जहरीली शराब Archives - हिमाचल वॉचर

आबकारी विभाग ने जिला सोलन व काँगड़ा से जब्त की अवैध शराब की 6126 पेटियां
शिमला- मंडी के सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत के बाद इस मामले में प्रदेश पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग की कार्रवाई जारी है।

आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी,यूनुस ने बताया कि विभाग द्वारा 26 जनवरी, 2022 को अलग-अलग टीमें बनाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई है।

आयुक्त यूनुस, ने जानकारी की कि गलू प्लांट में मिली सूचना के अनुसार राज्य कर एवं आबाकरी के संयुक्त आयुक्त यू.एस. राणा नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान पालमपुर के आसपास के क्षेत्र की 9 खुदरा दुकानों से 2683 पेटी शुद्ध संतरा शराब पकड़ी गई थी तहत इन दुकानों के लाईसेंसधारी पकड़ी गई शराब के कोई भी साक्ष्य या बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया।

इसके अतिरिक्त देसी शराब के थोक गोदाम में 200 पेटी का भी अन्तर पाया गया।

बद्दी बरोटीवाला-नालागढ़ (बी.बी.एन)

आयुक्त ने बताया विभाग की एक टीम द्वारा बद्दी बरोटीवाला-नालागढ़ (बी.बी.एन.) क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध शराब के चार मामले पकड़े गये हैं।

टीम ने दो मामलों में 22 बोतल देसी शराब पकड़ी गई है। एक अन्य मामले में छापेमारी के दौरान पीरस्थान (नालागढ़) में 09 बोतल अंग्रेजी शराब, एक बोतल व 6 अध्धे देसी शराब भी पकड़ी गई है।

उन्होंने बताया इन तीनों मामलों में विभाग की टीम द्वारा हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 67 के अन्तर्गत दोषियों से 55,000 रूपये बतौर जुर्माना राशि के रूप में वसूल किये गये हैं।

इस छापेमारी के दौरान मिली सूचना के अनुसार विभाग व पुलिस की टीम द्वारा नालागढ़ में रामलीला मैदान के नजदीक अवैध शराब के एक अड्डे से एक पेटी अंग्रेजी शराब व 6 पेटी देसी शराब (फाॅर सेल इन चण्डीगढ) बरामद की गई हैं। इस मामले में विभाग द्वारा पुलिस में एफ.आई.आर भी दर्ज करवा दी गई है।

कांगड़ा जिला

यूनुस ने बताया कि विभाग कीकांगड़ा जिला की टीम ने 25 जनवरी, 2022 को पालमपुर क्षेत्र में बैरघट्टा, थील, जाम्बल, नंगल चैक, त्यामल, भवारना, सुलह, थुरल, नागनी व आलमपुर की शराब की खुदरा दुकानों के निरीक्षण के दौरान शुद्धर संतरा देसी शराब के 2911 पेटियां बोतल, 38 पेटियां अध्धे व 27 पेटियां पव्वे के स्टाॅक का निरीक्षण किया।

उन्होंने जानकरी दी कि 27 जनवरी को विभाग की इसी ज़िले की टीम द्वारा कांगड़ा स्थित देसी शराब के थोक गोदाम का निरीक्षण के दौरान वहां पर 257 पेटी शुद्ध संतरा की बोतलों का स्टाॅक पाया गया।

टीम द्वारा इन सभी लाईसेंसधारियों को आदेश दिया गया है कि जब तक इस स्टाॅक का पास व बिलों के हिसाब से स्टाॅक व सेल रजिस्टर से मिलान नहीं हो जाता तब तक वह इस देसी शराब को अपने पर्यवेक्षण में रखें व इसकी किसी भी प्रकार से बिक्री न करें ।

उन्होंने बताया कि इन सभी केसों की पूर्ण छानबीन की जाएगी व अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरूद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।

यूनुस ने यह भी बताया कि विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा व आबकारी शुल्क की चोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

The post आबकारी विभाग ने जिला सोलन व काँगड़ा से जब्त की अवैध शराब की 6126 पेटियां appeared first on हिमाचल वॉचर.

