Kangra Archives - हिमाचल वॉचर

कांगड़ा: देहरा में श्रद्धालुओं से भरी बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत
कांगड़ा : देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यह हादसा श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस और बाइक के बीच हुआ। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

तेज रफ्तार में आ रही थी बाइक

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन के बाद माँ बगलामुखी मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक धर्मशाला-कांगड़ा दिशा से आ रही थी और बस के अगले टायर (ड्राइवर साइड) से टकरा गई। बाइक सवार बाइक नीचे जा गिरा जबकि पीछे बैठी युवती उछलकर नाली में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस चालक भी बस से नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रुप से घायल है।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

बस चालक ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और ओवरटेक के दौरान सीधे बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

The post कांगड़ा: देहरा में श्रद्धालुओं से भरी बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांगड़ा : बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से एक महिला और पुरुष गिरफ्तार
कांगड़ा:संसारपुर टैरेस में पुलिस बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सफल हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चों को गोद दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

बच्चा दिलवाने के नाम पर 23,500 रुपए की मांग

जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार और उनकी पत्नी बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी दीपक कुमार से हुई, जिसने बच्चा दिलवाने के नाम पर उनसे 23,500 रुपए की मांग की। शुरुआत में राहित ने उसके बैंक खाते में 10,000 रुपए जमा करवा दिए। बाद में जब रोहित को ठगी का शक हुआ तो  उन्होंने तुरंत डाडासीबा के डीएसपी राज कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी देहरा मयंक चौधरी को दी गई और बाद में थाना प्रभारी संजय की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स के आधार पर कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार (40) , निवासी – ओल्ड कांगड़ा को जालंधर से गिरफ्तार किया। मामले में जब गहन पूछताछ की गई तो महिला आरोपी रितु (47) , निवासी – बटाला का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार रितु इस नेटवर्क के जरिए बच्चों को आगे बेचने का काम करती थी। मुख्य आरोपी दीपक कुमार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं महिला आरोपी रितु को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ ठगी का मामला नहीं है, बल्कि एक बड़ा तस्करी नेटवर्क है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

The post कांगड़ा : बच्चा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से एक महिला और पुरुष गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांगड़ा: नड्डी में होगा एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण
कांगड़ा : राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धौलाधार घाटी के नड्डी में जिपलाइन परियोजना के निर्माण का निर्णय लिया है। यह परियोजना एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन के रूप में विकसित की जाएगी, जिसे 36 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार के अनुसार, यह परियोजना एक ऐतिहासिक एडवेंचर टुरिज़म की पहल होगी। करीब 7.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस जिपलाइन में चार स्टेशन और तीन सेक्शन विकसित किए जाएंगे।

इस परियोजना में चार स्टेशन होंगे –

गल्लू (प्रारंभिक बिंदु),

बल गांव,

नड्डी और

मैगी प्वाइंट खड्ड (समापन बिंदु)।

यह परियोजना पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ धौलाधार पर्वत माला की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का अवसर देगी। यह जिपलाइन धर्मशाला के नड्डी व्यू प्वाइंट पर विकसित की जाएगी, जो अपने विहंगम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

राज्य सरकार के अनुसार, परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना मजबूत होगी, एडवेंचर टुरिज़म को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और समग्र रूप से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को ‘पर्यटन राजधानी’ का दर्जा प्रदान किया है और जिले में पर्यटन अवसंरचना को सशक्त बनाने तथा सतत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें लागू की जा रही हैं।

The post कांगड़ा: नड्डी में होगा एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का निर्माण appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा : देहरा की ग्राम पंचायत चनौर में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में दिन-दिहाड़े एक मिड-डे मिल वर्कर की हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर महिला वर्कर (कुक) की दराती/दराट से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी मिड-डे मिल वर्कर का पड़ोसी था।

गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे स्कूल में मिड-डे मील बना रही महिला वर्कर पर दराती/दराट से हमला किया गया। मृतका की पहचान सुलोचना देवी (58 वर्ष), पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर के रूप में हुई है। मृतका स्कूल में बतौर कुक कार्यरत थीं।

आरोपी ने लगातार किए वार

स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे बाहर आईं तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति सुलोचना देवी पर दराती/दराट से लगातार वार कर रहा था। उन्होंने आरोपी से महिला को छोड़ने की मिन्नतें की लेकिन वह पीछे नहीं हटा। स्टाफ ने महिला को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन हमलावर उन पर भी हमला करने के लिए झपट पड़।

