच आरंभ कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने पीडि़त से उसका पूरा मेडिकल रिकॉर्ड मंगवा लिया है।

किडनी निकालकर डॉक्टरों ने किया डिस्चार्ज, डेढ़ साल बाद खुलासा

हमीरपुर के जाहू निवासी जयपाल कुमार ने बताया कि वह 16 दिसंबर, 2014 को रेशे की बीमारी के उपचार को टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुआ। 29 दिसंबर 2014 को डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने उसका ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने यह कह कर उसे डिस्चार्ज कर दिया कि वह अब पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

जयपाल का कहना है कि ऑपरेशन के बावजूद बीमारी ठीक न होने पर जब उसने 11 अप्रैल 2016 को एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि उसकी दायीं किडनी ही निकाल दी गई है।

इसके बाद उसने इसकी टांडा मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उधर, जयपाल का ऑपरेशन करने वाली टीम में शामिल एक डॉक्टर ने संपर्क  करने बताया कि मरीज की किडनी में ट्यूमर था और उसे कैंसर का खतरा हो सकता था।

हमीरपुर के जाहू निवासी जयपाल की शिकायत मिली है। इस मामले को लेकर जांच बिठा दी गई है। शिकायतकर्ता से हर मेडिकल रिपोर्ट मंगवाई हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-डॉ. अनिल चौहान, प्रिंसिपल टांडा मेडिकल कॉलेज

The post टांडा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने बिना बताए निकाल दी किडनी, डेढ़ साल बाद खुली पोल appeared first on हिमाचल वॉचर.

आपके मोबाइल स्क्रीन पर 26095343130 या 260953543142 नंबर से कॉल आये तो रिसीव न करें, साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं आपको लूटने की कोशिश
सावधान! आपके मोबाइल की स्क्रीन पर 26095343130 या 260953543142 नंबर से कॉल आ रही है तो उसे रिसीव न करें। यह कॉल नाइजीरिया से साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं। यह प्रीमियर कॉल है।

कॉलर आपके साथ हिंदी में बात करेगा और आपके साथ लंबी बात करने की कोशिश करेगा। अगर आप कॉल रिसीव करते हैं और कॉलर से बात करते हैं तो प्रति मिनट आपको तीन सौ रुपये का चूना लगेगा। इसकी जानकारी आपको नहीं होगी।

इस तरह के सैकड़ों मामले रोजाना आ रहे हैं।  इनके शिकार आईएएस अफसर से लेकर पुलिस वाले भी हो चुके हैं। वीरवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय के साइबर सैल ने अलर्ट जारी कर मोबाइल उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है।

साइबर सैल में रोजाना इस तरह की दर्जनों शिकायतें आ रही हैं। हद तो तब हो गई जब इन शातिरों की कॉल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों को भी आने लगे। ये शातिर दो तरह से काम कर रहे हैं। किसी के मोबाइल पर केवल मिस कॉल देंगे अगर किसी ने कॉल वापिस कर दी तो भी प्रति मिनट 400 रुपये बिल में जुड़ जाएगा। अगर किसी ने कॉल रिसीव कर ली तो भी उपभोक्ता का लुटना तय है।

पोस्टपेड पर आ रही है कॉल

शातिरों का नेटवर्क जबरदस्त है वह केवल पोस्टपेड नंबर के उपभोक्ताओं को ही अपना निशाना बना रहे हैं क्योंकि उपभोक्ता को मौके पर पता नहीं चल पाता कि उसके साथ ठगी हुई है। ठगी का पता तब चलेगा जब भारी भरकम बिल सामने होगा। उसके बाद जब वह संबंधित मोबाइल कंपनी से इस बारे में बात करते हैं तब पता चलता है कि उक्त नंबर से बात हुई थी और जिस नंबर से बात हुई उसने प्रीमियम चार्ज किया है।

मोबाइल कंपनी के खाते में जा रहा है सारा पैसा

नाइजीरिया में जिस मोबाइल कंपनी के यह नंबर है सारा पैसा प्रीमियम चार्ज के तौर पर कंपनी के खाते में जाता है। साइबर सैल की अब तक की तफ्तीश के मुताबिक कंपनी और शातिरों का इसमें 50-50 फीसदी हिस्सेदारी रहती है। ऐसे नंबरों पर अंकुश लगा पाना फिलहाल संभव नहीं है, लिहाजा उपभोक्ताओं को जागरूक करने की जरूरत है।