आरोपी नीरज 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर, सुंदरनगर में शराब बिक्री में 40% गिरावट, नकली शराब की और 68 पेटियां बरामद
शिमला- प्रदेश में जहरीली शराब मामले में अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। पुलिस ने सोमवार को नीरज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उसे न्यायालय पेश किया गया।

मंडी एसपी शालिनीअग्निहोत्री ने कहा कि अदालत ने नीरज को 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड में लेने के निर्देश जारी किए है।

स्वारघाट पुलिस ने बोलेरो से बरामद की आठ पेटियां

एसएचओ स्वारघाट बलबीर सिंह की अगवाई में सोमवार को स्वारघाट पुलिस टीम ने स्वारघाट के पंजपीरी में चंडीगढ़ मार्का शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पंजपीरी सड़क पर खड़ी एक बोलेरो से चंडीगढ़ मार्का 96 बोतल नैना ट्रिपल एक्स रम और पांच-पांच लीटर के तीन कैन जिनमें संतरा फ्लेवर का स्पिरिट मौके से बरामद किया गया है।

इस मामले में स्वारघाट पुलिस ने गुरदेव सिंह निवासी कुटहैला व गगनदीप निवासी करयालग जिला बिलासपुर का नाम बताय है। दोनों आरोपी हाल ही में नालागढ़ पुलिस द्वारा गुज्जरहट्टी में पकड़ी गई अवैध फैक्टरी मामले में फरार है जिनकी नालागढ़ पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट की धारा-39 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भोरंज के दो ठेकों से पकड़ी नकली शराब की 68 पेटियां

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा० आकृति शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भोरंज के तहत आने वाले दो शराब ठेकों से पुलिस ने वीआरवी फूल्स (नकली शराब) की 68 पेटियां पकड़ी हैं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में इस नकली शराब का संबंध नीरज ठाकुर से होने की बात सामने आई हैं। जिला में अब तक बंट चुकी नकली शराब को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने भोरंज के एक क्षेत्र से 44 पेटियां नकली शराब की बरामद कर चुकी है।

सुंदरनगर में शराब बिक्री में 40 फीसदी गिरावट, शराब पीने से डर रहे लोग

जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौतों के बाद अब लोग देशी शराब खरीदने से परहेज कर रहे हैं। देसी शराब की बिक्री पर 40 फीसदी गिरावट हुई है।

आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग युनूस खान का कहना है कि शराब की बिक्री पर इसका आंशिक असर जरूर हुआ है, लेकिन जो शराब ठेकों में अधिकारिक रूप से बिक्री हो रही है वह प्रमाणित है और नियमों को पूरा करने के बाद ही शराब ठेकों तक पहुंचती है। लोगों को अवैध शराब की खरीद-फरोख्त से बचना होगा।

वहीं आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने लोगों से संपर्क साधने का फैसला किया है। इस कड़ी में पंचायत नुमाइंदों से बातचीत की जाएगी और उन्हें अवैध रूप से शराब की बिक्री की जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

The post आरोपी नीरज 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर, सुंदरनगर में शराब बिक्री में 40% गिरावट, नकली शराब की और 68 पेटियां बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.

चार वर्षों से चल रहे अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस और आबकारी विभाग को न होना सम्भव नहीं: राठौर
शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में चल रहे अवैध शराब मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा कि अभी तक कि जांच से जिस तरह सामने यह आया है कि यह अवैध शराब का जाल अंतरराज्यीय स्तर तक फैला है और इसकी निष्पक्ष जांच तभी सम्भव होगी जब इसकी न्यायिक जांच करवाई जाए।

राठौर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्षों से यह अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस एवम आबकारी विभाग भी इसको लेकर क्यों चुप थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगों की मृत्यु के बाद पुलिस अब हरकत में आई और इस अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश करने की बात कर रही है।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा की पिछले चार वर्षों से चल रहे इस अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस क्यों नहीं लगा सकी?। राठौर ने कहा की यह सम्भव नहीं है कि पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी न हो, यह सरकार की नाकामी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले चार बर्षों से सरकार को कहती आ रही है कि माफ़िया पूर्णरूप से सरकार पर हावी है।शराब माफिया,खनन माफिया,नशा माफिया और वन माफिया के खिलाफ सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाई है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से शराब नीति पर सरकार का ढुलमुल रवैया यह दर्शाता है कि सरकार की शराब माफिया के साथ सांठगांठ है।

