HPU Violence Archives - हिमाचल वॉचर

एचपीयू में चेकिंग के दौरान 3 अध्यापकों की गाडिय़ों से तेजधार हथियार, रॉड व हॉकी बरामद
अध्यापकोंकि गाड़ियों से पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तेजधार हथियार, डण्डे, रॉड व हॉकी बरामद हुई। इन सभी  हथियारों को पुलिस द्वारा कब्जे मे ले लिया गया है।

शिमला-.हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मे छात्र गुटो के बीच हुए खुनी झड़प से विश्वविद्यालय का मौहोल तो ख़राब हुआ ही है साथ ही साथ विश्वविद्यालय मे पढ़ रहे आम छात्रों को भी आये दिन मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ एक ओर नैक की 11 सदसीय टीम प्रदेश विश्वविद्यालय के दौरे पर थी वहीँ छात्र गुटों के बीच खूनी झड़प से भी प्रदेश को शर्मसार होना पड़ रहा था! छात्र संगठन एक दूसरे पर जुबानी तौर पर एक दूसरे पर तंज कसना कोई नई बात नहीं है पर आजकल जुबान कि जगह तेजधार हथियारो जैसे  रॉड, नकल, खुकरी पत्थरबाजी इत्यादि का इस्तेमाल ज्यादा होता है!

ये बात भी सही है कि अध्यापक अपने छात्र से दो कदम आगे होता है ऐसे ही वाक्या पिछले कल प्रदेश विश्वविद्याल मे देखने को मिला जिन शिक्षकों कि गाड़ी मे ज्ञान और विषय संबंधी किताबें होनी चाहिये उन ही गाड़ियों से कल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तेजधार हथियार,डण्डे ,रॉड व हॉकी बरामद हुई। इन सभी हथियारों को पुलिस द्वारा कब्जे मे ले लिया गया है।

पुलिस द्वारा जब पूछताछ करने पर अध्यापको का कहना था कि ये हथियार उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए रखे थे जो कि सुनने में ही अटपटा लगता है!अगर बात विश्वविद्यालय के छात्रों की करें तो जिन हाथो मे कलम और जिन चेहरो मे भविष्य की चमक होनी चाहिये उन हाथो मे डंडे और लोहे की छड़े और चेहरो पर एक दूसरे के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल जाता है।

पढ़ें: विवि होस्टलों में पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में हथियार बरामद

प्रदेश विश्वविद्यालय मे छात्र गुटो के बीच हुए घमासान के बाद विश्वविद्यालय  की सुरक्षा को तो बडा ही दिया गया है और साथ ही साथ पुलिस द्वारा छात्रावासों मे भी अचानक रेडडाली जा रही है। जहाँ एक और विश्वविद्यालय के छात्रों को ज्ञान देने वाले अध्यापकों की करें  तो वे भी लड़ाई झगड़ा  झगड़ा करने वाले व मौहोल खराब करने वाले छात्रों से कम नहीं!

सूत्रों कि माने तो पता चला है कि छात्रों की एचपीयू के अध्यापकों के साथ काफी सांठगांठ है और ये तेजधार हथियार करीब तीन अध्यापकों की गाडिय़ों में बरामद हुए हैं। अब इन अध्यापकों पर भी गाज गिरनी तय है। जल्द ही पुलिस उक्त अध्यापकों से पूछताछ करेगी कि किस छात्र गुट ने ये हथियार रखे थे। हालांकि पुलिस को यह पूरा पता है कि किन-किन अध्यापकों की गाड़ी में हथियार रखे गए हैं। जल्द ही पुलिस अध्यापकों को पूछताछ के लिए बुलाएगी।

एचपीयू में दो दिन से छात्रों की चैकिंग जारी है, तभी से छात्रों ने अध्यापकों की गाड़ी में हथियारों को परिसर तक पहुंचाना शुरू कर दिया है क्योंकि छात्र स्वयं हथियारों को परिसर के अंदर नहीं ले जा पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विवि में बार-बार छात्रों से बरामद हो रहे हथियारों के चलते पुलिस ने दूसरे दिन भी छात्रों की चैकिंग की। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि एचपीयू में छात्रों की तलाशी ली गई क्योंकि परिसर के अंदर छात्र तेजधार हथियार ले जा रहे हैं। वीरवार को भी एचपीयू् में कुछ तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।

The post एचपीयू में चेकिंग के दौरान 3 अध्यापकों की गाडिय़ों से तेजधार हथियार, रॉड व हॉकी  बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.

