Indian Currency Archives - हिमाचल वॉचर

केन्द्र सरकार द्वारा जल्दबाज़ी में थोपे गए नोटबंदी के फैसले से जनता को हो रही परेशानी खिलाफ 24 नवम्बर को पूरे प्रदेश में होगा जिला स्तर विरोध प्रर्दशन: कांग्रेस
इस फैसले से देश का कोई भी ऐसा वर्ग नही है जिसे नुकसान न पंहुचा हो या परेशानी न हुई हो जैसे छोट व्यापारी, मजदूर, दिहाडीदार, किसान, बागवान व आम जनता इससे प्रभावित हुई है।

शिमला- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चैयरमैन नरेश चैहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा बिना सोचे-समझें लिए गये 500-1000 रूपये के नोटबन्दी के फैसले से आम लोगों को जो समस्या आ रही है और परेशानी का सामना करना पड रहा है इसके चलते केन्द्र सरकार के खिलाफ 24 नवम्बर 2016 को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रर्दशन करेगी।

कांग्रेस  ने कहा कि 8 नवम्बर को प्रधानमंत्री द्वारा देश में नोटबन्दी का फैसला जल्दवाजी और बिना तैयारी के लिया गया है, इस फैसले से देश के करोड़ों लोगों को परेशानी हुई है और ऐसी कोई भी व्यवसाय नही है जिसे इस फैसले से फर्क न पडा हो। उन्होंनें कहा कि केंद्र सर्कार  द्वारा नोटबन्दी का फैसला लेने से पहले कोई भी तैयारी नही की गई जैसे पर्याप्त नोटो की छपाई करना, बैंकों को तैयार करना व नये नोटो को बैंका तक पंहुचाना या एटीएम को दुरूस्त करना ऐसा कुछ भी नही किया गया सीधा नोटबन्दी का फैसला देश पर थोपा गया।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कालेधन पर रोक लगाने के लिए नोटबन्दी के इस फैसले से 5 फीदसी लोगों को निशाना बनाने के लिए बाकी 95 प्रतिशत आम जनता को परेशानी में डाल दिया है। आज बैंकों से अपना ही पैसा निकालने के लिए  केंद्र की सरकार ने आम जनता  को 2000 रूपये निकालने के लिए बैंकों के बाहर कतार में लगा दिया है इसके बावजूद भी लोगों को 15-15 घण्टे लाईन में लक कर बैंकों में जमा अपना ही पैसा नही मिल पा रहा है और इस फैसले से अब तक पूरे देश में तकरिबन 50 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुकें हैं !

कांग्रेस ने कहा कि आज 14 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिती में कोई सुधार नही आया है और आज भी अपना पैसा निकालने के लिए लोग कतार मे खडें हैं। उन्होंनें कहा कि प्रधानमंत्री  को भाषणों में इधर-उधर बोलने के बजाये संसद में इसका जवाब देना चाहिए और इस फैसले से देश की आम जनता को जो परेशानी हो रही है उसकी जिम्मेवारी लेते हुए प्रधानमंत्री व वित मंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।

नोट बंदी पर प्रदेश कांग्रेस ने  कहा कि इस फैसले से देश का कोई भी ऐसा वर्ग नही है जिसे नुकसान न पंहुचा हो या परेशानी न हुई हो जैसे छोट व्यापारी, मजदूर, दिहाडीदार, किसान, बागवान व आम जनता इससे प्रभावित हुई है। इससे देश की अर्थव्वयस्था प्रभावित हुई है और व्यपार ठप पडा है और आम जनता अपना काम छोड बैंकों के बाहर कतार में खडा है !

पूरे देश में आर्थिक आपातकाल की स्थिती बनी हुई है।  केंद्र सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए रोज प्रेस के माध्यम से नोटबन्दी के निर्णय में अपने फैसले बदल रही है, जिससे लोगों में एक भ्रामक स्थिती बनी रहती है और जो नई दरे देने के फैसले सरकार ले रही है हकीकत में उसका फायदा आम जनता को नही मिल रहा है। वहीं  सरकार अपने इस फैसले को सही तरिके से लागू करने में विफल रही है और आने वाले समय में नोटबन्दी के इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बडा झटका लेगेगा।