तो वहीं जहरीली शराब मामले में हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर का नाम सामने आने पर उन्हें जिला महासचिव के पद से हटा दिया गया है। जिस पर राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कोई भी पार्टी पदाधिकारी किसी भी तरह के असामाजिक कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों की सहायता या पैरवी करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।

अध्यक्ष ने कहा कि शराब कांड में सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। प्रदेश को शराब और नशा माफिया ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है।उन्होंने कहा कि इस मामलें पर जिस तरह से सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है वह उचित नहीं है इसके लिए सभी विभाग बराबर के दोषी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि माफिया ने अपनी जड़ें गांव तक फैला रखी हैं और इसमें कई बड़ी मछलियां संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है अतः यह आवश्यक हो गया है कि सरकार इसकी न्यायिक जांच करवाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

The post चार वर्षों से चल रहे अवैध शराब के व्यवसाय का पता पुलिस और आबकारी विभाग को न होना सम्भव नहीं: राठौर appeared first on हिमाचल वॉचर.

शराब में इथेनाल की जगह मिथेनाल मिला देने के कारण जहरीली हुई थी शराब, पुलिस ने पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार
अब तक जहरीली शराब पीने से सुंदरनगर क्षेत्र के सात 7 लोगों की मौत हुई है और 20 लोगों का उपचार चल रहा है।

शिमला- प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़-कांगू क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगों की मौत के बाद पुलिस की एसआईटी टीम ने इस मामलें से जुड़े और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 13 आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस मामले में कांग्रेस हमीरपुर महासचिव नीरज ठाकुर का नाम सामने आने से पार्टी ने उन्हें महासचिव पद से हटा दिया है। पुलिस ने नीरज को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार किया है।

वहीं जहरीली शराब के मामलें में प्रदेश कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि इस मामले में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी द्वारा लीपापोती के मकसद से हमीरपुर के कांग्रेस नेता नीरज को हटाया गया है उससे यह स्पष्ठ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी अवैध शराब के कारोबार की संरक्षक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन, वन और भू माफिया के चौकीदार भी कांग्रेस पार्टी ने नेता है।

डीआईजी मधुसूदन जो एसआईटी प्रमुख भी है उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शराब में इथेनाल की जगह मिथेनाल मिला दिया था जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई। इन्होंने वीआरवी फूल्स नाम से नकली शराब बनाकर बेची थी।

मधुसूदन ने बताया कि आरोपियों ने शराब की अवैध फैक्टरी लगाई थी और और शराब का उत्पादन शुरू कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इस शराब की खेप मंडी, जिला कांगड़ा और हमीरपुर में भी सप्लाई हुई है। जिसके कारण पुलिस अब जगह-जगह छापा मारकर नकली शराब की खेप को नष्ट करने में जुटी है।

वहीं मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तार किया है और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।

जानिए कैसे अवैध फैक्ट्री में बनी जहरीली शराब

एसआईटी की टीम ने जांच में पाया कि हमीरपुर की अवैध फैक्ट्री के प्लांट में उचित तरीके से मिक्सिंग नही की गई थी जिसके कारण

शराब जहरीली बन गई।

जानकरी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में कांगड़ा के पंचरुखी के गौरव मिन्हास और प्रवीण ठाकुर मिलावटी शराब के कारोबार के मुख्य चेहरे हैं । सुंदरनगर का कालू शराब बांटने का काम देखता था

वहीं हमीरपुर में जिस प्लांट में जहरीली शराब बनी है,वहां का मालिक प्रवीण ठाकुर है। प्लांट में 25 टन की खेप बनाई गई थी और यह फैक्टरी प्रवीण अपने घर की दूसरी मंजिल में चला रहा था। तथा जिन दो कमरों में शराब की पेटियां रखी जाती थी उसे बाहर से ताला लगा दिया जाता था।

