हिमाचल राजनीति Archives - हिमाचल वॉचर

अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती नजर आ रही सरकार, शिक्षण संस्थानों को बंद करने के फैसले पर बोली एसएफआई
शिमला- प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल में 26 जनवरी तक सभी शिक्षण को बंद करने के फैसले को लेकर एसएफआई  (SFI) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भविष्य को अपाहिज बनाने की कवायद बहुत पहले शुरू हो चुकी थी जब नवउदारवादी नीतियों के तहत 1991 के बाद शिक्षा जैसे बुनियादी अधिकार को निजी हाथों में सौंपते हुए उसे महंगा कर आम जनता की पहुंच से दूर करने की कोशिश की गई थी।

एसएफआई ने कहा कि आज तो सिर्फ महामारी को इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले शिक्षण संस्थान बंद किये जाते है और नई शिक्षण पद्धति ऑनलाइन माध्यम से शुरू की जाती है। जिसमे पूरा देश जानता है कौन कितना ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ पाया है।

राज्य कमेटी ने यह भी कहा कि स्मार्टफोन का न होना, नेटवर्क की समस्या,आदि कई कारणों से ऑनलाइन पढ़ाई सम्भव नही हो पाई। लेकिन महामारी के दौरान शिक्षण संस्थानो के बंद होने के कारण यह मजबूरी थी कि अभिभावकों को अपने बच्चों को बैंकों से ऋण लेकर स्मार्टफोन खरीदकर इस परेशानी से झूझना पड़ा।

इस नए सत्र में विभिन्न नेटवर्क कम्पनियों द्वारा डेटा टेरिफ में की गई बेतहाशा वृद्धि से अब इस ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ने का सपना भी टूटता नजर आ रहा है।

एसएफआई ने कहा जहां एक ओर सरकार और प्रशासन को छात्रों व उनके परिवारों की बदहाल आर्थिक स्थिति को समझते हुए मुफ्त शिक्षा,छात्रवृति का समय पर आबंटन कर सभी छात्रों को प्राथमिकता पर वैक्सीन लगाकर बेहतर व सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मुहैया करवाना चाहिए था वहीं सरकार अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती नजर आ रही है, जिसके परिणामस्वरूप एक बार फिर से शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया है।

कमेटी ने यह भी कहा कि माहमारी का खतरा सबके लिए है लेकिन इसे जिस रूप में परिभाषित करने या इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है वह सरकार की शिक्षा के प्रति दिवालिया समझ को भी दर्शाता है। सरकार के इस फैसले का एसएफआई सभी जिला स्तर पर विरोध करेगी।

The post अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती नजर आ रही सरकार, शिक्षण संस्थानों को बंद करने के फैसले पर बोली एसएफआई appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल विधानसभा चुनाव में होगा 100% वीवी पैट का इस्तेमाल
ईवीएम के परिणामों पर उठे सवालों के बाद निकाला समाधान,चुनावी परिणामों में पारदर्शिता लेन के लिए उठाया गया कदम

शिमला- हिमाचल  में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनावों में ईवीएम के साथ-साथ मतदाता वीवी पैट मशीन से  भी मतदान करेंगे। चुनावी परिणामो पर किसी तरह के सवाल न रहे और पारदर्शिता भी बनी रहे इसके लिए यह नई वीवीपैट मशीन मददगार साबित होगी।

यूपी में हुए चुनावों में ईवीएम में गड़बड़ी के मामलें पर उठे सवालों के बाद अब इसका एक और विकल्प चुनावों में पारदर्शिता लाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से उठाया गया है। इस समाधान के तहत अब चुनावों में विवि पैट मशीनों का इस्तेमाल होगा जिसकी शुरुआत हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में किया जायेगा।

साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनावों में सभी सीटों पर वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का इस्तेमाल किया जायेगा।

इससे पहले हिमाचल में जितने भी चुनाव हुए हैं उनमे वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया। हिमाचल निर्वाचन आयोग के अधिकारी (Sveep systematic voters education and electoral officer) ने हिमाचल वॉचर को बताया कि प्रदेश में पहली बार विधानसभा की सभी सीटों पर वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन (वीवीपैट)का इस्तेमाल किया जाएगा।

