हमीरपुर Archives - हिमाचल वॉचर

जयराम सरकार को 54,296 करोड़ रुपये RDG मिला, फिर भी न कर्मचारियों के बकाया भुगतान किए, न ही महंगाई भत्ता (डीए) जारी किया: मुख्यमंत्री
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने राज्य के खजाने को विकास कार्यों और आवश्यक अधोसंरचना पर खर्च करने के बजाय फिजूलखर्ची और राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच वर्ष के कार्यकाल में 54,296 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) मिला था। यह राशि राज्य की कुल आय का 25 से 30 प्रतिशत थी। इसके अलावा पूर्व भाजपा सरकार को 16,000 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति भी मिली थी जिसका उपयोग राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय मुफ्त योजनाओं और केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिए अनावश्यक कार्यक्रमों और संस्थानों को खोलने पर खर्च किया गया।

भाजपा और कांग्रेस को दी गई वित्तीय सहायता में अंतर

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को पिछले तीन वर्षों में केवल 17,563 करोड़ रुपये आरडीजी मिली है, जो भाजपा को मिली राशि से लगभग आधी है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत भाजपा सरकार को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के रूप में वर्ष 2018-19 में 8,449 करोड़ रुपये, 2019-20 में 8,271 करोड़ रुपये और 2020-21 में 8,062 करोड़ रुपये मिले।

इसके अलावा अंतरिम अनुदान के रूप में 11,431 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। 15वें वित्त आयोग के तहत 2021-22 में 7834 करोड़ रुपये और 2022-23 में 10,249 करोड़ रुपये मिले। इस प्रकार भाजपा सरकार को कुल 54,296 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसके बावजूद भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के बकाया भुगतान नहीं किए और न ही महंगाई भत्ता (डीए) जारी किया। जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार को 15वें वित्त आयोग के तहत 2023-24 में 8,058 करोड़ रुपये, 2024-25 में 6,258 करोड़ रुपये और 2025-26 में 3,257 करोड़ रुपये मिले। इस तरह कांग्रेस सरकार को कुल 17,563 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए, जो भाजपा सरकार को मिले अनुदान की तुलना में लगभग आधे से भी कम हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश नहीं किया। वर्तमान सरकार अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसके साथ ही जायका फेज-2 के तहत 1,300 करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर व्यय किए जा रहे हैं।

आर्थिक संकट और बढ़ता कर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वर्तमान सरकार ने दिसंबर, 2022 में कार्यभार संभाला, तब राज्य भारी आर्थिक संकट में था। भाजपा शासन के अंत तक राज्य पर कुल कर्ज बढ़कर लगभग 76,185 करोड़ रुपये हो गया था, जिसमें पांच वर्षों में लगभग 28,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा पूर्व सरकार ने बिना बजट प्रावधान के 10,000 करोड़ रुपये के वेतन संशोधन और डीए बकाया की घोषणा कर दी जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इसके अलावा भाजपा ने अपने अंतिम छह महीनों में 900 से अधिक संस्थान खोल दिए, जिससे हर साल लगभग 5,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा। आर्थिक संकट से बचने के लिए वर्तमान सरकार को इनमें से कई संस्थानों को बंद करना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर भाजपा का आज शोर मचाना मात्र दिखावा है, क्योंकि उन्होंने ही राज्य के खजाने को लुटाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आईजीएमसी शिमला, टांडा और चमियाना में रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं आरम्भ की है और शीघ्र ही राज्य के लोगों को प्रदेश में ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर जान-बूझकर वित्त विभाग की बैठक में शामिल न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा नेताओं को व्यक्तिगत रूप से लिखित निमंत्रण भेजे गए थे।

The post जयराम सरकार को 54,296 करोड़ रुपये RDG मिला, फिर भी न कर्मचारियों के बकाया भुगतान किए, न ही महंगाई भत्ता (डीए) जारी किया: मुख्यमंत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.

