DC Solan Archives - हिमाचल वॉचर

अपंगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सोलनऔर चम्बा में लगेंगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर
शिमला-  सोलन जिले में दिव्यांगो को चिन्हित कर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए शीघ्र ही सघन अभियान आरम्भ किया जा रहा है। उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि जिले में इस दिशा में नवम्बर महीने में सभी विकास खण्डों में कुल 12 निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।  इन शिविरों में केवल उन्हीं दिव्यांगो के प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे जिनके प्रमाणपत्र अभी बनाए जाने शेष हैं। प्रमाणपत्र धारकों को इन शिविरों में आने की आवश्यकता नहीं है।

जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि 3 नवम्बर, 10 नवम्बर, 16 नवम्बर, 17 नवम्बर तथा 24 नवम्बर 2016 को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, 05 नवम्बर, 12 नवम्बर, 25 तथा 26 नवम्बर, 2016 को को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़, 19 नवम्बर, 2016 को नागरिक अस्पताल कुनिहार, 21 नवम्बर, 2016 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटट्।  महलोग, 23 नवम्बर, 2016 को नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 10:30 बजे से शाम  04: 00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने आस-पास के क्षेत्र के सभी दिव्यांगो को इन शिविरों में आने के लिए प्रेरित करें।इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे ताकि पात्र दिव्यांगों की जांच के उपरान्त उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए जा सकें।

उपायुक्त सोलन ने कहा कि 03 दिसम्बर, 2016 को विश्व विकलांगता दिवस से पूर्व सोलन जिले के सभी पात्र दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा जिला कल्याण अधिकारी द्वारा नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रदेश सरकार के इस महत्त्वाकांक्षी अभियान में जहां जिले के सभी शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा वहीं इस वर्ग के कल्याण के लिए कार्यन्वित की जा रही योजनाओं से सभी को लाभान्वित करने में भी सहायता मिलेगी।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए लगाए जाने वाले शिविरों की सफलता के लिए आंगनवाड़ी तथा आशा कार्यकर्ताओं को इनसे जोड़ा जाएगा। आंगनवाड़ी तथा आशा कार्यकर्ता जिले की सभी पंचायतों एवं गांवों मं दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें इन शिविरोे में पंहुचने के लिए प्रेरित करेंगी।  उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, उप निदेशक उच्च तथा प्रारम्भिक शिक्षा तथा सर्व शिक्षा अभियान को निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों एवं पंचायतों में विकलांग व्यक्ति चिन्हित करें ताकि सभी को अविलम्ब पहचान पत्र जारी किए जा सकें।

जिले में 5 स्थानों पर लगेंगे अपंगता प्रमाण पत्र शिविर, लोग उठायें पूरा लाभ: उपायुक्त

वहीं चम्बा में भी इस अपंगता प्रमाणपत्र  शिविरों का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर राज्य सरकार द्वारा जारी विशेष निर्देशों की अनुपालना के तहत लगाए जा रहे हैं ।इन शिविरों के आयोजन से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने आज बताया कि लोगों को उनके घर द्वार पर यह सुविधा मिलेगी।

इन शिविरों के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए संबंधित उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) समन्वय करेंगे। उपायुक्त चम्बा ने बताया कि पहला शिविर भरमौर स्थित अस्पताल में 4 नवंबर को लगेगा। सलूणी में यह शिविर 8 को, तीसा में 9 को,चूड़ी में 22 को और समोट में 29 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। शिविर सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की अपंगता को लेकर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

The post अपंगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सोलनऔर चम्बा में लगेंगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर appeared first on हिमाचल वॉचर.

