मंडी Archives - हिमाचल वॉचर

चार वर्षों से चल रहे अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस और आबकारी विभाग को न होना सम्भव नहीं: राठौर
शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में चल रहे अवैध शराब मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा कि अभी तक कि जांच से जिस तरह सामने यह आया है कि यह अवैध शराब का जाल अंतरराज्यीय स्तर तक फैला है और इसकी निष्पक्ष जांच तभी सम्भव होगी जब इसकी न्यायिक जांच करवाई जाए।

राठौर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्षों से यह अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस एवम आबकारी विभाग भी इसको लेकर क्यों चुप थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगों की मृत्यु के बाद पुलिस अब हरकत में आई और इस अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश करने की बात कर रही है।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा की पिछले चार वर्षों से चल रहे इस अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस क्यों नहीं लगा सकी?। राठौर ने कहा की यह सम्भव नहीं है कि पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी न हो, यह सरकार की नाकामी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले चार बर्षों से सरकार को कहती आ रही है कि माफ़िया पूर्णरूप से सरकार पर हावी है।शराब माफिया,खनन माफिया,नशा माफिया और वन माफिया के खिलाफ सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाई है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से शराब नीति पर सरकार का ढुलमुल रवैया यह दर्शाता है कि सरकार की शराब माफिया के साथ सांठगांठ है।

तो वहीं जहरीली शराब मामले में हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर का नाम सामने आने पर उन्हें जिला महासचिव के पद से हटा दिया गया है। जिस पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कोई भी पार्टी पदाधिकारी किसी भी तरह के असामाजिक कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों की सहायता या पैरवी करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।

अध्यक्ष ने कहा कि शराब कांड में सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। प्रदेश को शराब और नशा माफिया ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है।उन्होंने कहा कि इस मामलें पर जिस तरह से सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है वह उचित नहीं है इसके लिए सभी विभाग बराबर के दोषी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि माफिया ने अपनी जड़ें गांव तक फैला रखी हैं और इसमें कई बड़ी मछलियां संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है अतः यह आवश्यक हो गया है कि सरकार इसकी न्यायिक जांच करवाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

The post चार वर्षों से चल रहे अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस और आबकारी विभाग को न होना सम्भव नहीं: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

जहरीली शराब मामलें में मुख्य सरगना कालू समेत तीन लोग गिरफ्तार, अभी भी पी रहे लोग नकली शराब
शिमला– हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पुलिस ने मामले में जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जिनमें पूर्व पंचायत प्रधान भी शामिल था।

:-विस्तार से पढ़िए क्या है मंडी में जहरीली शराब का यह पूरा मामला और मरने वालों का आंकड़ा

वहीँ पुलिस की एसआईटी ने शुक्रवार देर रात जहरीली शराब से जुड़े मुख्य सरगना कालू उर्फ नरेंद्र कुमार समेत बैजनाथ से अजय कुमार व पालमपुर से गौरव इन तीनआरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया है।

शराब पीने हुई 7 लोगों की मौत के बाद कालू उर्फ नरेंद्र कुमार भूमिगत हो गया था। वह सुंदरनगर उपमंडल की भनवाड़ पंचायत के छज्वार गांव का रहने वाला है।

हिमाचल की एक दैनिक अख़बार के मुताबिक इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना कालू (उर्फ नरेंद्र कुमार) है और वह पिछले 12 साल से शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। । वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों को शराब की खेप भी उपलब्ध करवाता था। पुलिस द्वारा पकडे गए अन्य दो और आरोपी अजय कुमार और गौरव इस कारोबार में उसके पार्टनर थे।

अब इस मुख्य आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद यह उम्मीद जगी है कि एसआईटी इन तीनों गहन पूछताछ करके इस कारोबार से जुड़े और अन्य संलिप्त आरोपियों को पकड़ सकती है। एसआईटी को यह भी जानने में मदद मिलेगी कि आरोपी नकली शराब कहां तैयार करवाते थे और कहां से इसकी खेप आती थी।

