Shimla Police Gundagardi Archives - हिमाचल वॉचर

छात्रों को पीट रही शिमला पुलिस का वीडियो बनाने पर पर पत्रकार से मारपीट, मोबाइल छीनने, प्रेस कार्ड फाड़ के फेंकने का आरोप
शिमला-    एक बार फिर शिमला पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज़ से गुंडागर्दी का नमूना पेश किया! बुधवार को शहर के संजौली कॉलेज में लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी प्रभारी पर एक निजी चैनल के पत्रकार के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।

वीडियो

बताया जा रहा है कि कॉलेज में पुलिस छात्रों को पीट रही थी जिसका एक निजी चैनल के पत्रकार ने अपने मोबाईल फोन पर वीडियो बना लिया। जिसके चलते पुलिस ने पत्रकार का फोन छीन कर उसके साथ गलत बर्ताव किया और करीब चार घंटे तक उसका फोन वापस नहीं किया।

ये भी पढ़ें: शिमला पुलिस की बढ़ती गुंडागर्दी की झांकियां

इसके साथ ही पत्रकार द्वारा फोन मांगे जाने पर पुलिस ने उसका प्रेस कार्ड तक फाड़ दिया। जिस आधार पर पत्रकार ने चौकी प्रभारी पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। इसी मामले में 60 के करीब पत्रकार डीएसपी शिमला और डीसी शिमला से मिले और 24 घंटे के अंदर जांच करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: शिमला पुलिस की गुंडागर्दी का नतीजा: 5 मई को हुए लाठीचार्ज में शख्स ने गवाईं आँख, इलाज को नहीं पैसे, दर-दर भटकने को मजबूर

ये भी पढ़ें: बर्बरता का आरोपी बालूगंज थाना एसएचओ वीरीसिंह सस्पेंड, लोगों ने की सरकारी सेवाएं समाप्त करने की मांग

Video: Eenadu india

Image: File Photo/Himachal Watcher/ Representational

The post छात्रों को पीट रही शिमला पुलिस का वीडियो बनाने पर पर पत्रकार से मारपीट, मोबाइल छीनने, प्रेस कार्ड फाड़ के फेंकने का आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

जनता को पुलिसवालों की गुंडागर्दी से बचाने के लिए थाने में लगाए जाएं सीसीटीवी: विकास समिति टुटू
मारपीट ना होती अगर सीसीटीवी कैमरा बाहर कम्पाऊंड में होता तो एसएचओ को पिक्चर कैद होने का डर होता, अगर कैमरा होता तो सीसीटीवी अपने आप में थाने के भीतर का गवाह बनेगा, दोबारा न होगा ऐसा हादसा,वर्तमान-भविष्य सुधरेगा यदि सीसीटीवी लगेगा:विकास समिति टुटू

शिमला-  विकास समिति टुटू ने बालूगंज थाने के कम्पाऊंड में कमरे के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे को शिफ्ट करने की मांग की है! मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के पुलिस प्रमुख को लिखे पत्र में समिति अध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कम्पाऊंड में सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण बालूगंज थाने के इंचार्ज वीरीसिंह के हौसले बुलंद थे जिसने पिछले दिनो उनके भतीजे के साथ थाना कम्पाऊंड में बेवजह मारपीट की है जिस पर विभागीय जांच के बाद प्रथम दृष्टि में बालूगंज थाने के इंचार्ज को दोषी पाये जाने पर पुलिस प्रमुख द्वारा निलंबित कर दिया गया है !

ये भी पढ़ें: शिमला पुलिस पर सूचना देने वाले को बेरहमी से पीटने, धमकाने, व अपराधियों को बचाने का आरोप

गुप्ता ने कहा कि थाना परिसर में जो बेरहमी से मारपीट उनके भतीजे के साथ की हुई है ऐसी वारदात भविष्य में किसी अन्य शिकायतकर्ता या आम आदमी के साथ पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा न दौहराई जाये इसके लिए पुलिस प्रशासन को चाहिए की वह बिना विलंब सीसीटीवी केमरे को कमरे के भीतर से खुले कंपाउंड में शिफ्ट करने के आदेश जारी करें या एक और कैमरा कम्पाऊंड में लगाए!