हमीरपुर : डॉ. राधाकृष्णन सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में बनेगा 11 विशेष विभागों वाला अत्याधुनिक कैंसर देखभाल केंद्र
राज्य सरकार हमीरपुर स्थित डॉ. राधाकृष्णन सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (डॉ. आरकेजीएमसी) में अत्याधुनिक कैंसर देखभाल केंद्र (सीसीसी) स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 11 विशेष विभाग बनाए जाएंगे।

इन विभागों में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, दर्द निवारण, न्यूक्लियर मेडिसिन, एनेस्थिसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर, ऑन्को पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, रेडियोलॉजी इमेजिंग, गायनेकोलॉजी ऑन्कोलॉजी, स्टेम सेल एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन तथा रेडिएशन ऑन्कोलॉजी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित राज्य कैंसर संस्थान बहुमंजिला भवन होगा, जिसमें कैंसर रोगियों के लिए 264 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भूतल पर नैदानिक प्रयोगशालाएं, ओपीडी, फार्मेसी, आपातकालीन वार्ड, न्यूक्लियर मेडिसिन ओपीडी और पंजीकरण सेवाएं संचालित होंगी।

केंद्र के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त चिकित्सा, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी मशीनों और उपकरणों को दिल्ली AIIMS के समकक्ष विश्व स्तरीय सुविधाओं से बदला जा रहा है।

The post हमीरपुर : डॉ. राधाकृष्णन सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में बनेगा 11 विशेष विभागों वाला अत्याधुनिक कैंसर देखभाल केंद्र appeared first on हिमाचल वॉचर.

जहरीली शराब मामले में कांग्रेस ने हमीरपुर महासचिव को पद से हटाया, पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार
शिमला- हिमाचल के मंडी में जहरीली शराब से जुड़े मामले में हमीरपुर कांग्रेस के महासचिव नीरज ठाकुर का भी नाम सामने आया है, जसिके चलते उन्हें जिला महासचिव के पद से हटा दिया गया है।

हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने बताया कि जहरीली शराब मामले में नीरज ठाकुर का नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें महासचिव के पद से हटा दिया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस ने व्यावसायिक कांप्लेक्स में दबिश देकर शराब की नौ पेटियां बरामद की थी जिसके बाद पुलिस ने नीरज को शनिवार शाम को चंडीगढ़ से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि नीरज भागने की फिराक में था।

नीरज कांग्रेस पार्टी के एक्टिव कार्यकर्त्ता रहे हैं पार्टी के कार्यक्रमों में भाग भी लेते रहे हैं यहां तक की नीरज 2011 से 2016 पंचायत उपप्रधान भी रहे हैं। नीरज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा भी करते रहे हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि एसआईटी नीरज को मुख्य सरगना बना सकती है।

The post जहरीली शराब मामले में कांग्रेस ने हमीरपुर महासचिव को पद से हटाया, पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

बीटेक की खाली सीटों पर 27 से 29 अक्तूबर तक होगी ऑनलाइन काउंसलिंग
शिमला-हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो.राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की खाली सीटों को भरने के लिए चौथे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग करने का फैसला लिया है। यह ऑनलाइन काउंसलिंग 27 से 29 अक्तूबर तक होगी। विवि की वेबसाइट पर बीटेक की खाली सीटों का ब्योरा 26 अक्तूबर को अपडेट किया जाएगा। प्रो.राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि कई शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की सीटें खाली रह गई हैं।

उन्होंने बताया कि 27 से 29 अक्तूबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं। 30 अक्तूबर को चौथे चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया जाएगा। एक से तीन नवंबर तक विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।

The post बीटेक की खाली सीटों पर 27 से 29 अक्तूबर तक होगी ऑनलाइन काउंसलिंग appeared first on हिमाचल वॉचर.

