Shimla Traffic Police Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला में जाम की समस्या से निपटेगी ट्रैफिक पुलिस, शहर में 30 नए ट्रैफिक जवानों की तैनाती
शिमला: शहर में यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए शिमला पुलिस ने अहम कदम उठाया है। शहर के विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख चौराहों पर 30 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जिससे अब ट्रैफिक पुलिस की कुल तैनाती 181 कर्मियों तक पहुँच गई है।

यह कदम शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने और जाम की समस्या को देखते हुए , आम जनता और पर्यटकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

प्रमुख तैनाती स्थल

नए जवानों को शहर के व्यस्त चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, स्कूल क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर तैनात किया गया है। इनमें शामिल हैं:

टूटू चौक

संकट मोचन

घोड़ा अस्पताल

लिफ्ट

बेमलोई

एडवर्ड

उच्च न्यायालय

मरीना

राहत

टॉलैंड

तारा हॉल

लोअर बाज़ार बस स्टैंड

आईजीएमसी नई ओपीडी / ऑकलैंड टनल

गोपाल मंदिर, बाज़ार गंज

समरहिल चौक

इसके साथ ही ट्रैफिक राइडर्स की संख्या भी बढ़ाई गई है, जो संकरे मार्गों और व्यस्त क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करेंगे, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण रखेंगे और दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात नियंत्रण और प्रवर्तन को प्रभावी बनाना, पीक ऑवर्स में बेहतर निगरानी रखना, जाम की स्थिति में त्वरित सुधार करना, सड़क दुर्घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करना और नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से स्कूल और कार्यालय समय का यातायात, पर्यटन सीजन एवं सप्ताहांत की भीड़, प्रमुख बाजार और व्यावसायिक क्षेत्र तथा अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

शिमला पुलिस ने नागरिकों, पर्यटकों, परिवहन संचालकों और बस ड्राइवरों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पार्किंग व आवागमन संबंधी निर्देशों में सहयोग करें। खासकर बस ड्राइवरों से कहा गया है कि बसें केवल निर्धारित स्टॉप पॉइंट पर ही रोके। यातायात व्यवस्था में सुझाव साझा करने के लिए नागरिक एसएसपी शिमला के मोबाइल नंबर 8894728001 पर संपर्क कर सकते हैं।

The post शिमला में जाम की समस्या से निपटेगी ट्रैफिक पुलिस, शहर में 30 नए ट्रैफिक जवानों की तैनाती appeared first on हिमाचल वॉचर.

बालूगंज-समरहिल सड़क पर रोजाना लंबा ट्रेफिक जाम, निगम और जिला प्रशासन नहीं ले रहा सुध
जब वीवीआईपी/सी.एम./गवर्नर आते है यूनिवर्सिटी तब कैसे सुचारु होती है ट्रैफिक, आधा किलोमीटर तक लगता है रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम!

शिमला- लगातार पिछले कई वर्षों से बालूगंज -समरहिल सड़क पर ट्रैफिक जाम लग रहा है और विश्वविधालय को आने-जाने वाले सैंकड़ों छात्र और कर्मचारी रोजाना इस ट्रैफिक जाम से परेशान हैं! विश्वविधालय कर्मचारी व समाजसेवी नागेंद्र गुप्ता ने कहा की  इस तंग मार्ग की न तो निगम प्रशासन सुध ले रहा है और न ही जिला प्रशासन इस सड़क को चौड़ा करने के लिए कोई गंभीर कदम उठा रहा है!

गुप्ता ने कहा की कई मर्तवा इस मार्ग पर घंटों लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन को सुबह शाम बालूगंज की तर्ज पर वाया सांगटी -लोअर समरहिल -बालूगंज वन-वे ट्रैफिक चलाने का सुझाव दिया जा चुका है लेकिन प्रशासन ने आजतक विश्वविधालय मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं  उठाए हैं !

नागेन्द गुप्ता ने कहा की जाम के कारण जहां एक ओर वि.वि.कर्मचारी परेशान हैं वहीं अध्यापक वर्ग भी क्लास में समय पर न पहुँचने के कारण चिंता में दिखाई देते हैं! उन्होने कहा की छात्र वर्ग भी लगभग आधे किलोमीटर तक के जाम लगने के कारण रोजाना अपनी क्लास में जाने या परीक्षा केंद्र में पहुँचने के लिए लंबी -लंबी दौड़ लगाते दिखाई देते हैं!