The post केन्द्र सरकार द्वारा जल्दबाज़ी में थोपे गए नोटबंदी के फैसले से जनता को हो रही परेशानी खिलाफ 24 नवम्बर को पूरे प्रदेश में होगा जिला स्तर विरोध प्रर्दशन: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचआरटीसी की बसों में अब 500 और 1000 रुपए के नोट होंगे मान्य
शिमला-  हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में टिकट के लिए खुले पैसे को लेकर लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सोमवार आधी रात 12 बजे तक अब बसों में 500 और 1000 रुपए के नोट मान्य होंगे। बसों में सफर करने से पहले लोगों को खुले पैसे के लिए 2 दिनों तक इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

परिवहन निगम प्रबंधन ने बसों में सेवाएं देने वाले सभी  कंडक्टरों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही एचआरटीसी के बुकिंग काऊंटरों सहित बसों में लोगों से 500 और 1000 के नोट लिए जा रहे हैं। प्रदेशभर में शनिवार को भी बुकिंग काऊंटरों में यात्री बड़े नोट लेकर आ रहे थे। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए कंडक्टरों और बुकिंग ऑफिसों में खुले पैसों का प्रबंध किया है। ऐसे में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। इसके अलावा लंबे रूटों की बसों में भी लोगों को खुले पैसे को लेकर अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। ऐसे में विदेशी और बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिली है।

रोजाना बिकती हैं 2 करोड़ की टिकटें

हिमाचल जैसे छोटे से पहाड़ी प्रदेश में सफर के लिए परिवहन निगम की बसें ही लोगों के पास एक बड़ा माध्यम हैं। बाहरी राज्यों सहित निगम की लग्जरी व साधारण बसों में रोजाना करीब 4 लाख लोग सफर करते हैं। इनमें से करीब 3000 पर्यटन निगम की लग्जरी बसों में ही सफर करते हैं। ऐसे में रोजाना एचआरटीसी को करीब 2 करोड़ रुपए की आय प्राप्त होती है। यात्रियों की मांग को देखते हुए निगम ने सभी बुकिंग काऊंटरों पर पर्याप्त मात्रा में खुले पैसे की व्यवस्था कर दी है।

The post एचआरटीसी की बसों में अब  500 और 1000 रुपए के नोट  होंगे मान्य appeared first on हिमाचल वॉचर.

बैंकों में पैसे नहीं, कैश खत्म होने पर खाली हाथ लौटे लोग
मंडी- जिला मंडी के अधिकतर बैंकों में शुक्रवार को लोगों को पैसा नहीं मिल पाया। लोगों को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। 500 व 1000 के नोट बदलने, जमा करवाने व पैसा निकालने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। लोग राहत मिलने की उम्मीद लेकर दूर-दूर से बैंक आए थे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशनल बैंक को छोड़ अन्य किसी बैंक में दोपहर तक कैश उपलब्ध नहीं था। लोग पैसे बदलने व निकालने का फार्म भर हाथ में पकड़ कर इधर-उधर भटकते रहे। जिस बैंक में कैश होने की भनक लगी, उसकी तरफ लोगों के कदम बढ़ गए।

वीरवार के बजाय शुक्रवार को जिला के सभी बैंकों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली। लोग इस उम्मीद के साथ शहर में पहुंचे थे कि यहां एटीएम की संख्या भी अधिक है और पैसे मिल जाएंगे। लेकिन दोपहर तक किसी भी बैंक का एटीएम नहीं चला। दोपहर बाद एक-दो बैंकों के एटीएम शुरू हुए तो वहां लोगों की कतारें लग गई। घंटों इंतजार के बाद कुछेक की बारी आई तो कैश खत्म होने पर कई लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।

शुक्रवार को मंडी शहर के लोगों को 2000 के नोट के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 2000 का नोट बैंक से 1000 की नकदी निकालने वालों दिए गए। पुराने नोट बदलने की एवज में 100-100 के नोट दिए गए। बाजारों में चहलपहल तो देखने को मिली, लेकिन कारोबार मंदा रहा। इससे व्यापारियों के चेहरे पर शिकन देखी गई। तीन दिन की छुट्टी पर परिवार सहित घूमने का कार्यक्रम बना चुके सरकारी कर्मचारियों को भी मायूसी का सामना करना पड़ा। पैसे न मिलने से घूमने के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

उपायुक्त संदीप कदम का कहना है कि लोगों को कम से कम समस्या हो इसके लिए बैंक प्रबंधन को कारगर कदम उठाने को कहा गया है।

The post बैंकों में पैसे नहीं, कैश खत्म होने पर खाली हाथ लौटे लोग appeared first on हिमाचल वॉचर.