Smart City Archives - हिमाचल वॉचर

धर्मशाला का नाम स्मार्ट सिटी के लिए रद्द होने के बाद प्रदेश में सियासी पारा बढ़ा
शिमला नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेन्द्र सिंह पंवर ने स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शिमला को बाहर करने और धर्मशाला को गलत आंकड़े देकर स्मार्ट सिटी में शामिल करने पर कडा ऐतराज़ जताया था

शिमला- हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा धर्मशाला का नाम स्मार्ट सिटी के लिए रद्द करने के बाद प्रदेश में सियासी पारा फिर से बढ़ चुका है! दरसल नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेन्द्र सिंह पंवर की शिमला को स्मार्ट सिटी से बाहर करने के लिए संयुक्त रूप से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसपर कोर्ट ने धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल करना गलत पाया! वहीँ कोर्ट के इस आदेश के बाद अब बीजेपी और  सी पी आई एम् धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगा रहे हैं!

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल के फैसले को रद्द किए जाने के बाद सूबे में सियासत उफान पर है! शिमला नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेन्द्र सिंह पंवर ने स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शिमला को बाहर करने और धर्मशाला को गलत आंकड़े देकर स्मार्ट सिटी में शामिल करने पर कडा ऐतराज़ जताया था ! मामला हाई कोर्ट में पहुंचा जहां दायर की गयी याचिका को कोर्ट ने सही ठहराते हुए सरकार को बड़ा ज़ोरदार झटका दिया! उधर अब याचिकाकर्ता कोर्ट के इस फैसले से बेहद खुश हैं और एक बार फिर सरकार पर धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में गलत तथ्य इस्तेमाल कर शामिल करने का आरोप  लगा रहे हैं!

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद बीजेपी इसका श्रय लेने में जुट गई है! शिमला से बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज का कहना है कि सबसे पहले उन्होंने ही ये मुद्दा उठाया था! सुरेश भारद्वाज ने तो धर्मशाला को गात तथ्यों के साथ स्मार्ट सिटी में शामिल करने के फैसले को धर्मशाला से विधायक और सरकार में श्ह्हरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का व्यव्क्तिगत स्वार्थ तक बता दिया! भारद्वाज ने कोर्ट के इस फैसले को वीरभद्र सरकार के लिए करारा झटका बताया!

उधर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा इन तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए दी जाने वाले आंकड़े सरकार नहीं बल्की स्थानीय निकाय देते हैं! बकौल सुधीर शर्मा शिमला को पहले ही अमृत सिटी में शामिल किया जा चुका था जिसके बाद ही धर्मशाला का नाम स्मार्ट सिटी के लिए आगे किया गया था! उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद अब धर्मशाला और शिमला दोनों शहरों के नाम स्मार्ट सिटी के प्रताव में शामिल किए जाएंगे

The post धर्मशाला का नाम स्मार्ट सिटी के लिए रद्द होने के बाद  प्रदेश में सियासी पारा बढ़ा appeared first on हिमाचल वॉचर.

गलती एससी की हर्जाना चुकाए आम पब्लिक
शिमला- पानी के बिलों को लेकर नगर निगम में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। पानी का बिल कब जारी होगा और उपभोक्ताओं तक कैसे पहुंचेगा इसे लेकर नगर निगम कोई व्यवस्था नहीं कर सका है। बिलों को लेकर अपनी खामियां सुधारने की जगह नगर निगम लोगों पर मनमाना एरियर और सरचार्ज थोपने में लगा है।

मीटर रीडिंग पर पानी के मासिक बिल जनरेट करने और मोबाइल मेसेज के जरिये लोगों तक बिल पहुंचाने की नगर निगम की योजनाएं पूरी तरह हवाई साबित हुई हैं। 23 हजार घरेलू और 7 हजार व्यावसायिक पानी उपभोक्ताओं को नगर निगम न तो पानी के मासिक बिल जारी कर पा रहा है और न ही बिलों का लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए कोई सिस्टम बन पाया है।

नगर निगम दो से लेकर छह महीने के पानी के बिल एक साथ जनरेट कर रहा है। इसके बाद भी बिलों को उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचाने का कोई बंदोबस्त नहीं है।बिल न मिलने से अगर उपभोक्ता निर्धारित समय में बिल जमा न करवा सके तो नगर निगम अगला बिल एरियर के साथ सरचार्ज जोड़ कर जारी कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बिना किसी गलती के मोटी चपत लग रही है।

लोगों को घरों पर बिल उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम ने पिछले महीने ट्रायल के तौर पर सैहब सोसायटी के सुपरवाइजरों के माध्यम से शहर में पानी के बिल बांटे लेकिन करीब 600 लोगों के घरों पर बिल नहीं पहुंचे।

अमृत मिशन के तहत राजधानी शिमला में पानी के आटोमेटिक मीटर लगेंगे। पानी की खपत के हिसाब से मीटर बिल जनरेट करेगा। उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल मेसेज पर बिल की जानकारी मिल जाएगी। मीटर रिडिंग के लिए निगम कर्मचारियों को भी एक एक मीटर के पास नहीं जाना पड़ेगा।

-पंकज राय आयुक्त, एमसी शिमला

समय पर पानी का बिल जमा करवाने के बाद भी नगर निगम उपभोक्ताओं को नए बिल पुराना एरियर और सरचार्ज जोड़कर जारी कर रहा है। नगर निगम ने सुशीला काटेज कनलोग को एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक का 12 महीनों का 3276 रुपये पानी बिल मई 2015 में जारी किया।

21 मई को बिल का भुगतान कर दिया। बावजूद इसके 3276 रुपये एरियर और 328 रुपये सरचार्ज जोड़ कर उपभोक्ता को पानी का अगला बिल जारी कर दिया गया।

The post गलती एससी की हर्जाना चुकाए आम पब्लिक appeared first on हिमाचल वॉचर.