The post आपके मोबाइल स्क्रीन पर 26095343130 या 260953543142 नंबर से कॉल आये तो  रिसीव न करें,  साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं आपको लूटने की कोशिश appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में बच्चों द्वारा अपराध की बढ़ती वारदातें चिंताजनक, मोबाइल,इंटरनैट और कम्प्यूटर को कोस रहे अभिवावक और अध्यापक
शिमला- हिमाचल में बच्चों द्वारा अपराध की बढ़ती वारदातें चिंताजनक हैं। 14 और 16 की उम्र में यहां भाई-बहन द्वारा दिन-दिहाड़े एक बैंक के बाहर लूटपाट करना सहित अन्य ऐसे कई अन्य मामले हैं जो यहां की युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

कुछ माह पहले कुल्लू जिला में भी एक 9 साल के बच्चे ने एक साल की बच्ची से रेप को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। बच्चों द्वारा अपराध की बढ़ती वारदातें चिंताजनक हैं। ऐसे में इस दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

72 फीसदी बच्चे खुली सिगरेट के शौकीन

राज्य में 72 फीसदी बच्चों के खुली सिगरेट पीने संबंधी एक सर्वेक्षण ने सब को चौंका कर रख दिया है। इसे देखते हुए ही राज्य सरकार ने खुली सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। फिर ऐसे आंकड़े चौंकाने वाले हैं। नशे के चलते भी अपराध बढ़ने को नकारा नहीं जा सकता।

अभिभावकों के पास नहीं समय: जीवन

शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक जीवन शर्मा बताते हैं कि आज अभिभावकों के पास अपने बच्चों के लिए समय नहीं है। इसके साथ स्कूली शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने के साथ अलग से इतना बोझ डाल दिया गया है कि वे भी उन पर नजर नहीं रख पा रहे हैं। सरकार को क्वालिटी एजुकेशन की तरफ ध्यान देना होगा। बताते हैं कि नशे युवाओं में बढ़ते अपराध का एक मुख्य कारण हैं।

एक कारण यह भी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) के निदेशक प्रो. श्याम लाल कौशल  ने कहा कि आज के समय में बच्चों को कम आयु में आसानी से इंटरनैट, सोशल मीडिया, टैलीविजन व मोबाइल उपलब्ध हो जाता है जिस वजह से उनके पास कई नाकारात्मकचीजें भी पहुंच जाती हैं जिससे वे किसी भी चीज के लिए प्रेरित हो जाते हैं।

ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए ताकि वे गलत दिशा में न जाएं। उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक रमेश चंद ने बताया कि पहले लोग संयुक्त परिवार में रहते थे लेकिन आज बच्चे भी मां-बाप के साथ न होकर अलग कमरे में रहते हैं। इस दौरान वे मोबाइल और कम्प्यूटर में अधिक व्यस्त रहते हैं और गलत चीजों को देख कर उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में इस बारे अभिभावकों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

The post हिमाचल में बच्चों द्वारा अपराध की बढ़ती वारदातें चिंताजनक, मोबाइल,इंटरनैट और कम्प्यूटर को कोस रहे अभिवावक और अध्यापक appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला में रिलायंस जियो सिम खरीदने उमड़ रही भारी भीड़, सारा दिन लंबी कतारों में खड़ा रहने परभी नहीं मिल पा रही सिम
शिमला- शिमला में भी रिलायंस जियो सिम इस को खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है लेकिन उन्हें ये सिम नहीं मिल पा रही है। लोगों के लिए अब रिलायंस जियो सिम लेना बेहद मुश्किल हो गया है। सिम बेचने वाले डिस्ट्रीब्यूटर लोगों को सिम उपलब्ध नहीं करवा पा रहे। जिन लोगों को कंपनी के सिम मिल चुके हैं वो सिम एक्टिवेट न होने के कारण परेशानी झेल रहे हैं। शिमला में जियो सिम के लिए कंपनी के आउट लेट का चक्कर लगाने के बावजूद लोगों को सिम नहीं मिल पा रहे।

