Tanda Medical College Archives - हिमाचल वॉचर

होमवर्क न करने पर टीचर की डांट से डर खुद को आग लगाने वाले 13 वर्षीया छात्र की मौत
हमीरपुर-  होमवर्क न करने पर टीचर की डांट से डर कर मिट्टी का तेल छिड़कने वाले छात्र की मौत हो गई है। 13 साल के पंकज ने कल भोरंज में खुद को आग लगा ली थी जिसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था।

शुक्रवार तड़के मासूम ने दम तोड़ दिया, वह 60 फीसदी तक जला हुआ था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन 7वीं क्लास में पढ़ने वाला पंकज मौत के आगे हार गया। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार गुरूवार को मिट्टी का तेल अपने बैग में लेकर ही स्कूल चला गया था और मौका मिलने पर उसने खुद को आग लगा ली।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. शिव कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है। इस बारे में पुलिस की टीम छात्र के आवास पर भी गई और स्कूल के शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है।

The post होमवर्क न करने पर टीचर की डांट से डर खुद को आग लगाने वाले 13 वर्षीया छात्र की मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में बर्न यूनिट के नाम पर जनरल सर्जरी में 4 बेड, एक ही प्लास्टिक सर्जन के सहारे पूरा प्रदेश
शिमला-  आगजनी से पीडि़त लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों में अलग बर्न यूनिट की व्यवस्था की जानी चाहिए, लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में अभी तक यह सुविधा नहीं है। बर्न यूनिट के नाम पर जनरल सर्जरी में चार बेड लगाए गए हैं। यूनिट चलाने के लिए प्लास्टिक सर्जन का होना जरूरी है, लेकिन आईजीएमसी में एक ही प्लास्टिक सर्जन है। उसी के सहारे पूरा प्रदेश है।

टांडा अस्पताल की बात करें तो वहां एक कमरे में बर्न यूनिट खोल दिया गया है, लेकिन यहां प्लास्टिक सर्जन ही नहीं है। दोनों ही अस्पतालों में सर्जरी के डाक्टरों के सहारे ही काम चल रहा है। यूनिट चलाने के लिए न तो दोनों अस्पतालों में अभी तक स्टाफ पूरा है और न ही जगह। इसलिए बर्न यूनिट महज औपचारिकता ही बन गए हैं। दिवाली आने वाली है और इस मौके पर जलने के कई केस अस्पताल पहुंचते हैं।

आईजीएमसी के लिए बर्न यूनिट की मंजूरी काफी पहले मिल चुकी है, लेकिन अभी तक बर्न यूनिट नहीं खुल पाया। बर्न यूनिट के लिए जगह की कमी एक बार फिर आईजीएमसी प्रशासन के लिए रोड़ा बन रही है। केंद्र ने बर्न यूनिट के लिए सहमति तो दी, मगर आईजीएमसी के पास जगह ही नहीं है। एक ओर लाखों रुपए का प्रोजेक्ट इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ  इंडिया से मंजूर है, दूसरी ओर ये दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जब केंद्र की टीम ने दौरा किया था तो आईजीएमसी प्रशासन ने हड़बड़ाहट में टीम को आश्वासन दिया कि वे एक माह के अंदर फाइनल  रिपोर्ट तैयार कर देंगे। अब  प्रशासन का तर्क है कि चम्याणा में आईजीएमसी को जो नया कैंपस खुलेगा, उसमें आधुनिक सुविधाआें से लैस बर्न यूनिट स्थापित किया जाएगा।

ट्रॉमा वार्ड की हालत भी पस्त

आईजीएमसी प्रदेश का राज्य स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र है, मगर अभी तक अस्पताल में न तो बर्न यूनिट बना है, न ही ट्रॉमा वार्ड की बेहतर सुविधाएं मरीजों को मिल रही हैं। ऐसे में मरीजों को पीजीआई के लिए रैफर किया जाता है, मगर अस्पताल में अब कई तरह की दिक्कतें मरीजों को पेश आ रही हैं। एक ओर मरीजों को सुविधाएं नहीं हैं, दूसरी ओर बाहरी राज्यों में मरीजों को दोगुने पैसे खर्च करने पड़ते हैं, जिससे गरीब मरीजों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

The post प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में बर्न यूनिट के नाम पर जनरल सर्जरी में 4 बेड, एक ही प्लास्टिक सर्जन के सहारे पूरा प्रदेश appeared first on हिमाचल वॉचर.