गौरव कच्चे माल से लेकर शराब बनने तक सारी प्रक्रिया में समन्वय करता था। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, यूपी और चंडीगढ़ में फैले नेटवर्क से शराब तैयार की जाती थी।

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव मिन्हास (उर्फ गोरू) जिला कांगड़ा के पंचरुखी का रहने वाला है और आरोपी गौरव के खिलाफ जिला कांगड़ा सहित अन्य जिलों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कई मर्तबा आरोपी की गाड़ियों से शराब को बरामद कर चुकी है।

नालागढ़ में भी पुलिस ने संतरा लेबल के प्रिंट कागज किए बरामद

मंडी पुलिस की सूचना पर नालागढ़ पुलिस ने शनिवार को नालागढ़ के गुज्जरहट्टी गांव के साथ जंगल से अवैध शराब, खाली ड्रम, बोतलें ,संतरा लेबल के प्रिंट कागज और गत्ते की पेटियां बरामद की हैं।

वहीं पुलिस को एक बंद कमरे में जो कि स्व. रामप्रकाश का बताया जा रहा है का ताला तोड़कर 40 खाली ड्रम, एक प्लास्टिक के थैले में खाली बोतलें, खाली गत्ते के डिब्बे, वीआरवी के लेबल, नैना थ्री एक्स रम की 16 शराब की पेटियां, दस बोतलें वीआरवी संतरा की बरामद की  जिन्हे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

518 शराब की पेटियां एसआईटी ने की बरामद

एसआईटी के प्रमुख वीरेंद्र कालिया की टीम ने शुक्रवार को हमीरपुर की ग्राम पंचायत देई का नौण के पन्याला गांव में प्रवीण के बहुमंजिला घर के अंदर चल रही शराब की फैक्टरी से मौके पर 518 शराब की पेटियां भी बरामद कीं थी। यह फैक्टरी कांगड़ा के पंचरुखी निवासी गौरव मिन्हास की है, जिसे पुलिस ने पालमपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच टीम ने वहां से स्प्रिट, शराब की बॉटलिंग करने वाली मशीनें, होलोग्राम, कार्टन, शराब में अलकोहल की मात्रा जांचने वाले हाइड्रो मीटर, थर्मामीटर, प्लास्टिक टंकियां, खाली बोतलें इत्यादि अन्य सामान को कब्जे में लिया है।

एसआईटी ने मौके पर पकड़ी गई शराब और शराब तैयार करने में प्रयोग होने वाले उपकरण को अपने साथ मंडी ले गई है। साथ ही भवन के मालिक प्रवीण और शराब बनाने वाले यूपी के रहने वाले दो कारीगर भी गिरफ्तार किए हैं। इनकी पहचान पुष्पेंद्र पुत्र ऋषि पाल और सनी पुत्र अशोक कुमार निवासी, भवानीगढ़ी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि जहां पुलिस ने इस अवैध फैक्ट्री में छापा मारा है वह हमीरपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा के सरकारी आवास से महज 800 मीटर की दूरी पर है।

कांगड़ा में पुलिस ने ठेके से पकड़ी 12 जहरीली शराब की बोतलें

एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना शाहपुर के तहत नेरटी गांव में चल रहे एक ठेके की तलाशी के दौरान संदिग्ध जहरीली शराब मार्का की 12 बोतलें मंडी जिले में मिली वीआरएस संतरा मार्का बरामद की हैं। पुलिस ने शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया है, जबकि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानिए पुलिस ने किन 5 आरोपियों की किया गिरफ्तार

डीआईजी मधुसूदन ने बताया कि शराब की अवैध फैक्टरी चलाने के आरोपी प्रवीण कुमार, दो कारीगर पुष्पेंद्र व सन्नी, फार्मूला देने वाला एके त्रिपाठी,स्प्रिट सप्लायर सागर सैनी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं 54 वर्षीय अलोक कुमार त्रिपाठी गांधी नगर फ्रंट ऑफ कोतवाली जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सागर सैनी बेहरा एनक्लेव पश्चिम विहार नई दिल्ली का है। प्रवीण कुमार निवासी पनयाला गांव जिला हमीरपुर, पुष्पेंद्र और सन्नी निवासी भवानीगढ़ी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का है।