हिमाचल वॉचर ने निर्वाचन अधिकारी से वीवीपैट के इस्तेमाल में आने वाली दिक्कतों के बारे में सवाल पूछा जिस के जवाब में अधिकारी ने बताया कि चुनाव के परिणाम आने से पहले प्रथम चरण में सभी वीवीपैट मशीनों में 5% मशीनों से सैंपल के तौर पर पर्चियां  निकाली जाएगी और सबसे पहले उनकी गिनती की जाएगी। फिर यह देखा जायेगा कि दोनों के परिणाम आपस में मेल खा रहे हैं या नहीं।

अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी वीवीपैट और ईवीएम की गणना करते समय रुझान और परिणाम आने में 2 से 3 घण्टे तक का अतिरिक्त समय लग जायेगा। अधिकारी ने बताया कि आयोग जल्दी ही वीवीपैट को लेकर गाइडलाइंस जारी कर सकता है।

यह होगा लाभ

चुनावों में वीवी पैट का इस्तेमाल होने से मतदान करने वाले मतदाता को लाभ होगा। जैसे ही मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देगा,वोट करने के सात सेकंड बाद उसे वीवी पैट मशीन में वो पर्ची दिखाई देगी,जिससे उसे यह ज्ञात हो पायेगा कि उसका मत सही उम्मीदवार को गया है या नहीं।

The post हिमाचल विधानसभा चुनाव में होगा 100% वीवी पैट का इस्तेमाल appeared first on हिमाचल वॉचर.

गद्दी समुदाय बयान को मीडिया ने द्वारा तोड़-मरोड़ कर किया पेश :वीरभद्र
शिमला  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा गद्दी समुदाय पर दिए गए बयान ने काफी तूल पकड लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सफाई में कहा कि गद्दी बोर्ड के अध्यक्ष से जुड़े मेरे वक्तव्य को मीडिया द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है जबकि मेरे कहने का तात्पर्य यह था कि प्रदेश में भाजपा राज्य अध्यक्ष के मुकाबले राज्य गद्दी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के ज्यादा अनुयायी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में ही गद्दी कल्याण बोर्ड का गठन हुआ तथा प्रदेश को इस समुदाय पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव गद्दी समुदाय के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी रहेगी। उन्होंने कहा कि बात का बतंगड़ बनाना भाजपा की पुरानी आदत है।

पढ़िए क्या था मुख्यमंत्री का विवादित बयान

दरअसल ऊना में सीएम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर निशाना साधा और कहा था कि सत्ती बीजेपी के अध्यक्ष हैं तो क्या हुआ। अध्यक्ष तो गद्दी सभा के भी होते हैं।

सीएम द्वारा दिए गए इस बयान पर गद्दी समुदाय भड़क गया था। गद्दी नेता विशाल नैहरिया ने सीएम के इस बयान को उनके समुदाय का अपमान बताया। विशाल का कहना है कि सीएम का ये बयान गद्दी समुदाय के प्रति उनकी संकीर्ण सोच को दिखाता है। ऐसा बयान देकर उन्होंने गद्दी समुदाय को कमतर आंकने की कोशिश की है।

The post गद्दी समुदाय बयान को मीडिया ने द्वारा तोड़-मरोड़ कर किया पेश :वीरभद्र appeared first on हिमाचल वॉचर.

भाजपा की चार्चशीट एक राजनैतिक ड्रामा, सभी आरोप बेबुनियाद, 2017 चुनावों में फिर सत्ता में आएगी कांग्रेस: सुक्खू
शिमला- हिमाचल प्रदेश भाजपा द्वारा बनाये गयी चार्चशीट में लगे सभी आरोपों को नकारते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने  कहा कि भाजपा की चार्चशीट एक राजनैतिक ड्रामा है और इसमें लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद व तथ्य के विपरित है। उन्होंनें कहा कि चार सालों में भाजपा की प्रदेश में विपक्ष की भूमिका नाकारात्मक रही है और भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नही और विपक्ष मुद्दा विहिन है और अपनी इन्ही नाकामियों से प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने यह चार्जशीट जारी की है।