गुप्ता ने कहा की इस बालूगंज-समरहिल तंग सड़क पर वाहन चालक चाहे छात्र हो या कर्मचारी/अध्यापक न तो कहीं गाड़ी छोड़ कर जा सकता है और न ही सड़क किनारे कहीं गाड़ी पार्क कर सकता है!

नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की यदि जिला प्रशासन /पुलिस प्रशासन सुझाए गए वाया सांगटी एकतरफा प्रणाली को सुबह-शाम अमल में लाता है तो निश्चित तौर पर जहां स्थानीय जनता सांगटी ,लोअर समरहिल इलाके की जनता को बेहतर बस सुविधा घर द्वार से प्राप्त होगी वहीं ट्रैफिक भी सुचारू रूप से चलेगी!

गुप्ता ने समरहिल चौक पर चार-चार निजी बसों के बेवजह खड़े होने को भी जाम का मुख्य कारण बताया !

उन्होने निगम प्रशासन से गंगा मार्केट के पास सड़क किनारे पानी की टैंकियों को शिफ्ट कर डंगा लगाने व मलबे को उठाने तथा पुलियों को भी दरुस्त करने की भी मांग की है ताकि रोजाना गंगा मार्केट के तीखे तंग मोड़ पर जाम से निजात मिल सके!

The post बालूगंज-समरहिल सड़क पर रोजाना लंबा ट्रेफिक जाम, निगम और जिला प्रशासन नहीं ले रहा सुध appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग, 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया कर रही सफर
पुलिस भी मोटर सील्ड व प्रतिबंधित मार्गो के नियमों की धज्जिया उड़ता देख मूक बनी हुई है,सील्ड व प्रतिबंधित मागरें पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की भी टैक्सी चालकों से साठ-गाठ की चर्चाएं आए दिन होती रहती है

शिमला-  राजधानी शिमला से विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। टैक्सी चालक अधिक कमाई के चक्कर में 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया भर रहे हैं। सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग में वाहन की गति व ओवरलोडिंग के नियमों की टैक्सी सेवा धज्जिया उड़ा रही है।

शिमला की पुलिस जिसका डंडा सिर्फ आम चालकों पर ही चलता है, एचआरटीसी की टैक्सी सेवा पर मेहरबान बनी हुई है। न तो पुलिस एचआरटीसी की टैक्सियों की तेज रफ्तारी का चालान करती है और न ही ओवरलोडिंग का जबकि सील्ड रोड पर टैक्सिया 50 से अधिक की तेज रफ्तार से दौड़ाई जा रही है।

लक्कड़ बाजार से संजौली जाने वाली टैक्सी में प्रतिदिन ऐसा ही हाल होता है। सुबह से शाम तक चलने वाली टैक्सी में सीट के लिए हर वख्त जद्दोजहद होती है। ऐसे में कई बार सवारियों में नोकझोंक की घटनाएं भी होती रहती हैं।

यह है नियम

शिमला रोड यूजर एक्ट के मुताबिक सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग पर वाहनों की गति 20 से नीचे होनी चाहिए, लेकिन यह एचआरटीसी की टैक्सिया 50 से ज्यादा तेज गति से दौड़ाई जा रही है। पुलिस भी मोटर सील्ड व प्रतिबंधित मार्गो के नियमों की धज्जिया उड़ता देख मूक बनी हुई है।

सील्ड व प्रतिबंधित मागरें पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की भी टैक्सी चालकों से साठ-गाठ की चर्चाएं आए दिन होती रहती है। अगर यूं ही कायदे कानून को ठेंगा दिखाकर टैक्सिया सील्ड व प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ती रही तो कभी अनहोनी हो सकती है।

The post एचआरटीसी टैक्सियों में ओवरलोडिंग, 12 सीटर टैक्सी में 20 से अधिक सवारिया  कर रही सफर appeared first on हिमाचल वॉचर.

