Kaul singh Thakur Archives - हिमाचल वॉचर

सरकार की नाक तले शिमला में कटते रहे देवदार व कायल के पेड़
शिमला-  राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह का हीरानगर आवासीय कॉलोनी के एक कोने में अपना भवन है। इसी तरह से इस कॉलोनी में प्रदेश सरकार के निगमों व बोर्डो में कई नेता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हैं। पूर्व विधायक शिवलाल यहां रहते हैं। इसी तरह कई और पूर्व विधायक भी यहां रहते हैं। दूसरे नेताओं का यहां पर स्थायी निवास है। हैरानी की बात यह है कि यहां कई दिनों से जेसीबी के साथ जमीन खोदी जा रही है लेकिन नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी।

निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में एक परिवार ने देवदार व कायल के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। एक सप्ताह से बिना किसी इजाजत के जमीन खोदने का काम चल रहा है। जमीन की खोदाई वाले स्थान के एक कोने से एक व्यक्ति ने एतराज जताया। उनका कहना था कि यह हमारी मल्कीयत जमीन है। सरकार ने इस क्षेत्र को टीसीपी योजना दायरे में लिया है। ऐसे में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नगर नियोजन विभाग की स्वीकृति के बिना नहीं हो सकता है।

पेड़ काटने वालों पर होगी कार्रवाई

मैंने अधिकारियों की टीम मौके पर भेज दी है। चाहे सरकारी जमीन से पेड़ काटे गए होंगे या फिर निजी जमीन से, पेड़ किसी भी सूरत में नहीं काटे जा सकते हैं। पेड़ काटने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

अमित शर्मा, डीएफओ, शिमला ग्रामीणDFO Shimla Rural

The post सरकार की नाक तले शिमला में कटते रहे देवदार व कायल के पेड़ appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में बिना लाइसैंस और शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक तम्बाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध की तैयारी
शिमला-  राज्य में अब तम्बाकू उत्पाद की बिक्री बिना लाइसैंस के नहीं हो पाएगी। इसके लिए राज्य सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक लाने की तैयारी कर रही है, साथ ही इस विधेयक के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक भी तम्बाकू उत्पादों को बेचे जाने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, ऐसे में यदि कोई नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हालाँकि गुटका, खैनी और खुली सिगरेट पर पहले से लगे प्रतिभंध का दुकानदारों  पर कोई असर नहीं हुआ है, पर सरकार एक और प्रतिबन्ध की घोषणा के लिए तैयार है!

यह भी पढ़ें : प्रतिबंध के बावजूद शिमला में स्कूल के छात्र खुली सिगरेट खरीदते हुए

जानकारी के अनुसार तम्बाकू उत्पाद की बिक्री के लिए सरकार लाइसैंस फीस तय करेगी। इस विधेयक के प्रारूप का खाका विधानसभा सत्र से पहले होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में तय किया जा सकता है। मंत्रिमंडल बैठक में मैडीकल कालेजों की फीस को भी तय किया जाएगा। राज्य सरकार ने तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के अलावा डाक्टरों पर भी शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टरों को दवा प्रिसक्रिप्शन के लिए साल्ट ही लिखने के आदेश दिए हैं। विभागीय आदेश के बाद भी यदि कोई डाक्टर इस तरह की दवा को लिखता है तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में प्रतिबन्ध के बावजूद तीन गुणा दामों में खुलेआम बिक रहे हैं गुटका, खैनी

भाजपा को कौल सिंह की नसीहत

स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने तम्बाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर विधेयक लाने की बात कही, साथ ही उन्होंने विपक्षी भाजपा को नसीहत दी कि वह अच्छी तरह से विपक्ष की भूमिका निभाए, साथ ही यदि भाजपा चार्जशीट बनाती है तो उसमें गलत आरोप न लगाए।

प्राइवेट अस्पतालों पर भी कसेगा शिकंजा

राज्य सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों पर भी शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्राइवेट अस्पतालों को बेची जाने वाली दवा के सैंपल लिए जाएंगे और सैंपल फेल होने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार को अब तक केंद्र सरकार की तरफ से आपदा से निपटने के लिए पूरी राशि नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार जितनी राशि की मांग प्रदेश सरकार की तरफ से की जा रही है, उसका 10 या 20 फीसदी हिस्सा ही दिया जा रहा है।