The post शराब में इथेनाल की जगह मिथेनाल मिला देने के कारण जहरीली हुई थी शराब, पुलिस ने पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही है अवैध शराब के कारोबार की संरक्षक: भाजपा
• यह स्पष्ठ है कि पदेश में खनन, वन और भू माफिया के चौकीदार भी कांग्रेस पार्टी ने नेता है: भाजपा

शिमला- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब के मामलें में प्रदेश कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि इस मामले में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी द्वारा लीपापोती के मकसद से हमीरपुर के कांग्रेस नेता नीरज को हटाया गया है उससे यह स्पष्ठ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी अवैध शराब के कारोबार की संरक्षक है।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता नीरज वर्तमान में जिला हमीरपुर के महासचिव थे,पूर्व में वह उपप्रधान का चनाव भी जीत चुके हैं और कांग्रेस पार्टी के अनेकों कार्यक्रमों में सक्रिय रूप में भी नीरज भाग लेते थे ।

उन्होने कहा कि इस मामलें में कांग्रेस पर्टी के तार सीधा सीधा इस मामले से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व में भी अनेकों बार अवैध कामों को संरक्षण दे चुकी है जिसके प्रमाण जनता के के सामने पहले ही आ चुके हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस प्रकरण से जहरीली शराब के मामले में कांग्रेस पूरी तरह से एक्सपोज़ हो चुकी है और अब यह भी स्पष्ठ है कि खनन, वन और भू माफिया के चौकीदार भी कांग्रेस पार्टी ने नेता है।

उन्होंने यह भी कहा कि नकली शराब तस्करी का कांग्रेस नेताओं को पहले से ही पता था। कांग्रेस पार्टी के नेता केवल जनता को गुमराह कर रहे थे।

भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस मामले में अपराधी खुद ही सरकार को सलाह दे रहे हैं , अब अपने आप को बचाने के लिए कांग्रेस नेता अनेकों प्रकार की जांच की मांग रहे है।

प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल पुलिस की जांच में कोई कमी नहीं है। पुलिस ने इस मामले में अच्छा काम किया है , और 72 घण्टे में इस केस कोसुलझाया है जो की अपने आप मे ऐतिहासिक है।

The post प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही है अवैध शराब के कारोबार की संरक्षक: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.

जहरीली शराब मामलें में मुख्य सरगना कालू समेत तीन लोग गिरफ्तार, अभी भी पी रहे लोग नकली शराब
शिमला– हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पुलिस ने मामले में जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जिनमें पूर्व पंचायत प्रधान भी शामिल था।

:-विस्तार से पढ़िए क्या है मंडी में जहरीली शराब का यह पूरा मामला और मरने वालों का आंकड़ा

वहीँ पुलिस की एसआईटी ने शुक्रवार देर रात जहरीली शराब से जुड़े मुख्य सरगना कालू उर्फ नरेंद्र कुमार समेत बैजनाथ से अजय कुमार व पालमपुर से गौरव इन तीनआरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया है।

शराब पीने हुई 7 लोगों की मौत के बाद कालू उर्फ नरेंद्र कुमार भूमिगत हो गया था। वह सुंदरनगर उपमंडल की भनवाड़ पंचायत के छज्वार गांव का रहने वाला है।

हिमाचल की एक दैनिक अख़बार के मुताबिक इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना कालू (उर्फ नरेंद्र कुमार) है और वह पिछले 12 साल से शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। । वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों को शराब की खेप भी उपलब्ध करवाता था। पुलिस द्वारा पकडे गए अन्य दो और आरोपी अजय कुमार और गौरव इस कारोबार में उसके पार्टनर थे।

अब इस मुख्य आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद यह उम्मीद जगी है कि एसआईटी इन तीनों गहन पूछताछ करके इस कारोबार से जुड़े और अन्य संलिप्त आरोपियों को पकड़ सकती है। एसआईटी को यह भी जानने में मदद मिलेगी कि आरोपी नकली शराब कहां तैयार करवाते थे और कहां से इसकी खेप आती थी।