शोध में खुलासा, हिमाचल में 6 से 10 साल के बच्चे मानसिक रूप से कमजोर, खानपान में कमी व घरेलू हालात खराब होना प्रमुख वजह
शिमला-   हिमाचल प्रदेश में खेलने-कूदने की उम्र में बच्चे मानसिक कमजोरी को शिकार हो रहे हैं। सूबे में 6 से 10 साल के बच्चों के मानसिक रूप से कमजोर होने का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से 3 गुना ज्यादा पाया गया है। राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॅालेज टांडा के विशेषज्ञों की रिसर्च में यह खुलासा हुआ है। रिसर्च के अनुसार मानसिक कमजोरी के सर्वाधिक मामले शहरी क्षेत्रों की गंदी बस्तियों में सामने आ रहे हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो खानपान में कमी व घरेलू हालात खराब होना इसकी प्रमुख वजह है। परीक्षण में 5300 बच्चों में से 91 (1.72 प्रतिशत) बच्चे मानसिक रूप से कमजोर पाए गए। इनमें 6 से 10 साल तक के बच्चों में यह समस्या 1 से 3 साल के बच्चों की अपेक्षा छह गुना ज्यादा सामने आई। खास बात यह है कि यह समस्या लड़कियों की अपेक्षा लड़कों में ज्यादा पाई गई। राष्ट्रीय स्तर पर इस आयु वर्ग के औसतन 0.53 फीसदी फीसदी बच्चे मानसिक रूप से कमजोर पाए गए हैं।

ये रहे रिसर्च में शामिल

इस रिसर्च में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर अशोक कुमार भारद्वाज, एसोसिएट प्रोफेसर सुनील कुमार रैना, रेजीडेंट शैलजा शर्मा के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स के प्रोफेसर विपाशा कश्यप और क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट विश्व चंद्र शामिल रहे।

बीमारी के प्रमुख कारण

शोध से जुड़े रहे कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सुनील कुमार रैना ने बताया कि वैसे तो मानसिक रूप से कमजोर होने के लिए वातावरण, जेनेटिक व मेटाबालिक जैसे कई कारण होते हैं। कांगड़ा में हुए शोध में बच्चों के मानसिक रूप से कमजोर होने

की बड़ी वजह आयोडीन की कमी पाई गई है। शोध के दौरान नवजात बच्चों में हाइपोथायरायडिज्म 4.4 प्रतिशत मिला जो कि राष्ट्रीय स्तर से काफी ज्यादा था। इसके अलावा खराब खानपान, खराब रहन-सहन और घरेलू परिस्थितियां भी इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं।

दो फेज में किया गया परीक्षण

विशेषज्ञों ने दो फेज में चिह्नित बच्चों का परीक्षण किया। पहले फेज में विशेषज्ञों ने बच्चों के परिजनों से संपर्क कर बच्चों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद दस सवालों की प्रश्नावनी तैयार कर बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

इसमें सभी बच्चों के ज्ञान, पकड़ने, देखने व सुनने की क्षमता को परखा गया। इस दौरान बच्चों के पारिवारिक हालात, खानपान, भौगोलिक परिस्थितियों और वर्ग को भी नोट किया गया। इसके बाद दूसरे फेज में सभी चयनित बच्चों का क्लीनिकल टेस्ट किया गया।

The post शोध में खुलासा,  हिमाचल में 6 से 10 साल के बच्चे मानसिक रूप से कमजोर, खानपान में कमी व घरेलू हालात खराब होना प्रमुख वजह appeared first on हिमाचल वॉचर.