नगर निगम ने सरकार पर लगाया 25 लाख दबाने का आरोप
शिमला: स्मार्ट सिटी परियोजना के बाद अब अमृत मिशन को लेकर भी प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन आमने सामने आ गए हैं। नगर निगम ने प्रदेश सरकार पर अमृत मिशन के तहत केंद्र सरकार से मिले 25 लाख रुपये दबाने का आरोप लगाया है।

नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को पत्र लिख कर अमृत मिशन के लिए सर्विस लेबल इंप्लिमेंटेशन प्लान बनाने को मिली 25 लाख रुपये की राशि जारी करने की मांग की है। टिकेंद्र पंवर ने अपने पत्र में कहा है कि बार बार आग्रह के बावजूद प्रदेश सरकार अमृत मिशन के तहत मिला पैसा नगर निगम को जारी नहीं कर रही है।

पहले शिमला शहर को गलत तरीके अपना कर स्मार्ट सिटी से बाहर कर दिया गया और अब जबकि शहर अमृत मिशन में शामिल हो गया है तो वांछित सहयोग नहीं दिया जा रहा। अमृत मिशन के तहत पैसा लेने के लिए नगर निगम को पहले सर्विस लेवल इंप्लिमेंटेशन प्लान तैयार करना है। यदि तय समय में प्लान तैयार नहीं होता तो मिशन के तहत मिलने वाली राशि लैप्स हो सकती है।

यदि पैसा लैप्स हुआ तो शहरी विकास विभाग की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ेगा। लिहाजा नगर निगम के लिए यह पैसा जल्द जारी करना चाहिए ताकि इसे पैसे का सदुपयोग किया जा सके।

गहरी नींद में है मंत्री का विभाग

डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर का कहना है कि शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का महकमा गहरी नींद में है। नगर निगम की ओर से लगातार फोन कॉल, ई मेल और दर्जनों पत्रों से भी नींद नहीं खुल रही। पहले गलत तरीके अपनाकर शिमला से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट छीन लिया गया और अब अमृत मिशन के लिए सर्विस लेवल इंप्लिमेंटेशन प्लान के लिए आया पैसा नगर निगम को नहीं दिया जा रहा है।

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का कहना है कि एमसी के मेयर, डिप्टी मेयर की लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण पहले स्मार्ट सिटी योजना शिमला के हाथ से फिसली और अब अगर यही हाल रहा तो अमृत मिशन का पैसा जाएगा। जहां तक बात रही 25 लाख की तो यह राशि तभी जारी होगी जब एमसी अमृत मिशन के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लेगा। नगर निगम को बताना होगा कि यह पैसा वह कहां खर्च करना चाहता है।

The post नगर निगम ने सरकार पर लगाया 25 लाख दबाने का आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला बाहर, धर्मशाला स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल
स्मार्ट शहर परियोजना की सूची में मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर और भुवनेश्वर जैसे शहरों ने जगह पाई है। ये सभी विभिन्न राज्यों की राजधानियां हैं। हालांकि, पटना, शिमला, तिरुवनंतपुरम, गंगटोक और बंगलूरू शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट शहर परियोजना की सूची में स्थान नहीं पा सके हैं। सूची में अब तक 98 शहरों को शामिल किया गया है जिनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश के 13 शहरों को स्मार्ट शहर परियोजना की सूची में शामिल किया गया है।

जो मानदंड अपनाए गए हैं उसके अनुसार, उत्तर प्रदेश को स्मार्ट शहर के सबसे अधिक 13 स्लॉट मिले हैं। भौगोलिक स्तर पर समानता रहे इसलिए, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को एक-एक स्लॉट दिया गया था। विजयवाड़ा, रायपुर और गुवाहाटी के अलावा दिल्ली सहित सभी केंद्र शासित प्रदेश स्मार्ट शहर की सूची में शामिल हैं।

राज्यों की राजधानियों की तुलना में कुछ छोटे शहरों ने सूची में स्थान पाने के मामले में बाजी मारी है। बिहार में बिहारशरीफ को नामित किया लेकिन पटना को जगह नहीं मिली। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में शिमला को धर्मशाला ने मात दे दी है। कर्नाटक के शिवमोगा को भी नामित किया गया है।

स्मार्ट शहर के तौर पर नामित सभी 100 शहरों में से प्रत्येक को अब ‘स्मार्ट शहर योजना’ तैयार करने की जरूरत होगी। इन योजनाओं का मूल्यांकन शहरी विकास मंत्रालय में शीर्ष इकाई द्वारा ‘सिटी चैलेंज’ प्रतिस्पर्धा के दूसरे चरण में किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए स्मार्ट शहर योजनाओं की विश्वसनीयता, संसाधन जुटाने की क्रियात्मक योजना, आर्थिक प्रभाव के अलावा कितने लोगों इससे फायदा पहुंचेगा और कितने लोगों को रोजगार मिलेगा तथा पर्यावरण पर क्या प्रभाव होगा आदि मानदंड होंगे।

दूसरे चरण के मूल्यांकन के आधार पर 100 में से शीर्ष 20 शहरों को चालू वित्त वर्ष के दौरान 200-200 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। अगले दो वर्षों में 40 शहरों को केंद्रीय फंडिंग के लिए चयनित किया जाएगा। अन्य शहरों को अपनी कमियों को पूरा करने की सलाह दी जाएगी।

100 स्मार्ट शहरों के लिए 48,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, ‘हम इस महीने के अंत तक प्रस्तावों की पूरी तरह जांच कर स्मार्ट शहर के पहले समूह का चयन करेंगे।’

The post शिमला बाहर, धर्मशाला स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल appeared first on हिमाचल वॉचर.