झेलनी पड़ सकती है परेशानी

यदि आप भी रिलायंस जियो सिम लेने की सोच कर रहे हैं तो अभी आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सिम ले चुके लोग भी अब पछताने लगे हैं। रिलायंस जियो 4-जी सर्विस लांच हो चुकी है बावजूद इसके लोग इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

लाइफ टाइम मुफ्त कॉलिंग और 31 दिसंबर 2016 तक हर दिन 4-जी स्पीड पर 4 जीबी डाटा का इस्तेमाल मुफ्त होने की वजह से रिलायंस जियो सिम की बड़ी मांग है। लेकिन लोगों को आसानी से सिम नहीं मिल पा रही है।

यही नहीं, जिनके पास सिम है वो भी एक्टिवेट नहीं हो पा रही। रिलायंस जियो की लांचिग के समय दावा किया गया था कि लोगों को आसानी से सिम उपलब्ध करवा दी जाएगी और तुरंत एक्टिवेट भी हो जाएगी लेकिन अब स्थिति विपरीत है। समस्या का कारण क्या है और इसका हल कब निकलेगा इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही। बताया जा रहा है कि रिलायंस जियो ने सिम कार्ड जारी करना कम कर दिया है। ताकि पहले से जारी किए जा चुके सिम कार्ड को पहले एक्टिवेट किया जा सके।

The post शिमला में रिलायंस जियो सिम खरीदने उमड़ रही भारी भीड़, सारा दिन लंबी कतारों में खड़ा रहने परभी नहीं मिल पा रही सिम appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल की ये बेटी सेलिंग बोट में विश्व का चक्कर लगा रचेगी इतिहास
शिमला-  देवभूमि की बेटी सेलिंग बोट में विश्व का चक्कर लगा इतिहास रचने जा रही हैं। जी हां हिमाचल की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्बाल इतिहास रचने जा रही हैं। कुल्लू शहर के मौहल क्षेत्र से संबंध रखने वाली प्रतिभा सागर की परिक्रमा कर विश्व का चक्कर लगाएगी। रोमांच और साहसिक गतिविधियों से भरी इस यात्रा में  प्रतिभा समेत देश के अन्य राज्यों से छह सदस्य होंगी।

खासियत यह है कि सागर परिक्रमा के लिए इंडियन नेवी की तरफ से पहली बार महिला टीम जा रही है। छह सदस्यीय टीम में हिमाचल से कुल्लू की प्रतिभा ने स्थान बनाया है। आठ माह तक जारी रहने वाली सागर परिक्रमा सेलिंग बोट में होगी। विश्वभर का चक्कर काटकर सेलिंग वोट वापस भारत लौटेगी। इससे पहले दो बार सागर परिक्रमा की जा चुकी हैं।

हवाओं के रुख के साथ चलती है बोट

लेकिन दोनों ही बार टीम में पुरुष थे। यह पहली बार है कि महिलाओं की टीम को प्रतिभा का लोहा मनवाने का मौका मिला है। सेलिंग बोट में किसी भी तरह का इंजन नहीं होता है। हवाओं के रुख के साथ ही बोट चलती है। प्रतिभा को नेवी में शुरुआत से ही सेलिंग बोटिंग का शौक रहा है। इसमें प्रतिभा अपने हुनर का लोहा भी मनवा चुकी हैं।

इन दिनों ट्रेनिंग जारी है। टीम अगले साल अगस्त में रवाना होगी। बताया जा रहा है कि विश्वभर में अभी तक किसी भी नेवी की तरफ से महिला टीम को सागर परिक्रमा के लिए नहीं भेजा गया है। महिलाओं की टीम द्वारा सागर परिक्रमा करना महिला सशक्तिकरण की तरफ एक और कदम माना जा रहा है।

बेहद कठिन है सागर परिक्रमा

लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्बाल ने कहा कि ऐतिहासिक टीम का हिस्सा होना गौरवान्वित करता है। ऐसा मौका आसानी से नहीं मिल पाता है। यह मेरे लिए बेहद खास है। यह सपने को सच करने जैसा है। वहीं, प्रतिभा के पिता रवि जम्बाल ने कहा कि बेटी का सागर परिक्रमा के लिए चयन होना खुशी भरा है। बेटी प्रतिभा पर उन्हें नाज है।

सागर परिक्रमा को बेहद कठिन माना जाता है। सेलिंग बोट में होने वाली सागर परिक्रमा के लिए खुद को तैयार करना पड़ता है। सागर परिक्रमा के तहत निर्धारित किलोमीटर तय करने होते हैं। आठ माह तक सेलिंग बोट में सफर तय कर परिक्रमा करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

Photos: Indian Express/Shyamgopan/The Hindu/In Today

The post हिमाचल की ये बेटी सेलिंग बोट में विश्व का चक्कर लगा रचेगी इतिहास appeared first on हिमाचल वॉचर.