ये भी पढ़ें: डीएसपी (ट्रैफिक) द्वारा टैक्सी चालकों से की गयी मारपीट से गुस्साए लोगों के विरोध करने पे बरसी लाठियां

समिति अध्यक्ष का कहना है कि नितेश गुप्ता के साथ मारपीट मामले की जांच कर रहे उच्च अधिकारी ने भी जांच के दौरान बालूगंज थाना एंट्री कम्पाऊंड में सीसीटीवी कैमरा न होने को बहुत बड़ी खामी बताया है! समिति ने कहा कि बालूगंज थाने में वर्तमान समय में जो कैमरा लगाया गया है वह सिर्फ एक अधिकारी के कमरे के भीतर की कार्यवाही पर नजर बनाए हुये है जिस कारण शिकायतकर्ता के साथ खुले कम्पाऊंड में मारपीट और सलाखों के पीछे धकेलेने के वीडियो क्लिप कैमरे में कैद न हो सके !

ये भी पढ़ें: बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, टूटू वासियों ने फिर लगायी राज्यपाल व मुख्यमंत्री से गुहार

उन्होने कहा कि थाने के एंट्री कम्पाऊंड में जहां क्लोज सर्किट टीवी कैमरा होना अनिवार्य है उस क्षेत्र की संबन्धित थाना के उच्च अधिकारियों द्वारा अनदेखी की गई है जिससे ऐसा प्रतीत होता है की बेगुनाहों को मारने के मकसद से ही सीसीटीवी को कैमरे को एक छोटे से कमरे के भीतर लगाया गया है ताकि पुलिस का बेवजह चलाया गया डंडा कैमरे में कैद न हो सके !

समिति ने यह भी बतया कि पिछले दिनो एसएचओ वीरी सिंह द्वारा उनके भतीजे के साथ जो मारपीट की या सलाखों के पीछे धकेलने का काम किया यदि सीसीटीवी कैमरा कम्पाऊंड में उचित स्थान पर होता तो शायद बेवजह मारपीट का मामला टल सकता था! उन्होने कहा कि कैमरा उचित स्थान पर होने से जहां एक ओर आम जनता के साथ विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की बेवजह कार्यवाही पर लगाम लगेगी वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी जिसके बढ़े-बढ़े दावे समय-समय पर सरकारें भी करती आई है!

ये भी पढ़ें: बर्बरता का आरोपी बालूगंज थाना एसएचओ वीरीसिंह सस्पेंड, लोगों ने की सरकारी सेवाएं समाप्त करने की मांग

समिति का कहना है कि बालूगंज थाने के बाबाआदम के जमाने के लोहे की चादर के बंद फ्रंट गेट को भी बदला जाना चाहिए और उनकी जगह सुरक्षा की दृष्टि से एंट्री गेट मात्र मोटे सरियों के चेनल का बनाया जाना चाहिए ताकि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में अधिक पारदर्शिता लाई जा सके और जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार में भी बदलाव हो सके !

विकास समिति ने जनहित बालूगंज थाने में कमरे के भीतर लगे सीसीटीवी को बाहर एंट्री गेट के कम्पाऊंड में उचित स्थान में शिफ्ट किए जाने की मांग की है और पूरे हिमाचल के थानों में सीसीटीवी उचित स्थलों पर लगाए जाने का भी सुझाव दिया है ताकि भविष्य में पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके और वीरीसिंह जैसे कानून के रक्षकों को भक्षक बनने का अवसर भी न मिल सके !

