HP Vidhan Sabha Archives - हिमाचल वॉचर

विधायक हल साल बतायें अपनी संपत्ति व आय के स्रोत, विधानसभा के मानसून सत्र में इससे संबंधी संकल्प पर हो चर्चा
जनता के प्रति जवाबदेह बनते हुए अपनी संपत्ति सार्वजनिक करें विधायक

29 अगस्त को गैर कार्य दिवस में संपत्ति व देनदारियों संबंधी संकल्प पर चर्चा कराए सरकार

विधानसभा के वेब पोर्टल पर विधायकों को सालाना बतानी चाहिए अपनी संपत्ति व आय के स्रोत

शिमला-विधायकों को अपने नैतिक जीवन में जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। विधायक जब पांच साल बाद चुनाव लड़ते हैं, उस समय शपथपत्र देकर अपनी चल, अचल संपत्ति व सभी देनदारियां सार्वजनिक करते हैं। विधायकों की संपत्ति बढ़ने पर जनता उन्हें शक की नजर से देखती है। इसलिए विधायकों को हर साल अपनी संपत्ति व देनदारियां सार्वजनिक करनी चाहिए। साथ ही आय के स्रोत भी बताने चाहिए, जिससे कि पारदर्शिता बनी रही। यह कहना है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू का।

सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने विधानसभा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में वह संपत्ति व देनदारियां सार्वजनिक करने संबंधी संकल्प लाए हैं। 29 अगस्त को गैर कार्य दिवस में सरकार उनके संकल्प पर नियम-101 के तहत चर्चा कराए। चूंकि, यह विधायकों का बहुत ही बेहतर प्रयास है कि वे अपनी संपत्ति व देनदारियां सार्वजनिक कर जनता के समक्ष उदाहरण पेश करना चाहते हैं। लेकिन, सरकार उनके संकल्प पर चर्चा नहीं कराना चाह रही है।

सूक्खू ने ने कहा कि स्पीकर ने वीरवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाकर उनके संकल्प पर चर्चा न कराने की जानकारी दी है। सूक्खू ने बताया कि कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व सदस्य के नाते वह खुद बैठक में मौजूद थे। स्पीकर राजीव बिंदल ने सरकार के निर्णय की बैठक में जैसे ही जानकारी दी, मुकेश व उन्होंने उस पर आपत्ति जताई और संकल्प लाने का आग्रह किया।

स्पीकर व सरकार के न मानने पर मुकेश व वह बैठक छोड़कर निकल आए। सरकार उनके संकल्प पर गंभीरता से विचार करे। सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा कि संपत्ति व देनदारियां सार्वजनिक होने से विधायकों का मान-सम्मान और बढ़ेगा। सभी विधायकों की पब्लिक लाइफ पारदर्शी होना जरूरी है। नैतिकता के आधार पर सभी विधायक सालाना अपनी संपत्ति व देनदारियां सार्वजनिक करें।

सूक्खू ने कहा कि सरकार इसके लिए एक वेबसाइट तैयार करवाए। विधानसभा के वेब पोर्टल पर भी विधायक अपनी संपत्ति व देनदारियां घोषित करें, जिससे कोई उन पर उंगली न उठा सके।

The post विधायक हल साल बतायें अपनी संपत्ति व आय के स्रोत, विधानसभा के मानसून सत्र में इससे संबंधी संकल्प पर हो चर्चा appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल की जनता को न पानी न सड़कें पर मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्तों में भारी बढ़ोतरी, दोगुना किया वेतन
शिमल- हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। अब वीरवार को विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित किया जाएगा। बुधवार की कैबिनेट से पहले ही सर्कुलेशन के जरिये मंत्रिमंडल से वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को पास करवा दिया गया।

इसकी विधानसभा की विधायक सुविधा कमेटी ने पहले ही संस्तुति कर दी थी। मंत्रियों-विधायकों के वेतन को दोगुना किया जाएगा, जबकि पूर्व विधायकों की पेंशन को भी दोगुना से ज्यादा करने की तैयारी है। वर्तमान में प्रत्येक विधायक को मासिक 1,32,000 रुपये वेतन और भत्ते मिलते हैं।

मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब इस धनराशि को करीब 2.30 लाख रुपये मासिक किया जा रहा है। इसी तरह पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन भी 22,000 से बढ़कर 50,000 रुपये हो जाएगी। प्रस्ताव पारित होने पर माननीयों के पोते-पोतियों को भी देश-विदेश में मुफ्त यात्रा का तोहफा मिल सकता है।

जानिए कितने से कितना हुए वेतन भत्ते

वर्तमान में सिफारिश

भत्ता

वर्तमान में

सिफारिश

मासिक बेसिक सेलरी

30,000

60,000

मासिक कंपेनसेटरी भत्ता

5,000

15,000

मासिक निर्वाचन क्षेत्र भत्ता

60,000

90,000

मासिक कार्यालय भत्ता

10,000

25,000

मासिक डाटा एंट्री ऑपरेटर भत्ता

12,000

20,000

राज्य से बाहर दैनिक भत्ता

1,500

2,000

मासिक चालक-चतुर्थ श्रेणी भत्ता

0

20,000

यात्रा एडवांस

10,000

25,000

प्रति किमी ट्रेवलिंग भत्ता

15,000

20,000

मासिक पेंशन

22,000

50,000

वार्षिक निशुल्क यात्रा भत्ता

2 लाख

3 लाख

इतना बढ़ा होटल चार्जेज, यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता

सालाना मुफ्त यात्रा भत्ते को दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने की संस्तुति की गई है। इसमें बोर्डिंग और लाजिंग भी शामिल होगी। विधानसभा सदस्यों की परिवार की परिभाषा को भी बदला जा रहा है। ‘पेरेंट्स एंड ग्रांड चिल्ड्रन’ को भी शामिल करने को कहा गया है।