पास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एक साथ कई वार करने के कारण महिला की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। डाडासीबा के डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना से क्षेत्र के लोग ,स्कूल प्रशासन और विद्यार्थी सहम चुके है।

The post कांगड़ा : चनौर स्कूल में दिन-दिहाड़ें मिड डे मिल वर्कर की दराती से बच्चों के सामने हत्या, आरोपी गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी, एक क्लिक में सात लाख की एफडी साफ
कांगड़ा : डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जसवां–परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नलसूहा गांव से सामने आया है।  जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के मोबाइल पर प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा एक फर्जी लिंक आया। जैसे ही व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक किया, उसकी बैंकिंग जानकारी ठगों के हाथ लग गई और पल भर में उसकी जीवन भर की जमा पूंजी साफ हो गई। हैरानी की बात यह है कि समय रहते बैंक को सूचना देने के बावजूद ठग करीब सात लाख रुपये की एफडी निकालने में सफल रहे।

बैंक पर लापरवाही के आरोप

नलसूहा निवासी रविकांत ने बताया कि 20 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर पीएम आवास योजना से संबंधित एक लिंक आया। जैसे ही उन्होंने योजना का लाभ मिलने की उत्सुकता में लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल असामान्य व्यवहार करने लगा और पूरी तरह से हैक हो गया।

उन्होने तुरंत देहरा स्थित अपने निजी बैंक से संपर्क किया और खाता ‘फ्रीज’ करने का अनुरोध किया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक को समय रहते सूचना देने के बाद भी बैंक अधिकारियों ने खाते को सुरक्षित करने में तत्परता नहीं दिखाई। किन्हीं कारणों से सिम बंद होने की वजह से उन्हें बैंक ट्रांजेक्शन के अलर्ट मैसेज भी नहीं मिल सके।

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने बैंक प्रबंधन को स्पष्ट रूप से जानकारी दे दी थी कि उनका मोबाइल हैक हो चुका है, इसके बावजूद खाते की सुरक्षा को लेकर समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। इसी दौरान किसी कारणवश सिम बंद हो जाने से उन्हें बैंक लेनदेन से जुड़े अलर्ट संदेश भी प्राप्त नहीं हो सके।

ठगों ने एफडी तोड़कर निकाले सात लाख रुपये

पीड़ित रविकांत ने बताया कि दो दिन बाद जब मोबाइल और सिम दोबारा सक्रिय हुई, तो फोन पर संदेश आया कि करीब सात लाख रुपये  की एफडी ब्याज सहित तोड़कर पूरी राशि निकाल ली गई है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में बैंक की ओर से अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। पीड़ित ने  एसपी देहरा और साइबर क्राइम सेल में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

The post पीएम आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी,  एक क्लिक  में सात लाख की एफडी साफ appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांगड़ा में फरवरी 2026 तक तैयार हो जाएगा दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र, 35,000 से अधिक दुग्ध उत्पादक होंगे लाभान्वित
कांगड़ा: वीरवार को ढगवार में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखी गई। प्रदेश सरकार के अनुसार इसका निर्माण कार्य फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। संयंत्र की प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता 1.50 एलएलपीडी है, जिसे भविष्य में तीन एलएलपीडी तक बढ़ाया जा सकता है। इस संयत्र के क्रियाशील होने के बाद कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी जिससे 35,000 से अधिक दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे।

प्रदेश सरकार के अनुसार इससे दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी और दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और वितरण में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे लोगों को परिवहन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और रखरखाव सेवाओं जैसे क्षेत्रों में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। संयत्र के क्रियाशील होने के बाद किसानों को प्रतिदिन 40 लाख रुपये के भुगतान किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार के अनुसार दूध की दरों में पहले ही वृद्धि कर दी गई है, जिसके बाद मिल्कफेड की दैनिक दूध खरीद क्षमता 1,40,000 लीटर से बढ़कर 2,10,000 लीटर हो गई है। सरकार के अनुसार इस अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र में प्रतिदिन 1.50 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जाएगा जिससे दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, खोया और मोजरेला चीज सहित विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

सरकार के अनुसार शिमला के दत्तनगर स्थित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता को 20,000 लीटर से बढ़ाकर 70,000 लीटर प्रतिदिन कर दिया है जिसके लिए 25.67 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इससे शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों के डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकार का कहना है कि 271 डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 20,000 किसान इसका लाभ उठा रहे हैं।

प्रदेश सरकार पहले ही गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 47 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर चुकी है।

The post कांगड़ा में फरवरी 2026 तक तैयार हो जाएगा दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र, 35,000 से अधिक दुग्ध उत्पादक होंगे लाभान्वित appeared first on हिमाचल वॉचर.