सुंदरनगर में अब भी पी रहे हैं लोग नकली संतरा ब्रांड की शराब

वहीं इस घटना के बाद भी सुंदरनगर में कुछ लोग नकली संतरा ब्रांड की शराब का सेवन करने गुरेज नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को सुंदरनगर शहर में ही लोक निर्माण विभाग की वर्षाशालिका में कुछ लोगों शराब पी रहे थे जिसकी सुचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी थी।

सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके तुरंत बाद शराब पीने वाले लोग वहां से भाग गए। वर्षाशालिका से पुलिस ने और 4 बोतल नकली संतरा ब्रांड जिसमें बीआरवी फूलस लिखा है उसे बरामद किया।

ज्ञात रहे कि शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने सलापड़ के एक ठेके को बंद कर दिया है। यहां तक की क्षेत्र में अगले आदेश तक संतरा ब्रांड की शराब बेचने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि इतनी सख्ती के बाद भी यह नकली संतरा शराब कहां से आई?।

आपको बता दें कि कांगड़ा में बनने वाली शराब पर बीआरवी फूड्स लिखा है, जबकि मिलावट/निकली शराब की बोतल पर बीआरवी फूलस लिखा है ।

एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया नरेश चौक के निकट नकली संतरा ब्रांड शराब की बोतलें मिलने की जानकारी आने पर पुलिस को भेजा गया था। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद बोतलों में जो थोड़ी बहुत शराब पाई गई, उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे माफिया को पकड़ने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।

आबकारी विभाग की जांच में खुलासा हजारों लीटर स्प्रिट गायब

आबकारी विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिला मंडी में शराब के एक बाटलिंग प्लांट में हजारों लीटर स्प्रिट रिकॉर्ड से ही गायब है । विभाग को सूचना थी कि प्लांट में तय नियमों की अनदेखी करते हुए शराब के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पिरिट का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है।

वहीं जांचा में पाया कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट रिकॉर्ड से लगभग 11000 लीटर कम है। दूसरी तरफ, शराब के इस्तेमाल में होने वाला ब्लेंड 7000 लीटर अधिक पाया गया है।

The post जहरीली शराब मामलें में मुख्य सरगना कालू समेत तीन लोग गिरफ्तार, अभी भी पी रहे लोग नकली शराब appeared first on हिमाचल वॉचर.

मंडी में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 7, चार लोग गिरफ्तार
शिमला- मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कुल 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत नाजुक है जिनका उपचार चल रहा है।

अब तक जहरीली शराब पीकर तबीयत बिगड़ने के 14 मामले आ चुके हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार इन सभी लोगों ने ये शराब किसी ठेके से नहीं खरीदी है, बल्कि शराब माफिया द्वारा इसे चंडीगढ़ से लाकर यहां अवैध रूप से बेचा गया था, जिसका सेवन इन लोगों ने घर जाकर किया था। शराब का सेवन करने के बाद इन सभी की तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने इन्हें तुरंत प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया।

शराब की जो खाली पेटियां नालों व झाडिय़ों में पेटियां फेंकी गई हैं, वह असली हैं। यह पेटियां वीआरवी कंपनी संसारपुर टैरेस (जिला कांगड़ा) की हैं, जबकि इसके अंदर की शराब नकली थी।

नकली शराब का पता न चले और पकड़ में न आए इसके लिए शराब माफिया असली लेवल वाली पेटियों का इस्तेमाल करते थे।

पुलिस इसकी चीज की जांच कर रही है कि यह नकली शराब चंडीगढ़ व पंजाब में कहां बनी है। संसारपुर टैरेस कंपनी की संतरा ब्रांड की बोतल पर वीआरवी फूडस, जबकि नकली शराब की बोतल पर वीआरवी फूलस लिखा हुआ है।

आबकारी विभाग की जांच में खुलासा हजारों लीटर स्प्रिट गायब

आबकारी विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिला मंडी में शराब के एक बाटलिंग प्लांट में हजारों लीटर स्प्रिट रिकॉर्ड से ही गायब है ।