चिंतपूर्णी से ज्वालाजी जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में पलटी, 7 की मौत, 33 घायल
चिंतपूर्णी से ज्वालाजी आते समय ढलियारा में हादसा, 33 घायल’तीखे मोड़ पर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका निजी बस का चालक,अमृतसर से आए थे शक्तिपीठों के दर्शनों को, 15 घायल टांडा रेफर

शिमला- अमृतसर से मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालाजी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस ढलियारा में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 33 घायल हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं हैं। हादसे के शिकार सभी लोग अमृतसर के छिहाटा निवासी हैं।

घायलों को नजदीकी देहरा अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन एक ही डॉक्टर होने के चलते इलाज में देरी हुई। 15 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में 15 महिलाएं, 15 पुरुष और तीन बच्चे हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पंजाब के अमृतसर निवासी 40 श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस (पीबी 02सीआर 5571) चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी जाते समय रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे ढलियारा खड्ड से पहले एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद पहले पलट गई और उसके बाद गहरी खाई में गिर गई।

घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर हर कोई मौके की ओर दौड़ा और बचाव कार्य में जुट गए। कई घायलों को 108 एंबुलेंस के साथ-साथ गुजर रहे निजी वाहनों से सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को टांडा रेफर किया गया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है।

हलाकि चिंतपूर्णी-ज्वालामुखी मार्ग पर कई मोड़ है, जहाँ तेज़ रफ़्तार से चलने वाले वाहन किसे भी वक़्त बड़े हादसे को न्योता दे सकते है, सुरक्षा के नजिरए से सड़क के किनारे कोई भी उचित प्रभन्ध नहीं है जैसे की पैराफिट, क्रैश बैरियर इत्यादि।

मृतकों की सूची

नाम

उमर

निवासी

चंदन

16

पुत्र लाली निवासी छिहाटा, अमृतसर

अनिल शर्मा

50

छिहाटा, अमृतसर

सुमन कुमारी

40

पत्नी सुरेंद्र निवासी छिहाटा, अमृतसर

सौरभ

32

पुत्र मोहिंद्र पाल निवासी छिहाटा, अमृतसर

सुरिंद्र कुमार

पुत्र मोहन लाल निवासी राधा स्वामी डेरा गली छिहाटा

सतीश

20

निवासी छिहाटा, अमृतसर

बनारसी

पत्नी विनोद कुमार निवासी छिहाटा, अमृतसर

Photo: Amar Ujala/TNS

The post चिंतपूर्णी से ज्वालाजी जा रही बस 100 फीट गहरी खाई में पलटी, 7 की मौत, 33 घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.

मैडीकल का मरीज सर्जीकल का शिकार होगा
प्रदेश का टांडा मैडीकल कालेज स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अभी कुछ दिन पहले मोनिका नामक गर्ववती महिला की मौत को लेकर चर्चा में आया था तो वहीं दूसरी ओर इस सुपर स्पैशलिस्ट मैडीकल कालेज के वार्ड के शौचालयों को देखा जाए तो कोई भी मरीज अचानक मौत के आगोश में जा सकता है ! यह कहना है विकास समिति टूटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता का!

समिति अध्यक्ष ने कहा की टांडा मैडीकल कालेज में मरीजों के लिए जो शौचालय बनाये गए हैं वह जर्जर हालत में हैं और यदि कोई मरीज अन्धेरे में गलती से इस टूटी हुई सीट पर शौच के लिए बैठ जाए तो पता नहीं की वह मरीज बच भारी भी चीर-फाड़ से बच भी पायेगा या नहीं और उसके शरीर में कितने टाँके लगेंगें इसका अंदाजा डाकटर भी नहीं लगा सकता है!

उन्होंने कहा की आम मरीज जो चाहे किसी अन्य बीमारी से जूझ रहा हो इस शौचालय में जाकर सर्जीकल का मरीज बन कर रह जाएगा और हॉस्पिटल से ठीक होने की बजाये मौत को बुलावा देकर आएगा !

उन्होंने कहा की समाज सेवा में लगे कई सेवादार आज के आधुनिक युग में उन्हें ऐसे मामलों को उजागर करने के लिए उनसे आग्रह करते हैं जिससे जनहित में सड़क -शिक्षा -स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में प्रदेश में सुधार लाया जा सके और प्रशासन और सरकार को भी खामियों से अवगत करवाया जा सके!

The post मैडीकल का मरीज सर्जीकल का शिकार होगा appeared first on हिमाचल वॉचर.

डाक्टरों की लापरवाही से मर गई मोनिका – आरोप – ,उच्च स्तरीय जांच की मांग
महामहिम राज्यपाल महोदया ,हिमाचल प्रदेश !

माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश !

(जनहित में बिना विलम्ब उच्च -स्तरीय जांच के आदेश देने की कृपा करें )

( दोषियों के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज की जाए )

​​आरोप : डाक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है महिला की मौत !