Photo: Himachal Tribune/Representational Image

The post हिमाचल में बिना लाइसैंस और शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक तम्बाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध की तैयारी appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल में पतंजलि आटा नूडल्स और देसी घी में मिले कीड़े और फंगस, चीनी बूरे की रिपोर्ट मिस ब्रांडेड
शिमला- हिमाचल में योग गुरु बाबा रामदेव के उत्पाद सवालों के घेरे में आए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन्हें सेहत के लिए खतरनाक मानता है। शिमला में पतंजलि के बिस्कुटों के बाद अब चीनी का बूरा भी मिस ब्रांडेड पाया है।

स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में बाबा के कई खाद्य उत्पादों के सैंपल लिए थे। वीरवार को चीनी बूरा की रिपोर्ट भी ठीक नहीं पाई गई है। शिमला के फूड इंस्पेक्टर और डेजीगनेटिड ऑफिसर एलडी ठाकुर ने बताया कि बाबा के चीनी बूरे की रिपोर्ट मिस ब्रांडेड पाई गई है।

शुगर और कुछ इन्ग्रीडियंट सही नहीं पाए गए हैं, जो लोगों की सेहत के लिए हानिकारक हैं। कंपनी को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत तीन लाख रुपये तक जुर्माना भी किया जा सकता है।

अब इन उत्पादों की रिपोर्ट का भी इंतजार

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद डिस्ट्रीब्यूटरों को नोटिस भेजा है। कंपनी तीस दिन के भीतर रिपोर्ट को चैलेंज कर सकती है। बाबा रामदेव के पतंजलि आटा नूडल्स में कीड़े और देसी घी में फंगस मिलने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने प्रदेश भर से बाबा के उत्पादों के सैंपल लेने के आदेश दिए थे।

अब इनकी रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। शिमला के संजौली में बने गोदाम में विभाग के अधिकारियों ने आठ खाद्य पदार्थ नूडल्स, देसी घी, औथ, चोकोफेक्स, मस्टर्ड ऑयल, चीनी बूर, धुली मूंगी और बिस्कुट के सैंपल लिए थे। अधिकारियों ने सैंपल जांच को कंडाघाट लैब भेजे थे।

The post हिमाचल में पतंजलि आटा नूडल्स और देसी घी में मिले कीड़े और फंगस, चीनी बूरे की रिपोर्ट मिस ब्रांडेड appeared first on हिमाचल वॉचर.

झूठ बोल रहे कौल सिंह, ना नड्डा की इसीएमआर टीम पहुंची ना पीलिया के मामले कम हुए
शिमला : राजधानी शिमला में हर रोज पीलिया के 50 से 60 नए मामले दर्ज हो रहे हैं। यह क्रम 11 दिसंबर से अभी तक एक बार भी नहीं टूटा है जब मामलों में कमी दर्ज हुई हो। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह इस संबंध में झूठ बोल रहे हैं कि अब पीलिया मामलों में धीरे-धीरे कमी दर्ज हो रही है और उनकी विभागीय वेबसाइट स्वयं उनके झूठे बयान को झुठला रही है कि पीलिया के मामलों में कहां कमी आई है? हर रोज कई लोग पीलिया के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना अपनी विभागीय वेबसाइट को बीते तीन दिन से अपडेट करने लगा है।

हालांकि उनकी अध्यक्षता में ही पीलिया मामलों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में यह तय किया गया है कि रोजाना वेबसाइट में पीलिया मामलों को अपडेट किया जाए और सरकार को रिपोर्ट भेजी जाए। इससे पहले विभाग कागजी रिकॉर्ड को इस संबंध में संभाले रहा है जहां पीलिया मामलों की रफ्तार दिन प्रतिदिन तेज हो रही है।

कौल ने दोहराया, पीलिया पूरी तरह नियंत्रण में

वीरवार को सचिवालय में मीडिया से हुई अनौपचारिक बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने पूर्व की तरह दोहराया कि पीलिया पूरी तरह अब नियंत्रण में है। हर रोज पानी के सैंपल भरे जा रहे हैं। अब पीलिया के मामलों में कटौती दर्ज हो रही है।

मध्य फरवरी तक आएंगे पीलिया के मामले

स्वास्थ्य निदेशक (स्वास्थ्य विभाग) डॉ. डीएस गुरंग ने माना कि हर दिन 50 से 60 मामले पीलिया के सामने आ रहे हैं। मध्य फरवरी तक ऐसा ही रहेगा। इस वायरस का अपना एक इन्क्यूबेशन पीरियड होता है।