राज्य से बाहर जाने की स्थिति में विधायकों का दैनिक भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की सिफारिश की गई है। इसे राज्य के भीतर 1500 रुपये रखने और सरकारी आवास नहीं मिलने पर इसे होटल चार्जेस के लिए 7000 रुपये प्रतिदिन करने की तैयारी है।

पूर्व विधायकों को भी देश-विदेश की मुफ्त यात्रा करने की मंजूरी देने की सिफारिश की गई है। मुफ्त यात्रा भत्ते को विधायकों का आधा रखने को कहा गया है। विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में सांसदों की तर्ज पर कार्यालय खोलने को भी मंजूर किया गया है। विधायकों के पीएसओ को वाकी-टाकी सेट देने की भी बात उठाई गई है।

Representational Image

The post हिमाचल की जनता को न पानी न सड़कें पर मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्तों में भारी बढ़ोतरी, दोगुना किया वेतन appeared first on हिमाचल वॉचर.

धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच करवाने के लिए शहीदों के परिवार को पैसे का प्रलोभन दे रहे अनुराग: मनकोटिया
शिमला-  हिमाचल के पूर्व सैनिको ने बीसीसीआई से जैश ए मुहमद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का सर कलम करके धर्मशाला लाना के बाद  धर्मशाला में भारत पाक मैच करवाने की शर्त रखी है! हिमाचल पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने साफ़ शब्दों में कहा की बीसीसीआई पहले मौलाना मसूद अजहर का सर यहाँ लेकर आए और फिर भारत का पाकिस्तान के साथ मैच करवाएं! उन्होंने साफ़ किया कि किसी भी सूरत में  भारत पाकिस्तान का मैच धर्मशाला नहीं होने दिया जाएगा!

विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि 19 मार्च को धर्मशाला में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड टी ट्वेंटी मैच पर अब केहर के बादल मडराने तेज़ हो चुके हैं! विकास निगम के उपाधयक्ष का यह भी कहना है कि बीसीसीअई सचिव अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच इस मामले को सुलझाने के लिए करीब आधा घंटे तक बैठक चली लेकिन इसके बाबजूद भारतीय भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष ने हिमाचल विधानसभा परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर अपना और शहीदों परिवारों का रुख अब साफ़ कर दिया है! विजय सिंह मनकोटिया ने बीसीसीआई के सामने शर्त रखी है की वो शौक से धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान का मैच करवा ले लेकिन इससे पहले बीसीसीआई मौलाना मसूद अजहर का सर कलम कर धर्मशाला लेकर आए!

शहीदों के परिजनों को पैसे देने का दिया जा रहा प्रलोभन

मनकोटिया ने अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया कि बार बार इस मैच को करवाने के लिए शहीदों के परिवारों को मैच से होने वाले मुनाफे की रकम का कुछ प्रतिशत देने के बयान दे रहे हैं जो शहीदों का अपमान हैं!

भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष ने ये भी कहा कि बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर बार-बार ये कहते हैं की इस मैच को लेकर कांग्रेस सियासत कर रही है जबकी राजनीती बीसीसीअई में है ना की कांग्रेस में! मनकोटिया ने कहा की भारतीय भूतपूर्व सैनिक संघ इस मामले पर किसी भी सूरतेहाल में समझौता नहीं करेगी! उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के इस मैच को धर्मशाला में ही करवाने पर अब पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों की भावना भड़क चुकी है! अनुराग ठाकुर बार बार इस मैच को करवाने के लिए शहीदों के परिवारों को मैच से होने वाली मुनाफे की रकम का कुछ प्रतिशत देने के बयान दे रहे हैं जो शहीदों के अपमान वाले बयान हैं!

करो या मरो के नारे के साथ दस मार्च से शुरू करेगे आन्दोलन

पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सैनिक धर्मशाला में इस मैच के विरोध में दस मार्च से धरना शुरू करेगे इस मैच को किसी भी हाल में रोकने के लिए करो या मरो का नारा देने के साथ ही ऑपरेशन बलिदान के साथ पूर्व सैनिक और मैच का विरोध करने वाले लोग सड़कों पर उतरेंगे!

मेजर मनकोटिया का कहना है कि उन्हें गुप्तचर विभाग से सूचना मिली है की इस मैच को देखने के लिए के लिए 5 से 7 हज़ार पाकिस्तानी भी कश्मीर होते हुए धर्मशाला पहुँच रहे हैं! इस दौरान वहीँ पाकिस्तानी मैच में जहां पाकिस्तान का झंडा फहराएंगे तो वहीँ पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी करेंगे  तो इससे ज़्यादा अपमान शहीदों का नहीं हो सकता! मनकोटिया ने कहा की 10 मार्च को पूर्व सैनिक धर्मशाला में इस मैच को किसी भी हाल में रोकने के लिए करो या मरो का नारा देने के साथ ही आपरेशन बलिदान के साथ पूर्व सैनिक और मैच का विरोध करने वाले लोग सड़कों पर उतरेंगे!

The post धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच करवाने के लिए शहीदों के परिवार को पैसे का प्रलोभन दे रहे अनुराग: मनकोटिया appeared first on हिमाचल वॉचर.