विषय : सही समय पर सही उपचार न होने के कारण मर गई महिला के केस की उच्च स्तरीय जांच की जाए –जनहित में मांग !

महोदया,

टांडा मैडीकल कालेज में दाखिल बैड नंबर -16 (महिला वार्ड ) 4th फ्लोर में मोनिका नामक महिला का सही उपचार न होने के कारण आज बीती रात (12.4.14) शुक्रवार रात उसका निधन हो गया!

महोदय ,मुझे बुधवार 10.4.14  रात्रि तकरीबन 12 बजे उसी वार्ड में दाखिल मेरी परिचित महिला (नाम वीरा शर्मा उर्फ़ मधु शर्मा Ph.88949-89536) का मैसेज आया कि आप एक समाज सेवक हैं और आपकी मदद चाहिए ! उक्त महिला ने मुझे कहा की कृपा एक मोनिका नामक महिला जो इसी वार्ड में दाखिल है और शायद उसका बच्चा उसके पेट में मर चुका है तथा अपनी बीमारी के कारण काफी समय से चीख -चिल्ला रही है उसकी मदद करें क्योंकि काफी समय से कोई भी डाक्टर या नर्स उसकी देखभाल को नहीं कर रहा है!

महोदया,मेरे पास टांडा मैडीकल कालेज का कोई नंबर उपलब्ध न था और तुरंत कोई विकल्प न होने की दिशा में मैंने परिचित महिला को उपायुक्त कांगड़ा का लैंड लाईन फोन नंबर दे दिया परन्तु महिला को डी.सी.कांगड़ा द्वारा रात बारह बजे कोई तस्सली बक्श उत्तर न मिला जिस कारण उसने मुझे दोबारा कोई विकल्प तलाशने को कहा ताकि मोनिका को सही उपचार मिल सके ! परिचित महिला ने मुझे यहां तक कहा की यदि आपने मरीज मोनिका की चीख पुकार सुननी है तो मैं रिकार्ड कर मोबाइल पर भेजती हूँ!

महोदया,देर रात्रि एस.पी.कांगड़ा के घर से थाना कांगड़ा तथा टांडा चौकी/आपातकाल कक्ष के माध्यम से टांडा का फोन नंबर तलाशते-तलाशते रात्रि के तकरीबन एक बज गए परन्तु तब तक कोई भी डाक्टर मोनिका के इलाज को वार्ड में नहीं पहुंचा!

महोदया,प्रयास करने पर तथा टांडा की बेबसाईट पर नंबर सर्च करने व् टांडा एमरजैंसी से एम.एस.का मोबाइल प्राप्त करने पर मैंने बुधवार रात बारह बजे से लगातार डेढ़ बजे तक प्रिंसिपल तथा एम.एस. से लैंड लाईन तथा एम.एस.के मोबाइल नं. -94180-82247 पर तकरीबन एक बजे से डेढ़ बजे तक सम्पर्क करने की कोशिश की परन्तु अफसोस की फोन की घंटियाँ बजती रही और नंबर नो रिप्लाई हुए! इस बीच उपायुक्त ,कांगड़ा को मैंने भी लैंडलाइन नंबर पर फोन किया परन्तु उन्होंने फोन नहीं उठाया!

तड़पती मोनिका को सही उपचार मिलने के उद्देश्य से मैंने शिमला के एम.एस. डा.रमेश जी से भी रात्रि एक बजे सम्पर्क साधा ताकि वह किसी परिचित डा. को महिला के इलाज के लिए भेज सकें!

महोदया,देर रात्रि कोई विकल्प न मिलने पर सुबह सात बजे मैंने वार्ड में दाखिल अपनी परिचित महिला से मोनिका के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा की अभी तक कोई भी डाक्टर उसके इलाज को नहीं पहुंचा है और उक्त महिला रात भर चीखती -चिल्लाती रही है और पल-पल की जानकारी से पता चलता रहा की सुबह 11 बजे तक किसी भी डा.ने उसकी जांच-पड़ताल नहीं की है!

महोदया,वीरवार सुबह तकरीबन 11 बजे प्रिंसिपल कार्यालय में सम्पर्क कर तथा एम.एस.टांडा डा.सूद से उसी मोबाइल नंबर जो देर राति अटैंड नहीं हो रहा था उस पर सम्पर्क कर तथा सीधे मैडीकल स्पेस्लिस्ट डा. कपूर से फोन पर निवेदन करने पर मोनिका के उपचार के लिए आग्रह किया गया!