विभाग को सूचना थी कि प्लांट में तय नियमों की अनदेखी करते हुए शराब के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पिरिट का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है 18 जनवरी को कार्रवाई करते हुए बॉटलिंग प्लांट का औचक निरीक्षण विभाग के एक विशेष दस्ते ने किया।

जांचा में पाया कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट रिकॉर्ड से लगभग 11000 लीटर कम है। दूसरी तरफ, शराब के इस्तेमाल में होने वाला ब्लेंड 7000 लीटर अधिक पाया गया है।

आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त निदेशक उज्ज्वल राणा ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

पुलिस ने आबकारी विभाग व फारेंसिक विशेषज्ञों के साथ सलापड़ व कांगू की कई दुकानों से देसी शराब की 52 व अंग्रेजी की चार खाली पेटियां बरामद की और विभिन्न ठेकों से शराब के 56 सैंपल भरे गए हैं।

आबकारी विभाग ने सलापड़ के एक ठेके को बंद कर दिया है। यहां तक की क्षेत्र में अगले आदेशों तक संतरा ब्रांड की शराब बेचने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।

विस्तार से जानिए इस पुरे मामले को:

जानकारी के अनुसार मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के सलापड़ और कांगू क्षेत्र में मंगलवार रात को शराब पीने के बाद बुधवार सुबह नौ लोगों में उल्टी, बेहोशी और जी मचलने के लक्षण आए थे जिन्हे सुंदरनगर अस्पताल लाया गया था। इसके बाद गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उन्हें रेफर किया गया और बुधवार दोपहर को पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था।

शुरुआती जांच के अनुसार इन सभी लोगों ने सलापड़ और आसपास के क्षेत्रों से ठेके, दुकान और घर से कांगड़ा और चंडीगढ़ में बनी शराब खरीदी थी।

शराब पीने के देर रात सभी का स्वास्थ्य बिगडऩा शुरू हो गया था।

बेचैनी,सिरदर्द, उल्टी व आंखों में धुंधला दिखाई देने की शिकायत के बाद दो इन्हे बुधवार तड़के नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखकर नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहाँ पर दो की मौत हो गई।

कुछ देर बाद सात अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी नेरचौक मेडिकल कालेज लाया गया। वहां तीन लोगों की मौत हो गई थी।

यहां तक की जिला प्रशासन ने शराब पीने के बाद बीमार हुए लोगों को ढूंढने के लिए गुरुवार को एक अभियान चलाया जिसके अंतर्गत सुंदरनगर उपमंडल में दस लाउडस्पीकर वाले वाहन चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।

प्रसाशन ने लोगों से आग्रह किया कि अगर उनके घर में शराब पीने से किसी की तबीयत बिगड़ी है तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दे दी जाये। और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएं।

प्रशासन ने इस बात की आशंका जताई है कि क्षेत्र में कई और लोग ऐसे हो सकते हैं, जिन्होंने जहरीली शराब का सेवन किया हो। वे लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे हैं। लाउडस्पीकर वाले वाहन से आग्रह किया जा रहा है कि अगर कहीं अवैध शराब के कारोबार की सूचना है तो उसकी जानकारी भी पुलिस के साथ साझा करें।

वहीं आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं, ताकि बीमार रोगियों की पहचान की जा सके और समय से उनका उपचार किया जा सके।

एसपी मंडी, शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने सलापड़ पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश चंद, वर्तमान पंचायत प्रधान के ससुर अच्छर सिंह पुत्र बहादुर सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मलोह पंचायत के छज्वार गांव से गिरफ्तार तीसरे आरोपी सोहन लाल उर्फ रवि से पुलिस ने संतरा ब्रांड की नकली शराब की 12 बोतल बरामद की हैं।

चौथा आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ दीप सलापड़ पंचायत के सरोह गांव का रहने वाला हैं। चारों करीब एक साल से देसी व अंग्रेजी शराब अवैध रूप से दुकानों और घरों में सप्लाई करते थे। एसपी मंडी, शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने चारों को देर शाम सुंदरनगर की अदालत में पेश किया, अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। 4 लाख प्रदेश सरकार और 4 लाख जिला प्रशासन की ओर से मिलेंगे। विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये की राशि दी है।

The post मंडी में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 7, चार लोग गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.