पढ़ें क्या है पूरा मामला

ज्ञात रहे की दिनांक 17 मार्च 2016 की शाम 6 बजे के करीब टुटू निवासी नितेश गुप्ता व उसके साथ स्कूटी में सवार मिस्त्री ने टुटू-हीरानगर के बीच (नाल्टू के जंगल ) में सड़क किनारे कुछ लोगों को एक व्यक्ति की बूरी तरह मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन व्यक्तियों को तो वाहन सहित उसी समय सूचना मिलते ही बालूगंज में दबोच लिया था लेकिन घायल व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं चलने पर झूठी शिकायत का ढौंग बताकर अगले दिन सुबह एसएचओ ने शिकायतकर्ता को ब्यान लेने के बहाने थाने में बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर डाली जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता व स्थानीय जनता ने 19 मार्च 2016 को पुलिस प्रमुख व जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार को की है!

Photo: Google

The post जनता को पुलिसवालों की गुंडागर्दी से बचाने के लिए थाने में लगाए जाएं सीसीटीवी: विकास समिति टुटू appeared first on हिमाचल वॉचर.

बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, टूटू वासियों ने फिर लगायी राज्यपाल व मुख्यमंत्री से गुहार
शिमला- बालूगंज थाना इंचार्ज वीरी सिंह हटाओ मुहिम में आज व्यापार मण्डल टुटू,जागरूक नागरिक मंच टुटू ,विकास समिति टुटू व स्थानीय जनता का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला!

व्यापार मण्डल टुटू अध्यक्ष,जागरूक नागरिक मंच टुटू अध्यक्ष,विकास समिति टुटू अध्यक्ष, टुटू के स्थानीय वासी व स्थानीय एडवोकेट ने एक सांझे ब्यान में  राज्यपाल आचार्य देवव्रत से जनहित में मांग करते हुए कहा कि थाना बालूगंज के एसएचओ वीरीसिंह को तुरंत प्रभाव से उक्त थाने से हटाया जाये ताकि पुलिस उच्च अधिकारियों द्वारा की जाने वाली जांच प्रभावित न हो!

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि एसएचओ बालूगंज का अपराध बहुत ही घिनोना है तथा क्षमा के योग्य नहीं है और वह अपने पद पर रह कर जांच में शामिल गवाहों को व थाने में तैनात अधीनरत कर्मचारियों को झूठे ब्यान देने के लिए दवाब बना सकते हैं जिससे निष्पक्ष जांच न होने का अंदेशा बना हुआ है इसलिए तुरंत प्रभाव से एसएचओ को हटाना अति आवश्यक है!

यह भी पढ़ें: शिमला पुलिस पर सूचना देने वाले को बेरहमी से पीटने, धमकाने, व अपराधियों को बचाने का आरोप

टुटू प्रतिनिधिमंडल  ने अपने एक जारी ब्यान में कहा कि नितेश गुप्ता के साथ एसएचओ ने बेवजह थाने में ब्यान लेने के बहाने बुलाकर मारकुटाई की है और बिना अपराध के सलाखों के पीछे धकेल दिया वह एक सभ्य परिवार का सदस्य है जिसके परिवार का पीढ़ी दर पीढ़ी कोई अपराधिक पुलिस रिकार्ड भी नहीं है!

प्रतिनिधिमंडल का यह भी कहना है कि  जब कानून के रखवाले ही ऐसी बर्बरतापूर्ण कार्यवाही करेंगे तो आम आदमी कहाँ सुरक्षित है और यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच न होगी तो शायद ही कोई व्यक्ति भविष्य में अन्याय के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की मदद करेगा चाहे सड़क किनारे कोई बेगुनाह लहू-लूहान ही क्यों न पड़ा हो !

प्रतिनिधिमंडल ने ने बताया कि उनके द्वारा राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में  मांग की है कि किसी निष्पक्ष जांच संस्था या पदासीन न्यायाधीश से जांच करवाई जाये ताकि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग के ऐसे आपराधिक अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा सके अन्यथा हमारा मानना है की ऐसे कानून के रखवाले जब समाज में शिकायतकर्ता के साथ ऐसा दुर्रव्यवहार करेंगे तो भविष्य में हम-हमारे परिवार, बहू-बेटियाँ भी इस देव भूमि हिमाचल में सुरक्षित न रहेंगे!