इस वर्ष पौंग डैम में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की संख्या , मंडी जिला में दिखी गिरावट
कांगड़ा: प्रदेश सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल पौंग डैम में प्रवासी पक्षियों की संख्या में वृद्धि हुई है। दिसंबर 2024 तक 92,885 प्रवासी पक्षियों की संख्या दर्ज की गई है। सीजन के अंत तक इस  संख्या के एक लाख पार कर जाने की उम्मीद है। जबकि पिछले साल अक्तूबर से जनवरी तक पूरे सीजन के दौरान 85,000 पक्षी डैम में आए थे। सरकार के अनुसार पौंग डैम में हर साल औसतन  100 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। इस सीजन में प्रवासी पक्षियों की 85 प्रजातियां देखी जा चुकी हैं।

वहीं अगर बात करें मंडी जिला की तो एक मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार जिला की नदियों , झीलों और कृत्रिम व प्राकृतिक जलाशयों में गत वर्ष की तरह प्रवासी पक्षियों की संख्या कम देखने को मिली है। वन विभाग इन पक्षियों की कोई अधिकारिक गणना तो नहीं करता लेकिन अनुमान के आधार पर ही इनकी संख्या तय की जाती है।

यह प्रवासी पक्षी हर वर्ष दिसंबर महीने में अपने देशों में पारा माइनस में चले जाने के कारण तीन महीनों के लिए यहां के जलाशयों में रुकते हैं। यह प्रवास दिसंबर माह से शुरू होकर फरवरी माह तक रहता है।

आए हुए प्रवासी पक्षियों में कॉमन कूट, टफ्ड डक, मल्लार्ड, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, लिटिल ग्रेब, कार्माेरेंट आदि प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं। आजकल इन प्रवासी पक्षियों ने जिला की ब्यास नदी, पंडोह डैम, लारजी डैम, रिवालसर झील और सुंदरनगर झील में अपना डेरा जमाया हुआ है।

Tuffed Duck – Photo : Jon Pauling/ Pixabay

Cormorants In Himachal – Photo : K Vlogger / Pixabay

Common Coots Birds in Himachal – Photo : Alexas_Fotos / Pixabay

Mallard-Duck – Photo : Pixabay

Common pochard – Photo : DavidReed / Pixabay

Little Grebe – Photo : Naturepic / Pixabay

मुख्य अरण्यपाल वन वृत मंडी अजीत ठाकुर ने बताया कि फिल्ड स्टाफ को इन पक्षियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इनके साथ किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न हो सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी गत वर्ष के मुकाबले पक्षियों की संख्या बराबर ही है।

The post इस वर्ष पौंग डैम में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की संख्या , मंडी जिला में दिखी गिरावट appeared first on हिमाचल वॉचर.

विडियो: ज्वालामुखी मंदिर के चढ़ावे में हेरफेर करता दिखा ट्रस्टी, जांच करने वाले अधिकारी पर भी उठे सवाल
चढ़ावे में हेरफेर पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले वर्ष 2013 में भी ऐसा हुआ था

कांगड़ा-   कांगड़ा जिला में स्थित ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ावे में हेरफेर मामले की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है मगर जांच का जिम्मा मंदिर अधिकारी को दिया गया है। मामले की जांच कर रहे मंदिर अधिकारी अशोक पठानिया तहसीलदार हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस वीडियो में हेरफेर का संदेह जताया जा रहा है, उसमें मंदिर अधिकारी भी बैठे दिखाई दे रहे हैं।

मंदिर अधिकारी जब गणना कक्ष से उठते हैं तो एक ट्रस्टी वीडियो में चढ़ावे में हेरफेर करते दिखता है। ट्रस्टी को मंदिर के चढ़ावे की गणना करने का अधिकार ही नहीं है। ऐसे में मंदिर अधिकारी ने उन्हें उस समय क्यों नहीं रोका। जब मंदिर अधिकारी ने इस लापरवाही पर संज्ञान नहीं लिया तो अब निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