परन्तु सही समय पर तकरीबन 1​2 घंटे तक कोई डाक्टर नहीं आया। ज़ब एम्.एस से सम्पर्क किया गया तो 12  बजें डाक्टरों की टीम आती है और मरीज(मोनिका) के अटैंडेंट को बोलती है हमारे पास आपकी बीमारी का कोई इलाज नहीं इसे कहीं और जगह ले जाओ ! बेचारी गरीब मोनिका कहाँ जाए पेट में बच्चा ज़िंदा भी है या नहीं ,पता नहीं..?

दूसरी ओर मुझे मैडीकल स्पेस्लिस्ट डॉ.कपूर ने फोन पर बताया कि मरीज लीवर की बीमारी से ग्रस्त है और उसका इलाज किया जा रहा है!

महोदय,आज 12.4.14 (शनिवार ) को सुबह 7 बजे मेरी परिचित महिला का फोन आया की मोनिका की  देर रात मोनिका की मौत हो गई है और डाक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुईं है जिसकी जांच की जनहित में मांग की जाए!

महोदया,मेरी परिचित महिला जो स्वयं दिल के रोग के कारण टांडा मैडीकल कालेज में उसी वार्ड में दाखिल है का कहना है की मोनिका गर्व से थी तथा उनकी समंझ के अनुसार उसका बच्चा बुधवार रात्रि जबसे महिला चिल्ला रही थी उसके पेट में मर चुका था जिसको डाक्टरों ने पिछले 48-50 घण्टे से बाहर निकाला नहीं निकाला जिस कारण एक जवान महिला की मौत हुई है जबकि डा.लीवर खराब बोलते रहे!

महोदया,उपरोक्त प्रकरण को पहले ही मीडिया /आल इंडिया रेडियों शिमला न्यूज के माध्यम से प्रशासन के समक्ष उठाया गया है तथा उक्त महिला मरीज मोनिका की मौत होने की उच्च-स्तरीय जांच की जानी बहुत ही अनिवार्य है ताकि दोबारा कोई लापरवाही किसी मरीज के इलाज में हॉस्पिटल प्रशासन डाक्टरों द्वारा न बरती जाए!

महोदया,यह भी देखा जाए की क्या रात्रि को किसी डाक्टर की ड्यूटी वार्ड में लगाई गयी थी या नहीं और यदि ड्यूटी थी तो वह डाक्टर रात भर कहाँ था क्यों किसी ने रात्रि 11 बजे से सुबह 12 बजे तक मरीज (मोनिका ) का इलाज न किया !महोदया,जनहित में इस सभी तथ्यों की जांच की जाए तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए ! महोदया,मैं जनहित में आपका सदा आभारी रहूंगा!

(नागेन्द्र गुप्ता)

The post डाक्टरों की लापरवाही से मर गई मोनिका – आरोप – ,उच्च स्तरीय जांच की मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.

टांडा मैडीकल कालेज की व्यवस्था – डाक्टर वार्ड से गायब, रात भर दर्द से चीखती रही महिला
रात भर डाक्टर वार्ड से गायब

वैबसाईट भी अपडेट नहीं – 2010 -2013 में अपडेट हैं कन्टैक्ट साईट

प्रिंसिपल का मोबाईल नम्बर भी मौजूद नहीं वैबसाईट पर..

उच्च स्तरीय जांच की मांग

रात 11.30 बजे वट्सऐप पर चैट करते हुए मुझे एक जानकार महिला ने कहा कि महिला वार्ड जो चौथे फलोर पर स्थित है उसके बैड नंबर 16 में मोनिका नाम कि एक महिला पिछले आधे घंटे से मारे दर्द के चीख -चिल्ला रही है आप कुछ करो यहाँ अभी तक कोई नर्स व् डाक्टर उसको देखने नहीं पहुंचा है यह जानकारी विकास समिति टूटू के अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने एक प्रैस को जारी ब्यान में कही ! उन्होंने कहा कि उन्होंने तुरंत टांडा प्रशासन का नम्बर न होने पर डी.सी.कांगड़ा का घर का नंबर उस महिला साथी को दे दिया जिसने उनसे सम्पर्क साधा ! उक्त महिला ने डी.सी.कांगड़ा से लैंड लाईन नंबर 01892-224950 पर सम्पर्क किया और रात बारह बजे मदद माँगी इस पर डी.सी.कांगड़ा ने कोई तसल्ली बक्श उत्तर न दिया यह बात उक्त महिला ने मुझे बताई ! नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने देर रात्रि जैसे कैसे एस.पी.काँगड़ा के घर / थाना कांगड़ा तथा चौकी टांडा से सम्पर्क साधा और टांडा मैडीकल कालेज के प्रशासन का नम्बर तलाशने की कोशिश की ताकि पीड़ित महिला को उचित उपचार मिल सके परन्तु लाख कोशिश करने पर भी सम्पर्क न हो सका !