एचपीयू में फिर खून खराबा, 2 जख्मी, एबीवीपी के 17 व एसएफआई के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार
शिमला-  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  में शनिवार रात से शुरू हुआ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है! भरी पुलिस सुरक्षा के बीच बुधवार के दिन भी विद्यालय परिसर में एक बार फिर खून खराब हुआ ! बुधवार को नैक टीम के दौरे से पहले ही सुबह करीब 9:00 बजे एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में फिर से खून खराबा हो गया।

पुलिस के लाठीचार्ज करने पर पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। छात्रों का आक्रोश इतना ज्यादा था की पुलिस की लाठियां बरसाने के बावजूद छात्र एक दूसरे पर लात और मुक्के बरसाते रहे। इस दौरान मची भगदड़ में आम छात्र और छात्राएं भी परेशान हुई।

हिंसा में बुरी तरह से जख्मी दो छात्रों भूमि सिंह और रविंद्र सिंह को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। ये दोनों एसएफआई के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

दोनों गुटों के 22 कार्यकर्ता गिरफ्तार

करीब दस मिनट तक बने इस माहौल के बाद पुलिस जवानों ने स्थिति पर काबू पाया और एक एक कर कार्यकर्ताओं को गाड़ियों में भरकर थाने ले जाया गया। सुरक्षा के लिए खास तौर पर तैनात किए क्यूआरटी क्विक रिस्पांस टीम के जवानों ने भी छात्रों को एक एक कर पकड़ कर  गाड़ियों में डाला।

परिसर में हुई इस खूनी झड़प के बाद परिसर में प्रवेश  को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। एचपीयू के मुख्य गेट पर महिला और पुरूष पुलिस जवानों ने इसके बार किसी को भी बिना चैकिंग और आई कार्ड के परिसर में एंट्री नहीं दी। चैकिंग के दौरान पुलिस को पांच छात्रों के बैग से राड और डंडे भी मिले।

एबीवीपी के 17 कार्यकर्ता

पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि समरहिल चौक पर सुबह एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। जिसमें दो एसएफआई के कार्यकर्ताओं को चोटें आई है। उन्होंने कहा कि समय रहते मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने स्थिति पर काबू पा लिया।

घटना में शामिल एसएफआई के पांच और एबीवीपी के 17 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि परिसर में हिंसा करने के आरोप में इससे पूर्व 15 एसएफआई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं।

एसपी शिमला डीडब्लू नेगी ने दोपहर बाद एसएफआई के राज्य सचिव सुरेश सरवाल और एबीवीपी के नेता कौल नेगी से आपस में बातचीत कर परिसर में बने इस माहौल को शांत करने के लिए अपील की। इस पर सुरेश सरवाल ने कहा कि उनकी बातचीत हुई है।

Photo: Amar Ujala

The post एचपीयू में फिर खून खराबा, 2 जख्मी, एबीवीपी के 17 व एसएफआई के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.

विवि होस्टलों में पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में हथियार बरामद
शिमला- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में मंगलवार शाम पुलिस ने छापामारी की। पुलिस ने जीएच हॉस्टल, टैगोर श्रीखंड व एसबीएस हॉस्टल के कमरों की तलाशी ली। पुलिस ने यहां से दराट, तलवारें, खुखरी, रॉड, डंडे, पत्थर व शराब की बोतल बरामद की।

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि हॉस्टलों में विद्यार्थियों ने तेजधार हथियार रखे हुए हैं। पुलिस ने क्यूआरटी व सुरक्षा टीम के साथ कमरों की तलाशी ली। जिन कमरों में विद्यार्थी नहीं थे और खुले पड़े हुए थे उनमें भी हथियार मिले। इस दौरान कई ऐसे विद्यार्थी मिले जिन्हें हॉस्टल आवंटित ही नहीं था। पुलिस ने उन विद्यार्थियों को हॉस्टल से बाहर भेज दिया। एसबीएस हॉस्टल से कई विद्यार्थी घरों के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बड़ी मात्रा में तेजधार हथियार बरामद किए हैं। पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस की गुप्त सूचना टीम भी हॉस्टल में तैनात की गई है।

दिन भर चैकिंग करते रहे एसपी

पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने मंगलवार को स्वयं विवि परिसर में पहुंचे। सुबह से लेकर देर रात तक डटे रहे। विवि के चप्पे-चप्पे में पुलिस अधीक्षक ने क्यूआरटी के साथ मिलकर चेकिंग की। वहीं जिन विद्यार्थियों पर संदेह हो रहा था, उनके पहचानपत्र भी चेक किए। पुलिस अधीक्षक ने एसएफआइ कार्यकर्ताओं को आ‌र्ट्स ब्लॉक व एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पिंक पैटल से आगे हिलने नहीं दिया। इस दौरान डीएसपी राम लाल बंसल, एसएचओ बालूगंज संजीव कुमार भी मौजूद थे।

Photo: Divya Himachal

The post विवि होस्टलों में पुलिस छापामारी में भारी मात्रा में हथियार बरामद appeared first on हिमाचल वॉचर.