सुंदरनगर में अब भी पी रहे हैं लोग नकली संतरा ब्रांड की शराब

वहीं इस घटना के बाद भी सुंदरनगर में कुछ लोग नकली संतरा ब्रांड की शराब का सेवन करने गुरेज नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को सुंदरनगर शहर में ही लोक निर्माण विभाग की वर्षाशालिका में कुछ लोगों शराब पी रहे थे जिसकी सुचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी थी।

सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके तुरंत बाद शराब पीने वाले लोग वहां से भाग गए। वर्षाशालिका से पुलिस ने और 4 बोतल नकली संतरा ब्रांड जिसमें बीआरवी फूलस लिखा है उसे बरामद किया।

ज्ञात रहे कि शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने सलापड़ के एक ठेके को बंद कर दिया है। यहां तक की क्षेत्र में अगले आदेश तक संतरा ब्रांड की शराब बेचने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी सख्ती के बाद भी यह नकली संतरा शराब कहां से आई?।

आपको बता दें कि कांगड़ा में बनने वाली शराब पर बीआरवी फूड्स लिखा है, जबकि मिलावट/निकली शराब की बोतल पर बीआरवी फूलस लिखा है ।

एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया नरेश चौक के निकट नकली संतरा ब्रांड शराब की बोतलें मिलने की जानकारी आने पर पुलिस को भेजा गया था। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद बोतलों में जो थोड़ी बहुत शराब पाई गई, उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे माफिया को पकड़ने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।

आबकारी विभाग की जांच में खुलासा हजारों लीटर स्प्रिट गायब

आबकारी विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिला मंडी में शराब के एक बाटलिंग प्लांट में हजारों लीटर स्प्रिट रिकॉर्ड से ही गायब है । विभाग को सूचना थी कि प्लांट में तय नियमों की अनदेखी करते हुए शराब के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पिरिट का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है।

वहीं जांचा में पाया कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट रिकॉर्ड से लगभग 11000 लीटर कम है। दूसरी तरफ, शराब के इस्तेमाल में होने वाला ब्लेंड 7000 लीटर अधिक पाया गया है।

The post जहरीली शराब मामलें में मुख्य सरगना कालू समेत तीन लोग गिरफ्तार, अभी भी पी रहे लोग नकली शराब appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार दोषी,सरकार के सरंक्षण में हो रहा अबैध कारोवार: राठौर
शिमला- प्रदेश में बढ़ते अबैध नशा कारोबार पर चिंता जताते हुए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसके सरंक्षण में प्रदेश में यह अबैध कारोवार फलफूल रहा है।

उन्होंने मंडी जिला के सलापड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताते हुए उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

राठौर ने कहा कि सरकार का प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई भी नियंत्रण नही है। प्रदेश में सबकुछ रामभरोसे चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई इस घटना से साफ हो गया है कि प्रदेश में अबैध नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। अबैध कारोबार में जुटे लोगों को कानून का भी कोई भी ख़ौफ़ नही है ।

उन्होंने कहा कि एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी व दूसरी तरफ बढ़ता नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को चौपट करता जा रहा है,जो कि बहुत ही दुखदाई है।

राठौर ने अबैध नशे के कारोबार में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए सरकार से प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।

वहीं दूसरी तरफ कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा फिर से एक हजार करोड़ का ऋण लेने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए प्रदेश को भारी कर्जो में डुबो रही है।

राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा है कि वह प्रदेश को बताए कि वह जो हर महीने कर्ज ले रही है उसे वह कहां खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता कर्ज प्रदेश के विकास में एक ग्रहण साबित होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अपने खर्चों पर अंकुश लगाते हुए फिजूलखर्ची को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कर्ज की यही रफ़्तार रही तो वह दिन दूर नही होगा जब प्रदेश पूरी तरह आर्थिक तौर पर गुलाम ही न बन जाएगा।

The post मंडी में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार दोषी,सरकार के सरंक्षण में हो रहा अबैध कारोवार: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में दो अलग जगहों में सड़क हादसे में 5 लोगो की मौत, चम्बा और मंडी में हुआ हादसा
शिमला- आज रविवार को हिमाचल में दो अलग जगहों में सड़क हादसों में कुल पाँच  लोगों की मौत हो गयी है जबकि चार  लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार चल रहा है।