भाजपा नेता राज्यपाल को  चार्चशीट सौंपती हुए

सुक्खू ने कहा कि वास्तव में अगर भाजपा के पास चार्जशीट में कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ लगाये गये आरोपों के ठोस सबूत है तो उन्हें शपथ पत्र देकर लोकायुक्त के पास जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति संवेदनशील है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति की है जो प्रदेश में बेहतर कार्य कर रहा है। वहीं दुसरी तरफ भाजपा के केन्द्र में सत्तासीन हुए ढाई वर्ष बीत गये है परन्तु केन्द्र सरकार अभी तक लोकायुक्त की निुयक्ति नही कर पाई है इससे पता चलता है कि केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार के प्रति कितनी संवदेनशील है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार ने जिस उद्देश्य से नोटबन्दी का फैसला लिया था उससे आज सरकार पूरी तरह से भटक गई है। इस नोटबन्दी के फैसले से देश का कोई भी हित नही हुआ बल्कि इस फैसले से आम व्यक्ति, गरिब किसान, छोटा व्यवपारी पिस रहा है और देश में बेरोजगारी लगातार बढ रही है।

नोटबंदी के मुद्दे पर कहते हुए  सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से 50 दिन का समय मांगा था परन्तु 50 दिन का समय खत्म होने को है और आज भी लोगों की दिक्कतों में कोई कमी नही आई है। नोटबन्दी का यह फैसला सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के सही कार्यविन्त करने की नाकामी को दर्शाता है। अपने चार साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने पुरे प्रदेश का एक सम्मान विकास करते हुए अपने घोषणा पत्र में किये गये वायदों से बढ कर काम किया है तथा प्रदेश को विकास के मामले में प्रथम श्रेणी में खडा किया है और जनता के कल्याण के लिए अनेको कल्याणकारी योजनाए व कार्यक्रम चलाये।

उन्होंनें कार्यकर्ता से आवह्न किया कि सभी एकजुट होकर कार्य करें तथा कांग्रेस की विचारधारा, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व विकास कार्यो की जानकारी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों व जुमलों से आम जनता को अवगत करवायें। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में अभूतर्पूव विकास कार्य करवाऐं हैं और प्रदेश की जनता 2017 के चुनावों में पुनः कांग्रेस को सत्तासीन करवाएगी।

The post भाजपा की चार्चशीट एक राजनैतिक ड्रामा,  सभी आरोप बेबुनियाद, 2017 चुनावों में फिर सत्ता में आएगी कांग्रेस: सुक्खू appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में मनाया 132वां स्थापना दिवस
शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी का 132वां स्थापना दिवस कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने की। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में अपना 132वां स्थापना दिवस मना रही है जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए गौरव की बात है।

उन्होंनें कहा कि आज से 132 साल पहले एलेन ओक्टेवियन हयूम ने एक विचार रखा कि इस देश की विभिन्नता को कैसे एक संस्था के रूप में इक्कठा किया जाये इसी के तहत उन्होंने 28 दिसम्बर 1885 को 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ विभिन्न विचारों का समावेश कर कांग्रेस पार्टी की स्थापना की और तब से कांग्रेस पार्टी देश हित में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस पार्टी को कई महान नेताओं के नेतृत्व का गौरव प्राप्त है। उन्होंनें कहा कि यह हमारे लिए और भी गर्व की बात है कि इस महान विचारधारा वाली पार्टी की नींव शिमला में रखी गई थी।

कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थापना के बाद लगातार 60 वर्षो तक बिना किसी भेदभाव के एक धर्म युद्व लड़ते हुए देश को आजाद किया और आजादी के बाद देश का निर्माण, अथाव विकास में पार्टी की महान विचारधारा और इसके महान नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आजादी के बाद आज तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ने देश की तरक्कि की राह को एक नई दिशा प्रदान की है और राजीव गांधी जी का सपना कि भारत 21वीं सदी की महाशक्ति बनेगा की तरफ हमारे कदम तेजी से बढ रहें है। उन्होंनें कहा कि युवाओं को 18 वर्ष में वोट देने का अधिकार, महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करना इस पार्टी की महान विचारधारा व राजीव गांधी जी की सोच की देन है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि देश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाए व कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी की देन है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा राष्ट्रीय एकता की प्रतिक है और रहेगी। उन्होंनें कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि वे त्याग की भावना से देश, प्रदेश व पार्टी के लिए काम करें।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश चैहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही सेवा की राजनीति को बढावा दिया है और हमें गर्व है कि हम उस विचारधारा के साथ जूडे़ हैं जिसने पूरे विश्व को नई दिशा दी है।  अगर इस देश में कांग्रेस मजबूत है तभी देश एकता व अखण्डता के स्वरूप में खड़ा है।जिस लक्ष्य व उद्देश्य के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई है उस लक्ष्य व उद्देश्य को लेकर हमें आगे बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि आज देश विश्व के अग्रणी देशों की पक्ति में खड़ा है जोकि कांग्रेस विचारधारा की देन है। इस देश की अखण्डता, एकता व मजबूती में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान है और आज भी देश की अखण्डता, एकता व मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी कृतसंकल्प है और कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं की दूरगामी सोच के कारण ही आज के इस आधुनिक भारत का निर्माण सम्भव हो पाया है।

वहीँ हिमाचल  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के दूर्गम क्षेत्र कुपवी (ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कुपवी) मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल ही नही बल्कि एक आंदोलन है जिसने विभिन्न विचारों, ज्ञान तथा व्यक्तियों को अपने मे समाहित किया है तथा विभिन्नता में एकता को स्थापित किया। कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थापना के पश्चात वर्षो स्वतंत्रता संघर्ष को संपूर्णता में निदेषित तथा संचालित किया तथा स्वतंत्रता प्राप्ती के पश्चात भी कांग्रेस का संघर्ष चलता रहा तथा पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुई। एक सार्वभौम लोकतांत्रिक की स्थापना धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद जैसे उच्च विचार हमेशा कांग्रेस की नीतियों के केन्द्र में रहे और स्वतन्त्रता प्राप्ती से लेकर आज तक कांग्रेस लगातार आधुनिकीकरण एवं सम्मान व लोक कल्याण की नीतियों में रही है।

The post हिमाचल कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में  मनाया 132वां स्थापना दिवस appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रधानमंत्री मोदी ने सहारा से 9 महिनों में 40.1 करोड रूपये तथा बिड़ला ग्रुप से लिए करोड़ों रूपये: हिमाचल कांग्रेस
शिमला-  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचर के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी आज खुद भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोपों से घिर गये हैं और भाजपा का पर्दे के पिछे छुपा असली चेहरा जनता के सामने आ गया है कि भाजपा वास्तव में एक जुमलो की पार्टी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं चैयरमैन मीडिया विभाग नरेश चैहान ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कल गुजराज के मेहसाणा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर आयकर विभाग के दस्तावेजों का हवाला देते हुए आरोप लगाये हैं कि  लिये है। यह एक बहुत ही गम्भीर मामला है कि बडी पार्टी के बडे नेता ने प्रधानमंत्री पर इस तरह के गम्भीर आरोप लगाये हैं।

अपनी मांग को रखते हुए कांग्रेस ने  कहा कि वे मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री को बिना समय गंवाये उन पर लगे इन आरोपो का तुरन्त जवाब दें यह मामला बहुत ही गम्भीर है और सीधा भ्रष्टाचार से जुडा है। कांग्रेस पार्टी और पूरे देश की जनता जानना चाहती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के बड़े-बड़े दावे और न खाऊँगा और न खाने दूंगा की बात करने वाले प्रधानमंत्री   क्या खुद ही भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबे हैं, उन्हें देश के सामने अपनी स्थिती स्पष्ट करनी चाहिए।