वन रक्षकों की भर्ती के व्यक्तिगत साक्षात्कार 7 दिसंबर को हमीरपुर में
साक्षात्कार की तिथि किसी भी स्थिति में बदली नहीं जाएगी,अधिक जानकरी के लिए हमीरपुर कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01972-223217 पर संपर्क किया जा सकता है

ऊना-  हमीरपुर वन वृत में वन रक्षकों की भर्ती के लिए लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार 7 दिसंबर को अरण्यपाल वन वृत हमीरपुर कार्यालय में प्रात:9:00 बजे से लिया जाएगा यह जानकरी अरण्यपाल हमीरपुर वन वृत ओपी सोलंकी ने दी ।  उन्होने बताया कि सामान्य श्रेणी से रोल नम्बर 14, 15, 37, 49, 50, 71, 83, 86, 91, 99, 140, 167, 168, अनुसूचित जाति से रोल नम्बर 28, 67, 96, 166 तथा ओबीसी से रोल नम्बर 6, 9, 78, 103, 118, 141 व 149 के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगें।

पात्र उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से अलग से भी सूचित किया जा रहा है। ऐसे में यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह 5 दिसंबर तक इस संबंध में वन वृत हमीरपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01972-223217 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही बताया कि साक्षात्कार की तिथि किसी भी स्थिति में बदली नहीं जाएगी।

The post वन रक्षकों की भर्ती के व्यक्तिगत साक्षात्कार 7 दिसंबर को हमीरपुर में appeared first on हिमाचल वॉचर.

अब कच्चे मकानों का हाउस टैक्स 75 से बढ़ाकर 300 रुपये
हमीरपुर-  नगर परिषद हमीरपुर ने कच्चे मकानों का हाउस टैक्स बढ़ा दिया है। पहले कच्चे मकानों से 75 से 150 रुपये गृहकर वसूला जाता था। इसे बढ़ाकर अब 300 रुपये कर दिया गया है। साथ ही पक्के मकानों का गृहकर 750 रुपये प्रति मंजिल वसूला जाएगा। मकान में किरायेदार रखने पर मकान मालिक से गृहकर के अलावा 12.50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स वसूला जाएगा। गृहकर की राशि बढ़ने से नप को आय में बढ़ोतरी की आस है।

नगर परिषद हमीरपुर में कुल 11 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड-एक, 10 और 11 में करीब पांच दर्जन कच्चे मकान हैं। इन मकान मालिकों से नप 75 रुपये से 150 रुपये गृहकर वसूलती आई है, लेकिन अब नप ने कच्चे मकानों का गृहकर बढ़ाकर 300 रुपये निर्धारित किया है। इसके अलावा पक्के मकानों का गृहकर प्रति मंजिल 750 रुपये निर्धारित किया है।

वहीं अगर किसी भवन मालिक के मकान की तीन मंजिलें होंगी तो उससे 2,250 रुपये गृहकर वसूला जाएगा। अगर आखिरी मंजिल पर एक कमरा होगा तो उसे भी मंजिल मानकर गृहकर लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई भवन मालिक मकान में किरायेदार ठहराता है तो उसे कुल किराये से दस फीसदी छूट देकर 12.50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देना होगा।

10 फीसदी छूट मकान की रिपेयर आदि के लिए दी जाएगी। बाकायदा किरायेदारों की सूची तैयार करने को नप ने कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि अब तक नप को गृहकर से 85 से 90 लाख रुपये तक की आय होती रही है, लेकिन गृहकर बढ़ने से आमदन में बढ़ोतरी होगी।

नप के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि कच्चे मकान का गृहकर बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है। नप हमीरपुर में करीब पांच दर्जन कच्चे मकानों के परिवार है।

The post अब कच्चे मकानों का हाउस टैक्स 75 से बढ़ाकर 300 रुपये appeared first on हिमाचल वॉचर.