सवाल यह भी है कि ट्रस्टी तभी हेरफेर क्यों करता है जब मंदिर अधिकारी कक्ष से बाहर जाते हैं? वहीं, इस मामले की जांच को लेकर प्रशासन सतर्क नहीं है। चढ़ावे में हेरफेर पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले वर्ष 2013 में भी ऐसा हुआ था। उस समय मंदिर अधिकारी की संलिप्तता पाई गई थी। ऐसे में प्रशासन की ओर से जांच का जिम्मा किसी अन्य अधिकारी को न देना भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

हालांकि प्रशासन का तर्क है कि अभी आंतरिक जांच हो रही है मगर आंतरिक जांच में ही खामियां होंगी तो सख्त कारवाई की उम्मीद कैसे की जा सकती है। देश व दुनिया के लाखों श्रद्धालु ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाने आते हैं। श्रद्धालु मंदिर के लिए दान करते हैं लेकिन पैसे की चाह में लोगों की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव खोसला ने कहा कि यह मामला गंभीर है। पहले भी ऐसा हुआ था लेकिन प्रशासन ने उस मामले से कोई सबक नहीं लिया। व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए सख्त नियम और उनका अनुसरण मंदिर प्रशासन की ओर से किया जाना चाहिए। गणना कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था पूरी होनी चाहिए।

बाद में बनेगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

मंदिर अधिकारी तहसीलदार हैं जो आंतरिक जांच कर रहे हैं। वह जांच रिपोर्ट मुझे सौंपेंगे जिसे उपायुक्त के पास भेजा जाएगा। विस्तृत जांच रिपोर्ट बाद में बनेगी।

संजीव कुमार, एसडीएम ज्वालामुखी

The post विडियो: ज्वालामुखी मंदिर के चढ़ावे में हेरफेर करता दिखा ट्रस्टी, जांच करने वाले अधिकारी पर भी उठे सवाल appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी की अनोखी पहल: टांकेबाज कंडक्टरों और बिना टिकट सवारियों को पकड़वाएं और पायें एचआरटीसी बसों में 1 महीने की मुफ्त यात्रा
शिमला-  बिना टिकट सफर करने वाली सवारियों को पकड़वाने के लिए परिवहन निगम शिकायतकर्ता को एक महीने तक निशुल्क यात्रा का तोहफा देगा। प्रतिदिन यह व्यक्ति हिमाचल में 50 किलोमीटर तक का निशुल्क सफर कर सकेगा।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इसकी पुष्टि की है। कुछ दिन पहले कांगड़ा जिले में छापेमारी के दौरान एक बस में 12 सवारियों के पास टिकट नहीं पाई गई थी। इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने परिचालक और सवारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई थी।

इस घटना के सामने आते ही परिवहन निगम को यह फैसला करना पड़ा। अब टांकेबाज सरकारी कंडक्टरों और बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाली सवारियों को पकड़ने के लिए परिवहन निगम ने नई पहल शुरू की है।

यहां दे शिकायत, पाइए सुविधा

लोगों को ऐसी सवारियों की सूचना परिवहन निगम को देनी होगी। सही सूचना देने वाले यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में एक महीने तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यही नहीं शिकायतकर्ता प्रतिदिन 50 किलोमीटर तक एचआरटीसी की बसों में निशुल्क सफर कर सकेगा।

अगर सवारियों को टिकट नहीं दिया जाता है तो वे कंडक्टर से इसकी मांग कर सकते हैं। परिचालक को पावर है कि वह सवारियों को टिकट दिखाने के बारे में पूछ सकता है।

छापामारी के लिए स्पेशल टीम तैयार

एचआरटीसी की हर बस में डिपो के नंबर लिखे हैं। सवारियों को बस के भीतर से ही आरएम या फिर दफ्तर के नंबर पर फोन करना होगा। परिवहन निगम ने बसों में छापामारी के लिए स्पेशल टीम तैयार की है। यह टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर कार्रवाई अमल में लाएगी।

The post एचआरटीसी की अनोखी पहल: टांकेबाज कंडक्टरों और बिना टिकट सवारियों को पकड़वाएं और पायें  एचआरटीसी बसों में 1 महीने की मुफ्त यात्रा appeared first on हिमाचल वॉचर.