पीलिया के मामले 50 से 60 हर दिन रहने के आसार

आइडीएसपी के स्टेट प्रोग्राम अधिकारी डॉ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि फरवरी के अंत तक पीलिया के मामले 50 से 60 हर दिन रहने के आसार हैं। पहली जनवरी से अश्ववनी खड्ड का दूषित जल रोका है।

स्वास्थ्य विभाग में दर्ज पीलिया मामले

माह पीलिया मामले

10 जनवरी 52

11 जनवरी 63

12 जनवरी 59

13 जनवरी 60

14 जनवरी 50

15 जनवरी 50

16 जनवरी 53

17 जनवरी 51

18 जनवरी 56

19 जनवरी 63

20 जनवरी 66

21 जनवरी —

नड्डा ने नहीं भेजी अभी तक आइसीएमआर की टीम

स्वास्थ्य मंत्री ने माना कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पीलिया की स्टडी को लेकर अब तक आइसीएमआर की टीम नहीं भेजी है। एक टीम नई दिल्ली से आई थी मगर वो आइसीएमआर की टीम नहीं थी। उन्होंने बताया कि एसआरएल लैब को भी मुफ्त में टेस्ट करने को कहा गया है और एनएचएम इसका बिल अदा करेगा।

The post झूठ बोल रहे कौल सिंह, ना नड्डा की इसीएमआर टीम पहुंची ना पीलिया के मामले कम हुए appeared first on हिमाचल वॉचर.

सीडी मामले में निशाने पर आए कौल सिंह पीजीआई में भर्ती
शिमला- महिला से अंतरंग बातचीत की ऑडियो सीडी सामने आने के बाद निशाने पर चल रहे हिमाचल के स्वास्‍थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर को पीजीआई में भर्ती किया गया है। उनके सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कौल सिंह देर रात ही चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। उनके सीने में दर्द की शिकायत थी। देर रात पीजीआई में उनका चैकअप किया गया। वहीं, शनिवार सुबह फिर से उनके कुछ टेस्ट किए गए हैं। इसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कर लिया गया है।

वहीं, उनके पीजीआई में भर्ती होते ही सियासत और गरमा गई है। कांग्रेस और भाजपा के कई नेता इसे सीडी मामले की जांच से जुड़ा बता रहे हैं। सीआईडी ने भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू की है और जल्द ही कौल सिंह की आवाज का सैंपल भी लिया जाना है।

मंत्री पर गिर सकती है गाज

वहीं, कौल सिंह की कथित सीडी पर अब राष्ट्रीय कांग्रेस भी हरकत में है। पार्टी ने पूछा है कि क्या इस सीडी से कांग्रेस की छवि पर तो असर नहीं पड़ रहा। अब सीडी मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हाईकमान को 16 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।

ऐसे में कौल सिंह पर गाज गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से अलग-अलग बात करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी की तरफ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की मानें तो मामले में पूरी गंभीरता बरती जा रही है।

सीआईडी लेने वाली है वॉयस सैंपल

हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह की कथित सीडी मामले में शिकायत न मिलने से एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। सीआईडी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है, लेकिन उन्हें कौल सिंह से लिखित शिकायत का भी इंतजार है।

आगामी जांच के तहत ऑडियो सीडी की सच्चाई जानने के लिए सीआईडी कौल सिंह की आवाज का सैंपल भी लेगी। इसे फिर जांच के लिए भेजा जाना है। राज्य सरकार के निर्देश पर मामले की छानबीन का जिम्मा सीआईडी विंग को सौंप रखा है। सीआईडी अपने स्तर पर उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने सीडी जारी की है। इसके लिए सीआईडी की एक टीम दिल्ली की गलियों की खाक छान रही है। सीआईडी को इस मामले से जुड़े कोई ठोस सबूत मिलते हैं तो ही वह अपने स्तर पर मुकदमा कायम कर पाएगी।