बेतरतीब,अवैज्ञानिक ढंग से बहुमंजिला इमारते बना खुद ही मौत का सामान तैयार कर रहे सोलन के लोग
शिमला- रसूखदारों और सरकारी तंत्र की शह पर सोलन में बेतरतीब और अवैज्ञानिक ढंग से कंकरीट का जंगल खड़ा हो चुका है। नियमों को ताक पर रखकर निर्मित बहुमंजिला गगनचुंबी इमारतों का जाल हैरत में डालने वाला है। नियमों से यह खिलवाड़ भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में सैकड़ों की बलि लेने को तैयार है। प्रकृति पर किसी का जोर नहीं। लेकिन भूकंपरोधी भवनों का सही ढंग से निर्माण हो तो नुकसान को कम किया जा सकता है।

अपार्टमेंट और बड़े भवनों का निर्माण की रफ्तार को प्रकृति ने हिंट भी दिए हैं। बारिश के मौसम में अब तक करीब एक दर्जन इमारतें जमींदोज हुई हैं। अधिकांश इमारतें सोलन और आसपास के क्षेत्रों में गिरी है। बावजूद इसके न तो प्रशासन न ही लोग सबक ले रहे हैं। पैसे और पावर के इस खेल में सब रोटियां सेंक रहे हैं। नगर परिषद सोलन ने इस खतरे को देखते हुए लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

भवन निर्माण का नक्शा पास करवाते समय मकान मालिकों से प्रूव नक्शे के आधार पर ही निर्माण की लिखित गारंटी ली जा रही है। भूकंप की दृष्टि से सोलन पांचवें जोन में आता है। सोलन में अपार्टमेंट कल्चर सबसे खतरनाक है। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में सन्नी साइड, देहूंघाट, बडोग, चंबाघाट, कंडाघाट और क्यारीघाट लगभग हर वह क्षेत्र जहां धड़ाधड़ बेतरतीब निर्माण हो रहा है खतरे की घंटी है।

यहां यहां गिरी हैं इमारतें

सोलन में अंबुशा के करीब देहूंघाट, बडोगा, ब्रुरी से चंबाघाट के बीच भवन गिर चुके है। हादसों दो प्रतिष्ठित लोग मारे जा चुके हैं, वहीं कई घायल भी हो चुके हैं। इसके अलावा कंडाघाट में भी हादसे हुए हैं। यह सभी हादसे किसी भूकंप से नहीं बल्कि बारिशों के मौसम के दौरान घटे हैं। हाल ही में कुमारहट्टी में गिरा स्कूल का भवन भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

ली जा रही गृह मालिकों से गारंटी

नगर परिषद अध्यक्ष सोलन पवन गुप्ता ने कहा कि जो मामला सामने आता है उसे नोटिस जारी करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती है। दर्जनों लोगों के केस सेक्शन 211 के तहत लंबित पड़े हैं। कुछ न्यायालय में जा चुके हैं। स्थानीय लोगों को तय नियमों के तहत ही निर्माण की अपील की जा रही है। यही नहीं नक्शा पास करवाते वक्त मकान मालिक से अप्रूव नक्शे के आधार पर ही निर्माण की गारंटी ली जा रही है।

डीसी राकेश कंवर ने कहा कि सोलन में भवनों के निर्माण में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। बताया कि अभी कुछ समय पहले आपदा प्रबंधन से बचने के लिए मॉक ड्रिल भी की जा रही है। अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Photo: Solan Facebook Page

The post बेतरतीब,अवैज्ञानिक ढंग से बहुमंजिला इमारते बना खुद ही मौत का सामान तैयार कर रहे सोलन के लोग appeared first on हिमाचल वॉचर.

आईजीएमसी ने चमाकड़ी पुल बस हादसे के घायलों को मुफ्त दवाइयां देने से किया मना
शिमला-  हिमाचल के चमाकड़ी पुल बस हादसे के घायलों को आईजीएमसी ने मुफ्त दवाइयां देने से साफ मना कर दिया है। अस्पताल में अब तक दाखिल मरीज अपनी जेब से पैसे खर्च कर दवाइयां लेने को मजबूर हैं। कई परिजनों के पास पैसे खत्म हैं।

ऐसे में घायलों का उपचार करवाना मुश्किल हो गया है। हादसे के दिन डीसी सोलन ने सभी मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि मरीजों की दवा के बिल उनके खाते में डाले जाएं। पिछले तीन दिन से अस्पताल में दाखिल घायलों को मुफ्त में दवा नहीं दी जा रही है।