प्रदेश की कांग्रेस  पार्टी  ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी झुठे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में विश्वास नही रखते है और न ही इस तरह की राजनीति करते हैं। राहुल गांधी  ने प्रधानमंत्री पर जो भी आरोप लगाये हैं वे सभी आयकर विभाग के दस्तावेज के आधार पर लगाये गयें है जिनका पूरा ब्यौरा आयकर विभाग के पास है, इसलिए यह बहुत ही गम्भीर मामला बनता है, जिसका जवाब प्रधानमंत्री को तुरन्त देना चाहिए।  कांग्रेस  ने कहा कि  झुठे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करना भाजपा का हमेशा से विशेषाधिकार रहा है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि लोकसभा सत्र के दौरान जब राहुल गांधी ने इन आरोपों के बारे में सदन मे बोलना चाहा तो सत्ता पक्ष ने उन्हें सदन में बोलने का मौका ही नही दिया, इससे ये बात और भी पुख्ता हो जाती है कि प्रधानमंत्री पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोप बिलकुल सही है क्योंकि सत्ता पक्ष सदन की कार्यवाई कभी खलल नही डालता।  जिस प्रकार से भाजपा के नेता बिना जानकारी के प्रधानमंत्री पर लगे गम्भीर भ्रष्टाचार के आरोपो की सफाई देने में लगे है वह गलत है।

कांग्रेस ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री होने के नाते और नैतिकता के आधार पर उन आरोपो का जवाब देना चाहिए, क्योंकि उन पर लगे भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप तथ्यों के आधार लगाये गये हैं। जब-जब भाजपा के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं तो प्रधानमंत्री ने हमेशा इन आरोपो पर चुपी साधी है कम से कम अब प्रधानमंत्री को अपने उपर लगे भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोपो जवाब देकर अपनी स्थिती देश के सामने स्पष्ट करनी चाहिए।

The post प्रधानमंत्री मोदी ने सहारा से 9 महिनों में 40.1 करोड रूपये तथा बिड़ला ग्रुप से लिए करोड़ों रूपये: हिमाचल कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

छोटा शिमला से फलावर डेल काॅलोनी के पैदल रास्ते की हालत दयनीय, 4 वर्षों से स्थानीय पार्षद गहरी नींद में
शिमला-  भारतीय जनता पार्टी शिमला ने  कहा कि छोटा शिमला से फलावर डेल काॅलोनी, धोबी घाट व मल्याणा के लिए जाने वाले पैदल रास्ते की हालत बेहद दयनीय है। इस सड़क पर न तो स्ट्रीट लाईटे जलती है और बंदरों के आतंक से भी आम आदमी का जीन दूभर हो गया है। बंदरों के आतंक से बच्चे, बुजुर्गों व महिलाओं का वहां से आना-जाना मुश्किल हो गया है। जगह-2 पर डंगे टूटे हुए है और मलवे के ढेर लगे हुए हैं और रेलिंग भी टुटी हुई है जिससे हर समय किसी अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है।

छोटा शिमला व मल्याणा वार्ड के कांग्रेस के पार्षद व नगर निगम पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि गत चार वर्षों में इस सड़क की ओर स्थानीय पार्षद ने कोई ध्यान नहीं दिया जबकि यह सारा क्षेत्र सचिवालय से लगता है। दिन प्रतिदिन इस सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है जिस वजह से वहां से गुजरने वाले स्थानीय निवासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

भाजपा  ने यह भी कहा  कि एक ओर तो प्रदेश की कांग्रेस  सरकार विकास के वायदे करती है लेकिन विकास कार्यों की ओर सरकार व स्थानीय पार्षदों का कोई ध्यान नहीं है। भाजपा नेताओं  जिसमे  मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश शारदा, युवा मोर्चा जिला शिमला सचिव विवेक मैहन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के शिमला के संयोजक रमन विज, राकेश विज, पंकज, राजुराम राही, लव विज, संजीव चैहान, विक्रम मैहन ने प्रदेश सरकार व नगर निगम से मांग की है कि वह अपने घोषणा पत्र में किए वायदों को पूरा करें।

The post छोटा शिमला से फलावर डेल काॅलोनी के पैदल रास्ते की हालत दयनीय, 4 वर्षों से स्थानीय पार्षद गहरी नींद में appeared first on हिमाचल वॉचर.