होमवर्क न करने पर टीचर की डांट से डर खुद को आग लगाने वाले 13 वर्षीया छात्र की मौत
हमीरपुर-  होमवर्क न करने पर टीचर की डांट से डर कर मिट्टी का तेल छिड़कने वाले छात्र की मौत हो गई है। 13 साल के पंकज ने कल भोरंज में खुद को आग लगा ली थी जिसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था।

शुक्रवार तड़के मासूम ने दम तोड़ दिया, वह 60 फीसदी तक जला हुआ था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन 7वीं क्लास में पढ़ने वाला पंकज मौत के आगे हार गया। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार गुरूवार को मिट्टी का तेल अपने बैग में लेकर ही स्कूल चला गया था और मौका मिलने पर उसने खुद को आग लगा ली।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. शिव कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है। इस बारे में पुलिस की टीम छात्र के आवास पर भी गई और स्कूल के शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है।

The post होमवर्क न करने पर टीचर की डांट से डर खुद को आग लगाने वाले 13 वर्षीया छात्र की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

2.50 लाख रूपये वार्षिक आय वाले परिवार चिकित्सा सहायता के लिये पात्र
हमीरपुर-  एडीसी रूपाली ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ अम्बेदकर मैडिकल ऐड योजना को संशोधित कर दिया गया है। अब इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबन्ध रखने वाले व्यक्ति जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रूपये तक है वे परिवार इस योजना का लाभ लेने के लिये पात्र हैं।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के रोगी जो किडनी सर्जरी, हार्ट, लीवर, कैंसर, ब्रेन, जीवन को खतरा करने वाले अन्य गम्भीर रोगों से पीडि़त तथा अंग प्रत्यारोपण और सपाईनल सर्जरी के लिये चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना के तहत चिकित्सा  सहायता प्राप्त करने के लिये निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा जिसके साथ आय प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड और चिकित्सा के लिये संबन्धित अस्पताल के मैडिकल सुपरिन्टैंडैंट द्वारा उपचार के लिये प्रमाणित की गई अनुमानित राशि पत्र  साथ लगा कर अपने क्षेत्र के मैडिकल सुपरिन्टेंडेंट को आवेदन करना होगा।

The post 2.50 लाख रूपये वार्षिक आय वाले परिवार चिकित्सा सहायता के लिये पात्र appeared first on हिमाचल वॉचर.

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में 6वीं और 9वीं के प्रवेश हेतू आवेदन पत्र आमंत्रित
30 नवम्बर तक करें आवेदन, प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी 2017 को मंडी, शिमला, धर्मशाला व सुजानपुर में, आवेदन पत्र भरने के लिये स्कूल की वैबसाईट वैबसाईट  से डाऊनलोड कर सकते हैं।

हमीरपुर- सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीहरा में कक्षा 6वीं व 9वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक अभियार्थी  से 30 नवम्बर 2016 को शाम पांच बजे तक अपने आवेदन पत्र दे सकते है। तथा जिसकी  प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी 2017 (रविवार) को मंडी, शिमला, धर्मशाला व सुजानपुर टीहरा में आयोजित की जाएगी।

सैनिक स्कूल की सुजानपुर टीहरा कार्यकारी प्रधानाचार्य  लै0 कमांडर ऊषा सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिये अभ्यर्थी पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण हो तथा आयु एक जुलाई 2017 को 10-11 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2006 से एक जुलाई 2007) के बीच होनी चाहिए। जबकि 9वीं कक्षा के लिए अभ्यर्थी आठवीं कक्षा पास हो तथा आयु सीमा एक जुलाई 2017 को 13-14 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2003 से एक जुलाई 2004) के बीच होनी चाहिए।

उन्होने बताया कि प्रॉस्पेक्टस-कम-एप्लीकेशन फॉर्म 18 नवम्बर तक निर्धारित शुल्क अदा कर प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रॉस्पेक्टस-कम-एप्लीकेशन फॉर्म शुल्क सामान्य वर्ग, सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों के लिये ऑन लाईन तथा सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के काउंटर पर 450 रूपये तथा डाक द्वारा 500 रूपये और अनुसूचित/अनूसूचित जनजाति के लिये ऑन लाईन और काउंटर पर 300 रूपये  और डाक द्वारा 350 रूपये निर्धारित है।