अस्पताल में सिविल सप्लाई की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी कह रहे हैं कि प्रशासन ने मुफ्त दवा देने की मनाही कर दी है। अगर विभाग से आदेश आते हैं तो हम दोबारा दवा देना शुरू कर देंगे।

आईजीएमसी में मौजूदा समय में चार लोगों का उपचार चल रहा है। कला देवी के बेटे रमेश चंद का कहना है कि उनकी मां की हालत काफी गंभीर है। हादसे में उनके जीजा का भी यही उपचार चल रहा है। दुकानों पर दवा लेने जा रहे हैं तो दवा नहीं दी जा रही है।

घायलों ने मांगी मदद, फिर भी महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर

बाहर से महंगी दरों पर दवाएं खरीद रहे हैं। कुछ पैसे जेब में थे वह भी खत्म हो चुके हैं। हादसे वाले दिन डीसी सोलन ने अस्पताल में सभी मरीजों के उपचार के जिम्मेवारी ली थी, कहा था कि मरीजों के दवाओं के सभी बिल उनके खाते में डाला जाए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अभी भी इलाज चला है, उनके साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। अस्पताल में कला देवी के अलावा तीन और लोग भी उपचाराधीन हैं। उधर, बताया जा रहा है कि घायलों के इलाज का खर्च संबंधित जिले के डीसी की ओर से वहन किया जाना है।

डीसी सोलन से करेंगे बातचीत

मामले में जिलाधीश से बातचीत की जाएगी। अगर मुफ्त में दवा देने के निर्देश आते हैं तो मरीजों को मुफ्त दवा देनी शुरू कर दी जाएंगी।-डॅा. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

अस्पताल में पंद्रह घायलों का हुआ इलाज

हादसे के दौरान पंद्रह घायलों का अस्पताल में ग्यारह जून से इलाज चल रहा था। ज्यादातर लोगों को उपचार देने के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी है। उनमें चार लोग अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

The post आईजीएमसी ने चमाकड़ी पुल बस हादसे के घायलों को मुफ्त दवाइयां देने से किया मना appeared first on हिमाचल वॉचर.

बद्दी शमशान घाट के पास पिछले 4 वर्षों से फैंका जा रहा औधोगिक कचरा, लोग बदबू से परेशान, शिकायतों के वजूद कोई कार्यवाही नहीं
शिमला- हिमपरिवेश पर्यावरण संरक्षण संगठन ने जिलाधीश सोलन को पत्र लिख कर कहा कि बद्दी, श्मशान घाट जो कन्टेनर डिपो को जाने वाली सड़क के किनारे है। वहां गांव थाना स्थित देवयानी फूड प्राइवेट लिमिटेड उद्योग द्वारा सरकारी भूमि में पिछले 4 वर्षों से औधोगिक कचरा फैंका जा रहा है।

संगठन ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने इसके विरुद्ध प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग, एसडीएम नालागढ़ एंव बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ औधोगिक प्राधिकरण को शिकायतें करी थी लेकिन किसी भी विभाग की तरफ से आज दिनांक 16 मार्च 2016 तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।

संगठन ने जिलाधीश को अपने पत्र के माध्यम से बताया कि इस कचरे के ढेर से गन्दी बदबू आ रही है जिससे आस-पास के गांवों के निवासिओं के लिये परेशानी बना हुआ है। वर्तमान में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ औधोगिक क्षेत्र इसी तरह के कचरे के ढेर में बदलता जा रहा है जहां भी उद्दयोगों को कोई भी खाली जगह दिखती है वो अपना खतरनाक औद्दोगिक कचरा फैंक देते हैं। संगठन ने अनुरोध किया कि है इस सर्न्दभ में जल्दी ही कोई कार्यवाही करें।

The post बद्दी शमशान घाट के पास  पिछले 4 वर्षों से फैंका जा रहा औधोगिक कचरा, लोग बदबू से  परेशान, शिकायतों के वजूद कोई कार्यवाही नहीं appeared first on हिमाचल वॉचर.