पहला हादसा आज मंडी जिले में औट थाना क्षेत्र के तहत बांधी के शाला गांव के समीप हुआ है। इस सड़क हादसे में कार सवार पति- पत्नी की मौत हो गई है. जबकि दंपति के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए नगवाईं लाया गया, जहां गीता नंद (32) पुत्र गोपाल शाला निवासी और उसकी पत्नी डिंपल कुमारी (30) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीनों बच्चे अक्षरा, दिक्षा और भुवनेश्वर का उपचार जारी है।

चंबा में सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत, एक घायल

वहीं दूसरा सड़क हादसा चंबा जिले में सुंडला-चौहड़ा मार्ग पर भलेई जीरो प्वाइंट के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया में है। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल चल रहा है। यह सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे।

यह हादसा आज रविवार सुबह 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार चारों ठेकेदार के पास कार्य करने के लिए जा रहे थे। भलेई मंदिर से करीब दो सौ मीटर दूर भलेई जीरो प्वाइंट के समीप कार सुंडला चौहड़ा मार्ग पर जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एएसपी चंबा विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान मुहम्मद इकबाल (22) पुत्र गुलाम मुहम्मद, बशीर अहमद (34) पुत्र गुलाम मुहम्मद निवासी गांव बेलावाला तहसील मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर और बशीर अहमद (34) पुत्र समद शेख निवासी गांव धन तह मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। घायल गुलाम नबी (42) पुत्र सुल्तान मुहम्मद निवासी गांव बेलावाला डाकघर और तहसील मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है ।

The post हिमाचल में दो अलग जगहों में सड़क हादसे में 5 लोगो की मौत, चम्बा और  मंडी में हुआ हादसा appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में बढ़ रहा कोरोना का कहर, नए साल के छः दिनों में 76 से 728 प्रतिदिन पहुंचे नये कोरोना केस
शिमला- नए साल के शुरू होते ही हिमाचल में कोरोना के केस भी बढ़ने लगे हैं। हिमाचल में इस हफ्ते हर दिन नए मामलों की दर में वृद्धि दर्ज हो रही है।

8 जनवरी 2022 तक की एनएचम की अगर रिपोर्ट देखें तो अब तक पूरे प्रदेश में 3864 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं। अभी 2811 एक्टिव केस है जिनकी संख्या बढ़ रही है।

आज शनिवार को 8095 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ हुआ था जिसमे से 728 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में आज कोविड से किसी की भी मौत नहीं हुई है।

जिस तेज रफ़्तार से प्रदेश में कोरोना बढ़ रहा है उतनी रफ़्तार से सैंपलिंग नही की जा रही है। इस समय सरकार को चाहिए की अधिक से अधिक सैंपलिंग की जाए।

प्रदेश में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक कुल कोरोना केस और मृत्त्यु

रविवार: 2 जनवरी 76-केस, 1 मृत्यु, काँगड़ा

सोमवार: 3 जनवरी 137-केस, 1 मृत्यु, हमीरपुर

मंगलवार: 4 जनवरी 260 केस

बुधवार: 5 जनवरी 374 केस, 1 मृत्यु, ऊना

गुरुवार: 6-जनवरी 498 केस

शुक्रवार 7-जनवरी 574 केस, 1 मृत्य, मंडी

शनिवार 8-जनवरी 728 केस

दूसरी ओर देश में कोरोना के नए वरियनेट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति और कोरोना संख्या में हो रही वृद्धि के चलते कुछ प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया जिसके तहत पुरे हिमाचल में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगया गया है।

इसके साथ ही इनडोर खेल परिसरों, सिनेमा हाॅल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम,लंगर इत्यादि को बंद रखने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा राज्य में मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हाॅल इत्यादि में इनडोर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही अनुमति होगी।

अगर नए मामलों की दर में एसी ही वृद्धि होती रही तो सरकार पाबंदियों में बढ़ोतरी कर सकती है।