शिकायतकर्ता नितेश गुप्ता का कहना है कि उन्होने तो यह सोचा था की पुलिस प्रशासन लड़ाई-झगड़े की सूचना देने पर उन्हे प्रशंसा पत्र देने के लिए बुला रही है लेकिन पुलिस अधिकारी ने दादागिरी की ऐसी मिसाल कायम की है की उल्टा उन्हे जिन्दगी भर न भूलने वाले जख्म दे दिये यहाँ तक की बिना अपराध के सलाखों के पीछे धकेल दिया!

विकास समिति अध्यक्ष  का कहना है कि अंग्रेजों के जुल्म से तो हम आजाद हो चुके हैं लेकिन ऐसे पुलिस विभाग में तैनात अँग्रेजी डंडा चलाने वाले अधिकारियों के कारण पूरा विभाग बदनाम हो जाता है जिससे कर्मठ कर्मचारियों व अधिकारियों पर भी सवालिया प्रश्न खड़े हो जाते हैं जिस कारण पुलिस प्रशासन जनता का विश्वास भी गंवा देती है!

ज्ञात रहे की दिनांक 17 मार्च, 2016 की शाम 6 बजे के करीब टुटू निवासी नितेश गुप्ता व उसके साथ स्कूटी में सवार मिस्त्री ने टुटू-हीरानगर के बीच (नाल्टू के जंगल ) में सड़क किनारे कुछ लोगों को एक व्यक्ति की बूरी तरह मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी थी जिस पर पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन व्यक्तियों को तो वाहन सहित उसी समय सूचना मिलते ही बालूगंज में दबोच लिया था लेकिन घायल व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं चलने पर झूठी शिकायत का ढौंग बताकर अगले दिन सुबह एस.एच.ओ. ने शिकायतकर्ता को ब्यान लेने के बहाने थाने में बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर डाली जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता व स्थानीय जनता ने 19.3.16 को पुलिस प्रमुख व जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार को की है !

The post बर्बरतापूर्ण कार्यवाही के आरोपी बालूगंज थाना इंचार्ज के खिलाफ नहीं हुई  कोई कार्रवाई, टूटू वासियों ने फिर लगायी राज्यपाल व मुख्यमंत्री से गुहार appeared first on हिमाचल वॉचर.

शिमला पुलिस पर सूचना देने वाले को बेरहमी से पीटने, धमकाने, व अपराधियों को बचाने का आरोप
दिनांक मार्च 17, 2016 वीरवार की रात्रि 8 बजे के करीब उनके भतीजे नितेश गुप्ता का फोन आया की वह हीरानगर से टुटू की ओर अपने स्कूटर पर आ रहा था तो उसने देखा की कुछ आदमी हीरानगर-डेंन्डा मार्ग के बीच नाल्टू के जंगल में एक पिकअप रोक कर एक व्यक्ति की बेरहमी से मारकुटाई कर रहे हैं जिसकी सूचना नितेश ने पिकअप का नंबर सहित 100 नंबर डायल कर दर्ज करवाई ताकि पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर जाकर लड़ाई झगड़ा रुकवा सके और घायल व्यक्ति को भी समय पर तुरंत उपचार मिल सके!

शिमला-  एसएचओ बालूगंज द्वारा टुटू वासी नितेश गुप्ता पर मारकुटाई करने के मामले को टुटू व्यापार मण्डल ने निंदनीय करार दिया है! व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने प्रेस को जारी एक ब्यान में कहा कि नितेश गुप्ता इज्जतदार परिवार से संबंध रखता है और उनका परिवार लगभग पिछले 7 दशकों से टुटू में व्यापार करता हैं और न ही उनके परिवार का और नितेश का कोई पुलिस रिकार्ड आपराधिक मामलों को लेकर खराब है!