ऊना में लाखों की दवाइयाँ लोगों में बंटने के बजाये अस्पताल स्टोर में ही एक्सपायर, नष्ट करने की थी तैयारी
ऊना- सरकारी अमले की लापरवाही की हद तो देखिए। एक ओर जहां अस्पतालों में लोगों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं, वहीं लाखों रुपये की जीवन रक्षक दवाएं स्टोर में ही पड़ी- पड़ी एक्सपायर हो गईं। जिला ऊना के चिंतपूर्णी सिविल अस्पताल में रखीं दवाइयां न तो मरीजों को बांटी गईं और न ही उच्चाधिकारियों को इनके एक्सपायर होने की समय पर जानकारी दी गई।

उल्टा इन्हें इकट्ठा कर नष्ट करने का प्रयास किया गया। कुछ दवाइयां अप्रैल माह में एक्सपायर होनी थीं, उन्हें भी नष्ट करने की तैयारी कर ली गई। ऐन मौके पर जिला चिकित्सा अधिकारी डा. निखिल शर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल और बीएमओ डॉ. एसके वर्मा को भनक लग गई और वे मौके पर पहुंच गए।

स्टोर में ही एक्सपायर हो चुकी दवाइयों में एंटी बॉयोटिक, टैबलेट, ग्लूकोज, ओआरएस सैशे, एनलप्रिल डोपामीन जैसी कई जीवनरक्षक दवाइयां पाई गईं। इनमें अधिकतर दवाओं की डेट एक्सपायर होने की पुष्टि विभागीय अधिकारियों ने की है। अब जांच के लिए एक कमेटी गठित कर अस्पताल में दवाइयों के स्टोर को सील कर दिया है।

मरीजों को परेशानी न हो इसलिए एक महीने की दवाइयों का स्टॉक भी स्टोर से निकलवा अलग रख लिया है। स्टोर इंचार्ज से चार्ज छीनने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी 29 फरवरी को रिटायर होने वाला है। ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल ने डस्टबिन में फेंकी दवा के पाउडर के सैंपल भी एकत्रित किए हैं।

कई दवाइयां तो मरीजों के लिए रोजमर्रा प्रयोग में लाई जाने वाली हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल ने बताया कि पूरे स्टॉक की जांच की जाएगी। इसके बाद पूरी रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की जाएगी। दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।

सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि चिंतपूर्णी अस्पताल में दवाओं को खुर्द-बुर्द करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चिंतपूर्णी अस्पताल जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, वहीं ऐसा हाल है तो अन्य अस्पतालों में भी ऐसी स्थिति हो सकती है।

इस पर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. डीएस गुरुंग ने कहा कि मामला संगीन है। अन्य सरकारी अस्पतालों में भी दवाओं के स्टॉक की स्थिति है, इका पता लगाया जाएगा। दवाइयां समय पर क्यों मरीजों को नहीं बांटी जा रही हैं इसकी भी जांच होगी।

The post ऊना में लाखों की दवाइयाँ लोगों में बंटने के बजाये अस्पताल स्टोर में ही एक्सपायर, नष्ट करने की थी तैयारी appeared first on हिमाचल वॉचर.