राजधानी शिमला के सभी क्षेत्रों में शोपीस बने ट्रैफिक सिगनल, शहर में अक्सर लगा रहता है जाम
strong>शिमला- राजधानी में सरकारी तंत्र की लापरवाही का खामियाजा शहर की सड़कों पर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अधिकाश चौराहों व तिराहों पर लगे ट्रैफिक सिगनल खराब होने के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इससे सड़कों पर हादसों का खतरा मंडराता रहता है। साथ ही चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की गैर मौजूदगी समस्या को बढ़ा रही है।

शिमला के ढली टनल के पास सबसे ज्यादा यातायात संचालित होता है। यहा पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी रहती है लेकिन लाइट खराब होने के कारण जाम खुलवाने पुलिस कर्मी निर्धारित स्थान से आगे पीछे चले जाते हैं। ऐसे में टनल के दोनों छोर से गाड़ियां टनल में प्रवेश कर जाती है और जाम की स्थिति और भी विकराल हो जाती है। कमोवेश राजधानी शिमला के सभी क्षेत्रों में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। कहीं भी चौराहों पर ट्रैफिक सिगनल काम नहीं कर रहे हैं।

ठली चौक बेहाल

शिमला का ढली चौक जाम से बेहाल है। इस मार्ग चौक पर ट्रैफिक सिग्नल खराब होने की वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। यातायात नियंत्रित करने के लिए चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस का ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित है लेकिन शाम ढलते ही पुलिस कर्मी यहां से नदारद रहते हैं और यहां पर अक्सर जाम लगा रहता है।

खलीनी में भी सिगनल खराब

खलीनी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से खराब है। ट्रैफिक सिग्नल के अभाव में अक्सर तेज रफ्तार वाहन यहा आपस में भिड़ जाते हैं, या फिर घंटों जाम लगा रहता है। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ठीक होंगे ट्रैफिक सिगनल

राजधानी में खराब पड़े ट्रैफिक सिगनल को ठीक करवाया जा रहा है। सभी ट्रैफिक कर्मी तैनात हैं व ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

डीडब्ल्यू नेगी, पुलिस अधीक्षक शिमला

Image: Himachal Watcher

The post राजधानी शिमला के सभी क्षेत्रों में शोपीस बने ट्रैफिक सिगनल, शहर में अक्सर लगा रहता है जाम appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला बस आपरेटरों और ड्राइवरों का पागलपन जारी, नियमो का मजाक उड़ा दौड़ा रहे बसें ,पुलिस देख रही तमाशा
शिमला- के व्यस्ततम सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दो प्राइवेट बसों में भिड़त हो गई। बसों की तेज रफ्तारी के कारण हुए इस हादसे में दर्जन यात्री बाल बाल बचे। दुर्घटना का शिकार हुई एक बस कोटखाई से आई थी।

सवारियों के मुताबिक ये घटना तब हुई जब दो निजी बसें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मैं लगी थी!

इस बस में 45 महिलाएं सवार थीं जो तीर्थ यात्रा पर वृंदावन जा रही थीं। दुर्घटना के बाद करीब पौने घंटे तक सर्कुलर रोड पर जाम लगा रहा।

राजधानी में दौड़ रही प्राइवेट बसों के आपरेटरों और ड्राइवर कंडक्टरों की मनमानी पर कोई अंकुश नहीं है। शहर में नियमों कानूनों को ताक पर रख कर बसें दौड़ाई जा रहीं है बावजूद इसके न तो परिवहन विभाग कोई कार्र्रवाई कर रहा है और न ही पुलिस कोई जहमत उठा रही है।

प्राइवेट बसों के ड्राइवरों के पास लाइसेंस तक नहीं होते। परिवहन मंत्री के आदेशों के बावजूद ड्राइवर कंडक्टर न तो वर्दी पहन रहे हैं और न ही नेम प्लेट लगा रहे हैं। तेज रफ्तार दौड़ रही प्राइवेट बसें हादसों का कारण बन रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार महकमे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

The post शिमला बस आपरेटरों और ड्राइवरों का पागलपन जारी, नियमो का मजाक उड़ा दौड़ा रहे बसें ,पुलिस देख रही तमाशा appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला शहर का ट्रैफिक सुधारने के लिए हाईकोर्ट ने बनाई 8 सदस्यीय कमेटी
शिमला- प्रदेश हाईकोर्ट ने पहाड़ों की रानी राजधानी शिमला की ट्रैफिक की दशा को सुधारने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने आठ सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता वाली कमेटी से इस बाबत सुझाव मांगे हैं कि किस तरह शिमला शहर में एक अच्छी और व्यवस्थित यातायात सुविधा मुहैया हो सकती है?