The post हिमाचल में बढ़ रहा कोरोना का कहर, नए साल के छः दिनों में 76 से 728 प्रतिदिन पहुंचे नये कोरोना केस appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल कैबिनेट बैठक: रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू, पढिए और क्या-क्या रहेगा बंद
शिमला आज बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने नए साल में पहली बैठक की।

राज्य में कोविड-19 की स्थिति और मामलों की संख्या में हो रही वृद्धि के चलते कुछ प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया ।

पुरे प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगेगा इसके साथ ही साथ इनडोर खेल परिसरों, सिनेमा हाॅल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम, लंगर इत्यादि को बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य में मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हाॅल इत्यादि में इनडोर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही अनुमति होगी ।

मंत्रिमण्डल ने शिक्षा विभाग के उन अंशकालिक जलवाहकों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया, जिन्होंने 30 सितम्बर, 2021 तक 11 वर्ष की सेवा अवधि (अंशकालिक रूप से 7 वर्ष और दैनिक वेतन भोगी के रूप में चार वर्ष) पूर्ण कर ली है। इस निर्णय से प्रदेश के 1782 जलवाहक लाभान्वित होंगे।

वन विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 129 पद भरे जायंगे।

मंत्रिमण्डल ने जिला मण्डी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डप को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने का भी निर्णय लिया ताकि क्षेत्रवासी लाभान्वित हो सकें।

इन्दिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला और अटल इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सुपरस्पैशिलिटी चमियाणा में सीधी भर्ती के माध्यम से सहायक प्रोफेसर के सात पद भरे जायंगे ।

कैबिनेट बैठक में ग्राम पंचायत मुराग, शरण और कांढा-बगस्याड़ को मंडी जिले के विकास खण्ड गोहर से विकास खण्ड सराज स्थित जंजैहली में शामिल किया गया है जिससे इन पंचायतों के लोगों को सुविधा हो सके।

मण्डी सदर तहसील के अन्तर्गत धुआं देवी को वर्तमान पटवार वृत्त पंडोह, मझवाड़ और नेला से निकाल कर धुआं देवी में नया पटवार वृत्त खोलने और क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए मंडी जिले की चच्योट तहसील के तहत पटवार वृत्त किलिंग के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की गयी है।

मंडी जिला के कोट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडोह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने तथा इन स्वास्थ्य संस्थानों के लिए विभिन्न श्रेणियों के नौ पदों के सृजन का भी निर्णय लिया।

कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश रोड और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचपीआरआईडीसी) को पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदलने की मंजूरी दी।

मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सोम नदी पर आदी बद्री बांध के निर्माण और सरस्वती नदी के साथ इसे जोड़ने संबंधित समझौता ज्ञापन को भी मंजूरी दी।

चम्बा के बनीखेत में आयोजित आशर नाग मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने का निर्णय लिया।

कुल्लू जिला के मनाली क्षेत्र के बड़ागांव में पर्यटन विकास के संस्कृति केंद्र के उन्नयन, संचालन और प्रबंधन का कार्य सफल बोलीदाता मैसर्स माया डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई-दीपा रोशन लाल साही (कंसोरटियम) को देने पर भी अपनी सहमति दी। यहां उपलब्ध सुविधाएं पर्यटन को नए आयाम देंगी और यह राज्य के कारीगरों के लिए कला और शिल्प केंद्र के रूप में उभरेगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिवालसर को स्तरोन्नत कर नागरिक अस्पताल बनाने तथा इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों के सृजन एवं उन्हें भरने को स्वीकृति प्रदान की है।

मण्डी जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डैहर को 30 बिस्तर से 40 बिस्तर क्षमता के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जाच्छ को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने और इन स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की।

मंत्रिमण्डल ने क्षेत्र के बागवानों की सुविधा के लिए विकासखण्ड सुंदरनगर के किंडर तथा मण्डी जिले के विकास खण्ड करसोग के महोग एवं महूनाग में उद्यानिकी विस्तार केन्द्र खोलने का भी निर्णय लिया।

मंत्रिमण्डल ने जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं धिमला और लग को राजकीय उच्च पाठशालाओं के रूप में स्तरोन्नत करने तथा स्कूल के प्रबन्धन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पदों को सृजित करने और भरने का भी निर्णय लिया।