अपने ही वायदे से पलटे किनौर के विधायक, प्रभावित परिवारों को 6 करोड़ मुआवजा देने की थी घोषणा पर अब थमा दिए सिर्फ 2 करोड़ 66 लाख : नेगी
किन्नौर-  किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने किन्नौर के विधायक एवं विधान सभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी को आड़े हाथों लेते हुए काशंग परियोजना के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को निर्माण कम्पनी द्वारा 2 करोड़ 66 लाख रू0 मुआवजा देने की घोषणा को हास्यास्पद व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

नेगी ने कहा कि चार वर्ष बीतने के पश्चात भी स्थानीय विधायक ने जिला किन्नौर के लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं किया। जगत सिंह नेगी ने पांगी गांव को पहले 6 करोड़ रू0 देने की घोषणा की थी और आज वह अपने वायदे से मुकर गए और 2 करोड़ 66 लाख रू0 देने में भी असफल हुए हैं। इस तरह 2012 विधान सभा चुनावों के दौरान पग्रामडं के पंचायत चगांव, ऊरनी, मीरू व यूला गांव को 68 करोड़ मुआवजा राशि देने की बात कही थी परन्तु बीते चार वर्षों में एक रूपया राशि देने में भी स्थानीय विधायक विफल हुए हैं। प्रदुषण की जो राशि जारी हुई है वह पूर्व भाजपा सरकार की देन है जिसकी स्वीकृति व आधी राशि में पूर्व भाजपा सरकार के समय ही बंट गई थी।

पूर्व विधायक ने कहा कि इसी तरह कड़छम-वांगतू 1000 मैगावाट परियोजना के अंतर्गत आने वाली पंचायतों जिसमें काफनू, यांगपा, कटगांव, पानवी, रामणी, पूनंग, किल्बा, सापनी, ब्रुआ, शौंग, चासू, कामरू व रोगी पंचायत को 75 हजार रू0 की राशि हर परिवार को देने के चुनावी वायदे को भी इन चार वर्षों में पूरा नहीं कर पाये और इन चार वर्षों में स्थानीय विधायक किन्नौर में चल रही पन विद्युत परियोजनाओं से लाडा के अंर्तगत जो पैसा मिलना है उस पैसे को लेने में भी पूरी तरह असफल साबित हुए हैं जिसके कारण प्रभावित पंचायतों के विकास कार्य भी पूरी तरह ठप्प पड़े हैं।

स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए  नेगी नेगी ने कहा कि स्थानीय विधायक पटेल कम्पनी के साथ पूरी तरह मिले हुए हैं और अपने भाई के अवैध तरीके से खनन कार्य को बढ़ावा देने तथा भाई-भतीजावाद तथा ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं। एक ओर तो किन्नौर के सभी नदी किनारे खनन जो पंचायत एवं स्थानीय लोगों का अधिकार है उस पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और पंचायतों में मनरेगा के काम प्रभावित हुए हैं साथ स्थानीय लोगों के मकान कार्य भी प्रभावित हुए है। एक ओर जहां आम आदमी को रेत, बजरी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्थानीय विधायक कानून की धज्जियां उड़ाते हुए रिकांगपिओं के बाजार में लैंटर पर लैंटर डाल रहे हैं।

किन्नौर के पूर्व विधायक  नेगी ने कहा कि शोंगठंग-कड़छम 412 मैगावाट परियोजना निर्माण क्षेत्र की प्रभावित पंचायतों जिसमें पुआरी, बारंग, मेवर व शुदारंग शामिल है, को भी 500 दिन के रोजगार की मुआवजा राशि देन में स्थानीय विधायक पूर्णतः विफल हुए हैं। श्रम कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और परियोजना निर्माण से प्रभावित परिवारों के लोगों को रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है।

उन्होनें यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक लाडा के चेयरमैन होने के नाते कम्पनी प्रबन्धनो से लाडा के अंतर्गत जो डेढ़ प्रतिशत जो राशि मिलनी थी उसको लेने में भी असफल हुए हैं। जिसकी वजह से जिला किन्नौर का विकास पूरी तरह ठप्प हो गया है। कोई भी नई योजना लाने में विधायक असफल हुए हैं। केवल पूर्व भाजपा सरकार के समय में स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करने के सिवा उन्होनें कोई अन्य नहीं कार्य नहीं किया।

The post अपने ही वायदे से पलटे किनौर के विधायक,  प्रभावित परिवारों को 6 करोड़ मुआवजा देने की थी घोषणा पर अब थमा दिए सिर्फ 2 करोड़ 66 लाख : नेगी appeared first on हिमाचल वॉचर.