जल्द ही कोटी और बराड़ी नालों से मिलेगा शिमला शहर को पानी
शिमला- कोटी व बराड़ी नालों से शहर को अब जल्द ही पानी मिल सकेगा। नगर निगम प्रशासन द्वारा अश्विनी खड्ड पेयजल परियोजना से जुड़े क्षेत्रों के लिए प्राकृतिक स्रोतों कोटी व बराड़ी नालों से पानी उठाने की वैकल्पिक व्यवस्था के प्रस्ताव को आईपीएच विभाग के समक्ष रखा गया है। उसे आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स से मंजूरी प्रदान की गई है। मंत्री ने निगम द्वारा बनाए गए प्रस्ताव को जल्द अमल में लाने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

शहर में पीलिया के बढ़ते मामलों व अश्विनी खड्ड से पानी के सैंपल फेल होने के बाद आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने अतिरिक्त मुख्य सचिव पीसी धीमान सहित निगम अधिकारियों के साथ अश्विनी खड्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अश्विनी खड्ड के कलैक्शन प्वाइंट से लेकर पूरे प्लांट का निरीक्षण किया है। इस दौरान पानी की जांच भी की गई।

निरीक्षण के दौरान महापौर संजय चौहान ने कहा कि अश्विनी खड्ड के उस पार से 2 प्राकृतिक नाले बहते हैं जिनका पानी साफ है। मेयर ने मंत्री विद्या स्टोक्स को अवगत करवाया कि इन प्राकृतिक नालों से रोजाना 4 से 5 एम.एल.डी पानी प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, आयुक्त पंकज राय, स्वास्थ्य अधिकारी डा. सोनम नेगी व एमई विजय गुप्ता सहित आईपीएच विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

The post जल्द ही कोटी और बराड़ी नालों से मिलेगा शिमला शहर को पानी appeared first on हिमाचल वॉचर.

अब आप हिमाचल पुलिस की नई शिकायत निवारण वेब साईट कर सखेगे शिकायत
अब लोग पुलिस की वेबसाईट पर कर सखेगे शिकायत, मुख्यमंत्री ने लोंच की पुलिस की शिकायत निवारण वेब साईट

हिमाचल पुलिस  ने अपनी नई  वेब साईट लोंच की है! इस वेब साईट के माध्यम से लोग सीधे हिमाचल पुलिस से जुड़ सखते है और अपनी शिकायत दर्ज करवा सखते है ! इस पोर्टल के माध्यम से  पुलिस लोगो की शिकायतों का निवारण करेगी ! हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आम जनता की ओर से भेजी जाने वाली शिकायतों की निगरानी एवं शीघ्र निपटारे के लिए प्रदेश पुलिस के क्राईम एण्ड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम्स के अन्तर्गत जन शिकायत निवारण प्रणाली का शुभारम्भ किया।

लोग इस वेबसाईट के माध्यम  से किसी भी तरह की घटना या किसी पुलिस कर्मी या अधिकारी की भी शिकायत कर सकते हैं  मुख्यमंत्री ने इस वेबसाईट के शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब जनता की शिकायतों और पुलिस द्वारा इन शिकायतों पर होने वाली कारवाई पूरी तरह से पारदर्शी होंगी  जिससे लोगों को जल्द इन्साफ मिलने की उम्मीद भी बढ़ गयी है! इस वेबसाईट को पुलिस मुख्यालय  के वरिष्ट  अधिकारियों की निगरानी में होगी!

प्रदेश पुलिस महानिदेशक  संजय कुमार ने कहा कि इस प्रणाली के अन्तर्गत शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति को एक नम्बर प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वह पुलिस की वैबसाईट पर उसके शिकायत पत्र पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। शिकायत दर्ज करवाने पर शिकायतकर्ता को इसके बारे में मोबाईल नम्बर पर जानकारी मिल जाएगी। शिकायतकर्ता अपनी इच्छा के अनुरूप किसी भी पुलिस अधिकारी को अपनी शिकायत भेज सकेगा।

जन शिकायत निवारण प्रणाली में शिकायत दर्ज करने के लिए शिकायतकर्ता को अपना नाम, पता, मोबाईल नम्बर, आधार नम्बर अथवा वोटर कार्ड अथवा राशनकार्ड अथवा पैनकार्ड तथा घटना का विवरण (घटनास्थल का नाम, घटना का समय व दिनांक) प्रस्तुत करना होगा।

शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस विभाग की वैबसाईट www.citizenportal.hppolice.gov.in पर लाॅग इन करना होगा। इस प्रणाली में शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा आज से शुरू कर दी गई है।

The post अब आप हिमाचल पुलिस  की नई शिकायत निवारण वेब साईट कर सखेगे शिकायत appeared first on हिमाचल वॉचर.