किस तरह से शिमला शहर का ढांचा सही ढंग से विकसित हो? सड़कों की दशा को किस प्रकार सुधार जा सकता है? ऐसा क्या नीति अपनाई जाए जिससे ट्रैफिक जाम पर अंकुश लगाया जा सके? हाईकोर्ट ने यह सुझाव शिमला के पर्यटन स्थल होने के कारण पूरे वर्ष सड़क पर ट्रैफिक की व्यस्तता के दृष्टिगत दिए हैं।

भविष्य में इस सवालों को लेकर क्या कारगर योजना अमल में लाई जानी चाहिए, इस बाबत कमेटी को अपने सुझाव देने को कहा गया है। हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के अलावा वन मंडल अधिकारी शिमला, एसडीएम शिमला, डीएसपी ट्रैफिक और क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को आठ सदस्यीय कमेटी का सदस्य बनाया है।

सुझाव एक मार्च तक देने को कहा है। इसके अलावा बस स्टैंड प्रबंधक कमेटी को आदेश दिए हैं कि वह बस अड्डों के आसपास किए गए अवैध कब्जों को अगली सुनवाई तक हटाये। र्हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों से फ्रेश स्टेट्स रिपोर्ट भी तलब की है।

The post शिमला शहर का ट्रैफिक सुधारने के लिए हाईकोर्ट ने बनाई 8 सदस्यीय कमेटी appeared first on हिमाचल वॉचर.

ट्रैफिक पुलिस शिमला गंभीर नहीं ट्रैफिक सुचारू करने को – कई मर्तवा लगाई गुहार
कौन करेगा ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू – जनता या पुलिस प्रशासन

निर्धारित स्टापेज पर नहीं रुकती हैं बसें

विकास समिति टुटू ने  उप-महा निरीक्षक रेलवे एवं ट्रैफिक विंग को पत्र लिख कर शिमला ट्रैफिक विंग के उप-पुलिस अधीक्षक सहित ट्रैफिक में तैनात कांस्टेबलों को चुस्त -दुरुस्त करने की मांग की है !

समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा की कई वर्षों से जनहित में मांग की जा रही है की बालूगंज चौक पर शिमला की ओर जाने वाली ट्रैफिक को प्राईमरी स्कूल के नीचे न खड़ा होने दिया जाए जबकि मात्र 20 मीटर आगे खुला स्थान बस स्टाप का निर्धारित किया गया है ! गुप्ता ने कहा की शिमला की ओर जाने वाली बसों के स्कूल नीचे खड़े होने के कारण तथा  टुटू -घणाहट्टी की ओर जाने वाली ट्रैफिक आमने -सामने एक जगह पर एकत्रित होने पर अकसर बालूगंज चौक पर ट्रैफिक जाम लग जाता है !

गुप्ता ने कहा की यही स्थिति टूट्टीकंडी क्रासिंग पर नये शिफ्ट किये गए बस स्टाप पर आजकल देखने को मिल रही है ! उन्होंने कहा की बैरियर स्थित इस बस स्टाप पर बस स्टाप तो अकसर खाली पड़ा हुआ होता है जबकि बस चालक बसों को मुख्य मार्ग पर ही खड़ा कर देते हैं जिस कारण मुख्य नेशनल हाईवे में रुकावट पैदा हो जाती है और घण्टो ट्रैफिक जाम लग जाता है !

समिति ने पुलिस प्रशासन से जनहित में मांग की है की बालूगंज व् बैरियर पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने के लिये दोनों स्थलों पर ट्रैफिक कांस्टेबल तैनात किये जाए ! गुप्ता ने कहा की उन्होंने इस मामले को कई मर्तवा उप-पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) के ध्यान में भी लाया है परन्तु अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है ! गुप्ता ने कहा की एक बार पुलिस विभाग को बस चालकों पर सख्ती दिखाने की जरूरत है उसके बाद स्थिति सवारियां भी और बसें भी तय स्थान पर ही रुकेंगी !

समिति ने सवारियों से भी निवेदन किया है की वह भी पुलिस व् प्रशासन द्वारा निर्धारित बस स्टाप पर बसों की इन्तजार में खड़े आगे पीछे नहीं ताकि ट्रैफिक में बाधा पैदा न हो ! समिति ने इन बस स्टापों पर वर्षा शालिकाओं का निर्माण करने की भी प्रशासन से मांग की है !

The post ट्रैफिक पुलिस शिमला गंभीर नहीं ट्रैफिक सुचारू करने को – कई मर्तवा लगाई गुहार appeared first on हिमाचल वॉचर.