The post सीडी मामले में निशाने पर आए कौल सिंह पीजीआई में भर्ती appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश सरकार समान तथा त्वरित विकास के प्रति वचनबद्: मुख्यमंत्री
धर्मशाला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समान तथा त्वरित विकास के प्रति वचनबद्घ है। उनकी सरकार भेदभाव में विश्वास नहीं रखती और प्रदेश के सभी क्षेत्रों को विकास के मामले में समान प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री आज कांगड़ा जिले के बैजनाथ के मेला मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके पूर्व कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तथा हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड जैसे अनेक कार्यालय शिमला से धर्मशाला स्थानान्तरित किए गए थे। विद्युतए लोक निर्माण तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियन्ता कार्यालय भी धर्मशाला में खोले गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के अथक प्रयासों से कांगड़ा जिला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय भी खोला गया है। इसका मुख्यालय धर्मशाला में है। उनके पूर्व कार्यकाल में ही टांडा में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज स्थापित किया गया था ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ही प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लोगों के घर-द्वार पर समस्याएं सुलझाने के लिए शीतकालीन प्रवास की प्रथा आरम्भ की थी और उनके पिछले कार्यकाल में धर्मशाला के तपोवन के समीप विधानसभा भवन का निर्माण किया गया था। वह पिछले कई दिनों से ऊना ए कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के साथ.साथ प्रदेश के निचले क्षेत्रों का सघन दौरा कर रहे हैं ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याएं उनके घर-द्वार पर तुरंत सुलझाई जा सकें और विकास कार्यों को गति मिले।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार विविधता में एकता में विश्वास रखती है और क्षेत्रवादए धर्म तथा भाषा जैसी संर्कीण मानसिकता के नाम पर हमें कोई नहीं बांट सकता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ उठाने और अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रदेश वासियों को बांटना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मण्डी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं और उस समय बैजनाथ इस संसदीय क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था। उन्होंने बैजनाथ क्षेत्र के गांव-गांव का दौरा किया है। इस क्षेत्र में किसी समय न तो सड़कें थी, न स्कूल और न ही अन्य आधारभूत सुविधाएं। विभिन्न कांग्रेस सरकारों और पूर्व मंत्री स्वर्गीय  संत राम के प्रयासों से बैजनाथ क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ। वर्तमान में बैजनाथ क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज,नागरिक अस्पताल, सड़कें, स्कूल तथा अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चढिय़ार में उप तहसील खोलनेए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढिय़ार और संसाल में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने तथा स्वर्गीय पंडित संत राम राजकीय कॉलेज बैजनाथ में दो विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विशेषज्ञों से तकनीकी सलाह प्राप्त करने के बाद बैजनाथ में कार्टन फैक्टरी को पुनरू खोलने पर विचार करेगी। उन्होंने चलेड़ा स्थित राजकीय उच्च पाठशाला को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करनेए नागरिक अस्पताल बैजनाथ को 50 बिस्तरों से 60 बिस्तरों के अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने और चढिय़ार तथा मुल्थान में पुलिस चौकियां खोलने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के लोग सहमत हों तो प्रदेश सरकार बैजनाथए पपरोला पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुलाणा में विज्ञान तथा नवीन खण्ड निर्मित करने तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंडपुर, सगूर, उस्तेहड़ और रजोट को उच्च पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने चामुण्डा नंदीकेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने सकड़ी में 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया और नगेहड़ में 42.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला रखी।

विधायक श्री किशोरी लाल ने क्षेत्र के दौरे के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि बैजनाथ क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास का श्रेय कांग्रेस सरकार तथा पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित संत राम को जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बैजनाथ स्थित विख्यात शिव मंदिर के साथ लगते क्षेत्र में मृद्वा क्षरण तथा भू-स्खलन को रोकने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के निर्देश दें।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व कार्यकाल में नागरिक अस्पताल बैजनाथ में केवल एक चिकित्सक थाए जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस अस्पताल में चिकित्सकों के सभी खाली पड़े पदों को भर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं और वानरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी पग उठाएं।

खण्ड कांग्रेस समिति बैजनाथ के अध्यक्ष कैप्टन जगदीश राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जी.एस.बाली, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष  जगदीश सिपहिया, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर टेगटा, राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष  मनभरी देवी, उपायुक्त कांगड़ा सी.पालरासू, पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुरए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. गुरंग तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने तदोपरांत चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालयए पालमपुर में दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्वती कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। इस छात्रावास में 56 लड़कियों के रहने की सुविधा है।

मुख्यमंत्री को इस अवसर पर चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. के.के. कटोच तथा अध्यापक एवं गैर अध्यापक कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख 80 हजार रुपये का चैक भेंट किया गया।

The post प्रदेश सरकार समान तथा त्वरित विकास के प्रति वचनबद्: मुख्यमंत्री appeared first on हिमाचल वॉचर.