12 घंटे तक कोई डाक्टर नहीं आया। ज़ब एम्.एस से सम्पर्क किया गया तो 12  बजें डाक्टरों की टीम आती है और मरीज(मोनिका) के अटैंडेंट को बोलती है हमारे पास आपकी बीमारी का कोई इलाज नहीं इसे कहीं और जगह ले जाओ ! बेचारी गरीब मोनिका कहाँ जाए पेट में बच्चा ज़िंदा भी है या नहीं ,,पता नहीं,मैडीकल स्पेस्लिस्ट डॉ.कपूर का कहना है कि मरीज लीवर की बीमारी से ग्रस्त है !

समिति अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने टांडा मैडीकल कालेज की बैबसाईट खोली और उस पर प्रिंसिपल और एम्.एस के लैंड -लाईन नम्बर डायल किये परन्तु कोई भी नंबर नहीं उठा ! नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि ऐमरजैंसी सेवा टांडा में आरती नाम की महिला कर्मचारी ने फोन उठाया और उन्होंने एम् एस का नंबर 94180 -82247 बताया तथा अपने को किसी डाक्टर से सम्पर्क करने को असमर्थ बताया ! इस पर उक्त मोबाईल नंबर पर सम्पर्क साधने पर इस नंबर पर घंटी तो बजती रही परन्तु किसी ने नंबर न उठाया !

नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी नंबर पर सम्पर्क न होने की सूरत में उक्त महिला की जान बचाने की सूरत में शिमला के एम् एस रमेश कुमार को सम्पर्क किया और उनसे टांडा के किसी डाक्टर को सम्पर्क कर वार्ड में भेजने को कहा ! इस कार्यवाही में रात के दो बज गए परन्तु 11.30 बजे से दो बजे तक टांडा स्थिति मैडीकल कालेज के किसी भी डाक्टर या प्रशासन से सम्पर्क न हो सका !

समिति अध्यक्ष ने कहा कि सुबह 6 बजे पुन उक्त जानकार महिला से जब सम्पर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि रात भर कोई भी डाक्टर मोनिका की देखभाल को नहीं आया और अब उसे कहीं वार्ड से बाहर ले गए हैं ! उक्त महिला के अनुसार मोनिका का डिलीवरी केस है और शायद उसका बच्चा पेट के अंदर ही मर चुका है जिस कारण उसे रात भर तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी !

समिति अध्यक्ष ने कहा कि बहुत ही खेद का विषय है कि प्रिंसिपल का मोबाईल नबंर वैबसाईट पर नहीं ,,प्रिंसिपल /एम् एस का घर का लैंड लाईन नम्बर भी नहीं उठा ,,रात भर डाक्टर उपलब्ध न हुआ और टांडा मैडीकल कालेज की बैबसाईट भी अपडेट नहीं है जिस कारण आम जनता को सही समय पर सम्पर्क साधने के लिए सही पता ठिकाना नहीं मिलता है  ! मांग है कि इस सब प्रकरण की उच्च सतरीय जांच की जाए !

-नागेन्द्र गुप्ता

Image:static.panoramio

नोट :

​ज्यादा जानकारी के लिए मेरी जानकार महिला वीरा शर्मा जो स्वयं उपचारा धीन  है से ( 94187 -83897 ) पर नाम न छापने की शर्त पर सम्पर्क किया जा सकता है !​

The post टांडा मैडीकल कालेज की व्यवस्था – डाक्टर वार्ड से गायब, रात भर दर्द से चीखती रही महिला appeared first on हिमाचल वॉचर.