कार्यकारी प्रधानाचार्य  ने यह बी भी बताया कि प्रॉस्पेक्टस प्राप्त करने के लिये अपने पूर्ण पते सहित, निर्धारित शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट  प्रिंसीपल सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा, जिला हमीरपुर (हि0प्र0) के नाम तैयार करें जो कि पंजाब नेशनल बैंक (कोड 6670) या भारतीय स्टेट बैंक (कोड 10726) या कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक  सुजानपुर (हि0प्र0) में देय होना चाहिए। उन्होने बताया कि इसके लिए इण्डियन पोस्टल ऑर्डर मान्य नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र भरने के लिये स्कूल की वैबसाईट वैबसाईट  से डाऊनलोड कर सकते हैं।

The post सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में 6वीं और 9वीं के प्रवेश हेतू आवेदन पत्र आमंत्रित appeared first on हिमाचल वॉचर.

मौसा ने पानी के टैंक में डुबो कर ली थी 7 वर्षीय मासूम की जान
हमीरपुर- बेला गांव में पानी के टैंक में मिली 7 वर्षीय बालक की लाश के मामले में पुलिस ने छह दिन के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। प्राथमिक पाठशाला बाल नादौन में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले रोहित पुत्र उदय कुमार की हत्या के आरोपी उसके सगे मौसा मुकेश उर्फ नागेंद्र कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पढ़ें: नादौन में वाटर टैंक से 7-वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, हत्या का अंदेशा

पुलिस को दिए बयान में मुकेश कुमार ने कहा है कि पिछले सोमवार को वह दवाई लेने के लिए मझीन से नादौन आया था। यहां आकर उसने पहले शराब पी। करीब तीन बजे जब पाठशाला में छुट्टी हुई, तो बीच रास्ते में वह रोहित को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके पिता बुला रहे हैं। आरोपी मृतक रोहित को बेला गांव के उस घर में ले आया जहां वह अपने परिवार सहित डेढ़ साल पहले रहता था। यहां आरोपी ने रोहित को पानी के टैंक में हाथ-मुंह धोने के लिए कहा, जब राहित हाथ-मुंह धोने लगा तो आरोपी ने उसे पीछे से धक्का देकर पानी से भरे टैंक में गिरा दिया। इसके उपरांत मुकेश घटनास्थल से बस अड्डा नादौन की ओर आ गया, जहां अपने एक नेपाली दोस्त के साथ बैठकर और शराब पी। उसने बताया कि शाम  साढ़े पांच बजे के करीब वापस मझीन चला गया, जहां उसका परिवार पिछले 18 वर्षों से रहता है।

Photo: Jagran

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सात माह पूर्व उदय ने उससे 15 हजार रुपए उधार लिए थे। बीमारी के बाद मेरी बेटी की मौत हो गई। इसके बाद जब पैसे मांगने के लिए वह पिछले दिनों उदय के घर पर गया, तो वहां उसकी पत्नी गाली-गलोज पर उतारू हो गई। इसके चलते उदय और मुकेश के बीच हाथापाई तक नौबत पहुंच गई। उदय ने पुलिस को बताया कि मुकेश ने उसे धमकी दी थी कि अब पैसे अपने हिसाब से वसूलेगा। इन दिनों मुकेश का बेटा भी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। डीएसपी लालमन शर्मा, एसएचओ सतीश शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात मुकेश को हिरासत में ले लिया है। मुकेश ने राहुल की हत्या करना कबूल कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

The post मौसा ने पानी के टैंक में डुबो कर ली थी 7 वर्षीय  मासूम की जान appeared first on हिमाचल वॉचर.