The post हिमाचल कैबिनेट बैठक: रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू, पढिए और क्या-क्या रहेगा बंद appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश सरकार ने यदि 4 वर्षों में बेहतर काम किया होता तो उपचुनाव में परिणाम 4-0 नहीं होता: अग्निहोत्री
ऊना- नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मंडी में आयोजित हुई रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार अब ट्रवल इंजन बन गई है, जिसकी जनता मरम्मत नहीं करेगी बल्कि 2022 में बदल कर रख देगी।

ऊना में जारी प्रेस बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब-जब हिमाचल प्रदेश में बतौर पीएम आए ,कोई भी घोषणा प्रदेश के लिए करके नहीं गए। अग्निहोत्री  नें कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी आदेश पर भीड़ जुटाने का काम किया ,निगम की बसे लगाई,सरकारी हर हथकंडा अपनाया और बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रदेश को दोनों हाथ खाली छोड़ निराशा कर चले गए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को भी यह हकीकत पता है, प्रदेश के नेतृत्व की हवा जनता 4-0 से निकाल चुकी है। यह काबिल नेतृत्व नहीं बल्कि फ्लॉप नेतृत्व है जिससे अधिक उम्मीद नही की जा सकती। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास से जैसा निवेश दिखाया गया है वैसा है नहीं।  यह सतलुज निगम की योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जनता उपचुनावों में कर चुकी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों,  हवाई पट्टी, फोरलेन के मुआवजे , बेरोजगारी, और कर्मचारियों के हक़ देने में  विलम्ब हुआ है। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सवालों के जवाब देने से बचते हुए केवल अपनी बातें सुना कर गए हैं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इंजन बातों से नहीं चलता है काम करना पड़ता है और भारतीय जनता पार्टी का डबल इंजन पहाड़ नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश ने जनता पर केवल महंगाई ,बेरोजगारी व  गलत नीतियों का बोझ लादा है ।अग्निहोत्री नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिकनी चुपड़ी बातें करके केवल दिल बहलाने का काम किया है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा हिमाचल प्रदेश के लिए निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि बतौर प्रधानमंत्री हमने पहले भी कहा कि उनका स्वागत है लेकिन यह विपक्ष के नाते पूछने का हमें हक है कि आखिर हिमाचल को इस दौरे से मिला क्या? मुकेश ने कहा कि हिमाचल के खजाने पर तो करोड़ों रुपए का बोझ पड़ा, सरकारी खजाना से लूटा गया, और सरकारी कार्यक्रम में झंडे भाजपा के लगे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस पर विलंब की सरकार चलाने की बात करके गए हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश का विकास कांग्रेस ने किया है, आज हिमाचल प्रदेश आधुनिक विकास की रफ्तार में है तो इसकी नींव कांग्रेस ने खड़ी की है, प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद विकास की रफ्तार मध्यम पड़ी है। उन्होंने कहा कि  सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों को बधुआ मजदूर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यदि चार वर्षों में बेहतर काम किया होता तो उपचुनाव में परिणाम 4-0 नहीं रहता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता ने एक डोज़ में आने वाली हकीकत बता दी है और दूसरी डोज में 60-8 हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का आधार खिसक रहा है और मंडी की यह रैली भी उसी आधार खिसकने करने की शुरुआत है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम तर्क के साथ बात कर रहे हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश की असफलताओं की बात करेंगे और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे अब तो सब भाजपा के डूबते जहाज से छलांग लगा रहे है।

The post प्रदेश सरकार ने यदि 4 वर्षों में बेहतर काम किया होता तो उपचुनाव में परिणाम 4-0 नहीं होता: अग्निहोत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की निशुल्क कोचिंग देंगी डीएसपी गीतांजलि ठाकुर
शिमला – करसोग उपमंडल की डीएसपी गीतांजलि ठाकुर करसोग के गरीब वर्ग के युवाओं को पुलिस में भर्ती होने में उनकी मदद करेंगी। पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता भर्ती परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए डीएसपी गीतांजलि खुद कोचिंग देंगी।