राज्य स्तरीय नाट्य उत्सव का 9 दिवसीय हिम रंग महोत्सव 2016 का शुभारम्भ
शिमला- भाषा एवं संस्कृति विभाग, प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय नाट्य एवं लोकनाट्य दलों को प्रदेश में नाट्य गतिविधियों, के प्रचार-प्रसार एवं प्रदेश के रंगकर्मियों एवं नाटय दलों को मंच प्रदान करने के उदेश्य से राज्य स्तरीय नाट्य उत्सव ‘‘हिम रंग महोत्सव-2016’’ का आयोजन गेयटी थियेटर में 19-27 मार्च, 2016 तक किया जा रहा है। यह आयोजन विश्वभर के रंगकर्मियों द्वारा प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य पर धूमधाम से मनाया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रेम शर्मा, उपाध्यक्ष हिमाचल भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी द्वारा दीप प्रज्वलित कर नौ दिवसीय हिम रंग महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर  अरुण कुमार शर्मा, निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग, संग्रहालयाध्यक्ष  महेन्द्र सिंह नेगी राज्य संग्रहालय शिमला तथा इस नाटय समारोह में समीक्षक के रूप में श्रीयुत श्रीनिवास जोशी, डा० ओम प्रकाश सारस्वत, सुदर्शन वशिष्ठ तथा  अशोक हंस उपस्थित थे। जो कि प्रदेश रंगमंच के प्रतिनिधि हस्ताक्षर हैं।

आज की प्रस्तुति में उड़ान थियेटर ग्रूप, बिलासपुर द्वारा नाटक ‘‘मासूमियत’’ मंचित किया किया। जिसके लेखक अभिषेक सोनी तथा निर्देशक  अभिषेक ड़ोगरा है। नाटक मासूमियत यानि एक	 भोलापन खुशी और प्यारा बचपन जिसे हर बच्चा बड़े ही प्यार और हंसते-खेलते बिताता है।

ये जिन्दगी का ऐसा वक्त होता है  जिसमें न तो किसी प्रकार की कोई चिंता होती हैं और न ही कोई जिम्मेदारी। लेकिन यदि इस वक्त को बच्चों से छीन लिया जाए या उनका हंसना खेलता जीवन कही गायब हो जाए तो कुछ ऐसे ही वाक्यों को दर्शाता है नाटक-मासूमियत।

नाटक दर्शाता है कि किस तरह से बच्चों के बचपन व उनकी खुशियों का गला घोंट दिया जाता है और मां-बाप के बिना एक बच्चा अपनी जिन्दगी को जीने के लिए मजबूर हो जाता है। अब जब बच्चों को जो खुशियां मिलनी चाहिए वे उनसे महरूम रह जाएं तो बच्चों की जिंदगी पर क्या फर्फ पड़ता है और कैसे बच्चा अपने जीवन को बिताता है। इन्हीं पहलुओं को प्रस्तुत करता है नाटक मासूमियत।

नाटक के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा लोक परम्परा के विकास में लोकनाट्य के योगदान को सराहा तथा रंगमंचिय गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु इस प्रकार के आयोजनों को जिला स्तर पर भी करने का आवाहन किया ताकि रंगकर्म का प्रचार-प्रसार जन-जन तक हो सके।

हिम रंग महोत्सव 2016 की पहली कड़ी में दोपहर बाद चंगर सांस्कृतिक कला मंच, कांगड़ा द्वारा सुप्रसिद्ध लोकनाट्य ‘‘भगत’’ गेयटी सांस्कृतिक परिसर के खुले रंगमंच एम्फी थियेटर में प्रस्तुत किया गया। लोकनाट्य ‘‘भगत’’ भगवान श्री कृष्ण की साकार भक्ति का प्रतीक है। इस लोकनाट्य का प्रारम्भ ब्रजभूमि में की गई भगवान कृष्ण की रास लीलाओं से माना जाता है। इस लोकनाट्य के आरम्भ में भगवान श्री कृष्ण द्वारा वृन्दावन में गोपियों के साथ किये गए संवाद, गीत व नृत्य प्रस्तुत किये जाते हैं।

लोकनाट्य भगत को रास भी कहा जाता है। हिमाचल में कांगड़ा, चम्बा व हमीरपुर के क्षेत्रों में यह परम्परा आज भी प्रचलित है। भक्तिकाल से आधुनिक काल तक लोकनाट्य का ग्रामीण जनता में काफी अधिक प्रचार-प्रसार रहा है। गांव के लोग कभी विवाह व बच्चे के जन्म एवं कभी मन्नत पूरी होने पर भगत लोकनाट्य का आयोजन भगतियों द्वारा करवाते हैं।

The post राज्य स्तरीय नाट्य उत्सव का 9 दिवसीय हिम रंग महोत्सव 2016 का शुभारम्भ appeared first on हिमाचल वॉचर.