व्यापार मण्डल अध्यक्ष का कहना है कि हो सकता है शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना गलत हो फिर भी कानून के रखवालों को कानून हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है! पुलिस द्वारा कानून के दायरे में रह कर कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है! अध्यक्ष ने कहा कि पहले तो शिकायतकर्ता को अकेले थाने में बुलाना और फिर उससे साथ मारकुटाई करना कहीं न कहीं पुलिस अधिकारियों पर कई सवालिया निशान पैदा करता है!

SHO बालुगंज पर आरोप शिकायतकर्ता को पिट डाला

SHO बालुगंज पर आरोप शिकायतकर्ता को पिट डाला |

Posted by Totu टुटू on Sunday, March 20, 2016

व्यापार मण्डल टुटू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस प्रकरण पर उच्च-स्तरीय जांच करने की मांग की है और दोषि अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है! उन्होने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन,अधिकारियों व कर्मचारियों को ऐसे ही सूचना देने वाले पर मारकुटाई गाली-गलोच करने का ऐसा ही रवैया रहा तो कोई भी आम आदमी पुलिस विभाग को सूचना नहीं देगा और जिस कारण हिमाचल में अपराध बढ़ेगा न की कम होगा और जनता का विश्वास भी हासिल न होगा! मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग की ऐसी बेहूदी कारवाई से पूरा विभाग बदनाम होता है!

ज्ञात रहे की हीरानगर के पास कुछ लोगों का आपसी झगड़ा हो रहा था जिसकी सूचना नितेश गुप्ता द्वारा 100 नंबर पर दी गई थी और बालूगंज थाना इंचार्ज विरीसिंह ने सूचना देने वाले के साथ ही अगले दिन थाने में बुलाकर उल्टा मारपीट कर डाली जिसकी शिकायत नितेश गुप्ता ने प्रदेश पुलिस प्रमुख व प्रदेश के मुख्य मंत्री को  बालूगंज थाना इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही को लेकर शनिवार को सौंप दी है!

विकास समिति टुटू अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र गुप्ता ने बालूगंज थाना इंचार्ज वीरीसिंह के खिलाफ उनके भतीजे के साथ बेवजह थाने के भीतर मारकुटाई करने और बतमीजी करने की शिकायत उच्च अधिकारियों के पास शिकायतकर्ता की ओर से दर्ज करवाई है और बालूगंज थाना इंचार्ज वीरसिंह के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है!

समिति अध्यक्ष ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो साधारण आदमी कहाँ गुहार लगाएगा! नागेन्द्र गुप्ता ने वारदात का हवाला देते हुये कहा कि दिनांक मार्च 17, 2016 वीरवार की रात्रि 8 बजे के करीब उनके भतीजे नितेश गुप्ता का फोन आया की वह हीरानगर से टुटू की ओर अपने स्कूटर पर आ रहा था तो उसने देखा की कुछ आदमी हीरानगर-डेंन्डा मार्ग के बीच नाल्टू के जंगल में एक पिकअप रोक कर एक व्यक्ति की बेरहमी से मारकुटाई कर रहे हैं जिसकी सूचना नितेश ने पिकअप का नंबर सहित 100 नंबर डायल कर दर्ज करवाई ताकि पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर जाकर लड़ाई झगड़ा रुकवा सके और घायल व्यक्ति को भी समय पर तुरंत उपचार मिल सके!

नितेश गुप्ता ने बताया कि पिकअप के डाईवर ने उनके स्कूटर के पीछे गाड़ी भगाई जिसकी सूचना उसने टुटू चौक में तैनात पुलिस कर्मी को भी दी लेकिन टुटू चौक पर तैनात पुलिस कर्मी ने पिकअप को नहीं रोका और सूचना पुलिस थाना को दे दी! टुटू चौक पर तैनात पुलिस कर्मी ने माना की लड़ाई-झगड़े की सूचना एक टैक्सी चालक पहले भी उन्हे दे गया है!