कोचिंग लिए 13 दिसंबर से पंजीकरण शुरू होगा और 20 दिसंबर से कोचिंग कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अपनी निजी सुरक्षा कर्मी से मिले सुझाव के बाद डीएसपी गीतांजलि ठाकुर  ने गरीब वर्ग के युवाओं को निशुल्क कोचिंग देने को कहा है।

डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि उनके पीएसओ (सुरक्षा कर्मी) ने उन्हें बताया कि गांव के गरीब बच्चे जो पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 5 से 10 हजार रुपये देकर लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। डीएसपी गीतांजलि ने कहा कि उनके सुरक्षा कर्मी के सुझाव के बाद उनके मन में इन बच्चों को कोचिंग देने का विचार आया है। उन्होंने बताया कि सोमवार से बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग आरंभ कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि करसोग क्षेत्र के करीब 100 बच्चों ने पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की है। ऐसे में अगर कोचिंग लेने आने वाले युवाओं की संख्या 20 से 25 तक रहती है, तो वह थाना परिसर में ही ड्यूटी के बाद उनको कोचिंग देंगी, लेकिन अगर संख्या बढ़ जाती है तो इसके लिए कालेज में व्यवस्था की जाएगी। डीएसपी की इस पहल से गरीब बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।

मंडी जिले में 194 पदों के लिए पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई है।

The post पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की निशुल्क कोचिंग देंगी डीएसपी गीतांजलि ठाकुर appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी के माधव शर्मा ने नीट परीक्षा 2021 में 690 अंक हासिल कर प्रदेश में किया टॉप
शिमला-एमबीबीएस (MBBS) के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने नीट यूजी (NEET) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नीट परीक्षा 2021 में हिमाचल से मंडी के माधव शर्मा ने इस परीक्षा में 690 अंक लेकर टॉप किया है।

माधव के माता-पिता दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं और मंडी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। माधव के पिता डॉ.देवेंद्र शर्मा मंडी सीएमओ के पद पर तैनात हैं और माता डॉ. अनुपमा शर्मा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं।

आपको बता दें की नीट टॉपर माधव शर्मा ने 10वीं की शिक्षा डीएवी सीपीएस खलियार मंडी से की है और 12वीं कक्षा जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक से पास की है। माधव ने बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि वह नीट परीक्षा की तैयारी के समय 12 से 15 घंटे पढ़ाई करते थे।

The post मंडी के माधव शर्मा ने नीट परीक्षा 2021 में 690 अंक हासिल कर प्रदेश में किया टॉप appeared first on हिमाचल वॉचर.

हि.प्र उपचुनावों के परिणाम घोषित,भाजपा को मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर मिली करारी हार
शिमला-हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित हो गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह विजयी रहीं जिन्हें 3,69,565 मत प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशहाल चंद ठाकुर को 3,62,075 मत, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम को 3617, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर को 1262 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को 1119 और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 मत प्राप्त हुए।

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के भवानी सिंह पठानिया ने जीत हासिल की। उन्हें 24,449 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18,660, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी को 375 तथा निर्दलीय प्रत्याशी डा. अशोक कुमार सोमल को 295 और डा. राजन सुशान्त को 12,927 मत प्राप्त हुए।

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के रोहित ठाकुर ने सर्वाधिक 29,955 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। भाजपा की नीलम सरैक को 2644, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा को 23,662 और सुमन कदम को 170 मत प्राप्त हुए।

अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी ने विजय प्राप्त की, उन्हें 30790 वोट मिले और भाजपा के रतन सिंह पाल को 27570 जबकि निर्दलीय जीत राम को 547 मत प्राप्त हुए।

बीजेपी की हार पर मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वह प्रदेश की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनावों के नतीजों को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी बहुत कम अन्तर से मण्डी संसदीय क्षेत्र का उप-चुनाव हारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयास करेंगे तथा नई ऊर्जा व समर्पण के साथ कार्य करते हुए 2022 के विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन उप-चुनावों के सभी विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी है।

The post हि.प्र उपचुनावों के परिणाम घोषित,भाजपा को मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर मिली करारी हार appeared first on हिमाचल वॉचर.