नितेश का कहना है कि उन्होने 100 नंबर पर लड़ाई झगड़े की सूचना देकर अपना फर्ज निभाया लेकिन 100 नंबर ने अपना फर्ज न पूरा कर थाना बालूगंज में सूचना करने के लिए फोन नंबर दे दिया! उन्होने कहा की उन्हे मालूम नहीं था कि किसी व्यक्ति की जान बचाने की कीमत उन्हे ऐसे अदा करनी पड़ेगी की पुलिस उन्हे बार-बार फोन कर तंग करने लग जाएगी जिसे देख गुप्ता ने पुलिस विभाग की परेशानी से बचने के लिए वारदात की तहक़ीक़ात करने की बात की है!

नितेशका यह भी कहना है कि थाना इंचार्ज का ऐसा दुर्व्यवहार देख इसका मतलब तो यह हुआ की सबकुछ देख कर आँखें मूंद कर नजरंअदाज कर मौके से निकल जाओ! उन्होने यह भी कहा कि अपनी मल्टीनेशनल कंपनी की डिप्टी जनरल मैनेजर पद की नौकरी पर कार्य करने के दौरान भी 30-40 विदेशों दौरे के दौरान भी विदेशों में ऐसी व्यवस्थाएं नहीं देखी है की शिकायतकर्ता को ही दोषी साबित कर दे!

समिति अध्यक्ष ने कहा कि उनके भतीजे ने उन्हे बताया की पुलिस ने शूकवार सुबह उसे थाने में बुलाया और एसएचओ ने एक सोची समझी साजिश कर दोषियों को बचाने और शिकायतकर्ता से साथ ही मारकुटाई कर उल्टा सूचना देने वाले पर ही केस बना दिया! गुप्ता ने कहा कि एसएचओ बालूगंज वीरसिंह शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ भी थाने में बतमीजी से पेश आए और परिवार को बिना सूचना दिये ही शिकायतकर्ता को गिरफ़्तार कर लिया!

टुटू समिति के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि  नितेश जब वापिस घर नहीं आए तो उन्होने मोबाईल पर फोन किया तब एक कांस्टेबल ने बताया कि  नितेश का मोबाइल जब्त कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है! गुप्ता  का कहना है कि उन्हे अपनी बहू की ओर से भतीजे को अरेस्ट करने की सूचना मिलते ही वह दोपहर बाद थाना बालूगंज पहुंचे और एसएचओ के कहने पर मुचलका भर कर अपने भतीजे को जमानत पर छुड़वाया!

नागेन्द्र ने कहा कि नितेश गुप्ता के ब्यान के मुताबिक थाना इंचार्ज वीरीसिंह ने बेरहमी से मारकुटाई की और गाली गलोच किया तथा उन्हे विभिन्न धाराएँ लगाकर तीन महीने तक हवालात में बंद करने की भी धमकी दी !

टुटू समिति अध्यक्ष ने  बताया कि उनका पूरा परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी टुटू-घनाहट्टी के एक प्रतिष्ठित परिवारों में जाना जाता है और जब प्रतिष्ठित परिवारों के सदस्यों के साथ ही प्रदेश पुलिस का ऐसा व्यवहार होगा तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा और अपराध कैसे कम होगा!

उन्होने प्रदेश पुलिस प्रमुख,अतिरिक्त मुख्यसचिव (गृह) से उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दोषी थाना बालूगंज में एस॰एच.ओ॰ वीरसिंह के खिलाफ कार्यवाई करने और तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है! नागेन्द्र गुप्ता ने कहा कि पुलिस के ऐसे दुर्व्यवहारी अधिकारी निष्ठावान  पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की छवि भी खराव करते हैं!

The post शिमला पुलिस पर सूचना देने वाले को बेरहमी से पीटने, धमकाने, व अपराधियों को बचाने का आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.